टिक टॉक वीडियो बनाने के चक्कर में युवक को पेड़ पर फंदे से लटकाया

जींद – युवाओं में टिक टॉक वीडियो बनाने को लेकर दीवानगी पागलपन के हद तक बढ़ती जा रही है. इससे जुड़ा ताजा मामला हरियाणा के जींद (Jind) का है. जहां टिक टॉक के लिए वीडियो बनाने के लिए एक युवक को पेड़ पर रस्सी डाल कर फंदे से लटका दिया गया. गनीमत रही कि रस्सी टूट गई और युवक जिंदा बच गया. हालांकि पीड़ित की हालत बिगड़ने पर परिवारवालों ने उसे अस्पताल (Hospital) में भर्ती करवाया है. पीड़ित युवक के चाचा की शिकायत पर पुलिस (Police) ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. आरोपी की पहचान रमन के रूप में हुई है.
खेत में बुलाया और वीडियो बनाने का लालच दिया
पुलिस के मुताबिक यह घटना खरड़वाल गांव की है. बीते 22 अक्टूबर को यहां रमन नाम के युवक ने विकास को खेत में बुलाया. रमन ने उसे टिकटॉक वीडियो बनाने का लालच दिया और उसे पेड़ पर फंदा डाल कर लटकने की बात कही. जब विकास ने इससे मना किया तो रमन ने उसे जातिसूचक शब्द कहे और मारपीट की. जिसके बाद वो डर के चलते पेड़ पर च्ढ़ गया और फंदे से लटक गया. इस दौरान रमन उसका वीडियो बनाता रहा.
रस्सी टूटी और नीचे गिरा
गनीमत ये रही कि रस्सी कमजोर होने के चलते टूट गई और विकास नीचे गिर गया. लेकिन काफी देर तक गले में कसाव और नीचे गिरने के चलते उसे काफी चोटें आई. इसकी सूचना पाकर वहां पहुंचे विकास के परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है. बताया जा रहा है विकास को सांस लेने में अभी भी तकलीफ हो रही है. परिजनों ने आरोप लगाया कि रमन की नीयत विकास को मारने की थी.


ज्योतिष
आज का राशिफल: ये राशि के जातक भुलकर भी रिश्ते में न आने दे दरार, इस राशि के जातक करियर पर ध्यान दे, पढ़े अपनी राशि…

रविवार, 12 जून को मेष राशि के लोगों को एकांत में समय बिताकर अपना ध्यान काम पर बढ़ाना होगा। मिथुन राशि के लोगों को अपने रिश्तों के संबंध में सतर्क रहना होगा, वर्ना रिश्ते बिगड़ सकते हैं। मीन राशि के लोग अपने लक्ष्य से न भटकें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…
मेष
जिस प्रकार की तकलीफ आपके जीवन में आ रही है, उसका हल खुद ही ढूंढने की कोशिश करें। आज एकांत में समय बिता कर अपना फोकस बढ़ाएं। जिन बातों के कारण भावनात्मक रूप से आपको तकलीफ हो रही है, उनका सामना डटकर करें। जो बातें आप के खिलाफ हो रही हैं, उनके कारण किसी भी हालत में अपना हौसला न खोने दें।
करियर : काम से संबंधित तारीफ की वजह से काम पर फोकस बढ़ाया जा सकता है।
लव : लव लाइफ में उत्पन्न हो रही कठिनाइयां दूर करने के लिए अपनी इच्छा शक्ति बढ़ाने की कोशिश करें।
हेल्थ : सिर दर्द तनाव के कारण हो सकता है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 5
वृषभ
पैसों से संबंधित चिंता धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है। पैसों की आवक धीरे-धीरे ही बढ़ने वाली है। इसलिए खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। निवेश संबंधित योजना बनाते हुए पूरे डेडीकेशन के साथ आर्थिक परिस्थिति को मजबूत बनाने की कोशिश करें।
करियर : जिम्मेदारियों की वजह से करियर में प्रगति हो सकती है।
लव : पार्टनर फिलहाल किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लेगा। आपको भी थोड़े संयम के साथ काम करने की आवश्यकता है।
हेल्थ : एसिडिटी की समस्या गलत खानपान की वजह से हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 1
मिथुन
अपने लक्ष्य के लिए डेडीकेशन होने के बाद भी पिछले समय में जिस प्रकार की निराशा हो रही थी, उसका डर बना रहेगा। मूड में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण किसी व्यक्ति के साथ संबंध बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। किसी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय गुस्से को खुद पर हावी न होने दें।
करियर : काम से संबंधित डेड लाइन पर ध्यान बनाए रखें।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय भले ही आपकी मर्जी के खिलाफ हो रहा है, लेकिन अगले कुछ महीनों में परिस्थिति आपके पक्ष में बनी रहेगी।
हेल्थ : बदन दर्द की तकलीफ कम होती हुई नजर आ रही है, फिर भी सेहत पर ध्यान बनाए रखें।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 2
कर्क
आपके द्वारा की गई प्रार्थना का फल जल्दी ही प्राप्त होगा। जो बातें आपकी मर्जी के अनुसार नहीं हो रही हैं, उसमें प्रगति देखने के लिए थोड़ा और वक्त देने की आवश्यकता होगी। ये समय आपके डेडीकेशन और संयम की परीक्षा ले रहा है। किसी भी लक्ष्य में बदलाव न करें।
करियर : करियर से संबंधित बातें बेहतर बनती जा रही हैं। मन पर बनी उदासीनता को दूर रखकर पूरी क्षमता के साथ काम करें।
लव : जिस व्यक्ति के प्रति आपको आकर्षण महसूस होता है, वह व्यक्ति आपके लिए महसूस होने वाली भावनाएं जल्दी प्रकट करेगा।
हेल्थ : बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 4
सिंह
किसी व्यक्ति द्वारा लिए गए गलत निर्णय की वजह से आपका नुकसान हो सकता है। परिवार के लोगों के कारण आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अभी के समय में परिवार को पैसों की मदद करें। फिलहाल खुद के बारे में न सोचते हुए परिवार के लोगों की जरूरतों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
करियर : पैसों से संबंधित फायदा मिलने के बाद भी तनाव और चिंता रह सकती है।
लव : पार्टनर के लिए महसूस होने वाली भावनाएं बार-बार बदलने के कारण रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव नजर आएगा।
हेल्थ : सेहत में होने वाले बदलाव के कारण चिंता हो सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 3
कन्या
आपके द्वारा लिया गया निर्णय और निश्चय दृढ़ बनता हुआ नजर आ रहा है। हड़बड़ी में किसी भी प्रकार के निर्णय में अहंकार न करें। अगले 2-3 दिन भागदौड़ बढ़ती हुई नजर आ रही है, लेकिन महत्वपूर्ण कामों को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
करियर : काम संबंधित बातों की वजह से नए लोगों के साथ मेल-मिलाप हो सकता है।
लव : परिवार और पार्टनर से थोड़ी दूरियां बनाए रखें, अपनी अपेक्षाओं को समझने की कोशिश करें।
हेल्थ : विटामिंस की कमी की वजह से शारीरिक ऊर्जा कम होती हुई नजर आ सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 6
तुला
पिछले कुछ दिनों में लिए गए निर्णय के परिणामों से सामना हो सकता है। पैसों से संबंधित किए गए व्यवहार गलत साबित होंगे, लेकिन पैसों से जुड़ा नुकसान नहीं होगा। प्रॉपर्टी की खरीदारी या बिक्री के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है। जितना हो सके उतना खुद ही अपने काम करने की कोशिश करें।
करियर : विदेश में व्यापार करने की इच्छा है तो मित्रों से सहायता प्राप्त हो सकती है, लेकिन आर्थिक फायदा प्राप्त होने में वक्त लगेगा।
लव : पार्टनर के लिए बढ़ता हुआ गुस्सा रिलेशनशिप को तोड़ सकता है।
हेल्थ : शुगर से संबंधित समस्या बढ़ सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 8
वृश्चिक
आपके द्वारा बनाई गई योजना में बदलाव करने की आवश्यकता हो सकती है, इस कारण आपको नाराजगी महसूस होगी। अचानक से रिश्तों में आ रहे बदलाव के कारण मानसिक तकलीफ हो सकती है। किसी व्यक्ति के द्वारा बोली गई बातों को जरूरत से अधिक गंभीरता से लेने की वजह से आप दुखी महसूस करेंगे।
करियर : काम की जगह चोरी या किसी व्यक्ति के द्वारा फसाए जाने की कोशिश की जा सकती है। सतर्कता रखें।
लव : पुराने और स्थिर रिलेशनशिप में आ रहे नकारात्मक बदलाव के कारण आपको चिंतित महसूस होगा।
हेल्थ : माइग्रेन की तकलीफ बढ़ सकती है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 7
धनु
व्यर्थ की चिंता की वजह से वर्तमान में जरूरी बातों को आपके द्वारा नजरअंदाज किया जा सकता है। जिन बातों पर आपका नियंत्रण है, केवल उन बातों पर ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। जो बातें जीवन से छूट रही हैं उनके लिए निराशा से बचें।
करियर : काम की जगह जिन लोगों पर विश्वास है, उनके द्वारा आपके बारे में बोली गई गलत बातें आपकी छबि खराब करा सकती है।
लव : पार्टनर पर भरोसा दिखाने की आवश्यकता होगी।
हेल्थ : नींद से संबंधित समस्या तनाव के कारण बढ़ सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 6
मकर
आपके आसपास की ऊर्जा बदलती हुई नजर आ रही है, इस कारण कई बातों में नई शुरुआत हो सकती है। आज भावनात्मक तकलीफ बढ़ सकती है। जीवन से संबंधित सकारात्मकता बिल्कुल भी न खोने दें। भविष्य संबंधित विचारों में सकारात्मकता बनाए रखने की कोशिश करें।
करियर : तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का कोई प्रोजेक्ट फेल हो सकता है, इस कारण काम की शुरुआत फिर से करनी पड़ सकती है।
लव : पार्टनर के साथ अपनी मर्जी के अनुसार व्यवहार करने से रिलेशनशिप में दरार आ सकती है।
हेल्थ : पेट से संबंधित समस्या बढ़ सकती है।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 9
कुंभ
लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से होगी। हर बात आनंद देने वाली होगी। आपके आसपास बनने वाली सकारात्मक ऊर्जा अन्य लोगों को आपकी ओर आकर्षित कर सकती है। आपके द्वारा लिया गया कोई निर्णय कठिन महसूस होगा, लेकिन इस निर्णय को वास्तविकता का रूप देना संभव है।
करियर : काम से संबंधित टारगेट बनाकर उस पर मेहनत करना शुरू करें। अपेक्षा के अनुसार फल जल्दी ही प्राप्त होगा।
लव : पार्टनर के साथ की वजह से आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है।
हेल्थ : शरीर में किसी भी प्रकार का इन्फेक्शन न हो, इस बात की सतर्कता रखें।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 4
मीन
अन्य लोगों की वजह से आप अपने मार्ग से भटक सकते हैं। जितना हो सके उतना लोगों के साथ थोड़ी दूरियां बनाए रखें। अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करनी होगी। आपके जीवन में कोई खास व्यक्ति आ सकता है, इस कारण व्यक्तिगत रूप से काफी कुछ बदलता हुआ नजर आएगा।
करियर : काम संबंधी सारी जिम्मेदारियों को निभाने की आवश्यकता है। एक-एक करके काम को निपटाने की कोशिश करें।
लव : रिलेशनशिप के लिए महसूस होने वाला कन्फ्यूजन और बढ़ सकता है।
हेल्थ : शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए खानपान और आराम पर ध्यान दें।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 2
जॉब
टीचर बनने का शानदार मौका : निकली बंफर भर्ती,मिलेगा 1.50 लाख तक सैलरी..
etoinews.com
School Teacher job: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (TGT) और पोसट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) के लिए बड़ी संख्या में खाली पद हैं.सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए यूपी में टीचर बनने का मौका है. टीचर बनने के लिए आपके पास जरूरी योग्यता हैं तो आप सरकारी स्कूल में टीचर बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं. सबसे खास बात कि इन पदों पर नौकरी पाने वालों को 151100 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स और पोसट ग्रेजुएट टीचर्स के लिए बड़ी संख्या में खाली पद हैं, जिसके लिए upsessb.org पर रजिस्ट्रेश प्रक्रिया जारी है. उम्मीदवार यूपी शिक्षक भर्ती 2022 के लिए 09 जून से 03 जुलाई 2022 तक upsessb.pariksha.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि, UPSESSB TGT और UPSESSB PGT भर्ती 2022 के लिए भर्ती के लिए 3539 पद उपलब्ध हैं.UPSESSB TGT PGT Online Application Form 9 जून 2022 से भरने शुरू हो गए हैं।
UPSESSB TGT PGT Online Application भरने की आखिरी तारीख 3 जुलाई 2022 है. इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद फीस जमा करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई 2022 है. UPSESSB TGT और PGT एग्जाम की तारीख अभी नहीं बताई गई है.इस भर्ती प्रक्रिया से Trained Graduate Teacher के कुल 3529 पद भरे जाने हैं. इसमें 3213 पद मेल टीचर्स के लिए हैं, वहीं 326 फीमेल टीचर्स के लिए हैं. वहीं Post Graduate Teacher के 624 पद भरे जाने हैं. इसमें 549 पद मेल टीचर्स के लिए हैं वहीं 75 पद फीमेल टीचर्स के लिए हैं।
सैलरी की बात करें तो TGT टीचर्स को 44900 रुपये से लेकर 142000 रुपये महीना सैलरी मिलेगी. वहीं PGT टीचर्स को 47600 रुपये महीना से लेकर 151100 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी।
जॉब
10वीं पास के लिए कोस्ट गार्ड में निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

ICG Recruitment 2022 : हेडक्वॉर्टर कोस्ट गार्ड पश्चिमी रीजन ने जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप सी नॉन गजटेड कैटेगरी के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके तहत मोटर ट्रांसपोर्ट, स्प्रे पेंटर और मोटर ट्रांसपोर्ट मैकेनिक पदों पर वैकेंसी है. नोटिस के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2022 है. 10वीं पास के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड में सरकारी नौकरी का अच्छा मौका है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार फटाफट आवेदन कर दें. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन करना है.
इंडिन कोस्ट गार्ड भर्ती 2022 वैकेंसी डिटेल
मोटर ट्रांसपोर्ट फिटर- 05 पद
स्प्रे पेंटर- 1 पद
मोटर ट्रांसपोर्ट मैकेनिक- 1 पद
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
मोटर ट्रांसपोर्ट फिटर/मैकेनिक
– 10वीं पास होना चाहिए.
-संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए.
– आटोमोबाइल वर्कशॉप में दो साल का अनुभव होना चाहिए.
स्प्रे पेंटर-
– 10वीं पास होना चाहिए.
– इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में अपरेंटिस किया होना चाहिए.
– संबंधित ट्रेड में दो साल कार्य का अनुभव.
कितनी मिलेगी सैलरी
मोटर ट्रांसपोर्ट फिटर- पे बैंड-1, 5200-20200 +Rs.1900/- ग्रेड पे (प्री रिवाइज्ड) और रिवाइज्ड पे मैट्रिक्स लेवल-2, , Rs. 19,900/-
स्प्रे पेंटर- पे बैंड-1, 5200-20200 +Rs.1900/- ग्रेड पे (प्री रिवाइज्ड) और रिवाइज्ड पे मैट्रिक्स लेवल-2, , Rs. 19,900/-
मोटर ट्रांसपोर्ट मैकेनिक- पे बैंड-1, 5200-20200 +Rs.1900/- ग्रेड पे (प्री रिवाइज्ड) और रिवाइज्ड पे मैट्रिक्स लेवल-2, , Rs. 19,900/-
-
जॉब7 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब6 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoKIOCL में मैनेजर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2.80 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब5 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…





























You must be logged in to post a comment Login