क्राइम न्यूज़
बालोतरा पुलिस ने शहर बस स्टैंड से 1 किलो 30 ग्राम गांजा बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार..

बाड़मेर जिले के बालोतरा पुलिस ने शहर बस स्टैंड से 1 किलो 30 ग्राम गांजा को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी से मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार बालोतरा पुलिस शहर में लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए गश्त कर रही थी। इस दौरान छतरियों का मोर्चा से नदी किनारे होते हुए गांधीपुरा की तरफ आने वाली सड़क पर एक व्यक्ति आ रहा था। व्यक्ति के दाहिने हाथ में काले रंग का थैला था। पुलिस की गाड़ी को देखकर हड़बड़ा कर हाथ में लिए थैले को लेकर सड़क छोड़कर नदी की तरफ भागने लगा। पुलिस को संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। टीम ने घेरकर व्यक्त को पकड़ लिया। नाम पूछकर थैले की तलाशी ली गई। थैले में भारी मात्रा में मादक पदार्थ मिला।
बालोतरा थानाधिकारी बाबुलाल के मुताबिक आरोपी खेमाराम पुत्र खेमाराम निवासी भूंका भगतसिह, सिणधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर पूछताछ की जा रही है।
थैले मे मिला 1 किलो 30 ग्राम गांजा
टीम द्वारा तलाशी लेने पर थैले में अखबार व पॉलीथिन में 1 किलो 30 ग्राम गांजा भरा मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर गांजा को लेकर पूछताछ की गई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई।

क्राइम न्यूज़
बाइक की टक्कर से पांच साल के बच्चे की मौत…

अलवर के मुण्डावर में जसई गांव में खेलते हुए बालक को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे बालक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
मुण्डावर थाना पुलिस ने बताया कि यूपी के बडेर के रहने वाले सुनील अलवर में फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। वे जसई गांव में किराए से रहते हैं। जिनके चार बच्चे हैं। छोटा बेटा सोमवार को गांव में दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान किसी बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
बाइक चालक का पता लगा रही
पुलिस ने बताया कि गांव में टक्कर हुई है। बाइक सवार का पता लगाया जा रहा है। बालक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
क्राइम न्यूज़
CRIME NEWS: बेटी ने अपने पिता के खाते से पार किये 2 लाख रूपये, पैसे चुराने के लिए अपनाती थी ये उपाये, जाने क्या है पूरा मामला…

नई दिल्ली: दिल्ली में धोखाधड़ी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक बेटी ने अपने पिता को लाखों रुपए का चूना लगा दिया है. आरोपी बेटी ने अपने ही पिता के पेंशन अकाउंट से दो लाख रुपए निकाल लिए. पुलिस ने कहा कि 34 वर्षीय एक महिला को अपने सेवानिवृत्त पिता के पेंशन खाते से कथित तौर पर दो लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने बताया कि एक फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखे अपने जेवरात को छुड़ाने के लिए उसने पिता के अकाउंट से पैसे चुराए थे.
पुलिस ने कहा कि पिछले साल नवंबर महीने से इस साल मार्च के बीच में महिला ने मोबाइल बैंकिंग के जरिए पिता के अकाउंट से सारे पैसे ट्रांसफर किए थे और वह इसका सबूत भी डिलीट कर देती थी. पुलिस ने कहा कि महिला ओटीपी के साथ-साथ मैसेज का नोटिफिकेशन भी मोबाइल से डिलीट कर देती थी ताकि संदेह न हो.
पुलिस ने बिजली कंपनी के 69 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की, जिसमें उसने आरोप लगाया कि पिछले साल नवंबर से मार्च के बीच उसकी जानकारी के बिना उसके बैंक के पेंशन अकाउंट से 2.03 लाख रुपये निकाले किए गए थे. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें न तो लेनदेन के लिए कोई ओटीपी मिला और न ही बैंक से कोई डेबिट संदेश मिला.
अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान वॉलेट और बैंक खाते का विश्लेषण किया गया और यह पता चला कि पैसा पहले ई-वॉलेट में और बाद में दो बैंक खातों में स्थानांतरित किया गया था. अधिकारी ने कहा कि पहला बैंक अकाउंट पीड़ित के दामाद के नाम से पंजीकृत है और दूसरा उसकी बेटी का है. आरोपी बेटी को तब गिरफ्तार किया गया, जब उसने स्वीकार किया कि उसने अपने ई-वॉलेट में एटीएम कार्ड नंबर जोड़कर अपने पिता के खाते से पैसे ट्रांसफर किए थे और लेनदेन के लिए अपने पिता के मोबाइल फोन पर प्राप्त ओटीपी का इस्तेमाल किया था. पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) ) सागर सिंह कलसी ने इसकी जानकारी दै.
क्राइम न्यूज़
नर्मदा जिले में एक बांध के बैकवाटर में डूबने से एक नाबालिग लड़के, एवं माता-पिता की हुई मौत..
घटना रविवार शाम को मंडन गांव के पास हुई। पड़ोसी भरूच जिले के पांच लोग कर्जन बांध के बैकवाटर में नहाने के लिए उतरे उसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई।
गुजरात के नर्मदा जिले में एक बांध के बैकवाटर में डूबने से एक नाबालिग लड़के, उसके माता-पिता और एक अन्य दंपती की मौत हो गई। जब ये पानी में नहाने पहुंचे तो उन्हें वहां पानी की गहराई का अंदाज नहीं रहा।
नर्मदा जिले के राजपीपला पुलिस थाने के निरीक्षक जेके पटेल ने बताया कि घटना रविवार शाम को मंडन गांव के पास हुई। पड़ोसी भरूच जिले के पांच लोग कर्जन बांध के बैकवाटर में नहाने के लिए उतरे उसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शाम 6 बजे सूचना मिलने के बाद एक बचााव टीम मौके पर पहुंची।
रविवार रात को एक महिला का शव निकालने के बाद अंधेरा होने से बचाव कार्य रोक दिया गया। सोमवार सुबह फिर राहत अभियान शुरू किया गया। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद चार और शव निकाल लिए गए। पांचों शवों को राजपीपला के अस्पताल ले जाया गया। वहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव संबंधितों के परिजनों को सौंप दिए गए।
मृतकों की पहचान जनक परमार (35), उनकी पत्नी जिगिशा (32), उनका बेटा पृथ्वीराज (8), वीरपाल चौहान (27) और उनकी पत्नी खुशी के रूप में हुई।
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: क्या आप भी करते है झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां, तो जान ले इसे सुधारने के उपाये…
-
जॉब6 days agoSBI में निकली 641 पदों पर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष7 days agoVASTU TIPS: वैवाहिक जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए अपनाये ये छोटा सा उपाये…
-
जॉब7 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: ये 4 दिन भूलकर भी न तोड़े तुलसी, नही तो भुगतने पड़ सकते है ये परिणाम…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: आईना कही बिगड़ न दे आपकी किस्मत, जाने इसे शुभ दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब5 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…






























You must be logged in to post a comment Login