Connect with us

ज्योतिष

Vastu Tips for Broom : घर में न इस रखें इस जगह झाड़ू,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…चली जाएगी सारी दौलत

Published

on

Broom Astro Tips: घर में रखी हर चीज का अपना नेगेटिव और पॉजिटिव असर हमारी जिंदगी पर भी पढ़ता है. हम हर संभव कोशिश करते हैं अपने घर को व्यवस्थित बनाने की, लेकिन अगर घर साफ रखने और सारी चीजें व्यवस्थित रखने के बाद भी आपके घर में परेशानियां आ रहीं हैं और लगातार धन की हानि हो रही है तो कुछ ऐसी चीजें हो सकती है। जिसे आप नजर अंदाज कर रहे हैं. इन्हीं वस्तु में एक है झाड़ू. जिसे कई लोग अनदेखा कर देते हैं, लेकिन उससे जुड़ी वास्तु की कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो आप दरिद्रता से बच सकते हैं. आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़ी कुछ जरुरी बातें जिनका पालन करके आप परेशानियों से निजात पा सकते हैं.

झाड़ू से जुड़ी बातें-
1- झाड़ू को कभी भी खड़ा न रखें, खड़ी झाड़ू अपशगुनों का कारण मानी जाती है, इसलिए इसे हमेशा जमीन पर लेटा कर ही रखें.
2 – वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में झाड़ू कभी नहीं रखनी चाहिए, किचन में झाड़ू और पोछे को रखना घर में अन्न की कमी को दर्शाता है. घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है.
3- झाड़ू को धन की तरह ही छिपाकर रखना चाहिए. झाड़ू को खुले में रखना अशुभ माना जाता है. इसे ऐसी जगह रखें जहां लोगों का ध्यान न जाता हो. खुले में रखी झाड़ू घर या ऑफिस की सकारात्मक ऊर्जाओं को बाहर कर देती है.
4 – झाड़ू अगर टूट जाए तो उसे तुरंत बदल लेना चाहिए. कई बार हम टूटी झाड़ू का उपयोग करते रहते हैं, लेकिन वास्तु के मुताबिक ये गलत होता है. टूटी हुई झाड़ू से घर की सफाई करना कई तरह की परेशानियों को न्यौता देता है. इससे घर में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.  पुरानी झाड़ू निकाल कर नई झाड़ू शनिवार के दिन लेना शुभ माना जाता है.
5 – वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झाड़ू हमेशा दक्षिण दिशा में रखना लाभकारी माना जाता है. ऐसा करने से घर में दरिद्रता कभी नहीं आती और घर की खुशी बनी रहती है.
6-  झाड़ू धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक भी मानी जाती है. शाम को झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं. सूर्यास्त के बाद किसी कारणवश अगर झाड़ू लगाना भी पड़े तो कूड़े या मिट्टी को घर के बाहर न फेंके, बल्कि घर के भीतर ही कूड़ेदान या किसी एक जगह पर इक्ठ्ठा कर दें. माना जाता है कि शाम के बाद घर की मिट्टी बाहर फेंकने से लक्ष्मी घर से बाहर चली जाती है और घर में दरिद्रता का वास होता है.
7- वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी झाड़ू को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखें. क्योंकि इस दिशा में झाड़ू रखने से घर में धन नहीं आता. इसलिए पश्चिम या दक्षिण दिशा में झाड़ू रखें.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

ज्योतिष

VASTU TIPS: इस दिन भूलकर भी न जलाये अगरबत्ती, जाने वास्तु के अनुसार कौन सी अगरबत्ती किस दिन जलानी होती है शुभ…

Published

on

 

 

पूजा-पाठ अगरबत्ती और धूपबत्ती के बिना नहीं पूरी होती है। पूजा के वक्त हर रोज लोग अगरबत्ती जलाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सप्ताह में दो ऐसे दिन हैं जब अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए और उसकी वजह क्या है?

इस वजह से दो दिन अगरबत्ती जलाना होता है अशुभ

अगरबत्ती में बांस का इस्तेमाल किया जाता है, वास्तु शास्त्र में बांस का बहुत महत्व है। घर और दफ्तर लोग इस पौधे को लगाते हैं जिससे घर में पॉजिटिविटी हो, और इतवार और मंगलवार दो ऐसे दिन हैं जिस दिन बांस जलाने की मनाही होती है। चूंकि अगरबत्ती बनाने में बांस की लकड़ी का उपयोग होता है इसलिए रविवार और मंगलवार को अगरबत्ती जलाने से मना किया जाता है।

क्यों बांस जलाना होता है मना?

बांस को वंश का प्रतीक माना जाता है, कहते हैं कि इस दिन जो बांस जलाता है उसे वंश को हानि होती है। हिंदू धर्म में जब अंतिम संस्कार के लिए अर्थी बनाई जाती है तो बांस की लकड़ी का इस्तेमाल होता है, उस वक्त भी चिता जलाते वक्त अन्य लकड़ियों का इस्तेमाल तो होता है लेकिन बांस की लकड़ी हटा दी जाती है क्योंकि बांस जलने से पितृदोष होता है, इसलिए लोग रविवार और मंगलवार ही नहीं अन्य दिन भी अगरबत्ती नहीं जलाते हैं बल्कि इसकी जगह धूपबत्ती का इस्तेमाल करते हैं। वहीं ऐसी मान्यता है कि बांस जलाने से वातावरण भी दूषित होता है और अगरबत्ती में कई तरह की केमिकल लेयरिंग होती है जिसकी वजह से ये खतरनाक साबित हो सकता है। बांस की लकड़ी जलाना शास्त्रों में भी वर्जित है ऐसे में अगरबत्ती जलाना ठीक नहीं है। फेंगशुई के मुताबिक भी इससे भाग्य का नाश होता है क्योंकि ये एक ऐसा पौधा है जिससे सौभाग्य आता है।

Continue Reading

ज्योतिष

Vastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…

Published

on

Vastu tips for purse: आज हम आपको वास्तु शास्त्र के हिसाब से पर्स में रखने वाले वस्तुओं से संबंधित कुछ ऐसी जानकारी बता रहें हैं. जिसे यदि आप अपने पर्स में रखते हैं तो आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.वास्तु शास्त्र के अनुसार दैनिक जीवन में उपयोग हो रही हर चीजें हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है.इसका प्रभाव बुरा और अच्छा दोनों हो सकता है. ज्यादात्तर लोग सुखमय जीवन जीने के लिए घर पर वास्तु नियमों का पालन करते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने पर्स में कुछ ऐसे गैर जरूरी समान रख देते हैं. जो बेहद अशुभ होता है और इससे वास्तु दोष लगता है. इतना ही नहीं इससे फिजुलखर्ची बढ़ती है. जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं कौन-कौन सी है वो गैर जरूरी चीजें जिसे पर्स में रखने से वास्तु दोष लगता है.?

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में किसी देवी-देवता की तस्वीर नहीं रखना चाहिए. ऐसा माना जाता है जो व्यक्ति पर्स में देवी-देवता की तस्वीर रखता है. वे लोग आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान हो सकते हैं.
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में चाबी नहीं रखना चाहिए. वैसे अमूमन लोग पर्स में चाबी रखते हैं. लेकिन मान्यता है कि पर्स में चाबी रखने से आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. साथ ही आपको आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है.
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार खरीदारी करने के बाद बिल को पर्स में रखना अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि पर्स में पुराने बिल रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में कभी भी नोटों को ठूंस-ठूंस करा या चिरोड़-मिरोड़ कर नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से लक्ष्मी जी की कृपा नहीं मिलती है और आप कर्ज के बोझ में दब सकते हैं.

वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में गलती से भी सुखे फूल नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से आप पर नकारात्मक ऊर्जा हावी हो सकती है और आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं.

Continue Reading

ज्योतिष

Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

Published

on

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे शीशे का किस्मत से खास कनेक्शन है. अगर दर्पण को सही दिशा में नहीं रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. वहीं अगर शीशे को सही दिशा में लगाया जाए तो घर-परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है. साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बरकरार रहती है.

आइए जानते हैं कि आईने से जुड़े वास्तु टिप्स

आईने से जुड़े ये वास्तु टिप्स हैं खास -वास्तु शास्त्र के मुताबिक ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण की तरफ चलती है. ऐसे में शीशे को पूरब या उत्तर की दीवार पर इस तरह से लगाना चाहिए ताकि देखने वाले का चेहरा पूरब या उत्तर की ओर रहे. वास्तु शास्त्र के मुताबिक दर्पण लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूरब, उत्तर या पूर्वोत्तर दिशा मानी गई है. इस दिशा में आईना लगाने से घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी या आलमारी के सामने दर्पण लगाने से धन में बरकत होती है. आईना लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह कहीं से भी टूटा हुआ नहीं हो. दरअसल ऐसा आइना निगेटिव एनर्जी उत्पन्न करता है. -वास्तु के मुताबिक बेडरूम में आईना कमरे के तरफ ही लगाना चाहिए।

सोते वक्त शरीर का कोई भी हिस्सा आईने में नहीं दिखाई देना चाहिेए. क्योंकि इससे सेहत से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं. -अगर कमरा छोटा होने के कारण आईना बेड से सामने ही है तो रात को सोते वक्त उस आईने को किसी कपड़े से ढक दें.

इससे नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है. -वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में आईना नहीं लगाना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने घर में क्लेश बढ़ने लगते हैं. इसके अलावा कमरे की दीवारों पर शीशा आमने-सामने नहीं रखना चाहिए. इससे घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 hours ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़20 hours ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

छत्तीसगढ़4 days ago

फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

      Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG Weather Update: भीषण गर्मी से लोगो के छुट रहे है पसीने, दिन का तापमान 45, और रात तक भी पारा 33 के पार पहुँचा…

  छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषणता का अनुमान...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • देश7 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब6 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..

  • जॉब5 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब7 days ago

    KIOCL में मैनेजर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2.80 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब4 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    ग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…