देश - दुनिया
टॉप-10 गेमिंग स्मार्टफोन
लॉकडाउन के बाद से भारत में मोबाइल गेमिंग में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों की तरफ से पिछले कुछ वक्त में शानदार गेमिंग स्मार्टफोन को पेश किया गया है। इन स्मार्टफोन में हाई रिफ्रेश्ड रेट डिस्प्ले और Qualcomm का टॉप नॉच Snapdragon प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इन स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए अलग मोड और कूलिंग फीचर दिये गये हैं। अगर आप गेमिंग के दौरान हैवी ग्राफिक्स पसंद करते हैं, तो आप निराश नहीं होंगे। आज हम कुछ टप-10 बेस्ट स्मार्टफोन लेकर आये हैं, जो शानदार फीचर्स और ग्राफिक्स के साथ आते हैं। ग्राहक अपनी पॉकेट मनी के हिसाब से इन गेमिंग स्मार्टफोन का चुनाव कर सकते हैं।
Realme Narzo 20 Pro
कीमत – 14,999 रुपये
Realme 20 Pro स्मार्टफोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। फोन डिस्प्ले 90Hz अल्ट्रा स्मूथ रिफ्रेश्ड रेट और 120Hz सैंपलिंग रेट के साथ आएगा। साथ ही फोन का ब्राइटनेस 480nits और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.5% होगा। फोन में लेटेस्ट गेमिंग प्रोसेसर MediaTek Helio G95 का इस्तेमाल किया गया है। पावरबैकअप के लिए Realme Narzo 20 Pro में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी। फोन 65W Super Dart फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा।
Poco X3
कीमत – 16,999 रुपये
Poco X3 स्मार्टफोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्पले दी गई है। फोन की डिस्पले 2340×1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश्ड रेड को सपोर्ट करेगी, जो गेमिंग के लिहाज से काफी शानदार रहेगा। Poco X3 स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर के साथ आएगा। कंपनी के मुताबिक यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है, जो Snapdragon 732G प्रोसेसर के साथ आता है। Poco X3 में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W MMT फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है। फोन में गेमर के लिए Turbo 3.0 सपोर्ट दिया गया है।
Xiaomi Mi 10i 5G
कीमत – 20,999 रुपये
Mi 10i स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है। फोन 120Hz एडॉप्टिव Sync रिफ्रेश्ड रेट के साथ आता है। इसमें इन-बिल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 8nm बेस्ड Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर मिलेगा, जो adreno 619 GPU सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं, यह हैंडसेट MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Mi 10i स्मार्टफोन में 4,820mAh की बैटरी मौजूद है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Realme X7 Pro 5G
कीमत – 29,999 रुपये
Realme X7 Pro में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। फोन ड्यूल रिफ्रेश्ड रेट सपोर्ट के साथ आएगा। मतलब फोन को 120Hz पीक और 60Hz लो रिफ्रेश्ड रेट के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोन का टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। इसका पीक ब्राइटनेस लवेल 1,200nits है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.6 फीसदी है। फोन MediaTek Dimensity 1000+ प्रोसेसर के साथ आएगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 4500mAh की दमदार बैटरी मिलेगी, जिसे 65W अल्ट्रा फास्ट फ्लैश चार्जिंग से चार्च किया जा सकेगा।
OnePlus Nord 5G
कीमत – 29,999 रुपये
OnePlus Nord 5G स्मार्टफोन में 6.49 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 4,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30T फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन Snapdragon 765G चिपसेट के साथ आता है। इसमें इंटरनल कूलिंग सिस्टम का सपोर्ट दिया गया है।
OnePlus 8T 5G
कीमत – 42,999 रुपये
OnePlus 8T 5G स्मार्टफोन में 6.55 इंच 120 Hz Fluid AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2400X1080 पिक्सल है। फोन Qualcomm Snapdragon 865 SoC प्रोसेसर के साथ आता है। वनप्लस 8T 5G स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 15 मिनट की सिंगल चार्जिंग में फोन को आराम से पूरे दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन का वजन 188 ग्राम है।
Asus ROG Phone 3
कीमत – 46,999 रुपये
Asus ROG Phone 3 एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित है और Qualcomm Snapdragon 865+ प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 6.59 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया है। जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,340 पिक्सल है और इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, लेकिन इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नदारद है और यूजर्स को इंटरनल स्टोरेज पर ही निर्भर रहना होगा। फोन में यूजर्स को पावर बैकअप के लिए 6,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
iPhone XR
कीमत – 43,999 रुपये
iPhone XR में 6.1 इंच का LCD डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1792×828 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए A12 बायोनिक चिप दी गई है। इस डिवाइस में पावरफुल बैटरी दी गई है। iPhone 12 में 6.1 इंच का एचडी सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए नई ए14 बायोनिक चिपसेट दी गई है। इसके अलावा इस फोन को MagSafe चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन iOS 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करता है।
iPhone 12 5G
कीमत – 63,900 रुपये
Apple iPhone 12 सीरीज को इस साल 23 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था। iPhone 12 स्मार्टफोन में 6.1 इंच की सुपर रेटीना XDR OLED HDR10 डिस्प्ले दी गई है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1170×2532 पिक्सल है। फोन 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज, 4 GB RAM और 128 GB स्टोरेज और 4 GB RAM और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। फोन में पावरबैकअप के लिए 2815 mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 20W फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकेगा। इसमें इन-हाउस प्रोसेसर Apple A14 Bionic दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 12MP डुअल रियर कैमरा मिलेगा, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का कैमरा दिया गया है।


देश - दुनिया
Corona Update: देश में बीते 24 घंटे में मिले 13 हजार नए केस, 302 की हुई मौत…

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। बीते 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा नए संक्रमित पाए गए वहीं, 302 मौतों की खबर है। इस दौरान 26,988 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। देश में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या फिलहाल 1,34,235 है। वहीं दैनिक सकारात्मकता दर 1.28 फीसदी है। अब तक कुल 4,22,884 लोग महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुल मृतक संख्या 5,13,226 हो गई है। टीकाकरण भी तेजी से जारी है। अब तक 1,76,86,89,266 खुराक देश के लोगों को दी जा चुकी है।
देश
इतने रुपये तक महंगा बढ़ सकता है पेट्रोल-डीजल,चुनाव बाद; जानें ये बड़े कारण…
रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमला किये जाने के बाद वैश्विक स्तर पर इसका अलग-अलग तरह से असर पड़ रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल सात साल के हाई लेवल 103.78 डॉलर पर पहुंच गया है. इससे पहले अगस्त 2014 में क्रूड ऑयल का दाम 105 डॉलर प्रति बैरल तक गया था. तेल के दामों में तेजी का असर आने वाले समय में घरेलू बाजार में देखने को मिलेगा.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानकारों का कहना है कि 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल और डीजल के रेट में 15 रुपये तक की बढ़ोतरी संभव है.
हालांकि इसमें राहत वाली बात यह रहेगी कि कीमतों में बढ़ोतरी तेल कंपनियों की तरफ से दो से तीन चरण में लागू की जाएगी. आइए जानते हैं वो तीन बड़े कारण जिनकी वजह से पेट्रोल-डीजल महंगे हो सकते हैं.पिछले करीब ढाई महीने से कच्चे तेल की कीमत में 27 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है. क्रूड का दाम बढ़कर 103 डॉलर के पार पहुंच गया है. भारत अपनी तेल तेल जरूरत का 85 प्रतिशत आयात करता है. क्रूड ऑयल के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद पेट्रोल-डीजल के भाव में इजाफा तय माना जा रहा है.देश की बड़ी तेल कंपनियों ने दिवाली के बाद पेट्रोल और डीजल के रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है.
उस समय से अब तक कच्चा तेल 20 डॉलर प्रति बैरल से भी ज्यादा महंगा हो गया. कीमतें स्थिर रखने से कंपनियों के प्रॉफिट पर असर पड़ रहा है. फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इस कारण भी तेल कंपनियां कीमतें बढ़ा सकती हैं.रूस-यूक्रेन युद्ध से कच्चे तेल के उत्पादन और आपूर्ति पर असर पड़ेगा. रूस दुनिया का बड़ा तेल उत्पादक देश है और प्राकृतिक गैस का निर्यातक है. भारत इन दोनों ही चीजों का आयात करता है. ऐसे में आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी का अनुमान है. जानकारों का कहना है
युद्ध लंबा चला तो कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर तक पहुंच सकती हैं.प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने से आने वाले समय में घरेलू बाजार में रसोई गैस और सीएनजी के दाम में भी तेजी आने की संभावना है. जानकारों का मानना है कि नेचुरल गैस और सीएनजी के रेट भी 10 से 15 रुपये तक बढ़ सकते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक सरकारी अधिकारी ने दावा किया कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच भारत की तेल आपूर्ति व्यवस्था पर कोई असर नहीं हुआ है. उन्होंने दावा किया यदि लड़ाई तेज होती है तब भी आपूर्ति पर असर नहीं पड़ेगा. हमारे आपूर्तिकर्ता पश्चिम एशिया, अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका में हैं. उन पर इस हमले का असर नहीं है.
देश
यूक्रेन पर रूस के हमले तेज,137 यूक्रेन नागरिकों की मौत…

यूक्रेन पर रूस के हमले का 25 फरवरी, गुरुवार को दूसरा दिन है। हमले तेज हो गए हैं। अब तक 137 यूक्रेन नागरिकों की मौत हो चुकी है। रूस को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इस बीच, युद्ध के दूसरे दिन यूक्रेन के लिए बुरी खबर आई। अमेरिका और नाटो देशों ने यूक्रेन में सेना भेजने से इन्कार कर दिया है। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस द्वारा बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू करने के बाद पहले दिन 130 से अधिक यूक्रेनियन मारे गए हैं।
ऐसे हालात में पूरी दुनिया ने उन्हें जंग के मैदान में अकेला छोड़ दिया है।रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 48 घंटों से अधिक का वक्त हो गया है और दोनों पक्षों को भारी नुकसान हुआ है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति के ताजा बयान से जंग जल्द खत्म होने की उम्मीद बढ़ी है। राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अपने ताजा बयान में झुकने के संकेत दिए हैं। राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि हम रूस से वार्ता को तैयार हैं। गुजारिश करते हैं कि सब कुछ खत्म हो, इससे पहले रूस राष्ट्रपति वार्ता के लिए तैयार हो जाएं।
अब रूस के जवाब की पूरी दुनिया को प्रतिक्षा है।रूसी सेनाओं ने बुधवार को ही बेलारूस के रास्ते यूक्रेन में प्रवेश कर लिया था। ताजा खबर है कि रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच चुकी है।। कीव में लगातार हवाई हमले हो रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, आशंका है कि किसी भी वक्त यूक्रेन में सरकार को गिराया जा सकता है। रूस और उसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुरू से यही चाहते हैं कि वहां उनके समर्थन वाली सरकार हो और रूस अपने इस लक्ष्य पर कभी भी पहुंच सकता है।हमले के खिलाफ रूस में ही भड़का गुस्सा: यूक्रेन पर हमले के बाद रूस में ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विरोध शुरू हो गया है।
यहां मास्को समेत 53 शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए। लोग सड़कों पर उतर आए। पुलिस ने 1700 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। वहीं जंग के मैदान में यूक्रेन की कोई मदद नहीं करने के खिलाफ अमेरिका में भी राष्ट्रपति जो बाइडन का विरोध शुरू हो गया है।इससे पहले यूक्रेन पर रूसी हमले के मुद्दे पर जी-7 देशों के साथ चर्चा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका यूक्रेन में अपनी सेनाएं नहीं भेजेगा। बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को हमलावर बताते हुए कहा कि उन्होंने युद्ध को चुना है। इस दौरान उन्होंने रूस के खिलाफ नए और कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा भी की।
इनमें रूसी बैंकों और सरकारी कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंधों से लेकर दुनिया की प्रमुख मुद्राओं में कारोबार करने की रूसी क्षमताओं को बाधित करना शामिल है।व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया रूस के खिलाफ एकजुट है। इस हमले का हम जबाव दिए बिना नहीं रहेंगे। अमेरिका स्वतंत्रता के साथ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रूस से कोई साइबर हमला हुआ तो अमेरिका उसका जवाब देने के लिए तैयार है। बाइडन ने नाटो सहयोगियों के खिलाफ रूसी हमले से बचाव के लिए और अमेरिकी सैनिक भेजने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि यह पूरे यूरोप के लिए खतरनाक क्षण है और यह हमला रूस के लिए कभी भी सुरक्षा की वास्तविक चिंता के लिए नहीं था।
यूक्रेन के कई शहरों को रूसी टैंकों ने रौंदा, अब तक नहीं मिली विदेशी मदद
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा यह पूर्वनियोजित हमला है और पुतिन ने वार्ता के पश्चिम के प्रयासों को ठुकरा दिया और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि प्रतिबंध इस तरह के हैं कि उनका रूस पर दीर्घकालिक असर होगा। अमेरिका इस दिशा में और कार्रवाई करने के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों से रूस की डालर, यूरो, पौंड और येन में कारोबार करने की क्षमता बाधित होगी। इसके अलावा आगे के कदमों पर विचार के लिए शुक्रवार को नाटो देशों की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि पुतिन का यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण रूस के लिए काफी महंगा साबित होगा। विश्व मंच पर पुतिन को बहिष्कृत कर दिया जाएगा।
-
देश - दुनिया4 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
देश - दुनिया6 days agoदेश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC को लगा तगड़ा झटका, जाने क्या है वजह…
-
देश5 days agoपोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,मिलेंगी 2500 रूपए हर महीना…
-
Lifestyle7 days agoये उम्र के आसपास पुरुषों को परेशान कर सकती हैं ये 4 समस्याएं…
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto3 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
देश - दुनिया7 days agoवित्तमंत्री सीतारमन महिलाओं पर हुई मेहरबान, जाने क्या है वजह…
-
Lifestyle4 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
जॉब6 days agoयहां स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स जल्द करे आवेदन…



















You must be logged in to post a comment Login