गायों की लगातार मौतों से गुस्साए ग्रामीणों ने की डीएम को हटाने की मांग

बांदा – उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अतर्रा कस्बे की सरकारी गौशाला में लगातार हो रही गायों की मौतों से गुस्साए किसानों ने शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना दिया और काफी देर तक हंगामा किया। किसानों ने जिलाधिकारी को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की। बुंदेलखंड किसान यूनियन (बीकेडी) की अगुआई में करीब पांच सौ किसानों ने अतर्रा तहसील परिसर में पहले उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर काफी देर तक हंगामा किया और फिर वे वहीं धरने पर बैठ गए। किसान यूनियन के अध्यक्ष विमल शर्मा ने आरोप लगाया कि “यहां के कान्हा पशु आश्रय केंद्र (सरकारी गौशाला) में भूख से तड़प कर पिछले चार दिनों के भीतर 16 गायों की मौत हो गई है।”
किसान नेता शर्मा ने आरोप लगाया, “भूसा की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार का भुगतान न किए जाने से उसने भूसे की आपूर्ति बंद कर दी है, जिसकी वजह से भूख से तड़प कर पिछले चार दिनों में 16 गायों की मौत हो गई और एक माह के भीतर इस गौशाला में 50 से अधिक गायों की मौतें हो चुकी है।”
शर्मा ने कहा, “गायों की असामयिक मौत के लिए बांदा के जिलाधिकारी जिम्मेदार हैं, लिहाजा इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाकर जांच की जानी चाहिए।”
किसानों ने मृत गायों को बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही दफनाने का भी आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुरुवार को बांदा आए जिले के प्रभारी मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने भी गायों की हो रही असामयिक मौतों पर नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि इसकी उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी।


एजुकेशन
भारतीय वायु सेना की लिखित परीक्षा होगी कब जाने….
इंडियन एयरफोर्स ने अग्निपथ स्कीम के तहत वायु सेना में अग्निवीरों की भर्ती कराए जाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस भर्ती में अविवाहित पुरुष कैंडिडेट्स को फार्म भरने का मौका दिया जाएगा।
भारतीय वायु सेना में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। इंडियन एयरफोर्स ने अग्निपथ स्कीम के जरिए वायु सैनिकों की भर्ती को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा व मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर होगा। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की एक मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थी को अग्निवीर की ट्रेनिंग कराई जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आईएएफ द्वारा जारी अधिसूचना देख सकते हैं। वहीं अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा सरकारी नौकरियों की बेहतर तैयारी के लिए चलाई जार ही करेंट अफेयर्स कोर्स की निशुल्क क्लासेस को दिए गए लिंक FREE Current Affairs – Download Now की मदद से तुरंत ज्वॉइन कर सकते हैं।
क्या है लिखित परीक्षा व पीईटी से जुड़ी जानकारी
भारतीय वायु सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को जल्द ही आवेदन करने का मौका मिलने वाला है। इस भर्ती में केवल अविवाहित पुरुष कैंडिडेट्स हीदावेदारी कर सकेंगे जिनकी न्यूनतम लंबाई 152.5 सेमी होनी चाहिए। इसके अवाला अभ्यर्थियों के सीने का फुलाव कम से कम पांच सेमी होना अनिवार्य होगा। एयरफोर्स में अग्निवीर बननेके लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाईन एग्जाम देना पड़ेगा। इस लिखित परीक्षा में एक-चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू होगी। परीक्षा संबधी ज्यादा जानकारी के लिएउम्मीदवार वायु सेना द्वारा जारी किए नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लेंऔर सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
Tech & Auto
MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

Cheapest Mini Portable Washing Machine: तकनीक के विकास ने आज कई महंगी चीजों को काफी सस्ता कर दिया है। पहले जहां वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज आदि कई जरूरी चीजें काफी महंगी आती थीं। वहीं निरंतर हो रही तकनीक के क्षेत्र में खोजें और नई इजाद के कारण इनकी कीमत में एक बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में एक समय जहां इन्हें महंगे एप्लायंसेस के रूप में जाना जाता था। वहीं अब इन तकनीकों के कई नए वर्जन बाजार में आ गए हैं, जो की काफी सस्ते हैं। इस कारण आम लोग भी इन्हें खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। बाल्टी जैसे आकार की दिखने वाली ये वॉशिंग मशीन काफी काम की है। कीमत सस्ती होने के कारण देश भर में कई लोग इसको खरीद रहे हैं। इसका आकार एक बाल्टी जैसा है। ऐसे में ये काफी पोर्टेबल भी है। इसमें आप एक साथ 5 से 6 कपड़े धो सकते हैं।
सेमी ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग मिनी वॉशिंग मशीन काफी फायदेमंद है। पोर्टेबल होने कारण आप इस वॉशिंग मशीन को घर में किसी भी जगह पर ले जा सकते हैं। बाल्टी जैसी दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 3 किलोग्राम है। छोटे आकार की दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन में कई खासियत हैं। इसमें कपड़े धोने के अलावा उसको सुखाने के लिए स्पिनर अटैचमेंट की सुविधा भी मिलती है। ये वॉशिंग मशीन पोर्टेबल होने के साथ काफी हल्की भी है। ऐसे में आप इसे उठाकर इधर-उधर कहीं भी रख सकते हैं। यही नहीं इस मिनी वॉशिंग मशीन में आपको ऑटोमेटिक पावर ऑफ का ऑप्शन भी मिलता है। ऐसे में इसका उपयोग करने पर बिजली की खपत काफी कम होती है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आपको ये मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन आसानी से 4,590 रुपये से लेकर 5,999 रुपये में मिल जाएगी। कीमत सस्ती होने की वजह से देश भर में कई लोग इस खास मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को खरीद रहे हैं। ये मिनी वॉशिंग मशीन मिनटों में आपके कपड़ों को धोकर सुखा सकती है।
Tech & Auto
ONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा रहा ये दमदार फीचर्स…

वनप्लस ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि फोन को भारतीय बाज़ार में कब तक लॉन्च किया जाएगा. अब एक नई रिपोर्ट से हिंट मिला है कि वनप्लस नॉर्ड 2T की लॉन्चिंग ज़्यादा दूर नहीं है. पता चला है कि नॉर्ड 2T 8GB और 12GB रैम ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है, और इसके बेस वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये हो सकती है. वहीं इसके हाई-एंड मॉडल के लिए ग्राहकों को 31,999 रुपये खर्च करना पड़ सकता है.वनप्लस नॉर्ड 2T को ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च कर दिया गया है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि फोन को भारतीय बाज़ार में कब तक लॉन्च किया जाएगा. अब एक नई रिपोर्ट से हिंट मिला है कि वनप्लस नॉर्ड 2T की लॉन्चिंग ज़्यादा दूर नहीं है.
इसके अलावा फोन के कीमत को लेकर भी जानकारी सामने आई है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस नॉर्ड 2T को 27 जून को लॉन्च किया जा सकता है, जिसका मतलब साफ है फोन को जल्द भारत में पेश किया जाएगा. हालांकि जब तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिलती लीक रिपोर्ट को कंफर्म नहीं माना जा सकता है.पता चला है कि नॉर्ड 2T 8GB और 12GB रैम ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है, और इसके बेस वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये हो सकती है. वहीं इसके हाई-एंड मॉडल के लिए ग्राहकों को 31,999 रुपये खर्च करना पड़ सकता है.OnePlus Nord 2T में 6.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, और बताया गया है कि ये फोन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा.
नॉर्ड 2T फोन नए मीडियाटेक डाइमेंशन 1300 चिपसेट से लैस है, जो 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है.ये फोन नए ऑक्सीजन OS 12.1 एडिशन के साथ आता है जो एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बनाया गया है. OnePlus का कहना है कि Nord 2T को दो और Android अपडेट और तीन साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.
मिलेगा 50 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरे के तौर पर Nord 2T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है. फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का शूटर है
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर5 days agoPM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए
-
Tech & Auto6 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने वाला है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoOnePlus Nord 2T का स्मार्टफ़ोन लांच,मिल रहा 12GB रैम के साथ दमदार फीचर्स
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
देश - दुनिया6 days agoकाम की बात: इस दिन से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये पूरे नियम…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

































You must be logged in to post a comment Login