देश - दुनिया
पत्नी को धोखा देकर मॉडल संग रंगरेलिया मना रहा था ये मशहूर सिंगर…अचानक आ गयी पत्नी फिर हुआ ये हादसा
ब्राजील के एक मशहूर सिंगर की एक हादसे में मौत हो गई है. 23 साल के एमसी केविन ने महज दो हफ्ते पहले ही शादी रचाई थी. दो हफ्तों बाद ही ये सिंगर अपनी पत्नी को चीट कर रहा था और एक मॉडल के साथ संबंध बना रहा था, लेकिन बेहद त्रासदी भरे अंदाज में इस सिंगर को अपनी जान गंवानी पड़ी. एमसी केविन ब्राजील के शहर रियो डि जेनेरियो के एक होटल में अपने दोस्त विक्टर के साथ मौजूद थे. इस होटल में उनकी मुलाकात 26 साल की मॉडल बियान्का से हुई थी. सबने मिलकर यहां नशीले पदार्थों का सेवन किया. जिसके बाद विक्टर ने बियान्का को संबंध बनाने के ऑफर को लेकर बात की थी.
हालांकि केविन ने साफ किया कि वो 33 साल की डियोलेन के साथ शादी रचा चुका है और इसलिए ये बात मॉडल को सीक्रेट रखनी होगी. मॉडल ने पहले मना किया, लेकिन कुछ देर बाद उसने दोनों की बात मान ली थी. बियान्का ने कहा था कि विक्टर और केविन को 390-390 डॉलर्स देने होंगे. इस डील के फाइनल होने के बाद इसी होटल में रह रहे क्रूज नाम का शख्स केविन के पास आया. जब उसे इस ऑफर के बारे में पता चला तो उसने भी इसमें शामिल होने के लिए कहा. हालांकि जब विक्टर और केविन ने उसे वहां से भगा दिया तो उसने केविन के सिक्योरिटी गार्ड को जाकर बता दिया कि केविन की पत्नी उसे ढूंढ रही है.
दरअसल क्रिमिनल लॉयर और केविन की पत्नी डियोलेन भी इसी होटल में ठहरी थी. केविन को इस बारे में पता नहीं था लेकिन क्रूज ये बात जानता था. इसके बाद केविन के सिक्योरिटी गार्ड ने विक्टर को मैसेज भी किया कि केविन की पत्नी उन्हें ढूंढ रही है. विक्टर ने भी केविन को इस बारे में सूचना दी लेकिन केविन ने इस बात को इग्नोर कर दिया. हालांकि कुछ देर बाद जब विक्टर वॉशरुम से निकल रहा था तो उसने देखा कि केविन की पत्नी उनके कमरे में पहुंची हुई है. वही केविन बालकनी से लटककर अपने आपको छिपाने की कोशिश कर रहा था लेकिन इस हड़बड़ी के बीच उसका पैर फिसल जाता है और वो पांचवी मंजिल से नीचे गिर जाता है.

देश - दुनिया
एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…

केंद्र सरकार एक बार फिर कर्मचारियों को खुश कर सकती है. सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी कर दी है. अब इसके साथ ही सरकार जल्दी ही हाउस रेंट अलाउंस बढ़ाने की घोषणा कर सकती है. आइए जानते हैं इस बढ़ोतरी के बाद कितनी होगी सैलरी.
केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर खुशखबरी मिल सकती है. सरकार डीए के बाद अब एक और भत्ते को बढ़ाने पर विचार कर रही है. अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर से बढ़ोतरी होगी. जानकारी के मुताबिक डीए बढ़ोतरी के बाद अब HRA बढ़ोतरी का ऐलान भी हो सकता है. दरअसल, डीए बढ़ने के साथ ही एचआरए में भी संशोधन का अनुमान है.
34% हुआ कर्मचारियों का डीए
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लंबे इंतजार के बाद, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान हो गया है. मार्च की सैलरी के साथ कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का फायदा भी मिल गया है. इसके साथ ही अब एचआरए में भी जल्दी हो बढ़ोतरी हो सकती है.
एचआरए में वृद्धि की उम्मीद
डीए बढ़ने के बाद एचआरए में भी बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है. इससे पहले एचआरए में पिछले साल जुलाई में बढ़ोतरी हुई थी. तब डीए को भी बढ़ाकर 28 फीसदी किया गया था. अब जब डीए बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया है एचआरए में भी संशोधन हो सकता है.
कैसे तय होता है एचआरए
अब देखते हैं कि सरकारी कर्मचारियों के लिए एचआरए कैसे तय होता है. आपको बता दें कि जिस शहर की आबादी 50 लाख से ज्यादा होती है वह ‘X’ कैटेगरी के तहत आते हैं. वहीं जिसकी आबादी 5 लाख से ज्यादा होती है वे ‘Y’ कैटेगरी में आते हैं. और 5 लाख से कम आबादी वाले शहर ‘Z’ कैटेगरी के तहत आते हैं. तीनों कैटेगरी के लिए मिनिमम HRA 5400, 3600 और 1800 रुपए होगा.
कितना बढ़ सकता है एचआरए
इस हिसाब से कर्मचारी का एचआरए उस शहर की श्रेणी से निर्धारित होता है जहां वे काम करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, X श्रेणी के शहरों में रहने या काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के एचआरए (HRA) में डीए की तरह ही 3 फीसदी तक की वृद्धि संभावित है.
फिलहाल इन शहरों के कर्मचारियों को मूल वेतन का 27 फीसदी एचआरए मिलता है. वहीं, Y श्रेणी के शहरों के लिए एचआरए में 2 फीसदी बढ़ोतरी संभव है. फिलहाल इन कर्मचारियों को 18-20 फीसदी एचआरए मिलता है. वहीं, Z श्रेणी के शहरों के लिए 1 फीसदी एचआरए बढ़ाया जा सकता है. इन्हें अभी 9-10 फीसदी की दर से एचआरए दिया जाता है.
देश - दुनिया
Weather Update: मौसम ने बदला अपना मिजाज, 42 डिग्री तक पहुँचा पारा..

आठ दिन बाद फिर से शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। अप्रैल के पहले ही दिन शहर का अधिकतम तापमान जहां 42.2 डिग्री दर्ज हुआ था, वहीं रविवार को यह 42.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश का सर्वाधिक तापमान भी रहा। इन दिनों लोग सूरज के तीखे तेवर से परेशान हैं। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो चुकी है। सुबह से लेकर रात तक लोगों को गर्मी की वजह से दिक्कत हो रही है।
अभी अप्रैल का पहला सप्ताह ही गुजरा है, उसमें यह स्थिति है और आगे तो पूरा सीजन ही बाकी है। जब तक मानसून नहीं आता, शहर में गर्मी का असर बना रहता है। 15 अप्रैल के बाद तो गर्मी की असली शुरुआत मानी जाती है। यानी 15 अप्रैल से लेकर 30 मई तक शहर के साथ ही पूरे इलाके में भीषण गर्मी पड़ती है। शनिवार के बाद रविवार को भी शहर में तेज गर्मी का अहसास हुआ। सुबह से ही गर्मी महसूस होने लगी।
धूप तेज होने पर गर्मी और ज्यादा लगी। दोपहर में तो गर्मी की वजह से हालत खराब होने लगी। अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। वैसे तापमान तो रोज ही अधिक दर्ज किया जा रहा है। 1 अप्रैल को 42.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं 2 अप्रैल काे 41.1 डिग्री, 3 अप्रैल को 41 डिग्री, 4 अप्रैल को 41.6 डिग्री, 5 अप्रैल को 41.5 डिग्री, 6 अप्रैल को 41 डिग्री, 7 अप्रैल को 40.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 41.6 डिग्री पहुंचा जबकि 9 अप्रैल को 41.2 डिग्री तो 10 अप्रैल यानी रविवार को एक डिग्री से ज्यादा बढ़कर 42.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका पश्चिम विदर्भ से दक्षिण अन्दरूनी कर्नाटक तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवाएं लगातार आ रही है।
देश - दुनिया
कोरोना का कहर: कभी भी आ सकती है कोरोना की 4 लहर? ये राज्य जंहा बड़ने लगे है कोरोना के केस…

नई दिल्ली: देश के कुछ राज्यों से कोरोना संक्रमण के डराने वाले आंकड़े सामने आने लगे हैं. दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में पिछले एक हफ्ते के दौरान हर रोज़ औसत केस में बढ़त दर्ज की जा रही है. जबकि देश में कोरोना के आंकड़ों की बड़ी तस्वीर पर नज़र डालें तो इसमें गिरावट देखी जा रही है. और ये संख्या दो साल के सबसे निचले स्तर पर है. पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में 1054 नए केस आए हैं. जबकि इस दौरान 29 मरीजों की मौत हो गई.
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 160 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर बढ़कर 1.55 प्रतिशत हो गई. राहत की बात ये है कि यहां कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई.पिछले तीन दिन से दिल्ली में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है. यहां शुक्रवार को 146 नए मामले आए थे. जबकि पॉजिटिविटी रेट 1.39 फीसदी पर थी.
दिल्ली में बढ़ रहे हैं केस
गुरुवार को दिल्ली में 176 मामले दर्ज किए गए थे, जो पिछले दिन के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा थे. जबकि पॉजिटिविटी रेट 1.68 प्रतिशत थी. इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई थी. बुधवार को 1.12 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट के साथ 126 मामले सामने आए और एक व्यक्ति ने इस बीमारी के कारण दम तोड़ दिया. राष्ट्रीय राजधानी में अब तक संक्रमण के 18,66,102 मामले सामने आ चुके हैं और महामारी से 26,156 मरीजों की मौत हो चुकी है.
गुजरात में खतरा!
गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 34 नए मामले दर्ज किए गए. ये तीन सप्ताह में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं. गुरुवार को केवल आठ मामले दर्ज किए गए, शनिवार को मामले की संख्या बढ़कर 34 हो गई, जो 13 मार्च के बाद सबसे अधिक है. इस बीच, सात दिन का औसत बढ़कर 15 हो गया है, जो 4 अप्रैल को 9 से बढ़कर 15 हो गया है. इसके साथ ही राज्य में महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 12,24,025 हो गई है.
-
देश - दुनिया7 days agoincome Tex के 10 ऐसे नियम जो 1 अप्रैल से हो गए है लागू, जिसे हर व्यक्ति को है जानना जरूरी…
-
Tech & Auto6 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश - दुनिया5 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश5 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश4 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
रायपुर छत्तीसगढ़7 days agoबिरगांव निगम में गंदा पानी से हुवे जनता बेहाल पानी के लिए मची होड़ पार्षदों ने किया बजट का बहिष्कार
-
Tech & Auto5 days agoHero के इलेक्ट्रिक स्कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..
-
देश - दुनिया4 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
Lifestyle6 days agoगर्मी में न खाए इन लोग तरबूज,हो सकती है बड़ी परेसानी…जानें वजह
-
देश5 days agoरेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : बढ़ी सैलरी,जारी हुआ आदेश ; बढ़ कर आएगी सैलरी…






























You must be logged in to post a comment Login