क्राइम न्यूज़
ट्रिपल मर्डर का खुलासा , नींद की गोली खिलाकर रेत दिया मां-बाप और बेटे की ,गला

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस साल की शुरुआत में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था. यहां 6 जनवरी को इटौंजा में 26 साल के एक युवक की लाश मिली. इसके दो दिन बाद 8 जनवरी को मलिहाबाद में एक बुजुर्ग का शव मिला और फिर 13 जनवरी को मॉल इलाके में एक बुजुर्ग महिला मृत पाई गई. इन सब की हत्या गला काटकर हुई थी.
पुलिस की जांच में पता में इन तीनों के बीच रिश्तों का खुलासा हुआ, पता चला कि मरने वाले तीनों मां-बाप और उनके बेटे हैं. हफ्ते भर के अंदर इस तरह अलग-अलग जगह पर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की सनसनीखेज़ वारदात से पुलिस भी हैरान थी. हालांकि पुलिस ने अब मामले का खुलासा करते हुए बुजुर्ग दंपति के दूसरे बेटे को गिरफ्तार किया है.आईजी लखनऊ रेंज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सबसे पहले युवक की लाश मिलने पर बीकेटी पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि लखनऊ कमिश्नरेट के विकासनगर इलाके के रहने वाले रिटायर्ड इंडियन ऑयल अफसर महमूद अली खां और उनकी पत्नी भी जम्मू-कश्मीर के रामबन से लापता हो गए हैं.
आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सीओ नवीना शुक्ला को मामले के खुलासे की जिम्मेदारी दी गई, जिसके बाद सीओ ने एसपी रामबन से बातचीत की.सीओ की अगुआई में जब जांच टीम रिटायर्ड अफसर के घर विकासनगर पहुंची तो वहां पूछताछ के दौरान ही रिटायर्ड अफ़सर के बड़े बेटे सरफराज पर शक हुआ. सरफराज के साथ सख़्ती से पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सरफराज और उसके साथी अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया.
पिता पर था जादू-टोने का शक
पुलिस हिरासत में आरोपी ने बताया कि उसके पिता उसे पसंद नहीं करते थे और उसे डर था कि कहीं पिता सारी जायदाद छोटे बेटे शावेज़ को न दे दें. सरफराज ने आरोप लगाया उसके पिता उसके साथ टोना टोटका करते थे. उसने बताया कि उसके पिता उसे बिरयानी में कुछ मिलाकर देते थे।
नींद की गोली खिलाकर रेत दिया गला
पुलिस के मुताबिक, 31 साल का सरफराज एलएलबी कर चुका था और जज बनने तैयारी कर रहा था. जबकि उसके पिता उसे इंडियन ऑयल में अफसर बनाना चाहते थे. ऐसे ही तमाम घरेलू मामलों में सरफराज अपने पिता को पसंद नहीं करता था. ऐसे में सरफराज ने उनकी हत्या का मन बना लिया. उसने बैकुंठ धाम में काम करने वाले अनिल यादव को अपने साथ मिलाया और 5 जनवरी की रात 90 नींद की गोलियां दाल में मिलाकर माँ-बाप और भाई को खिला दी.
फिर सबके सो जाने के बाद बिस्तर पर ही सबकी गर्दन रेत दी.इन घिनौने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद 13 जनवरी को सरफराज जम्मू चला गया और वहां से शावेज़ बनकर नोएडा में रहनेवाली अपनी बहन को फोन किया और कहा कि वो लोग रामबन में लैंड स्लाइड में फंस गए हैं. अगले दिन लखनऊ आकर सरफराज ने अपनी बहन को माता-पिता और छोटे भाई के जम्मू-कश्मीर में लापता होने की बात बताई लेकिन पुलिस जांच में पूरे मामले का खुलासा हो गया. पूछताछ में सरफराज ने बताया कि हत्या के बाद उसने पिता का शव मलिहाबाद में, मां का मॉल में और भाई का शव इटौंजा में फेंका था.

क्राइम न्यूज़
पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद,अपने ही भतीजे को मारी गोली ; मौक़े पर ही मौत

थाना क्षेत्र के ग्राम अवल्दामान के जामतलाई जमरा फलिया में मंगलवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर काका ने अपने ही भतीजे को गोली मार दी। इससे भतीजे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। काका-भतीजे एक बुजुर्ग महिला के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। इसी दौरान दोनों में हुई कहासुनी के बाद गोली चलने की यह घटना हुई। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।पुलिस के अनुसार जामतलाई जमरा फलिया में सोमवार रात एक बुजुर्ग महिला का निधन हो गया था।
पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद : उसकी शवयात्रा के कार्यक्रम में मंगलवार को अवल्दामान निवासी फूलसिंह और उसका भतीजा 27 वर्षीय माधवसिंह पुत्र सोमला वहां पहुंचे थे। दोनों के बीच पूर्व से ही पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। उस दौरान भी काका-भतीजे के बीच मारपीट हुई थी। तब काका फूलसिंह को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने आए काका-भतीजे के बीच जमीन को लेकर एक बार फिर कहासुनी हो गई। फूलसिंह शवयात्रा में अपने साथ लाइसेंसी बंदूक लेकर आया था। कहासुनी झगड़े में बदल गई। इसी दौरान काका फूलसिंह ने भतीजे माधव को गोली मार दी। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई।
देखते ही देखते पूरे गांव में सन्नाटा : देखते ही देखते पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। मृत महिला से कुछ दूर पर ही माधवसिंह का शव पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही गंधवानी थाने से पुलिस दल-बल के साथ पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गंधवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
आरोपित काका फूलसिंह को पुलिस ने गिरफ्ता : आरोपित काका फूलसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।एएसआइ सागर चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। निरीक्षण के बाद गोली चलाने वाले फूलसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
क्राइम न्यूज़
शराबी पति ने पत्नी की गला घोट कर कर दी मौत ,मौत को आत्महत्या दर्शाने ; लटका दी पंखे पर

हत्यारोपी ने शारदा के गले में शॉल को पकड़कर दोनों तरफ से खींच दिया और इससे गला घुटने के कारण शारदा की मौत हो गई। आरोपी ने पत्नी की मौत को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके सबको साल की मदद से पंखे पर लटका दिया। कोतवाली सेक्टर 142 स्थित शहदरा गांव में शराब पीने का विरोध करने पर शराबी पति ने पत्नी की गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी ने पत्नी की हत्या को आत्महत्या दिखाने का स्वांग रचा और मृतका को पंखे से फंदे पर लटका दिया। घटना की सूचना मिलने पर महिला के मायके वाले आए और उन्होंने कोतवाली में पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया तो पुलिस ने आरोपी को एक्सप्रेस वे के पास से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर गला घुटने के लिए प्रयोग किया गया सवाल भी बरामद कर लिया है।पुलिस ने बताया कि मूलतः बागपत निवासी शारदा का अनिल उर्फ सोनू के साथ विवाह हुआ था और वह पति के साथ शहदरा गांव में रह रही थी। अनिल उर्फ सोनू शराब का आदी था और वह एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम भी करता था। पिछले कुछ दिनों से नौकरी छूट जाने की वजह से बेरोजगार हो गया था और उधार ले लेकर अधिक शराब पीने लगा था। शनिवार रात को अनिल जब शराब पी रहा था तो उसकी पत्नी शारदा ने इसका विरोध किया।
हत्यारोपी ने शारदा के गले में शॉल को पकड़कर दोनों तरफ से खींच दिया और इससे गला घुटने के कारण शारदा की मौत हो गई। आरोपी ने पत्नी की मौत को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके सबको साल की मदद से पंखे पर लटका दिया। जिससे परिवार वालों को आत्महत्या लगे। मृत का शारदा के परिजनों को पता चला तो वह शाहदरा पहुंचे और वहां पर अनिल उर्फ सोनू की स्थिति को देखते हुए संदेह हुआ और उसके खिलाफ ही कोतवाली सेक्टर 142 में शिकायत दे दी।
पुलिस ने अनिल उर्फ सोनू को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या करने की घटना कबूल कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई सुनील ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी उसी के तहत यह कार्रवाई हुई है। शारदा और अनिल के दो बच्चे हैं उनमें 12 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। अनिल के शराबी होने के कारण दोनों बच्चे शारदा ने अपनी बहन के पास हरिद्वार में छोड़ रखे थे।
क्राइम न्यूज़
थप्पड़ मारने पर महिला गजाला की, हत्या का पुलिस ने किया खुलासा ; प्रेमी को गिरफ्तार

करीब सात माह पूर्व गंगनहर पटरी पर डिडौली गांव के सामने महिला गजाला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गजाला के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुछताछ में सामने आया है कि गजाला के थप्पड़ मारने पर प्रेमी शाह खालिद ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या की थी।एसओ ने बताया कि 26 जून 2021 को सूचना मिली थी कि गंगनहर पटरी पर डिडौली गांव के सामने एक महिला का शव पड़ा है।
जिप नेट के जरिए महिला के परिजन थाने पहुंचे और उसकी शिनाख्त गजाला पत्नी परवेज मिर्जा निवासी गली छत्ता नवाब फराश खाना दिल्ली के रूप में की। परिजनों ने 30 दिसंबर को हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस ने सर्विलांस व मुखबिर की सूचना के आधार पर शाह खालिद निवासी गली संग तराशान बाड़ा हिंदु दिल्ली को रावली रोड काकड़ा पुलिया के पास से पकड़ लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।
पूछताछ में शाह खालिद ने बताया कि वह हलवाई की दुकान करता है। करीब 5 साल पहले गजाला उसकी दुकान से गाजर का हलवा लेने आई थी। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम संबंध बन गए थे। बताया कि 25 जून को गजाला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद वह अपनी ननद के घर नोएडा आ गई थी।26 जून को ननद ने गजाला को नोएडा मिंटो रोड सीएनजी पंप के पास छोड़ दिया था। इसके बाद गजाला व शाह खालिद की घूमने की योजना बनी। दोनों स्कूटी से मुजफ्फरनगर के लिए निकल पड़े थे। शाह खालिद ने बताया कि गजाला अपने पति को तलाक देकर मेरे साथ शादी करना चाहती थी।
कई थप्पड़ शाह खालिद को मारे
पुलिस पूछताछ में शाह खालिद ने बताया कि मुरादनगर गंगनहर पटरी पर करीब एक किमी चलने के बाद गजाला के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। स्कूटी रुकते ही गजाला ने गाली गलौज शुरू कर दी थी, और कई थप्पड़ शाह खालिद को मारे। इस पर खालिद को गुस्सा आ गया और उसने स्कूटी में रखा डंडे से गजाला को पीटना शुरू कर दिया। वह बेहोश होकर नीचे गई और वह डर कर भाग गया था।
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoनौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 1925 पदों पर नवोदय विद्यालय ने बंपर भर्ति
-
यूपी6 days agoमुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल
-
जॉब6 days agoसेंट्रल रेलवे में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के 2422 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी
-
जॉब5 days agoसरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : लोक सेवा आयोग में निकली 547 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां निकली विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में 134 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days agoनौक़री पाने का सुनहरा अवसर : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी 40 हजार सैलरी
-
जॉब4 days ago629 पदों के लिए 29 जनवरी को फायरमैन भर्ती परीक्षा का आयोजन , जानें गाइडलाइन
-
देश4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए इन 5 बदलावों, जाने क्या है बदलाव


















You must be logged in to post a comment Login