ज्योतिष
Vastu Tips : घड़ी इस दिशा में लगाये, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में लगी हर चीज को रखने और लगाने के अपने कुछ नियम और कायदे होते हैं। अगर इन बातों को ध्यान में रखकर घर में किसी भी चीज का इस्तेमाल किया जाए, तो इसके शुभ और फलदायी लाभ होते हैं और घर में सकारात्मकता आती है। इसी तरह घर की दीवारों पर घड़ी लगाने को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं।
हम सभी के घरों में घड़ी लगी होती है। घरों में अक्सर हम घड़ी को उस जगह पर लगाते हैं जहां से हम आसानी से उसे देख सकते हैं। लेकिन ऐसा करते वक्त हम घड़ी की दिशा का थोड़ा भी ध्यान नहीं रखते। दरअसल वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में सुख, शांति और समृद्धि के लिए सही दिशा में घड़ी का होना जरूरी है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक गलत दिशा में लगी घड़ी सेहत खराब करने के साथ ही नेगेटिव एनर्जी भी लाती है। इसका घर के लोगों स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।
घर की दीवार पर लगी घड़ी सिर्फ समय बताने का कार्य ही नहीं करती बल्कि कई शुभ और अशुभ संकेत भी देती है. वास्तु नियमों के अनुसार अगर घड़ी का गलत तरह से इस्तेमाल किया जाए, तो ये नुकसान का कारण भी बन जाती है. जीवन पर घड़ी का प्रभाव पड़ता है. घर में रुकी हुई घड़ी नकारात्मकता तो फैलाती ही है. साथ ही, घर भी घड़ी की तरह निर्जीव हो जाता है।
आज हम आपको घर की दिवारों पर घड़ी लगाने को लेकर वास्तु शास्त्र के नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में किस दिशा में और कैसे घड़ी लगी होनी चाहिए जिससे घर में साकारात्मकता का वास हो और सुख, शांति के साथ-साथ समृद्धि भी आए…
दीवारों पर इस दिशा में लगाएं घड़ी
– घर में खुशहाली और तरक्की चाहिए तो पूर्व दिशा में घड़ी लगाएं। इस दिशा में लगी घड़ी बेहद शुभ मानी जाती है- वास्तु के हिसाब से घर में घड़ी का दक्षिण दिशा में लगा होना शुभ नहीं होता है। इससे से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।
– कभी भी भूलकर भी घर में घड़ी को दक्षिण दिशा में ना लगाएं। इस दिशा में लगी घड़ी स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने के साथ ही पैसों की किल्लत भी लाती है।
– वास्तु के अनुसार घर के मेन गेट पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इस जगह पर लगी घड़ी नकारात्मक ऊर्जा लाती है, जिससे घर में रहने वाले लोगों की खुशियों को बुरी नजर लगती है।
– घर में खुशहाली और सुख समृद्धी बनाएं रखने के लिए पेंडूलम वाली घड़ी ना लगाएं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान भी रखें कि आपके घर में लगी घड़ी बंद ना हो। इसके अलावा घड़ी पर धूल ना जमने दें।
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
– घर में बंद पड़ी घड़ी ना रखें। वास्तु के अनुसार घड़ी के बंद होने पर आप पीछे रह जाते हैं और समय आगे निकल जाता है।
– घर में हरे और ऑरेंज कलर की घड़ी रखने से नेगेटिव एनर्जी आती है।
– लिविंग रूम में चौकोर शेप वाली घड़ी लगाएं। इससे घर के लोगों में शांति और प्यार बना रहता है।

ज्योतिष
Vastu Tips : भूलकर भी घर की सीढ़ी के नीचे न रखे इन चीजों को, वरना हो सकती है,जीवन भर ये समस्या

हम अक्सर अपने घर की सीढ़ियों के नीचे कुछ ना कुछ सामान रख देते हैं. हमें लगता है कि हमने उस खाली जगह का बेहतर उपयोग कर लिया है, लेकिन वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार यह जानना बेहद ज़रूरी है कि घर की सीढ़ियां किस दिशा में होना चाहिए और उसके नीचे कौन से सामान रखना चाहिए और कौन से नहीं.हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का अत्यंत महत्व बताया गया है.अगर घर का वास्तु सही होता है, तो घर में सुख समृद्धि और खुशियां बनी रहती है।
इसके अलावा घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा, सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित होकर घर के सदस्यों को लाभ पहुंचाती है.घर में हर सामान वास्तु के अनुसार रखने से जीवन में व्यर्थ की परेशानियां नहीं झेलनी पड़ती है.आजकल हर व्यक्ति अपने घर को वास्तु शास्त्र के अनुसार बनवाते हैं।
वास्तु के नियमों का पालन करते हुए किस किस दिशा में क्या रखना सही होता है, इन बातों का विशेष ध्यान दिया जाता है. घर की सीढ़ियों को लेकर भी वास्तुशास्त्र में कई नियम हैं. जिसके बारे में हमें बता रहे हैं इंदौर के रहने वाले पंडित कृष्ण कांत शर्मा ज्योतिष एवं वास्तु सलाहकार।
सीढ़ियां किस दिशा में हों घर की
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सीढ़ियां दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना शुभ माना जाता है. इससे घर में सुख समृद्धि और धन का आगमन बना रहता है. घर के मध्य भाग को भगवान ब्रह्मा का स्थान माना जाता है इसलिए मध्य भाग में सीढ़ियां नहीं होना चाहिए. घर की उत्तर-पूर्व दिशा भी सीढ़ियों के लिए सही नहीं मानी जाती है. इसके अलावा घर के ईशान कोण में भी सीढ़ियां बनाने से बचना चाहिए. ईशान कोण में सीढ़ियां बनाने से घर में परेशानियां बढ़ने लगती है।
क्या रखें और क्या नहीं
सीढ़ियों के नीचे जगह होने के कारण हम वहां पर कई सारे सामान रख देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. सीढ़ियों के नीचे आग से जुड़ा कोई भी सामान रखने से बचना चाहिए. सीढ़ियों के नीचे रसोई घर और पूजा घर भी नहीं बनाना चाहिए. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है. सीढ़ियों के नीचे जूते चप्पल और बेकार का सामान रखने से भी बचना चाहिए. इससे बच्चों के स्वास्थ्य में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. इसके अलावा मकान मालिक के जीवन में भी बहुत सी परेशानियां आती हैं. आप सीढ़ियों के नीचे गमले में पौधे लगा सकते हैं।
सीढ़ियां चौड़ी हों और उन पर पर्याप्त रोशनी
सीढ़ियां हम सभी को आगे बढ़ने का संदेश देती है. इसलिए ध्यान रखें कि सीढ़ियां चौड़ी हों और उन पर पर्याप्त रोशनी आती हो. सीढ़ियों के दोनों तरफ दरवाज़े होने चाहिए।
सीढ़ियां की संख्या विषम होना चाहिए
घर में सीढ़ियां हमेशा विषम संख्या में होनी चाहिए जैसे 7, 9, 11, 15, 17, 19 और 21. यदि घर में 17 सीढ़ियां हो, तो बेहद शुभ मानी जाती है. विषम सीढ़ियां घर में खुशियां लाती है. साथ ही साथ यह घर मालिक के विकास और समृद्धि में सहायक होती हैं।
ज्योतिष
VASTU SHASTRA: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करे इस तरह के काम, वरना पड़ सकते है लेने के देने..

Suryast Baad Na Karen Ye Kaam : हमारी दिनचर्या के कई ऐसे काम हैं, जिन्हें सनातन धर्म में सूर्यास्त के बाद करने की मनाही होती है. आपने कई बार घर के बड़े-बुजुर्गों को सूर्यास्त के बाद कुछ कामों को करने के लिए मना करते देखा होगा. धर्म शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि सूर्यास्त के बाद कुछ ऐसे काम होते हैं, जिनको करना अशुभ होता है. शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि जिन कामों को सूर्यास्त के बाद करने की मनाही होती है, यदि कोई व्यक्ति उसे करे, तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसके बारे में हमें विस्तार से बता रहे हैं भोपाल के रहने वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा. आइए जानते हैं कि कौन-कौन से काम हैं, जिन्हें सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए.
– शाम के समय ना सोएं
ज्योतिष शास्त्र में ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति शाम के वक्त सोता है, तो वह कई रोगों का शिकार हो सकता है. साथ ही शाम के वक्त सोने वाले व्यक्ति की आयु भी कम होती है. हिंदू धर्म में सूर्यास्त के समय माता लक्ष्मी का घर में आगमन माना गया है. इसके साथ ही ऐसा भी बोला जाता है कि शाम को व्यक्ति को अपने घर के दरवाजे बंद नहीं करने चाहिए.
-शाम को ना लगाएं झाड़ू
हिंदू धर्म में सूर्यास्त के बाद या संध्या के वक्त घर के अंदर झाड़ू लगाने की मनाही है. ऐसा माना जाता है कि शाम के वक्त घर के अंदर झाड़ू लगाने से अशुद्धियां आती हैं और माता लक्ष्मी रुष्ट होती हैं. इसके अलावा शाम के समय झाड़ू लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है.
दहलीज पर ना बैठें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को या किसी महिला को घर की दहलीज पर शाम के वक्त नहीं बैठना चाहिए. शास्त्रों में घर की दहलीज पर शाम के वक्त बैठने को अशुभ माना जाता है. ऐसा मानते हैं कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश नहीं कर पातीं.
ज्योतिष
VASTU TIPS: वास्तु के अनुसार घर में लगाये इस तरह के पौधे, दूर होगी सारी बाधाये, घर आयेगी सुख समृधि…

Snake Plant Benefits in Hindi: आजकल इनडोर प्लांट का काफी चलन है। लोग अपने घर या ऑफिस में इनडोर प्लांट लगाना काफी पसंद करते हैं। इससे घर की सुंदरता तो बढ़ती ही है साथ में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। इसके अलावा पेड़ पौधों का वास्तु शास्त्र में भी काफी ज्यादा महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों का जिक्र किया गया है, जिनको घर के अंदर लगाने से खुशहाली व सकारात्मक ऊर्जा आती है। इन्हीं पौधों में से एक है स्नेक प्लांट। वास्तु के अनुसार, घर में स्नेक प्लांट जरूर लगाना चाहिए। स्नेक प्लांट लगाने से व्यक्ति के घर की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है। आइए जानते हैं स्नेक प्लांट लगाने के नियम और इनसे होने वाले फायदे के बारे में…
स्नेक प्लांट के फायदे
वास्तु के अनुसार, घर में स्नैक प्लांट लगाने से कई फायदे मिलते हैं। स्नैक प्लांट की गिनती वायु शुद्ध करने वाले पौधों में होती है। ये पौधा आपके तनाव को कम करके मानसिक सुकून पहुंचाने में भी मदद करता है। ये पौधा जीवन में आने वाली बाधाओं से भी आपको बचाता है।
यदि करियर या व्यवसाय में तरक्की पाना चाहते हैं, तो इसे अपने कार्यस्थल पर अपनी टेबल पर रखें। मान्यता है कि इससे कार्यक्षमता में तेजी आती है औ र काम में आ रही बाधाएं रास्ते से हट जाती हैं।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि स्नेक प्लांट को घर के अंदर लगा रहे हैं, तो इसे घर के दक्षिण-पूर्वी कोने, पूर्व या दक्षिण दिशा में लगाना शुभ होता है। एक बात का ध्यान रखें कि इस पौधे को जहां भी रखें अकेले ही रखें। मान्यता के अनुसार, यदि ये अन्य पौधों से घिरा होगा तो घर पर नकारात्मक ऊर्जा भी ला सकता है।
यदि आप बेडरूम या लिविंग रूम में इस पौधे को रखेंगे तो इससे सुख-समृद्धि आती है। हालांकि एक बात का ध्यान रहे कि इसे लिविंग रूम में ऐसी जगह रखें जहां घर में आए मेहमान की नजर उस पर पड़ सके।
इसके अलावा पढ़ाई में बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए इस पौधे को स्टड़ी रूम में रखना शुभ होता है। स्नेक प्लांट को बुक शेल्फ या फिर जहां आप पढ़ाई करते हैं उस टेबल पर रख सकते हैं।
-
Tech & Auto2 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
ज्योतिष4 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष2 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश3 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
ज्योतिष3 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब2 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई
-
ज्योतिष5 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश - दुनिया4 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…






























You must be logged in to post a comment Login