Connect with us

देश - दुनिया

UPSC Topper श्रुति शर्मा ने  4 साल की कड़ी मेहनत से बनी UPSC की TOPPER, पढ़े इनकी पूरी सफतला की कहानी…

Published

on

 

 

श्रुति शर्मा दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी। राजस्थान बोर्ड आज कक्षा 12वीं के विज्ञान और कॉमर्स संकाय का परिणाम जारी करेगा। इस परिणाम से जुड़े हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें- राजस्थान बोर्ड रिजल्ट

UPSC Topper 2021 Shurti Sharma: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा 2021 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम में टॉप-3 में लड़कियां ही शामिल हैं। पहला स्थान – श्रुति शर्मा, दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल, तीसरा स्थान- गामिनी सिंगला, चौथा स्थान – ऐश्वर्य वर्मा ने प्राप्त किया है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPSC Topper 2021 Shurti Sharma: टॉपर बनीं श्रुति शर्मा
उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली श्रुति शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त कर परिवार का मान बढ़ाया है। परिणाम पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए श्रुति शर्मा ने अपनी सफलता का क्रेडिट उन सभी को दिया है जो इस सफर में उनके साथ रहे हैं। उन्होंने अपने परिजनों और दोस्तों, जिन्होंने उनका हर समय साथ दिया उन्हें धन्यवाद दिया है।

UPSC Topper 2021 Shurti Sharma: जेएनयू से पढ़ीं है श्रुति 
श्रुति शर्मा दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी। उन्होंने बताया कि इस सफलता को प्राप्त करने के लिए उन्हें मेहनत और संयम की जरूरत थी।

UPSC Topper 2021 Shurti Sharma: आईएएस बनना चाहती हैं
श्रुति शर्मा ने बताया कि परिणाम से वह आश्चर्य में हैं। वह बीते चार वर्षों से सिविल सेवा की तैयारी कर रही थीं। श्रुति शर्मा का सपना आईएएस बनने का है। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं।

जामिया से कर रही थी तैयारी
उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली श्रुति शर्मा जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी (RCA) से अपनी सिविल सेवा की तैयारी कर रही थीं। आरसीए को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यकों जैसी श्रेणियों से संबंधित छात्रों को मुफ्त कोचिंग और आवासीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए वित्त पोषित किया जाता है।  जामिया के एक अधिकारी ने बताया है कि कोचिंग अकादमी के 23 छात्रों ने सिविल सेवा परीक्षा पास की है।

इतने उम्मीदवारों ने पाई सफलता
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार इस परीक्षा में कुल 685 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से हर साल आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के पदों पर चयन हेतु सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

दूसरी रैंक पाकर बहुत खुश हूं : यूपीएससी टॉपर अंकिता
अंकिता ने अकादमी से ही फोन पर बात करते हुए कहा कि मैं दूसरी रैंक पाकर बहुत खुश हूं। मैंने आईएएस को चुना है और सेवा में शामिल होने के बाद महिला सशक्तीकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य और स्कूली शिक्षा क्षेत्रों के लिए काम करना चाहती हूं।

पहले ही प्रयास में आईआरएस बनी थीं
अंकिता अपने पहले ही प्रयास में आईआरएस (Indian Revenue Service) में चुनी गई थीं। अब तीसरे प्रयास में न केवल आईएएस चुनीं गईं बल्कि सिविल सेवा परीक्षा की दूसरी टॉपर बनकर इतिहास भी रच दिया है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

खलबली मचाने आ रही है DUCATI की यह इलेक्ट्रिक की साइकल, फीचर्स जान उड़ जायेंगे होश…

Published

on

 

 

अपने लग्जरी और पावरफुल मोटरसाइकिल से दुनियाभर में पहचान बना चुकी कंपनी डुकाटी ने अब इलेक्ट्रिक साइकिल सेगमेंट में एंट्री मारी है। इस सुपर बाइक कंपनी ने डुकाटी MG20 फोल्डिंग इलेक्ट्रिक साइकिल पेश की है। यानी आप इसे फोल्ड करके एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इस MG20 इलेक्ट्रिक साइकिल को सिटी राइडिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इस इलेक्ट्रिक MG20 फोल्डिंग साइकिल की कीमत 1,663 डॉलर (करीब 1.29 लाख रुपए) है।

साइकिल में है वाटरप्रूफ LCD पैनल मिलेगा
डुकाटी MG20 में मैग्नीशियम से बने फ्रेम, फोर्क और रिम्स लगाए गए हैं, जिससे साइकिल साइकिल का वजन हल्का हो जाता है। इसके अलावा हैंडलबार में एक वाटरप्रूफ LED पैनल लगाया गया है, जो राइडर को साइकिल कंट्रोल करने के कई सुविधा देता है। डुकाटी का दावा है कि साइकिल में लगे फ्रंट LED लैंप और पहियों पर रिफ्लेक्टिव स्ट्रिप्स ओप्टिमल विजिबलिटी और सुरक्षा प्रदान करते हैं।फोल्डिंग सिस्टम से कम जगह लेगी

पावर के लिए इसमें 36C 10.5Ah 378Wh सैमसंग बैटरी पैक मिलता है जिसे एक फ्रेम में बनाया गया है। इसे साइकिल के पिछले हिस्से में मौजूद 250W इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह मोटर राइडर को पैडल लगाने में मदद करती है। साइकिल में 2.125-इंच क्रॉस-सेक्शन टायर्स के साथ 20-इंच के पहिए मिलते हैं। डुकाटी का दावा है कि ये पहिए एक फोल्डिंग सिस्टम के साथ आते हैं, जो बहुत कम जगह लेता है। इससे ऑनर को फ्लेक्सिबलिटी मिलती है।

सिंगल चार्ज पर 50Km की रेंज
कंपनी का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक साइकिल को एक बार चार्ज करने के बाद 50km तक का सफर तय कर सकते हैं। डुकाटी MG20 इलेक्ट्रिक साइकिल का डिजाइन स्लीक और एक एयरोडायनेमिक जैसा लगता है। साइकिल में मजबूत रिम्स लगी हुई हैं। इस इलेक्ट्रिक साइकिल का एक डिजाइन मोटरसाइकिल जैसे पहिए हैं। कंपनी का दावा है कि इसका डिजाइन और मेटेरियल इसे चुस्त और हल्का बनाता है, जिसके चलते इसे हैंडल करना आसान हो जाता है।

Continue Reading

देश - दुनिया

नया नियम: अब अगले महीने से देश में होने जा रहा है ये बड़े बदलाव, जाने क्या है ये नियम, पढ़े पूरी खबर…

Published

on

 

 

आप कहीं नौकरी करते होंगे, कहीं पढ़ाई करते होंगे, कहीं अन्य काम के लिए जाते होंगे आदि। तो हर एक जगह के अपने नियम होते हैं। ठीक ऐसे ही नियम बाकी चीजों के लिए भी बने हैं, जिनमें समय-समय पर बदलाव देखने को मिलते हैं। जैसे- गैस के दाम कम या ज्यादा होना, पेट्रोल महंगा या सस्ता होना आदि। इन सब चीजों का असर सीधा आम आदमी की जेब पर पड़ता है। वहीं, अभी मई महीना अपने आखिरी दौर में है और इसके कुछ दिन बचे हैं, जिसके बाद जून का महीना लगेगा ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी कुछ छोटे-बड़े बदलाव आपको देखने को मिलेंगे। वहीं, इन बदलावों के बारे में आपके लिए इसलिए भी जानना जरूरी हो जाता है क्योंकि इनकी सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर 1 जून से क्या बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

एसबीआई के होम लोन दरों में बढ़ोतरी
एसबीआई ने अपने होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट यानी ईबीएलआर को 40 बेसिस प्वाइंट से बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर दिया है। वहीं आरएलएलआर 6.65 फीसदी प्लस सीआरपी होगा। ऐसे में ब्याज दरें बढ़ेंगी और ये 1 जून 2022 से प्रभावी होंगी।

थर्ड पाटी बीमा महंगा
1 जून 2022 से अगर आप थर्ड पार्टी वाहन का बीमा करवाते हैं, तो अब ये महंगा होने जा रहा है। पहले के मुताबिक 1 जून से आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी। दो और चार पहिया दोनों वाहनों के लिए ये लागू होगा। वहीं, इंजन की क्षमता के हिसाब से ये प्रीमियम देना होगा। मंत्रालय के मुताबिक, अब 1,000 सीसी से कम क्षमता वाले इंजन के वाहनों को थर्ड पार्टी बीमा के लिए निर्धारित प्रीमियम 2,094 रुपये चुकाना होगा, जो कि 2019-20 में 2,072 रुपये था। वहीं, अधिसूचना के मुताबिक दोपहिया वाहनों के लिए भी थर्ड पार्टी इंश्योरेंस महंगा होने जा रहा है।

Continue Reading

देश - दुनिया

PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए खुशखबरी, इस दिन आयेगी PM किसान योजना की 11वी, इस तरह उठाए लाभ…

Published

on

 

 

PM Kisan 11 Kist Date 2022: अगर आप भी किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, तो आपका ये इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जल्द ही देश भर के करोड़ों किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है। देश में किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनके भविष्य को सुधारना है। कुछ सालों पहले केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में हर साल 3 किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। देश भर में करोड़ों किसान सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त किस दिन किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त 31 मई को किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है। अब तक कुल 10 किस्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में भेजी जा चुकी हैं।

वहीं अगर आपने अब तक पीएम किसान योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो आपको जल्द से जल्द इस काम को 31 मई से पहले करा लेना चाहिए।

अगर आप 31 मई से पहले अपनी ई-केवाईसी नहीं कराते। इस स्थिति में आपके किस्त के पैसों को ट्रांसफर करते समय रुकावट आ सकती है। पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ऐसे कराएं पीएम किसान योजना में अपनी ई-केवाईसी
आप अपने घर के नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (जन सेवा केंद्र) पर विजिट करके ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करके भी अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़25 mins ago

गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, वही 75 साल बाद मई में सबसे ठंडी रात देखने को मिली…

    राजस्थान में इस साल मई में जहां गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े, वहीं लोगों को ठंडक का अहसास...

छत्तीसगढ़2 days ago

डॉक्टरों की लापरवाही पड़ी भारी, मरीज को ब्लड की बदले लाल रंग की दवा चढ़ा दी, जाने फिर आगे….

    बीमार बेटे की हालत बिगड़ते देख मां के हंगामे को लेकर अस्पताल प्रशासन ने युवक को जिला अस्पताल...

छत्तीसगढ़2 days ago

Today corona update: देश में एक्टिव केस मरीजों की संख्या बढ़कर 17,087 हो गई, एवं देश में रिकवरी रेट 98.74% तक पहुचा…

  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,828 नए केस सामने आए हैं, जबकि 14 लोगों की मौत...

छत्तीसगढ़3 days ago

मोबाइल के जरिये कमाए हजारो रु, जानिए कौन से है वो आसान से तरीके…

  Online Money Earning in Mobile: आज के इस आधुनिक दौर में अगर आपके पास अच्छी समझ और स्किल है, तो...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: नहाते समय हुआ हादसा, डेम में पिकनिक मनाने गये 3 दोस्त, 2 की मौत, 1 गंभीर… 

      बिलासपुर में डैम में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं, तीसरा छात्र गंभीर है।...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये

  • ज्योतिष6 days ago

    VASTU TIPS: क्या आप भी करते है झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां, तो जान ले इसे सुधारने के उपाये…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये

  • जॉब6 days ago

    SBI में निकली 641 पदों पर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • ज्योतिष7 days ago

    VASTU TIPS: वैवाहिक जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए अपनाये ये छोटा सा उपाये…

  • जॉब7 days ago

    असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…

  • ज्योतिष6 days ago

    VASTU TIPS: ये 4 दिन भूलकर भी न तोड़े तुलसी, नही तो भुगतने पड़ सकते है ये परिणाम…

  • ज्योतिष4 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • जॉब5 days ago

    रेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…

  • ज्योतिष4 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…