यूपी
यूपी चुनाव: 25 हजार केंद्रीय बलों को चुनाव ड्यूटी के लिए भेजा जाएगा यूपी,अर्धसैनिक बलों की 55 कंपनियां

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा है कि राज्य में 29138 मतदेय स्थल संवेदनशील हैं। प्रदेश में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 225 कंपनी अर्द्धसैनिल बलों को तैनात किया जाएगा। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लगभग 25,000 कर्मियों को तैनात करने का आदेश दिया है। 150 कंपनी बल 10 जनवरी से तैनात हो जाएगा।
बाकी 75 कंपनी बल 20 जनवरी को प्रदेश में पहुंचेगा।प्रशांत कुमार रविवार को मतदान के दौरान किए गए सुरक्षा इंतजामों के सिलसिले में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनावों में सुरक्षा के मद्देनज़र 109 ड्रोन, 168 रिवर बोट, 420 पोर्टेबिल सीसीसीटीवी कैमरे, 563स्टिल कैमरे, 492 वीडियो कैमरे व 3573 बाडी वार्न कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही सी-प्लान एप के जरिये जनता से त्वरित संवाद किया जाएगा।
456 मतदान केंद्रों पर सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल
प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश के 11 जिलों पीलीभीत, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुरखीरी, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, ललितपुर, मेरठ, सोनभद्र व चंदौली में 456 मतदान केंद्रों पर संचार व्यवस्था ठीक न होने के कारण वायरलेस सेट और सेटेलाइन फोन का इस्तेमाल किया जाएगा।
107 अंतरराष्ट्रीय व 469 राज्यीय बैरियर लगे
उन्होंने बताया कि सात जिलों पीलीभीत, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुरखीरी, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती के 14 विधानसभा नेपाल सीमा से सटी हैं। प्रदेश के 30 जिलों की सीमा 9 सीमावर्ती राज्यों से लगी हुई है। इनमें 74 विधानसभा सीटें राज्यों की सीमा से लगी हुई हैं।
इनमें सुरक्षा के लिए 107 अंतरराष्ट्रीय व 469 अंतरराज्यीय बैरियर लगाए गए हैं। यह बैरियर दिन रात चेकिंग का काम करेंगे। इनके लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
एडीजी ने बताया कि 10 जिलों बिजनौर, जालौन, लखीमपुरखीरी, देवरिया, बस्ती, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती व बलिया में 31 मतदान केंद्रों में नदी के रास्ते से पहुंचा जा सकेगा। इसके लिए नाव व ट्रैक्टर अथवा पीपा पुल की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर की जाएगी।
9 लाख शस्त्र लाइसेंसों की हुई जांच
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 9 लाख 4 हजार 921 शस्त्र लाइसेंसों की जांच की गई है। 3 लाख 68 हजार 490 लाइलेंस जमा कराए गए हैं। प्रदेश में 7744 अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं, जबकि 58 अवैध शस्त्र फैक्ट्री आदि को लेकर 5399 केस दर्ज किए गए हैं और 5441 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

यूपी
गैंगस्टर नाहिद हसन को कैराना से उम्मीदवार बनाकर , पार्टी के सामने बड़ा संकट
यूपी
बीजेपी को बड़ा झटका : योगी कैबिनेट के पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
यूपी
भारतीय जनता पार्टी 107 प्रत्याशियों की जारी किया सूची, 63 विधायकों पर दोबारा भरोसा
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
छत्तीसगढ़7 days ago17 जनवरी को प्रदेश में रहेगी सरकारी अवकाश
-
जॉब6 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
Lifestyle6 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब4 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल6 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता

















You must be logged in to post a comment Login