Connect with us

यूपी/ तीन युवकों द्वारा बंदर की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में फैला तनाव

Published

on

 शामली जिले में तीन युवकों द्वारा एक बंदर की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. हिंदू मान्यता के अनुसार बंदर को भगवान हनुमान का रूप माना जाता है और इसे चोट पहुंचाना पाप माना जाता है. कैराना के क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रदीप कुमार ने कहा, “तीन भाइयों- आसिफ, हाफिज और अनीस के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जो शनिवार को कथित रूप से बंदर के इर्द-गिर्द घूम रहे थे और उनमें से एक ने परिवार के चार लाइसेंसी हथियारों में से एक से बंदर को गोली मार दी.”

पुलिस के अनुसार, बंदर की पीठ पर गोली लगी और इसके कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बंदर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, जिसके बाद उसे दफना दिया गया. वन विभाग ने वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम 1972 की धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिसके अंतर्गत छह महीने की जेल और जुर्माने का प्रावधान है. हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

घटना के बाद बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और खबर फैलते ही उनके साथ ग्रामीण भी जुड़ गए. बजरंग दल की युवा इकाई के जिला अध्यक्ष सन्नी सरोहा ने कहा, “अल्पसंख्यक समुदाय के तीन युवकों ने बंदर को गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. उन्होंने कुछ आपत्तिजनक बयान भी दिए हैं. हम उन्हें तत्काल गिरफ्तार किए जाने और उनके हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की मांग करते हैं.” स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है.

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

यूपी

गैंगस्टर नाहिद हसन को कैराना से उम्मीदवार बनाकर , पार्टी के सामने बड़ा संकट

Published

on

By

जेल में बंद गैंगस्टर नाहिद हसन को कैराना से उम्मीदवार बनाकर समाजवादी पार्टी मुश्किल में घिर गई है। एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल कर मांग की है कि सपा की मान्यता रद्द करने का निर्देश दिया जाए। याचिका में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी ने कैराना में एक गैंगस्टर को टिकट देकर सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश का उल्लघंन किया है इसलिए उसकी मान्यता खत्म की जाए सपा ने उम्मीदवार का आपराधिक रिकॉर्ड अपने ट्विटर अकाउंट और वेबसाइट पर जारी नहीं किया।
यह भी कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दे कि सभी राजनीतिक पार्टियां हर उम्मीदवार के क्रिमिनल केस से संबंधित जानकारी और उन्हें टिकट देने की वजह अपने आधिकारिक वेबसाइट पर होम पेज पर प्रकाशित करें।13 जनवरी को सपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की तो कैराना से प्रत्याशी नाहिद हसन का नाम पहले नंबर पर था। 48 घंटे नहीं बीते और गैंगस्टर केस में सपा के विधायक नाहिद हसन को 14 दिन की जेल हो गई है। यह मुकदमा फरवरी 2021 में दर्ज किया गया था। अब पार्टी के सामने बड़ा संकट बन गया।
यूपी में 10 फरवरी से वोटिंग शुरू
यूपी में 10 फरवरी से वोटिंग शुरू हो जाएगी। कुल सात चरणों में वोट पड़ेंगे। आखिरी वोटिंग सात मार्च को होगी। इस ‘चुनाव मंथन’ का अमृत ठीक एक महीने बाद यानी 10 मार्च को निकलेगा। इस दिन यूपी समेत सभी पांच राज्यों (उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर भी) के नतीजे आएंगे। चुनाव में आपके काम के कुछ लिंक्स हम नीचे दे रहे हैं। इनमें आपको अपने इलाके में वोटिंग की तारीख, चुनाव का शेड्यूल समेत सभी जानकारियां मिल जाएंगी।
Continue Reading

जॉब

अच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता

Published

on

By

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारो के लिए अच्छी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल  ने खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर (फूड इंस्पेक्टर) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वहछत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 
 30 जनवरी है आवेदन की आखिरी तारीख छत्तीसगढ़ व्यापम में खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी 2022 से शुरू कर दी गई है। आवेदन पत्र जमा करने के लिए आखिरी तारीख 30 जनवरी 2022 को निर्धारित की गई है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
भर्ती का विवरण और पदों की सख्याछत्तीसगढ़ व्यापम खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 84 है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। इस परीक्षा में मेरिट पाने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। छत्तीसगढ़ व्यापम खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर भर्ती
भर्ती के महत्वपूर्ण तिथियां
1. आवेदन शुरू होने की तिथि- 7 जनवरी 2022
2. आवेदन अंतिम तिथि- 30 जनवरी 2022
3. परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि- 11 फरवरी 2022
4. परीक्षा की तिथि- 20 फरवरी 2022
 
परिस्थितियों के अनुसार तारीखों में बदलाव किए जा सकते
आवेदक इस बात का ध्यान रखें कि यह तारीखें स्थायी नहीं हैं, वर्तमान में देशभर में कोरोना महामारी के का प्रकोप जारी है। ऐसे में परिस्थितियों के अनुसार तारीखों में बदलाव किए जा सकते हैं।
योग्यता और आवेदन शुल्क
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा जारी की गई खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
 
आवेदन शुल्क
1. सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए- 350 रुपये
2. अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए- 250 रुपये
3. एससी,एसटी और दिव्यांग वर्ग के आवेदकों के लिए- 200 रुपये
 
Continue Reading

जॉब

नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई

Published

on

By

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापर एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित ने Online माध्यम से CG Vyapam MFPFED Assistant Grade Recruitment 2022 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। इस Government Job पर आवेदन करने के इच्‍छुक उम्‍मीदवार अंतिम तिथि तक विभाग को आवेदन प्रस्‍तुत कर सकते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में Vyapam ने छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापर एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित भर्ती से संबंधित निम्‍नलिखित रिक्तियों हेतु एक Employment News Notification प्रकाशित किया है
 
आंतरिक अंकेक्षक
डाटा एंट्री ऑपरेटर
सहायक ग्रेड-3
कुल पदों की संख्‍या : 25 पद।
शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव और चयन प्रक्रिया जैसे अन्य सभी विवरण Asktoapply.com के इस पोस्‍ट में नीचे दिए गए हैं।पात्र और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपने CG Vyapam MFPFED Application Form को Online माध्‍यम से विभाग को प्रस्‍तुत कर सकते हैं। विभाग द्वारा आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 18-01-2022  निर्धारित है। इस रोजगार समाचार Vyapam Recruitment 2021-22 पर आवेदन करने की सटीक विधि जानने के लिए, आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें और जांचें।
 
आयु सीमा:-
इस छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापर एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित भर्ती के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता किसी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍था/बोर्ड/विश्‍वविद्यालय से 12th/Graduation/PG/Diploma होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
 
वेतनमान,चयन प्रक्रिया 
इस पर सही उम्मीदवार के चयन के लिए विभाग द्वारा लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा/दस्‍तावेज सत्‍यापन या साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा और उपरोक्त में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार को 19500-91300 का वेतनमान मिलेगा। अन्‍य
आवेदन तिथि 
आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 29-12-2021
आवेदन की अंतिम तिथि : 18-01-2021
 
आवेदन शुल्‍क
सामान्‍य वर्ग (General) हेतु :  350
अन्‍य पिछड़ा वर्ग (OBC) हेतु :  250
अजा/अजजा (SC/ST) हेतु :  200
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़19 hours ago

छत्तीसगढ़ : डीपी शुक्ल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भकूर्रा नवापारा में 96 % बच्चों का कोविड टीकाकरण

15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के लिए इन दिनों वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है। इसमें स्कूलों...

छत्तीसगढ़1 day ago

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में परिचारक पदों पर भर्ती प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में परिचारक पदों पर भर्ती के लिए प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई...

छत्तीसगढ़3 days ago

जवानों से भरी बस में हादसा : पुलिस जवानों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर ,हादसे में 20 पुलिसकर्मी घायल

पुलिस जवानों से भरी बस को शिवरीनारयण क्षेत्र में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 20 पुलिसकर्मी घायल हुए...

छत्तीसगढ़3 days ago

बीते 24 घंटों में छत्‍तीसगढ़ कोरोना के 6,015 नये केस , SI सहित 20 पुलिसकर्मी पाजिटिव

छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ता जा रहा है।कोरोना की रफ़्तार रुकने की नाम नई रही है प्रदेश...

छत्तीसगढ़5 days ago

कोविड 19 संक्रमण से बचाव : जिला अस्पताल धमतरी में लगा 809 लोगों को बूस्टर डोज

कोविड 19 संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश सहित जिले में भी 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगाया जा रहा...

#Exclusive खबरे

Calendar

January 2022
S M T W T F S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी

  • जॉब6 days ago

    खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

  • छत्तीसगढ़7 days ago

    17 जनवरी को प्रदेश में रहेगी सरकारी अवकाश

  • जॉब6 days ago

    बंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न

  • जॉब4 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं

  • जॉब6 days ago

    78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई

  • जॉब5 days ago

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन

  • Lifestyle6 days ago

    ओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

  • जॉब4 days ago

    हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज

  • खेल6 days ago

    IND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता