Connect with us

LIC का ये खास प्लान,मात्र 1 बार प्रीमियम देने पर जीवन भर हर महीने मिलेंगे 12000 रुपये

Published

on

अगर आप भी अपने लिए पेंशन योजना लेने का प्लान कर रहे हैं तो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) आपके लिए एक धांसू प्लान लेकर आया है. इस पॉलिसी को लेते समय आपको सिर्फ एक बार इसका प्रीमियम चुकाना होगा और इसके बाद आपको जिंदगी भर पेंशन मिलती रहेगी. इस पॉलिसी का नाम है सरल पेंशन योजना है.

LIC सरल पेंशन योजना एक सिंगल प्रीमियम प्लान है. इस योजना की शुरुआत 1 जुलाई से हुई है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में डिटेल से…

सरल पेंशन योजना को लेने के 2 तरीके: LIC सरल पेंशन योजना दो तरीके की हैं पहला लाइफ एन्युटी विद 100 परसेंट रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस और दूसरा पेंशन योजना जॉइंट लाइफ.

सिंगल लाइफ: इसमें पॉलिसी किसी एक के नाम पर रहेगी, यानी यह पेंशन योजना किसी एक व्यक्ति से जुड़ी होगी. पेंशनधारी जब तक जीवित रहेंगे, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी. उसके बाद नॉमिनी को बेस प्रीमियम मिल जाएगा.

ज्वाइंट लाइफ: इस योजना में पति पत्नी दोनों की कवरेज होती है. इसमें पति या पत्नी जो भी लंबे समय तक जीवित रहता है, उसे पेंशन मिलती है. जब दोनों ही नहीं रहेंगे तो नॉमिनी को बेस प्राइस मिलेगा.

सरल पेंशन योजना की खासियतें

> बीमाधारक के लिए पॉलिसी लेते ही उसका पेंशन शुरू हो जाएगा.
>> अब ये आप पर निर्भर करेगा कि पेंशन हर महीने चाहिए या तिमाही, छमाही या सालाना. ये विकल्प आपको स्वयं चुनना होगा.
>> ये पेंशन योजना ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से ले सकते हैं.
>> इस योजना में 12000 रुपये साल का न्यूनतम लगाना होगा. इसमें मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट की कोई सीमा नहीं है.
>> ये योजना 40 से 80 साल तक के लिए लोगों के के लिए है.
>> इस प्लान में पॉलिसी शुरू होने की तारीख से 6 महीने बाद पॉलिसी होल्डर को किसी भी समय लोन मिल जाएगा.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

प्रदेश

तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को मारी टक्कर,मौके पर ही मौत

Published

on

By

बिजनौर में एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश

हादसा नहटौर थाना क्षेत्र के झालू रोड पर बुधवार की सुबह हुआ। बाइक पर सवार होकर सलेमपुर के रहने वाले राज मिस्त्री दुर्गेश गांव के रहने वाले एक मजदूर ओमपाल के साथ किसी काम से नहटौर जा रहे थे। जैसे यह लोग नहटौर के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसे दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने नहटौर बिजनौर रोड पर जाम लगा दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर कर जाम खुलवा दिया।

Continue Reading

प्रदेश

दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्या,बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार

Published

on

By

बिजनौर की सिविल लाइन में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

घटना बिजनौर थाना कोतवाली शहर के सिविल लाइन-2 शील कुंज कॉलोनी की है। महिला कॉलोनी की गली से होकर गुजर रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने महिला के सिर से तमंचा सटाकर उसको गोली मार दी। गोली लगने के बाद महिला एक मकान की पेड़ी के पास जा गिरी और उसकी मौत हो गई।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने टीम का किया गठन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एसपी सिटी सहित पुलिस बल पहुंचा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले में एसपी डाक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया की महिला के किसी ने गोली मारी है।

महिला को अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी और सर्विलांस के माध्यम से घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा।

Continue Reading

प्रदेश

छतरपुर: कोरोना के बाद डेंगू का कहर, दर्जन भर डेंगू के मरीज झांसी भोपाल रेफर

Published

on

By

जिले भर में कोरोना के बाद डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। करीब एक दर्जन डेंगू के मरीज झांसी भोपाल रैफर किए जा चुके हैं। नगर में इस समय डेंगू अपने चरम पर है। रहवासियों का कहना है कि करीब 1 साल से जगह-जगह लगे कचरों के ढेर को उठाया नहीं गया है। ना ही नालियों की साफ सफाई की जा रही है। जगह-जगह कचरों के ढेर और गंदगी फैली होने से डेंगू का खतरा और भी बढ़ रहा है। इस समय विश्वनाथ कॉलोनी में लगभग एक दर्जन लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं।

वार्ड के कमलेश वर्मा, मनोज कोरी, चेतराम शिवहरे, रवि महाराज आदि का कहना है कि डेंगू फैलने की जानकारी होने के बाद भी जिला प्रशासन और नगर पालिका ना नालियां साफ कर रहा है और न ही गलियों में दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। गलियों में कचरे के ढेर बने हैं। इन सबके कारण डेंगू का कहर और अधिक बढ़ गया है।

विश्वनाथ कॉलोनी में डेंगू से पीड़ित मरीज झांसी और भोपाल रैफर किए जा चुके हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, डेंगु के मरीज दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना के बाद डेंगू महामारी बन चुकी है। लोगों ने नगर पालिका सीएमओ और जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि जगह-जगह फैली गंदगी और नालियों में दवाओं के साथ ही उन्हें साफ करवाएं। गली-मोहल्लों में फागिंग मशीन चलाई जाए।

जिला मुख्यालय से करीब तीस किलोमीटर दूर थाना बरला का गांव डेंगू की चपेट में है। ग्रामीणों ने बताया कि 15 वर्षीय प्रीती पुत्री महीपाल को पिछले दो दिन से बुखार आ रहा था। एक निजी चिकित्सक से दवा ले ली। जांच में प्‍लेटलेट्स गिरी आईं। परिजन इलाज के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 12 वर्षीय अजय को भी पिछले चार दिन से बुखार था, उसका भी इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इसी तरह के गांव दतावली निवासी शाकिर ने बताया कि पत्नी 32 वर्षीय शन्‍नो को दो दिन पहले बुखार आया तो उसे अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया।

वहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां ले जाते समय शनिवार की दोपहर उसकी रास्ते में मौत हो गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य लोकेश शर्मा ने बताया कि पूरा गांव इस बीमारी की चपेट में है। 50 लोगों के करीब अलीगढ़ व छर्रा में इलाज करा हैं। इस बाबत स्वास्थ्य विभाग को भी अवगत कराया था। मगर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। भोला चौधरी ने बताया कि बीमारी को देखते हुए लोग गांव से पलायन बतौर अपनी रिश्तेदारी में जा रहे हैं, ताकि बीमारी से बचा जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़55 mins ago

लिंक भेजकर लगभग डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए,डिजिटल ठगी की एक वारदात

रायपुर में डिजिटल ठगी की एक वारदात हुई है। शातिरों के गैंग ने डीडी नगर इलाके में रहने वाले आशीष...

छत्तीसगढ़1 hour ago

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा कलेक्टर को बताई समस्या,धान बेचने 85 किमी दूर जाने की मजबूरी

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के 3 गांव के ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।...

छत्तीसगढ़1 hour ago

त्रिपुरा से आए कलाकारों का स्टंट परफॉर्मेंस,मटकों पर पर नाचती हुई कलाकार, पीठ की तरफ उल्टे होकर झुकी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। गुरुवार को इस अवसर पर देशभर के...

छत्तीसगढ़2 hours ago

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 31 नए मरीज मिले,कम हो रहा कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ता दिख रहा है

छत्तीसगढ़ में कम हो रहा कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ता दिख रहा है। देर रात आई रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार...

छत्तीसगढ़3 hours ago

चाचा ने सोशल मीडिया पर फेक ID बनाकर भतीजी का अश्लील फोटो किया वायरल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिश्तों को एक बार फिर शर्मशार करने का मामला सामने आया है. चाचा ने अपनी...

#Exclusive खबरे

Calendar

October 2021
S M T W T F S
  1 2
3 4 5 6 7 8 9
10 11 12 13 14 15 16
17 18 19 20 21 22 23
24 25 26 27 28 29 30
31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट

  • देश - दुनिया6 days ago

    बैंक पीओ के 4135 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सभी जरुरी बातें

  • देश - दुनिया7 days ago

    गलत खाते में ट्रांसफर कर दिए पैसे? वापस पाने का तरीका जानिए, RBI ने सेट किए हैं कई नियम

  • देश - दुनिया7 days ago

    इस देश के प्रधानमंत्री का सेक्स वीडियो लीक, मचा हड़कंप

  • देश - दुनिया6 days ago

    50 हजार लगाकर शुरू कर दें यह कारोबार, सरकार भी करेगी मदद,हर महीने होगा 5 लाख का मुनाफा

  • देश - दुनिया6 days ago

     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले डबल हो सकता है किस्त का पैसा, जानिए डिटेल

  • देश - दुनिया5 days ago

    12 साल की लड़की ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या! वजह जानकर हर कोई रह गया दंग

  • देश - दुनिया6 days ago

    सस्ते में घर खरीदने का मौका! PNB करने जा रहा सस्ते घरों की नीलामी, चेक करें सभी डिटेल

  • देश - दुनिया4 days ago

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम

  • देश - दुनिया6 days ago

    हरियाणा में IAS अफसर अशोक खेमका का 30 साल में 54वीं बार ट्रांसफर