Connect with us

ज्योतिष

Vastu Tips : मेहनत के बाद नहीं रुकता पैसा, अपनाये इन उपायों को , नहीं रहेगा तंगी 

Published

on

Vastu Tips: जीवन में धन-धान्य और सुख-समृद्धि तो हर कोई चाहता है, लेकिन कुछ लोग तमाम मेहनत के बाद भी इस बात से परेशान रहते हैं कि उनके हाथों में पैसे नहीं टिकते। पैसा तो खूब आता है, लेकिन टिकता नहीं, जिसकी वजह से परिवार को आर्थिक परेशानियों के अलावा और कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में यदि आप भी धन कमाना चाहते हैं तो वास्तु की मदद ले सकते हैं। वास्तु में कई लाभकारी उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से आप पैसों से जुड़ी समस्या को दूर कर सकते हैं।

वास्तु विशेषज्ञों का भी मानना है कि यदि किसी इंसान के जीवन में हमेशा आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं या धन कमाने के साधनों में दिक्कतें आती रहती हैं, तो उसे अपने घर या आस-पास की कुछ चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तु के उन नियमों के बारे में जो आर्थिक तंगी को दूर करके धन आगमन के रास्ते खोलते हैं

तिजोरी का मुंह हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की और रखना चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी का मुंह हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की और रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती। मान्यता है कि ऐसा करने से तिजोरी गहनों और पैसों से भरी रहती है। वहीं यदि आपने तिजोरी का मुंह पश्चिम या दक्षिण दिशा में रखा है तो इससे आपको धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है।

घर के मुख्य द्वार से हमारे घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जाओं का आवागमन होता

कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार से हमारे घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जाओं का आवागमन होता है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए।  मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से घर में धन की कमी नहीं होती है।

धन लाभ के लिए मुख्य द्वार की पूजा अर्चना करनी चाहिए

वास्तु के अनुसार, धन लाभ के लिए मुख्य द्वार की पूजा अर्चना करनी चाहिए। मुख्य द्वार के कोने में गुलाल छिड़कना चाहिए। साथ ही शाम के समय घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। दीपक जलाते वक्त धन की कामना करें।

एक रथ में बंधे सात घोड़ों को सूरज की सवारी माना गया

शास्त्रों के मुताबिक, एक रथ में बंधे सात घोड़ों को सूरज की सवारी माना गया है। ऐसी तस्वीर को घर के पूरब दिशा में लगाने से उन्नति होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
दीवारों पर सुंदर तस्वीरें लगाने पर घर की खूबसूरती तो बढ़ती
घर की दीवारों पर सुंदर तस्वीरें लगाने पर घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही धन दौलत में वृद्धि भी होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दक्षिण और पूर्व दिशा की दीवारों में प्रकृति से जुड़ी चीजें की तस्वीर लगानी चाहिए।
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

ज्योतिष

नींद में आते है बुरे सपने, तो ज्योतिष के इन उपायों से पाए छुटकारा

Published

on

सपनों की दुनिया बड़ी ही विचित्र है. नींद में देखे गए सपने व्यक्ति के आने वाले समय को लेकर संकेत देते हैं. कुछ अच्छे तो कुछ सपने बेहद डरावने होते हैं. जो व्यक्ति को काफी परेशान कर देते हैं. ज्योतिष शास्त्र में मनुष्य की लगभग हर समस्या का समाधान मिल जाता है.

स्वप्न शास्त्र के अनुसार रात को गहरी नींद में आने वाले सपने व्यक्ति को उसके भविष्य में आने वाली घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं. हर व्यक्ति चाहे वह किसी भी उम्र का हो, सपना अवश्य देखता है. कुछ सपने अच्छे होते हैं और कुछ सपने बहुत डरावने होते हैं. कुछ लोग तो रात में आने वाले इन डरावने सपनों के कारण देर रात तक ना सोने की आदत डाल लेते हैं. सपनों की दुनिया बहुत विचित्र होती है, यहां पर हमारा कोई किसी भी प्रकार का बस नहीं चलता. कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जो उठने के बाद हमें याद नहीं रहते, लेकिन बुरे सपने कई बार हमें बेहद डरा जाते हैं, जिनसे बचने के लिए ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में कई उपाय बताए गए हैं. इनके बारे में हमे बता रहे हैं भोपाल के रहने वाले ज्योतिषी एवं पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

बुरे सपनों से मुक्ति के लिए ज्योतिष उपाय
-ज्योतिष शास्त्र मानता है कि घर के अंदर की नकारात्मक ऊर्जा भी बुरे सपनों का एक कारण होती है. यदि आप रात में सोने से पहले अपने कमरे में और पूरे घर में कपूर जलाकर उसका धुआं फैला दें तो घर की नकारात्मकता कम हो जाएगी.

-आपने बच्चों को कई बार रात में अचानक उठ कर रोते हुए देखा होगा. यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो प्रत्येक मंगलवार या शनिवार के दिन फिटकरी के कुछ टुकड़े लेकर सोते समय बच्चों के सिरहाने रख दे. ऐसा माना जाता है कि इससे बच्चों को डरावने सपने नहीं आएंगे.

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोर पंख भी बुरे सपने को रोकने में मददगार होता है, जिसके लिए आप मोर पंख को सोते समय तकिया के नीचे रख लें. ऐसा करने से बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे.

मान्यता के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को लगातार कोई बुरा सपना परेशान कर रहा हो तो उसे अपने बिस्तर या तकिए के नीचे कोई पैनी चीज जैसे चाकू, कैंची, नेल कटर रखना चाहिए. ज्योतिष में ऐसा माना गया है कि ऐसा करने से बुरे सपने आना बंद हो जाते हैं.

 

Continue Reading

ज्योतिष

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रत्नो को धारण करने से पहले जान ले ये जरूरी बाते, वरना लाभ की जगह हो जायेगा नुकसान

Published

on

 

Gemstone Wearing Rules: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्न धारण करने से कुंडली के ग्रहों को मजबूती मिलती है और कई फायदे होते हैं। लेकिन परेशानियों से बचने के लिए रत्नों को धारण करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी आवश्यक है।

ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह बताए गए हैं। इन ग्रहों से संबंधित अलग-अलग रत्नों को धारण करने से ग्रहों को मजबूती मिलने के साथ ही उनसे जुड़े शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। पैसों की तंगी, कारोबार में घाटा, वैवाहिक जीवन में मनमुटाव और जीवन की कई अन्य समस्याओं में रत्नों को धारण करने से शुभ परिणाम मिलने की संभावना बढ़ती है। लेकिन रत्नों को धारण करने के भी कुछ नियम होते हैं जिनका पालन ना करने से फायदा की जगह नुकसान होने की आशंका रहती है। तो आइए जानते हैं कि रत्नों को पहनते समय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

कोई भी रत्न पहनने से पहले किसी ज्योतिषाचार्य से अपनी कुंडली और दोषों को जरूर दिखवा लें।

रत्न खरीदते समय उसके असली होने की ठीक से जांच कर लें। नकली रत्न कभी नहीं पहनना चाहिए।

रत्न को हमेशा शुद्ध करके सही दिन और सही उंगली में ही धारण करना चाहिए। साथ ही एक बार रत्न धारण करने के बाद ध्यान रखें कि उसे बार-बार अपनी उंगली से ना निकालें। वहीं रत्न का पूरा लाभ पाने के लिए उसका आपकी त्वचा से स्पर्श होना भी जरूरी है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्न को हमेशा उससे संबंधित धातु में ही जड़वाना चाहिए क्योंकि धातु का प्रभाव भी आपके जीवन पर पड़ता है।

यदि धारण करने के बाद वह कभी खंडित हो जाएगा उसका रंग उतर जाए तो उसे उतार देना चाहिए। इसके अलावा नीलम और हीरा रत्न हर व्यक्ति को सूट नहीं करते हैं। इसलिए ज्योतिषाचार्य की सलाह पर ही इन्हें पहनना चाहिए।

ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक रत्न कभी भी ग्रहण वाले दिन, अमावस्या या संक्रांति पर धारण नहीं करने चाहिए।

Continue Reading

ज्योतिष

Vastu Tips : कड़ी मेहनत के बाद भी है कर्ज से परेशान तो ,अपनाये ये उपाय मिलेगा राहत

Published

on

By

हर व्यक्ति पैसा कमाने के लिए कड़ी मेहनत करता है। मगर कई बार लाख कोशिशों के बावजूद भी व्यक्ति को उसकी मेहनत का सही फल नहीं मिल पाता। उसे पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई व्यक्तियों को तो कर्ज लेने की नौबत भी आ जाती है। ऐसा वास्तुदोष के कारण होता है। ऐसे में घर, दुकान और ऑफिस में कुछ बदलाव कर इससे छुटकारा पाया जा सकता है। तो चलिए जानते है वास्तु से जुड़े कुछ उपाय…

मंगलवार का दिन होता है शुभ
अगर आपको बार-बार किसी से कर्ज लेने की नौबत आ रही है। इसके साथ इसे लौटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में चाहे आपके पास कर्ज चुकाने के लिए जितनी भी राशि हो उसे मंगलवार के दिन वापिस करें। वास्तु के अनुसार इससे आपको कर्ज से जल्दी मुक्ति भी मिलेगी।

पानी का सही बहाव
घर या ऑफिस पर पानी का सही दिशा में बहाव न होने पर भी वास्तुदोष का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में व्यक्ति कर्ज के नीचे आ जाता है। इसके लिए पानी का बहाव बदल कर उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इसके साथ जीवन में आने वाली परेशानियों से भी राहत मिलती है। घर और ऑफिस में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

लाल फ्रेम वाला शीशा
घर पर लाल फ्रेम वाला शीशा रखने से पैसों की किल्लत दूर होती है। वास्तु के मुताबिक जो लोग कर्ज से परेशान है उन्हें अपने घर, दुकान और ऑफिस में रेड फ्रेम वाला शीशा लगाना चाहिए। इसके साथ इसे लगाने की परफेक्ट जगह उत्तर-पूर्व दिशा है। यह घर-परिवार से नैगेटिविटी को दूर भगाकर शांत और खुशनुमा माहौल स्थापित करता है।

टॉयलेट की दिशा
वास्तु के अनुसार टॉयलेट सही दिशा में न होने पर भी धन संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। घर का टॉयलेट हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही होना चाहिए। अगर आपका टॉयलेट इस दिशा में नहीं है तो यह आपको कर्ज में डाल सकता है।

साफ- सफाई का रखें ध्यान
वैसे तो पूर घर ही साफ-सुथरा होना चाहिए। घर साफ होने से पॉजीटिव एनर्जी मिलती है। परिवार के लोग सेहतमंद, खुशहाल और चिंता मुक्त रहते है। मगर बात अगर वास्तु की करें तो घर के उत्तर पूर्व दिशा की खास सफाई रखनी चाहिए। क्योंकि इस दिशा को शुभ माना जाता है। इसके साथ यहां पर कोई पुरान, बेकार और भारी सामान रखने से भी बचना चाहिए। ऐसा न करने से धन की हानि होने की आशंका होती है।

इसे भी पढ़िये :-

Vastu Tips : दूर नहीं होती पैसों की कमी तो,करें ये छोटे से टिप्स बदल देंगे आपकी पूरी जिंदगी

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़22 hours ago

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक योजना चलाई जा रही,महिलाओं और बच्चियों को मिल रहा है आसानी से इलाज

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक योजना का लाभ प्रदेश की गरीब महिलाओं और बच्चियों को मिल रहा है. अब तक...

छत्तीसगढ़1 week ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़2 weeks ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

August 2022
M T W T F S S
1 2 3 4 5 6 7
8 9 10 11 12 13 14
15 16 17 18 19 20 21
22 23 24 25 26 27 28
29 30 31  
Advertisement
Advertisement

Trending

  • जॉब5 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर

  • देश6 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी

  • देश4 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर

  • 5 days ago

    अब सस्ते हो गये I Phone 12 और I Phone 13, जाने अब कितनी होगी इसकी कीमत.. यहां देखे 

  • Tech & Auto5 days ago

    लॉन्च की गई ये 483 किलोमीटर चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक, जाने क्या है इस ई-बाइक की कीमत

  • 5 days ago

    Mahindra Scorpio लांच होते है तेजी से हो रही इसकी बुकिंग, जाने क्या है इसकी कीमत और डिजाइन…

  • 6 days ago

    यात्रीगण कृपया ध्यान दे: इन ट्रेनों का फिर से शुरू हुआ संचालन, यहां देखे पूरी लिस्ट…

  • जॉब3 days ago

    प्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि

  • जरा हटके खबर6 days ago

    अजब-गज़ब परंपरा : ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार नहाती है यहाँ की महिलाए ,जानिए किस दिन नहाती है महिलाए

  • देश3 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर