ज्योतिष
Vastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…

Vastu tips for purse: आज हम आपको वास्तु शास्त्र के हिसाब से पर्स में रखने वाले वस्तुओं से संबंधित कुछ ऐसी जानकारी बता रहें हैं. जिसे यदि आप अपने पर्स में रखते हैं तो आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.वास्तु शास्त्र के अनुसार दैनिक जीवन में उपयोग हो रही हर चीजें हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है.इसका प्रभाव बुरा और अच्छा दोनों हो सकता है. ज्यादात्तर लोग सुखमय जीवन जीने के लिए घर पर वास्तु नियमों का पालन करते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने पर्स में कुछ ऐसे गैर जरूरी समान रख देते हैं. जो बेहद अशुभ होता है और इससे वास्तु दोष लगता है. इतना ही नहीं इससे फिजुलखर्ची बढ़ती है. जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं कौन-कौन सी है वो गैर जरूरी चीजें जिसे पर्स में रखने से वास्तु दोष लगता है.?
- वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में किसी देवी-देवता की तस्वीर नहीं रखना चाहिए. ऐसा माना जाता है जो व्यक्ति पर्स में देवी-देवता की तस्वीर रखता है. वे लोग आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान हो सकते हैं.
- वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में चाबी नहीं रखना चाहिए. वैसे अमूमन लोग पर्स में चाबी रखते हैं. लेकिन मान्यता है कि पर्स में चाबी रखने से आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. साथ ही आपको आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है.
- वास्तु शास्त्र के अनुसार खरीदारी करने के बाद बिल को पर्स में रखना अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि पर्स में पुराने बिल रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.
- वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में कभी भी नोटों को ठूंस-ठूंस करा या चिरोड़-मिरोड़ कर नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से लक्ष्मी जी की कृपा नहीं मिलती है और आप कर्ज के बोझ में दब सकते हैं.
वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में गलती से भी सुखे फूल नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से आप पर नकारात्मक ऊर्जा हावी हो सकती है और आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं.

ज्योतिष
VASTU TIPS: वास्तु के अनुसार दीपक लगाते समय न करे इस प्रकार के गलती, जाने इसके कुछ खास नियम…
Deepak Jalane Ke Niyam : हिंदू धर्म में पूजा-पाठ, हवन करते समय दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. दीपक अनेकों प्रकार के होते हैं. जैसे चांदी का दीपक, मिट्टी का दीपक, तांबे का दीपक, पीतल का दीपक, आटे से बना हुआ दीपक, लेकिन इन सभी दीपक में जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लाया जाता है वह मिट्टी से बना हुआ दीपक. हिंदू धर्म शास्त्रों में दीपक जलाने को लेकर कई सारी बातें बताई गई हैं. ज्योतिष शास्त्र में भी दीपक जलाने के महत्व को विस्तार से बताया गया है. इस विषय में हमे बता रहे हैं भोपाल के रहने वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा कौन सा दीपक किस उद्देश्य से जलाया जाना चाहिए.
-आटे का दीपक
आटे से बने दीपक को पूजा करने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है. आटे के दीपक का उपयोग किसी प्रकार की साधना या सिद्धि प्राप्ति के लिए की जाने वाली पूजा में किया जाता है.
-घी का दीपक
धन की कमी या आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यक्ति को रोजाना मंदिर में जाकर शुद्ध घी का दीपक जलाने की सलाह दी जाती है. ऐसा माना जाता है कि इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं.
-सरसों के तेल का दीपक
सरसों के तेल का दीपक भैरव जी के मंदिर में शत्रुओं से बचने के लिए जलाया जाता है. इनके अलावा सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए भी सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं.
-तिल के तेल का दीपक
शनि की साढ़ेसाती या शनि की ढैय्या से बचने के लिए तिल के तेल का दीपक शनि मंदिर में जलाना चाहिए. ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है. साथ ही अन्य देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं.
-चमेली के तेल वाला तिकोना दीपक
हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए चमेली के तेल से का तिकोना दीपक जलाना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इससे हनुमान जी की पूजा करने पर उनकी कृपा सदैव बनी रहती है.
ज्योतिष
शनिवार को शनिदेव की पूजा करे इस विधि से, होंगे आपके सारे काम…
Shani Dev Aarti Lyrics: हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का अपना अलग-अलग महत्व होता है। सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को जरूर समर्पित होता है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से शनि देव की पूजा अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि जब शनि देव किसी पर प्रसन्न होते हैं तो उनके सभी कष्टों को दूर कर देते हैं। शनिवार के दिन शनि देव की विधि-विधान से पूजा करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। एक तरफ जहां शनि देव के अशुभ प्रभावों से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं शनि के शुभ प्रभावों से व्यक्ति को जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। ऐसे में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए और उनकी कृपा पाने के लिए प्रत्येक शनिवार के दिन पूजा के साथ ही शनि देवी की आरती भी करनी चाहिए। इसे करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। यहां शनि देव की आरती लिरिक्स दी जा रही है, जिसकी मदद से आप पूजा के दौरान आरती पढ़ सकते हैं…
शनि देव की आरती
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥
जय जय श्री शनि देव….
श्याम अंग वक्र-दृष्टि चतुर्भुजा धारी।
नी लाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥
जय जय श्री शनि देव….
क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी।
मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥
जय जय श्री शनि देव….
मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।
लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥
जय जय श्री शनि देव….
जय जय श्री शनि देव….
देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।
विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥
जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।।
जय जय श्री शनि देव….
शनि देव पूजा विधि
शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। फिर स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें। इस दिन शनि देव को तेल अर्पित करें।
शनि देव को पुष्प अर्पित करें, भोग लगाएं और शनि देव की आरती करें। साथ ही शनि चालीसा का भी पाठ करें। शनि देव की विशेष कृपा पाने के लिए शनि मंत्रों का जप करें।
ज्योतिष
Vastu Tips : वैवाहिक जीवन में प्रेम का रस घोलना चाहते हैं तो, अपने घर में लगाएं राधा कृष्ण की तस्वीर..

यदि आप शादीशुदा हैं और आप अपने जीवन में प्रेम का रस घोलना चाहते हैं तो अपने घर में राधा कृष्ण की तस्वीर लगाएं। वास्तु विज्ञान में राधा कृष्ण की तस्वीर को काफी शुभ माना जाता है।हर कोई अपने जीवन और घर में सुख-शांति की चाह रखता है। इसके लिए व्यक्ति दिन रात मेहनत भी करता है। लेकिन ये सारी मेहनत खराब हो जाती है अगर आप वास्तु शास्त्र के हिसाब से चीज़ें नहीं करते हैं। घर में वास्तु का सही होना बेहद जरूरी होता है।यानी कौन सी चीज़ किस दिशा में रखनी चाहिए इस बात का ध्यान रखना।
यदि आप शादीशुदा हैं और आप अपने जीवन में प्रेम का रस लाना चाहते हैं तो अपने घर में राधा कृष्ण की तस्वीर लगाएं। वास्तु विज्ञान में राधा कृष्ण की तस्वीर को काफी शुभ माना जाता है। साथ ही इन्हें प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। राधा कृष्ण की तस्वीर लगाने से कई तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं। लेकिन इनकी तस्वीर को लगाने का भी एक नियम है।माना जाता है बेडरूम में भगवान की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए।
लेकिन राध कृष्णा की तस्वीर की जब बात आती है तो ऐसा किया जा सकता है। एक शादीशुदा जोड़ी को अपने बेडरूम में राधा कृष्णा की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। वहीं घर में राधा कृष्ण की तस्वीर को कभी भी मुख्य द्वार पर नहीं लगाना चाहिए।राधा कृष्ण के प्रेम को सच्चे प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसलिए वैवाहिक जीवन में राधा कृष्ण के प्रेम जैसा सुख पाने के लिए उनकी तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि तस्वीर लगाने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है । इससे पति-पत्नी के बीच की कड़वाहट ख़त्म हो जाती है। दो अच्छे वैवाहिक जीवन की कामना रखने वाले दंपती राधा-कृष्ण की प्रेम भावना वाली तस्वीर को बेडरूम की ऐसी दीवार पर लगाएं कि उनकी नजर सुबह-शाम उस तस्वीर पर पड़े।
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto4 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
देश - दुनिया6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष4 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश5 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष3 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई































You must be logged in to post a comment Login