मनोरंजन
समाज की ‘तथाकथित’ प्रतिष्ठा का रियलिटी चेक है ये सिरीज़, जरुर देखें…..
नेटफ्लिक्स की लेटेस्ट रिलीज ‘Paava Kadhaigal’ समाज के उसी मान-सम्मान के मुद्दे पर बनी सीरीज है, जहां इंसान को अपने रुतबे के आगे शायद ही कुछ और दिखता हो. और जहां समाज में रहने के लिए लोगों द्वारा बनाए पैरामीटर में, प्यार के लिए कोई जगह नहीं. चार कहानियों को बयां करती ये वेब सीरीज हमारे समाज का रियलिटी चेक है. आइए जानें इसका रिव्यू.
Thangam
हमारे समाज के मुताबिक महिला और पुरुष, दो ही जेंडर हैं, इसके अलावा कोई तीसरा जेंडर समाज का हिस्सा नहीं है. Thangam उसी तीसरे जेंडर यानी किन्नर की जिंदगी और सोसायटी में उसकी अहमियत पर बनी है. यह सीरीज एक किन्नर की जिंदगी पर आधारित है जो दूसरों ही नहीं बल्कि खुद अपने परिवार के लिए भी एक पाप और बोझ समझा जाता है. लड़की की तरह उसकी चाल-ढाल, बोलना, पसंद-नापसंद लोगों को कतई पसंद नहीं है. उसके पिता भी उसे प्यार नहीं करते, लेकिन गांव का एक लड़का उसे अलग नहीं समझता. उस किन्नर को उस लड़के से प्यार हो जाता है, पर वो लड़का किन्नर की बहन को पसंद करता है. अपने प्यार को कुर्बान कर वो किन्नर अपनी बहन की शादी उस लड़के से करवा देता है.
इस कहानी का निर्देशन सुधा कोंगरा ने किया है. इस सीरीज में एक्टर कालीदास जयराम ने किन्नर का बेहतरीन किरदार निभाया है. पान से अपने होंठो को लाल रंग देना उसे बहुत पसंद है. कालीदास के अलावा फिल्म में शांतनु भाग्यराज और भवानी श्री मुख्य किरदार में हैं. एक किन्नर की संघर्षपूर्ण जिंदगी को सुधा ने बखूबी पर्दे पर उतारा है. छोटी सी मगर किन्नर की जिंदगी की पूरी कहानी को बयां करती है सुधा कोंगरा की यह थंगम.
Love Panna Uttranum
गांव का एक आदमी समाज में अपनी प्रतिष्ठा, मान को बनाए रखने के लिए हर जाति के लोगों को बराबरी का दर्जा देता था. वो अंतर-जातीय विवाह करवाकर एक उदाहरण देता है कि उसके लिए सभी बराबर हैं. लेकिन लोगों के सामने अपने इस पहलू के पीछे उसका असली पहलू कुछ और ही होता है. वो अंतर-जातीय शादी करने वालों को मौत के घाट उतार देता है. उस आदमी की दो बेटियां होती है. एक बेटी गांव में ही और दूसरी अपने पिता की इन क्रूर हरकतों से दूर शहर में रहती है. गांव में जो बेटी रहती है उसे अपने ड्राइवर से प्यार हो जाता है. उसके पिता को जब यह बात पता चलती है तो वो भारी मन से शादी के लिए मान जाता है पर बाद में वो उसकी हत्या करवा देता है. वहीं दूसरी बेटी इन सब बातों से अनजान एक साल बाद बहन की खुशियों में शामिल होने आती है. उसके साथ उसकी दोस्त कल्कि केकलां और एक पुरुष दोस्त आते हैं. घर पहुंचने पर उसे पता लगता है कि उसकी बहन को मार दिया गया है, तो वो अपने आप को बचाने के लिए लेस्ब्यिन होने का नाटक करती है. पिता को जब ये पता चलती है तो वो अपनी बेटी के दोनों दोस्तों को वहां जाने का मौका देता है पर बेटी को घर पर ही बंद कर लेता है. काफी समय बाद बेटी अपने पिता को उनकी गलतियों का एहसास करवाती है और समाज में जाती-धर्म की सच्चाई से रुबरू करवाती है.
विग्नेश शिवन द्वारा निर्देशित इस सीरीज में अंजली, कल्कि केकलां और पद्म कुमार अहम भूमिका में हैं. कहानी में जेंडर और कास्ट, समाज के दो अहम पहलुओं को एक साथ पिरोया गया है. कैसे समाज में अपनी जगह बनाए रखने के लिए अपनी बराबरी की जाति से ही शादी करना आवश्यक है, ठीक वैसे ही जैसे इस बंधन के लिए एक लड़का और लड़की का ही होना आवश्यक है. यह हमारे समाज की एक कभी ना बदलने वाली सच्चाई है.
Vaanmagal
एक सुखी परिवार होता है. दो बेटियां और एक बेटा. एक दिन कुछ बदमाश छोटी लड़की को उसकी बड़ी बहन समझकर उठा लेते हैं. लेकिन उस छोटी सी लड़की को देखने के बावजूद उनकी वहशियत कम नहीं होती और वो उस बच्ची का रेप कर देते हैं. बाद में परिवार वालों को जब इस बात का पता चलता है तो वे डर जाते हैं. बच्ची के पिता और भाई पुलिस के यहां चलने की जिद करते हैं, पर उसकी मां बदनामी के डर से पुलिस के यहां जाने से मना कर देती है. इस बदनामी का डर बच्ची की मां को इतना सताता है कि वो अंत में अपनी ही बेटी को मार देती है.
इस कहानी का निर्देशन गौतम मेनन ने किया है. सीरीज में सिमरन, गौतम मेनन और आदित्य भास्कर मुख्य भूमिका में हैं. कहानी का मूल सार यही है कि अपने गांव-घर और सामज में मान-सम्मान के लिए एक व्यक्ति अपनों की बलि चढ़ाने से भी पीछे नहीं हटता. कैसे अपनी बेटी के साथ हुए कुकर्म को दुनिया की बदनामी से बचाने के लिए एक मां दिल पर पत्थर रखकर अपनी ही बच्ची का गला घोंट देती है, यह इस कहानी में दिखाया गया है. इस कहानी में वजह रेप और उसके बाद बदनामी के डर है, पर जरा गौर से देखें तो इनसे ऊपर समाज में उन्हें अपनी इज्जत का ज्यादा ख्याल है, जिसके लिए उसने ये कदम उठाया.
Vetrimaaran
जाति-धर्म के मोह में बंधा समाज, कभी-कभी इन बेड़ियों में इतना जकड़ जाता है, कि उसे समाज में अपनी मान और प्रतिष्ठा, अपनों की खुशियों से ज्यादा बड़ी लगने लगती है. इस कहानी में भी ऐसा ही कुछ है. एक बेटी अपने गांव में इन्हीं जाति के भेदभाव को देखती है. उसे एहसास होता है कि वह भी किसी अन्य जाति के लड़के से प्यार करती है और घरवाले कभी उसकी शादी उस लड़के से नहीं करवाएंगे. वह घर से भाग जाती है. जब उसके पिता को पता चलता है कि उसकी बेटी मां बनने वाली है तो वह सिर झुकाए उसके पास जाता है और गोदभराई की रस्म अदा करने उससे वापस गांव आने का अनुरोध करता है. बेटी को लगता है कि उसके पिता ने अब उन्हें अपना लिया है, वह आंख मूंदकर उनपर भरोसा करती है और गोदभराई की रस्म के लिए अपने मायके जाती है. पर रस्म से एक दिन पहले उस लड़की के पिता, पानी में जहर देकर अपनी ही बेटी और उसके होने वाले बच्चे को मार देते हैं. बेटी के भाग जाने से गांव-घर में जो इज्जत उन्होंने खोई थी वह उसका बदला लेना चाहता था.
वेत्रीमारन द्वारा निर्देशित यह कहानी भी सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ी है. सीरीज में प्रकाश राज, साई पल्लवी और हरि कृष्णन मुख्य भूमिका में हैं. अन्य जाति में शादी करने पर इंसान कैसे खुद को समाज से अलग-थलग महसूस करने लगता है. समाज के ठेकेदार भी इस कार्य में बराबर के हिस्सेदार होते हैं. कैसे उनकी यह मानसिकता, इतना क्रूर रूप ले सकती है कि उन्हें अपनी इज्जत के आगे अपने बच्चे तक नहीं दिखाए देते हैं.
रियलिटी चेक है ‘Paava Kadhaigal’
कुल मिलाकर ‘Paava Kadhaigal’ एक रियलिटी चेक समाज में व्याप्त खोखली प्रतिष्ठा और रुतबे का. यह सीरीज इंसानों की बस्ती में छिपे उन पहलुओं को दिखाती है जो हमारे बीच मौजूद तो है पर लोग उसे समाज में अपनी इज्जत के लिए या तो नजरअंदाज करते हैं या फिर उसपर पर्दा डाल देते हैं. किन्नर और लेस्बियन होने में कोई नहीं बुराई है और हां ये भी हमारे समाज का परिपूर्ण हिस्सा है. पर लोग इसे पाप समझकर इसपर पर्दा डालते हैं. वहीं जाति और धर्म, समाज में हमारी प्रतिष्ठा का कैसे स्थान तय करते हैं, यह सोचने वाली बात है. सबसे अहम मुद्दा ”रेप” जैसे अपराध को जानने के बाद कोई कैसे इसे इज्जत से ज्यादा तवज्जो दे सकता है.


मनोरंजन
जल्द ही सात फेरो में बंधने वाले है ये एक्ट्रेस…

बी-टाउन में शादियों का सीजन चल रहा है। एक के बाद एक सेलेब्स, डायरेक्टर और सिंगर अपने प्यार संग ब्याह रचाते देखे जा रहे हैं। इसी लिस्ट में अब पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) का भी नाम जुड़ने वाला है। जुबिन इन दिनों फिल्म ‘कबीर सिंह’ फेम एक्ट्रेस निकिता दत्ता (Nikita Dutta) संग अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। साथ ही दोनों के जल्द शादी रचाने की भी जानकारी सामने आ रही है।
निकिता और जुबिन के वेडिंग की खबरों ने तब तूल पकड़ी जब एक्ट्रेस ने सिंगर की एक तस्वीर साझा की। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा,’मैंने अपनी आत्मा को थोड़ा सा पहाड़ों में छोड़ दिया।’ निकिता के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए जुबिन ने लिखा था,’क्या आप यहां भी अपना दिल भूल जाती हैं।’ इसी पोस्ट और कमेंट को देख यूजर्स दोनों के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने लगे थे।
ये रिश्ता सिर्फ सोशल मीडिया तक ही नहीं सिमटा रहा है। खबरों की मानें तो, दोनों के परिवार ने भी आपस में मुलाकात की है। एक्ट्रेस बीते दिन उत्तराखंड में जुबिन के घर गई थीं और वह शादी की योजना बनाने के लिए मुंबई में उनसे मिलने गए थे। हालांकि, इन रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है, ये तो नहीं पता। लेकिन खबर है कि दोनों अपनी गुपचुप शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।
बीते दिनों जुबिन और निकिता को रेस्त्रां में साथ लंच करते स्पॉट किया गया था। बता दें जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ताकी मुलाकात फिल्म ‘कबीर सिंह’ के सेट पर हुई थी, जहां निकिता ने फिल्म में शाहिद की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई थी और जुबिन ने ब्लॉकबस्टर गाना ‘तुझे कितना चाहे’ गाया था। बता दें कि निकिता दत्ता टीवी और फिल्म एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ड्रीम गर्ल, एक दूजे के वास्ते, हासिल और आफत जैसे सीरीयल में काम किया है। वहीं टीवी के अलावा निकिता, गोल्ड, लस्ट स्टोरीज, कबीर सिंह, द बिग बुल में नजर आ चुकी हैं।
मनोरंजन
होली से पहले फैंस को लुभा रहा दर्शन रावत का ये नया गाना…

युवा दिलों की धड़कन सिंगर का नया गाना एक बार फिर संगीत प्रेमियों को मदहोश करने वाला है. कभी तुम्हें, चोगड़ा, ओ मेहरामा, हवा बांके, एक तरफ़ा, रब्बा मेहर करी और जन्नत वे जैसे बड़े कमर्शियल हिट के बाद, म्यूजिक सेंशन दर्शन रावल फिर से वापस आ गए है! उनका नया सोलो, ‘गोरिये’ उनके प्रशंसकों के बीच तुरंत हिट हो गया है! गोरीये इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है.
पहली बार किया वीडियो में डांस
इस नए गाने की खासियत बताते हुए, गायक दर्शन रावल ने कहा, “मैं आखिरकार गाने को रिलीज करके उत्साहित हूं. यह पहली बार है जब मैंने किसी वीडियो में डांस किया है और मैंने इसकी शूटिंग के लिए भी धमाकेदार तैयार की है. यह आकर्षक बीट्स के साथ एक परफेक्ट समर सॉन्ग है! मैं पिछले कुछ समय से गाने को गुनगुना रहा हूं और इस गाने को दुनिया के सामने लाने का इंतजार कर रहा हूं. अब यह आखिरकार रिलीज हो गया है, तो इसे मिले प्यार के लिए मैं आभारी हूं.”गाने के बारे में बात करते हुए इंडी म्यूजिक लेबल के एमडी नौशाद खान ने कहा, “गोरिये एक मजेदार, उत्साहित गीत है और दर्शन ने गीत के साथ पूरा न्याय किया है. हम गीत के लिए अविश्वसनीय प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं. संगीत प्रेमियों को उनके हर मूड के लिए इस तरह के और अधिक कमर्शियल हिट दे रहे हैं. ऐसा लगता है कि यह इंटरनेट पर अगला बड़ा ट्रैक होने जा रहा है.”एक मिलेनियल फैशन आइकन, वीडियो में दर्शन के लुक ने भी ध्यान खींचा है पूरे वीडियो में वो एक कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक में नजद आए हैं. ग्रूवी गाने को गुरप्रीत सैनी ने कंपोज किया है, जिसे गुरप्रीत और गौतम शर्मा ने लिखा है और नौशाद खान और वार्नर म्यूजिक इंडिया ने इसे प्रोड्यूस किया है.
टीवी शो से बने स्टार
अहमदाबाद में पैदा हुए दर्शन रावल इंडियाज रॉ टैलेंट में नजर आए थे. इस शो में उनकी आवाज को काफी पसंद किया गया था. वो यहां टॉप 10 प्रतियोगियों में तो जरूर पहुंचे लेकिन इस शो के विनर नहीं बन सके. उन्होंने इससे निराश होने की बजाय सारा ध्यान अपने म्यूजिक पर दिया. वो सिंगर होने के साथ-साथ मॉडल, एक्टर, कंपोजर और राइटर भी हैं. वो जल्दी ही एक गुजराती फिल्म में भी नजर आने वाले हैं. जहां वो लीड रोल कर रहे हैं.
मनोरंजन
राखी सावंत ने गंगूबाई बन दिखाई दमदार एक्टिंग, जिसे देखकर आप भी हो जायेंगे हैरान…

देशभर में इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ छाई हुई है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से तो अच्छी प्रतिक्रिया मिल ही रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कई कलाकार और क्रिटिक्स भी इस फिल्म की तरीफ करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट की दमदार एक्टिंग और उनके बेबाक अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया है। इसी क्रम में अब अभिनेत्री राखी सावंत पर भी इस फिल्म और आलिया भट्ट का जादू सर चढ़ कर बोल रहा है।राखी सावंत लगातार कई मौकों पर आलिया की तारीफ करती नजर आती हैं। इस फिल्म को लेकर राखी इतनी उत्साहित थी कि उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके टिकट बुक कर लिए थे। ऐसे में अब हाल में एक्ट्रेस ने एक बार इस फिल्म के लिए अपनी दीवानगी दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

राखी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक वीडियो फैंस के साथ साझा की है। इस वीडियो में राखी गंगूबाई के गेटअप आलिया की तरह डांस करती और उनके एक डायलॉग को कॉपी करती नजर आ रही हैं। एक वीडियो राखी फिल्म के गाने ‘ढोलीडा’ पर धमाकेदार डांस करती नजर आईं। वहीं, दूसरी तरफ वह आलिया का एक दमदार डायलॉग बोलती दिखाई दीं।इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इन वीडियो में राखी सावंत का दमदार अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर राखी सावंत की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो में एक फैन ने लिखा, ‘आलिया से अच्छा तुम कर रही हो।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘राखी ऐसे ही सेल्फ ऑडिशन देती रहा करो। किसी दिन किसी डायरेक्टर ने देख लिया तो काम मिलना शुरू हो जाएगा। काम करो, नाम करो।’एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा आप इस फिल्म के लिए ज्यादा फिट बैठती हो। वहीं एक फैन ने कमेंट किया ये रोल आपको देना चाहिए था। राखी के इस वीडियो पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। कई लोग यहां उनके एक्टिंग की तारीफ करते नजर आए, तो वहीं कई उन्हें इस फिल्म के परफेक्ट बताते दिखाई दिए। राखी के इस वीडियो को अब तक 55 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
फिल्म की बात करें तो ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ मुंबई की माफिया क्वीन कही जाने वाली कमाठीपुरा की गंगूबाई की कहानी पर आधारित है। देशभर के सिनेमाघरों में 25 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में अजय देवगन और विजय राज भी मुख्य किरदार में नजर आए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक आलिया भट्ट की यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।
-
Tech & Auto7 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश - दुनिया6 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश6 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश5 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
Tech & Auto6 days agoHero के इलेक्ट्रिक स्कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..
-
देश - दुनिया5 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
Lifestyle7 days agoगर्मी में न खाए इन लोग तरबूज,हो सकती है बड़ी परेसानी…जानें वजह
-
जॉब6 days agoरेलवे में अपरेंटिस के 300 पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि…
-
देश6 days agoरेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : बढ़ी सैलरी,जारी हुआ आदेश ; बढ़ कर आएगी सैलरी…
-
देश4 days agoकर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…




























You must be logged in to post a comment Login