Connect with us

क्राइम

कर्ज से परेसान युवक थाने के सामने,खुद को मारी गोली,मौक़े पर मौत

Published

on

बदायूं से बड़ी खबर है। यहां बुधवार को एक युवक सुमित अलापुर थाने के सामने पहुंचा। उसने अपनी कनपटी से तमंचा सटाया। इसके बाद खुद को गोली मार ली। गोली लगने से सुमित के सिर के चीथड़े उड़ गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे ने एक कारोबारी से 32 लाख रुपए उधार लिए थे। कारोबारी रुपए लौटने के लिए पुलिस के जरिए दबाव बना रहा था।

जबकि बेटा कुछ समय मांग रहा था। बेटे की हत्या की गई है।मृतक युवक 15 दिन पहले एक हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि मृतक अलापुर कस्बा के वार्ड संख्या 3 में मोहल्ला बजरिया का रहने वाला है। परिजनों और आरोपित कारोबारी से पूछताछ चल रही है।

अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।सुमित अपने परिवार में सबसे छोटा था। पिता जयनंदन किराना का कारोबार करते हैं। इससे पहले उनकी अलापुर में गल्ले की आढ़त थी, लेकिन कुछ साल से किराना की दुकान खोल ली। बड़ा भाई दिलीप भी किराना कारोबारी है। हालांकि उसकी दुकान दूसरे मोहल्ले में है। परिवार में मां मुस्का देवी के अलावा 4 बहनें भी हैं। सभी बहनों की शादी हो चुकी है। सुमित जब जेल नहीं गया था तो कभी भाई की दुकान पर बैठता था तो कभी पिता की दुकान पर बैठता था।

वहीं बड़े भाई दिलीप गुप्ता ने व्यापारी गौरव पर सुमित की गोली मारकर हत्या करने आरोप लगाया है। दिलीप गुप्ता ने कहा, इन दोनों का पैसों को लेकर विवाद था। आज सुबह गौरव पैसे मांगने आया था। सुमित उस समय घर पर नहीं था। गौरव ने कहा, सुमित से बोल देना का पैसे लाकर दे दे नहीं तो गोली मार देंगे और तुम्हारे बच्चे को किडनैप कर लेंगे।इसने वहीं से सुमित को फोन किया दुकान पर मिलने को कहा, जब सुमित दुकान पहुंचा तो गौरव ने गोली मार दी।एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि मृतक सुमित गुप्ता 27 अगस्त 2021 को हजरतपुर कस्बा के बाजार में सर्राफा व्यापारी राकेश उर्फ राजेश गुप्ता की हत्या में आरोपित था।

राकेश के परिजनों ने इस मामले में कस्बा हजरतपुर के ही इलेक्ट्रानिक व्यापारी संजू गुप्ता समेत 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जबकि पुलिस ने जांच के बाद राजस्थान के जिला चुरू के सरदारनगर निवासी श्रीराम सोनी और अमन वर्मा निवासी बोगाडोगरा जिला दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया था।पड़ताल में दोनों भाड़े के हत्यारे निकले और उन्होंने कबूला कि उन्हें राकेश की हत्या की सुपारी सुमित ने दी थी। इसी मामले में पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभी 15 दिन पहले ही वह जेल से जमानत पर रिहा हुआ था।

अलापुर थाने के सामने स्थित एक व्यापारी से सुमित ने करीब 32 लाख रुपए उधार लिए थे। सुमित के जेल से बाहर आने के बाद व्यापारी उससे रुपए मांग रहा था। एक दिन पहले दोनों में इसी को लेकर विवाद हुआ था। आज सुमित ने गोली मारकर आत्महत्या कर दी।सूत्रों के अनुसार, सुमित के राकेश उर्फ राजेश गुप्ता के परिवार की एक युवती से प्रेम संबंध थे।

राकेश ने युवती की शादी किसी दूसरे युवक के साथ कर दी थी। प्रेम-प्रसंग में राकेश आड़े आया तो सुमित ने उसे ठिकाने लगवा दिया था। फिलहाल सुमित के परिजन कुछ बोलने से बच रहे हैं।वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी ने बताया, परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। परिवार वाले जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा। फिलहाल व्यापारी और मृतक सुमित के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम

नौवीं के छात्र ने स्कूल की शिक्षिका को भेजे अश्लील फोटो,

Published

on

By

 

School manager rapes teacher photo goes viral - स्कूल प्रबंधक ने शिक्षिका से किया दुष्कर्म, फोटो वायरल किया

कक्षा नौवीं के छात्र को स्कूल की शिक्षिका पसंद थी। बात करने के लिए छात्र ने फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाई और उन्हें अश्लील फोटो भेजे। शिकायत के बाद जांच हुई तो पूरा मामला सामने आया।राज्य साइबर सेल के जोनल कार्यालय पर फरवरी 2021 को एक महिला ने लिखित आवेदन दिया था, जिसमें उसने बताया था कि रिश्तेदार रीना (परिवर्तित नाम) को उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अज्ञात व्यक्ति ने अश्लील मैसेज भेजे हैं। साथ ही उसका अश्लील फोटो एडिट कर उसे इंटरनेट मीडिया पर जारी करने की धमकी भी दी है

शिकायत पर राज्य साइबर सेल ने आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में यह सामने आया कि फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाकर एक बाल अपचारी संजय (परिवर्तित नाम) निवासी सांवेर ने उक्त कृत्य किया है। पिता के साथ उसे सेल के कार्यालय बुलाया गया।पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया और बताया कि स्कूल की शिक्षिका पसंद होने के कारण बात करने के लिए बार-बार फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाई थी। बाल अपचारी से मोबाइल और सिम कार्ड जब्त कर उसकी काउंसलिंग की गई।
दो घंटे में 115 गाड़ियां जप्त, चाकू-गांजा बरामद

जोन -4 में मंगलवार को पुलिस ने अचानक नाकाबंदी कर संदिग्धों की जांच की। नौ स्थानों पर हुई चैकिंग में पुलिस ने दो घंटे के अंदर 115 गाड़ियां जप्त की। एडिशनल डीसीपी जोन- 4 प्रशांत चौबे के मुताबिक पुलिस ने चंदन नगर, गंगावाल बस स्टैंड, गौपुर चौराहा, आईटी पार्क, मच्छी बाजार, पुराना आरटीओ, इमामबाड़ा, हाथीपाला चौक, सिंधी कॉलोनी में चैकिंग कर चाकू और गांजा भी बरामद किया है।
डेयरी में आग लगाने वाले दो युवक गिरफ्तार

बाणगंगा थाना पुलिस ने आगजनी के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने एक दूध डेयरी में आग लगाकर काउंटर, फ्रिजर जलाया था। दोनों आरोपित सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। पुलिस के मुताबिक कुशवाह नगर निवासी आशीष चौहान की नार्थ गाडराखेड़ी में दूध की दुकान है। दो दिन पूर्व अज्ञात आरोपित आग लगाकर भाग गए थे।

पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज निकाले और आरोपित गौतम पुत्र जितेंद्र और आदित्य पुत्र गोपाल भट्ट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने बताया कि आशीष के भतीजे ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। बदला लेने की नियत से आशीष की दुकान में आग लगाई थी।

Continue Reading

क्राइम

दुकानदार को चाय के पैसे मांगने पर,बदमाश ने चाकू से किया हमला

Published

on

By

राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में एक दुकानदार को चाय के पैसे मांगने पर बदमाश ने चाकू मार दिया। पुलिस ने आरोपित महेंद्र उर्फ बुचु के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है।

टिकरापारा थाने में सूरज नंदे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार सूरज की चाय दुकान में सोमवार शाम महेंद्र चाय पीने आया। चाय पीने के बाद बिना पैसे दिए वह जाने लगा। सूरज ने पैसे की मांग की तो महेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। हमले में सूरज के कान में चोट आई है।

गाड़ी हटाने के विवाद पर चाकू से हमला

रायपुर के मौदहापारा थाना इलाके में गाड़ी साइड करने की बात पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। पीडि़त ने थाने में आरोपित सागर दास मानिकपुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

प्रार्थी चक्र महानंद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपित सागर दास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार चक्र महानंद सोमवार की रात लगभग नौ बजे अपनी बाइक से पटवा काम्पलेक्स से एमजी रोड की तरफ जा रहे थे। उसी समय उनका पूर्व परिचित सागर दास मानिकपुरी मिल गया। उसने अपनी बाइक सड़क पर खड़ी कर रखी थी। चक्र से गाड़ी साइड करने को कहा। इससे आरोपित सागर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। अपने पास रखे चाकू को कंधे में घोंप दिया। जिससे चंक्र लहू-लुहान हो गया।

Continue Reading

क्राइम

Crime News: 10 साल की मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म, शॉप पर आकेला पाकर युवक ने वारदात को दिया अंजाम…

Published

on

By

 

 

पाली जिले के सोजत सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर को 10 साल की मासूम को जबरदस्ती दुकान में ले जाकर छेड़छाड़ कर उससे रेप करने के प्रयास का मामला सामने आया हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।

सोजत सिटी SHO जसवन्त सिंह राजपुरोहित ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मां के कहने पर 100 रुपए लेकर मीट लेने मीट शॉप पर नाबालिग गई थी। दोपहर का समय था उसे अकेला देख 22 वर्षीय यासीन कुरेशी पुत्र इब्राहिम कुरेशी उसे ओर मीट देने की बात कहते हुए हाथ पकड़कर दुकान में ले गया। परिजनों का आरोप हैं कि दुकान में आरोपी ने नाबालिग से छेड़छाड़ की तथा रेप करने का प्रयास किया। जिससे घबराकर मासूम भागकर घर आ गई तथा अपनी मां को सारी बात बताई। जिस पर बेटी को लेकर वह शॉप पर पहुंची तथा हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा नाबालिग के परिजनों को सोजत सिटी थाने ले गई। पूरी घटना की जानकारी लेकर नाबालिग के परिजनों की रिपोर्ट पर छेड़छाड़ व रेप के प्रयास का मामला दर्जकर जांच शुरू की।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़6 hours ago

CGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख मिलेगी सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी) के पदों  को भरने के...

छत्तीसगढ़9 hours ago

छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी,किन्तु मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र राज्यों की तुलना में अब भी सस्ती

विद्युत नियामक आयोग ने प्रदेश में बिजली की नई दर तय कर दी है। पड़ोसी राज्यों की तुलना में अब...

छत्तीसगढ़10 hours ago

छत्तीसगढ़ में निकली डॉक्टर, इंजीनियर व साइंटिस्ट के पदो पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से करे आवेदन…

  प्रदेश में अगले 3-4 महीनों में सरकारी विभागों में 10,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकलने जा रही हैं।...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: करंट के चपेट में आने से 2 लोगो की दर्दनाक मौत…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई है। दोनों की मौत अलग-अलग...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: हाथियों का फिर से बढ़ा आतंक, 11 साल की बच्ची और महिला को कुचलकर उतरा मौत के घाट…

  नगरी वन परिक्षेत्र के तुमबाहरा में स्थानीय निवासी शेख साहू अपनी 11 साल की बेटी सिमरन के साथ जंगल...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश6 days ago

    कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…

  • देश6 days ago

    Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…

  • देश - दुनिया5 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा… 

  • जॉब4 days ago

    बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    रेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब4 days ago

    यहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया4 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • देश - दुनिया3 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • जॉब3 days ago

    ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

  • देश - दुनिया4 days ago

    Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक के लिए खुशखबरी ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…