जॉब
गृह मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,24 जून तक करें आवेदन…

गृह मंत्रालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सेक्रेटरी, मैनेजर, सेक्शन ऑफिसर, प्राइवेट सेक्रेटरी, असिस्टेंट इंजीनियर और सीनियर अकाउंटेंट सहित कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नोटिस के अनुसार, विभाग ने ग्रुप ‘ए’ ‘बी’ और ‘सी’ पदों पर भर्ती निकाली हैं। ये भर्तियां लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) सेक्रेटेरिएट, नई दिल्ली और इंटीग्रेडेट चेक पोस्ट्स (ICPs) के लिए की जाएंगी।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 49 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 24 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार वैकेंसी सर्कुलर 11 जनवरी 2022 के लिए पहले ही आवेदन कर चुके है, उन्हें भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना होगा।
पदों की संख्या : 49
वैकेंसी डिटेल्स
लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) सेक्रेटेरिएट, नई दिल्ली – 15 पद
इंटीग्रेडेट चेक पोस्ट्स (ICPs) – 34 पद
योग्यता
ग्रुप बी और सी पदों के लिए उम्मीदवारों काे कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को सबसे पहले एडवांस कॉपी डाक द्वारा तय पते पर भेजना होगा। साथ ही इस ई-मेल एड्रेस [email protected] पर मेल भी करना होगा। पात्र अधिकारियों के आवेदन जिनकी सेवाओं को तुरंत बख्शा जा सकता है, वे पांच साल की एसीआर / एपीएआर की वेरिफाइड कॉपियों के साथ अवर सचिव (स्थापना), भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण, तल लोक नायक भवन, खान मार्केट, नई दिल्ली-110003 तक भेज सकते हैं।

जॉब
पंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

JKSSB Recruitment 2022 : जम्मू-कश्मीर में पंचायत सचिव की बंपर भर्ती निकली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जून में शुरू होगी. यह भर्ती राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के तहत होगी.वेब सीरीज पंचायत से पंचायत सचिव का पद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. रियल लाइफ में पंचायत सचिव बनना चाहते हैं तो आपका सपना सच हो सकता है.
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने पंचायत सचिव की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.इस भर्ती के लिए आवेदन जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
नोटिस के अनुसार, पंचायत सचिव भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जून 2022 से शुरू होगी. आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2022 है. नोटिस के अनुसार, पंचायत सचिव के 1395 रिक्त पदों पर भर्ती होगी.
शैक्षिक योग्यता
पंचायत सचिव पद के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा
पंचायत सचिव पद के लिए उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. हालांकि, , आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी.
पंचायत सचिव पद पर सेलेक्शन प्रोसेस
पंचायत सचिव पद पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा.
जॉब
रेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…

Railway Recruitment 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार Railway में नौकरी हासिल कर सकते हैं. पश्चिम रेलवे ने विभिन्न मंडलों, कार्यशालाओं में अपरेंटिस के पदों भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Railway की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए कल यानी 28 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.rrc-wr.com/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.rrc-wr.com/rrwc/Files/173.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3612 रिक्त पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 28 मई
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 27 जून
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 3612
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए.
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष पूरी और 24 वर्ष पूरी नहीं होनी चाहिए.
जॉब
DDA में जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

DDA Recruitment 2022: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने जूनियर इंजीनियर, प्लानिंग असिस्टेंट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन प्रक्रिया आज 11 जून से शुरू हो गई है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई है। ऑनलाइन परीक्षा संभावित रूप से 1 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक आयोजित होने वाली है। डीडीए भर्ती 2022: पदों का विवरण यह भर्ती अभियान 279 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें से 220 पद जूनियर इंजीनियर (सिविल) हैं, 35 पद जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल) के लिए हैं, 15 पद योजना सहायक के लिए हैं, 2 पद प्रोग्रामर के लिए हैं, 6 पद जूनियर ट्रांसलेटर के लिए हैं और 1 पद सहायक निदेशक (लैंडस्केप) के लिए है।
आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के पदों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
डीडीए भर्ती 2022: ऐसे करें आवेदन चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं चरण 2. होमपेज पर, “नौकरियां” टैब पर क्लिक करें। चरण 3. इसके बाद, “सीधी भर्ती 2022: ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए लिंक” पर क्लिक करें। चरण 4. रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें चरण 5. विवरण भरें, फॉर्म अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें चरण 6. फॉर्म जमा करें भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।
-
जॉब7 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब6 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoKIOCL में मैनेजर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2.80 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब4 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…





























You must be logged in to post a comment Login