भोपाल
खजुराहो समारोह में वियतनाम

48वें खजुराहो समारोह में देसी नृत्य को देखने के लिए विदेशी अतिथि मुख्य रूप से शामिल होंगे। समारोह में वियतनाम, ब्रूनेई, फिनलैंड, मलेशिया और लाओ के राजदूत रहेंगे। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि आकर्षक और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों रहेंगी। सभी विदेशी राजदूत और उच्चायुक्त सहपरिवार खजुराहो पहुंच रहे हैं।वियतनाम, ब्रूनेई, फिनलैंड, मलेशिया और लाओ के राजदूत और उच्चायुक्त के साथ ही अन्य 3 देशों के हेड ऑफ मिशन खजुराहो नृत्य समारोह के शुभारंभ अवसर पर सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही समारोह के लिए एक विशेष बस भी चलाई जाएगी। खजुराहो से धुबेला संग्रहालय तक 21 से 26 फरवरी तक 100 रुपए न्यूनतम शुल्क पर बस सेवा का संचालन किया जाएगा।वियतनाम के राजदूत फाम सान चाऊ, लाओ राजदूत बौनेमे चौआंगहोम, फिनलैंड राजदूत ऋत्वा कौक्कू-रोंडे, ब्रूनेई के उच्चायुक्त दातो अल्हिदुद्दीन मोहम्मद तहा और मलेशिया के उच्चायुक्त हामिद अब्दुल हिदायत सहपत्निक खजुराहो पहुंच गए हैं। इस वर्ष भी विश्व विख्यात कलाकार अपनी नृत्य प्रस्तुतियां देंगे। पर्यटकों की विशेष मांग पर दिल्ली से खजुराहो के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइट सेवा शुरू की गई है।समारोह में भारतीय नृत्य-शैलियों के सांस्कृतिक परिदृश्य एवं कला-यात्रा की प्रदर्शनी कथक पर एकाग्र-नेपथ्य, भारत सहित विश्व के अन्य देशों की कला प्रदर्शनी आर्ट-मार्ट, कलाकार और कलाविदों का संवाद-कलावार्ता, वरिष्ठ चित्रकार श्री लक्ष्मीनारायण भावसार की कला अवदान पर एकाग्र प्रदर्शनी- प्रणति, देशज ज्ञान एवं परम्परा का मेला-हुनर के साथ कला परंपरा और कलाकारों पर केन्द्रित फिल्मों का उपक्रम-चलचित्र जैसे प्रमुख आयोजन होंगे।

भोपाल
कोरोना की वजह से किश्त नहीं भरने वालों को 31 मार्च तक मोहलत

कोरोना की वजह से प्रॉपर्टी की किश्त या टैक्स नहीं भरने वालों को एमपी हाउसिंग बोर्ड (मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधो-संरचना मंडल) ने बड़ी राहत दी है। वे 31 मार्च 2022 तक किश्त और टैक्स भर सकेंगे। लीज रेंट के ब्याज में भी उन्हें छूट मिलेगी।हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण प्रॉपर्टी शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दी है। इसमें ऐसे उपभोक्ताओं को फायदा मिल सकेगा, जिनकी प्रॉपर्टी का ऑफसेट मूल्य 50 लाख से अधिक न हो। साथ ही, प्रॉपर्टी की ऑफर मंजूरी 1 मार्च 2020 के बाद जारी की गई हो। बोर्ड की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बिदिशा मुखर्जी ने बताया कि कोविड संक्रमण के कारण उपभोक्ताओं ने अंतिम तिथि में वृद्धि करने का अनुरोध किया था। इसके चलते यह निर्णय लिया गया है।राजधानी भोपाल में हाउसिंग बोर्ड की करीब डेढ़ लाख प्रॉपर्टी की है। चार योजनाओं में शुल्क जमा कराने और ब्याज में छूट दी गई है। इससे हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।कोविड योजना : ऑफर के जरिए प्रॉपर्टी खरीदी गई हो और कोविड संक्रमण व लॉकडाउन में किश्त नहीं भर पाए हो। अब ब्याज सहित 31 मार्च 2022 तक किश्त भर सकते हैं। बशर्ते, उन्हें एकमुश्त राशि भरनी होगी। प्रॉपर्टी का ऑफर मंजूरी आदेश 1 मार्च 2020 के बाद जारी होना चाहिए।
भाड़ा क्रय योजना : ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी रेसीडेंसियल प्रॉपर्टी की बकाया राशि के साथ लोन व अन्य शुल्क एक साथ जमा करने पर 50 से 75% तक ब्याज में छूट मिलेगी।
लीज रेंट : लीज रेंट जमा नहीं किया है तो एक मुश्त समाधान योजना का फायदा उठा सकते हैं। इनमें पूरh बकाया राशि जमा कराने पर सिंपल इंटरेस्ट लगेगा। 75% तक राहत मिलेगी।
हायर परचेस : बोर्ड किश्तों पर भुगतान करने की सुविधा भी दे रहा है। इसमें डिफाॅल्टरों को राहत दी गई है। ब्याज में 50 से 75% तक छूट दी जा रही है।
भोपाल
बच्चे की परवरिश का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार…

निशातपुरा पुलिस ने विधवा महिला की शिकायत पर सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि सुल्तानिया अस्पताल में नौकरी के दौरान उसकी सिक्योरिटी गार्ड से दोस्ती हो गई थी। 1 जनवरी को गार्ड नए साल की बधाई देने उसके घर पहुंचा। अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर शादी का झांसा दिया। इसके साथ ही उसके बच्चों की परवरिश करने का भी वादा किया। बाद में वादे से मुकर गया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 36 साल की महिला सुल्तानिया अस्पताल में 10 साल से साफ-सफाई का काम करती है। अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड फारुख उर्फ रवि से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों की फोन पर बात होने लगी। इस बीच महिला ने बताया कि वह विधवा है। इस पर फारुख ने उसे मदद का झांसा दिया। 1 जनवरी 2022 को वह उससे मिलने उसके घर पहुंचा। उसके साथ गलत काम किया।इसके बाद महिला की और उसके 4 साल के बच्चे की ठीक से वह देखरेख करने लगा। उसका महिला के घर अक्सर आना-जाना था। महिला जब भी उससे शादी की बात करती तो आरोपी आरोपी उससे मारपीट भी करता था। महिला का आरोप है कि वह आरोपी की शिकायत करना चाहती थी, लेकिन आरोपी उसे और बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा था।
छत्तीसगढ़
Weather Alert: मौसम ने फिर ली करवट,अगले कुछ घंटों में इन शहरों में झमाझम बारिश के आसार…

भोपाल। प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अलग-अलग स्थानों पर बने वेदर सिस्टम के असर से मध्यप्रदेश के तीन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं।
आज से हवा के रुख में फिर बदलाव होने से न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट होने लगेगी। वर्तमान में पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है।
इसके असर से पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरक चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से हवा का रुख पश्चिमी होने से प्रदेश में दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला बना हुआ है। यही कारण है कि बीते चौबीस घंटे में राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री से अधिक रहा।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना बनी हुई है। जिसके चलते आज चंबल, जबलपुर,शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इससे हवाओं का रुख बदलेगा और तापमान में फिर गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है।
-
देश - दुनिया4 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
देश - दुनिया6 days agoदेश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC को लगा तगड़ा झटका, जाने क्या है वजह…
-
देश5 days agoपोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,मिलेंगी 2500 रूपए हर महीना…
-
Lifestyle7 days agoये उम्र के आसपास पुरुषों को परेशान कर सकती हैं ये 4 समस्याएं…
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto3 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
Lifestyle4 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
देश - दुनिया7 days agoवित्तमंत्री सीतारमन महिलाओं पर हुई मेहरबान, जाने क्या है वजह…
-
जॉब6 days agoयहां स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स जल्द करे आवेदन…


















You must be logged in to post a comment Login