क्राइम
पहले पति ने पत्नी की गला दबाकर किया हत्या, फिर लगा दी करंट,आरोपी गिरफ्तार…

घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। दिनभर उसका शव घर के बाथरूम में छिपाए रखा। शाम को जब आरोपी का मामा घर आया तो उसे हत्या का पता चला। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार आरोपी सुरेंद्र यहां श्रीराम रेजिडेंसी में परिवार के साथ रहता है।उसकी पत्नी सुनीता घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। उनकी शादी को 17 साल हो गए थे।उनका 4 साल का एक बेटा है।
सुरेंद्र कोई काम नहीं करता था और शराब पीकर घर में रहता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था। घरेलू कलह के चलते कुछ दिन पहले सुनीता भारत कॉलोनी में अपने मायके चली गई थी। सुरेंद्र उसे मनाकर ले आया था।शनिवार सुबह भी दोनों की बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान सुनीता नहाने के लिए बाथरूम में चली गई। पीछे से सुरेंद्र भी बाथरूम में घुस गया।
पहले उसने पानी गर्म करने की रॉड से करंट लगाकर उसकी हत्या की कोशिश की। जब उससे कुछ नहीं हुआ तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव बाथरूम में ही छोड़ दिया। शव दिनभर बाथरूम में पड़ा रहा। शाम को सुरेंद्र का मामा घर आया तो उसने उसे सारी बात बताई। इसके बाद मामा ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुनीता के पिता इंद्रपाल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

क्राइम
Crime News: 10 साल की मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म, शॉप पर आकेला पाकर युवक ने वारदात को दिया अंजाम…

पाली जिले के सोजत सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर को 10 साल की मासूम को जबरदस्ती दुकान में ले जाकर छेड़छाड़ कर उससे रेप करने के प्रयास का मामला सामने आया हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।
सोजत सिटी SHO जसवन्त सिंह राजपुरोहित ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मां के कहने पर 100 रुपए लेकर मीट लेने मीट शॉप पर नाबालिग गई थी। दोपहर का समय था उसे अकेला देख 22 वर्षीय यासीन कुरेशी पुत्र इब्राहिम कुरेशी उसे ओर मीट देने की बात कहते हुए हाथ पकड़कर दुकान में ले गया। परिजनों का आरोप हैं कि दुकान में आरोपी ने नाबालिग से छेड़छाड़ की तथा रेप करने का प्रयास किया। जिससे घबराकर मासूम भागकर घर आ गई तथा अपनी मां को सारी बात बताई। जिस पर बेटी को लेकर वह शॉप पर पहुंची तथा हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा नाबालिग के परिजनों को सोजत सिटी थाने ले गई। पूरी घटना की जानकारी लेकर नाबालिग के परिजनों की रिपोर्ट पर छेड़छाड़ व रेप के प्रयास का मामला दर्जकर जांच शुरू की।
क्राइम
कर्ज से परेसान युवक थाने के सामने,खुद को मारी गोली,मौक़े पर मौत

बदायूं से बड़ी खबर है। यहां बुधवार को एक युवक सुमित अलापुर थाने के सामने पहुंचा। उसने अपनी कनपटी से तमंचा सटाया। इसके बाद खुद को गोली मार ली। गोली लगने से सुमित के सिर के चीथड़े उड़ गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे ने एक कारोबारी से 32 लाख रुपए उधार लिए थे। कारोबारी रुपए लौटने के लिए पुलिस के जरिए दबाव बना रहा था।
जबकि बेटा कुछ समय मांग रहा था। बेटे की हत्या की गई है।मृतक युवक 15 दिन पहले एक हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि मृतक अलापुर कस्बा के वार्ड संख्या 3 में मोहल्ला बजरिया का रहने वाला है। परिजनों और आरोपित कारोबारी से पूछताछ चल रही है।
अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।सुमित अपने परिवार में सबसे छोटा था। पिता जयनंदन किराना का कारोबार करते हैं। इससे पहले उनकी अलापुर में गल्ले की आढ़त थी, लेकिन कुछ साल से किराना की दुकान खोल ली। बड़ा भाई दिलीप भी किराना कारोबारी है। हालांकि उसकी दुकान दूसरे मोहल्ले में है। परिवार में मां मुस्का देवी के अलावा 4 बहनें भी हैं। सभी बहनों की शादी हो चुकी है। सुमित जब जेल नहीं गया था तो कभी भाई की दुकान पर बैठता था तो कभी पिता की दुकान पर बैठता था।
वहीं बड़े भाई दिलीप गुप्ता ने व्यापारी गौरव पर सुमित की गोली मारकर हत्या करने आरोप लगाया है। दिलीप गुप्ता ने कहा, इन दोनों का पैसों को लेकर विवाद था। आज सुबह गौरव पैसे मांगने आया था। सुमित उस समय घर पर नहीं था। गौरव ने कहा, सुमित से बोल देना का पैसे लाकर दे दे नहीं तो गोली मार देंगे और तुम्हारे बच्चे को किडनैप कर लेंगे।इसने वहीं से सुमित को फोन किया दुकान पर मिलने को कहा, जब सुमित दुकान पहुंचा तो गौरव ने गोली मार दी।एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि मृतक सुमित गुप्ता 27 अगस्त 2021 को हजरतपुर कस्बा के बाजार में सर्राफा व्यापारी राकेश उर्फ राजेश गुप्ता की हत्या में आरोपित था।
राकेश के परिजनों ने इस मामले में कस्बा हजरतपुर के ही इलेक्ट्रानिक व्यापारी संजू गुप्ता समेत 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जबकि पुलिस ने जांच के बाद राजस्थान के जिला चुरू के सरदारनगर निवासी श्रीराम सोनी और अमन वर्मा निवासी बोगाडोगरा जिला दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया था।पड़ताल में दोनों भाड़े के हत्यारे निकले और उन्होंने कबूला कि उन्हें राकेश की हत्या की सुपारी सुमित ने दी थी। इसी मामले में पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभी 15 दिन पहले ही वह जेल से जमानत पर रिहा हुआ था।
अलापुर थाने के सामने स्थित एक व्यापारी से सुमित ने करीब 32 लाख रुपए उधार लिए थे। सुमित के जेल से बाहर आने के बाद व्यापारी उससे रुपए मांग रहा था। एक दिन पहले दोनों में इसी को लेकर विवाद हुआ था। आज सुमित ने गोली मारकर आत्महत्या कर दी।सूत्रों के अनुसार, सुमित के राकेश उर्फ राजेश गुप्ता के परिवार की एक युवती से प्रेम संबंध थे।
राकेश ने युवती की शादी किसी दूसरे युवक के साथ कर दी थी। प्रेम-प्रसंग में राकेश आड़े आया तो सुमित ने उसे ठिकाने लगवा दिया था। फिलहाल सुमित के परिजन कुछ बोलने से बच रहे हैं।वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी ने बताया, परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। परिवार वाले जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा। फिलहाल व्यापारी और मृतक सुमित के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
क्राइम
चाकू दिखाकर नाबालिग युवती से दुष्कर्म,दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

डूंगरपुर जिले के धंबोला थाने के थानाधिकारी भैयालाल आंजना ने बताया की नाबालिग पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया है.डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र में दवा लेकर घर लौट रही नाबालिग के साथ चाकू दिखाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना 17 मार्च की बताई जा रही है. पीडिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.डूंगरपुर जिले के धंबोला थाने के थानाधिकारी भैयालाल आंजना ने बताया की नाबालिग पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया है. रिपोर्ट में नाबालिग ने बताया की 17 मार्च को वह और उसकी सहेली पेट दर्द की दवाई लेने के लिए मेडिकल की दुकान पर गई थी. दवा लेकर वे दोनों वापस अपने घर जा रही थी. इस दौरान रास्ते में पानी की टंकी के पास रूपा पुत्र लक्ष्मण डेंडोर निवासी तंबोलिया थाना चितरी और उसका एक दोस्त मिले. दोनों सहेलियों को दोनो आरोपियों ने रास्ते में ही रोक दिया.थानाधिकारी भैयालाल आंजना ने बताया कि इसके बाद तम्बोली निवासी रूपा चाकू दिखाकर उसे घसीटते हुए खेतों की तरफ ले गया, जहां उसके साथ जबरन रेप किया जबकि उसके साथी ने उसकी सहेली को डरा धमका कर भगा वहा से भगा दिया. दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया. इधर घटना के बाद वह काफी डर गई थी लेकिन हिम्मत कर परिवार के लोगो को उसने आपबीती बताई.नाबालिग की आपबीती सुनने के बाद नाबालिग को लेकर परिजन धम्बोला थाना पहुंचे और नाबालिग ने थाने में रिपोर्ट दी. इधर धम्बोला थाना पुलिस ने मामले में तम्बोलिया निवासी रूपा पुत्र लक्ष्मण डेण्डोर और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
-
Tech & Auto7 days agoमार्केट में खलबली मचा रही Yamaha MT 15 V2 जल्द करे बुकिग… जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
Lifestyle6 days agoहार्ट अटैक आने से पहले दिखाई देती है ये 6 संकेत,न करें कभी नज़र अंदाज
-
Tech & Auto5 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश - दुनिया6 days agoincome Tex के 10 ऐसे नियम जो 1 अप्रैल से हो गए है लागू, जिसे हर व्यक्ति को है जानना जरूरी…
-
देश - दुनिया4 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश4 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश6 days agoमहंगाई भत्ता में हुआ बड़ा बदलाव,जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी..
-
देश3 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
रायपुर छत्तीसगढ़6 days agoबिरगांव निगम में गंदा पानी से हुवे जनता बेहाल पानी के लिए मची होड़ पार्षदों ने किया बजट का बहिष्कार
-
देश - दुनिया3 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
























You must be logged in to post a comment Login