जॉब
व्यापमं ने ग्रुप-3 के तहत निकाली बंपर भर्ती, जानिए क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी आई है। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (एमपीपीईबी) यानी मध्य प्रदेश व्यापमं ने ग्रुप-3 के तहत सब इंजीनियर और अन्य रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत एमपीपीईबी अपने मंडल के 3,435 रिक्त पदों को भरने जा रहा हैं। नियमानुसार पात्रता रखने वाले रखने वाले उम्मीदवार 09 अप्रैल, 2022 को ग्रुप-3 एप्लीकेशन लिंक उपलब्ध होने के बाद एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
जानिए शैक्षणिक योग्यता व आयु-सीमा
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक अधिसूचना में दी गई संबंधित योग्यता होनी चाहिए। एमपीपीईबी द्वारा जारी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों का नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी अन्य जानकारी और शर्तों के लिए आवेदक एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना को देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
एमपीपीईबी सब इंजीनियर पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि – 09 अप्रैल, 2022
एमपीपीईबी सब इंजीनियर पंजीकरण की अंतिम तिथि – 23 अप्रैल, 2022
आवेदन सुधार की अंतिम तिथि – 28 अप्रैल, 2022
एमपीपीईबी सब इंजीनियर परीक्षा तिथि – 06 जून, 2022
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के आवेदक और अन्य राज्यों के सभी आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 560 रुपये देय होगा। वहीं, मध्य प्रदेश के निवासी एससी / एसटी / ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क महज 310 रुपये ही लागू होगा।
आवेदन करने की आसान प्रक्रिया
उम्मीदवार सबसे पहले एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा, इसमें उम्मीदवार पूछी गई जानकारी जैसे स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
दर्ज की गई जानकारी को अच्छे से जांच लें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आवेदन को सेव कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन का प्रिंट आउट निकाल लें।

जॉब
ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान, IPR ने मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. पदों के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ipr.res.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. ध्यान रखें कि आवेदन की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2022 है.
कुल 31 मल्टीटास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिन पर अस्थाई आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. हालांकि उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर इसे 1 वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है.
आवेदन शुल्क
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ₹200 आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे. जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा.
शैक्षिक योग्यता
उपरोक्त पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है.
चयन प्रक्रिया
पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के जीके, गणित, कंप्यूटर एवं लॉजिकल विषयों के प्रश्न पूछे जाएंगे.
जॉब
बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…

बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 39 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट ncs.gov.in पर जाकर 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
सैलरी
बंधन बैंक में होने वाली भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 14,200 से लेकर 21,000 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
योग्यता
बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए किसी भी स्ट्रीम में सीनियर सेकेंडरी (12वीं) कक्षा की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की उम्र 10 मार्च 2022 को 18 वर्ष से कम और 29 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को एनसीएस पोर्टल पर विजिट करने के बाद पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने यूएएन नंबर या पैन नंबर और अन्य डिटेल्स भरना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
यहां क्रेडेंशियल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करें।
अब ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।
किसी भी अन्य जानकारी के बारे में पता करने या शिकायत करने के लिए उम्मीदवार बैंक के HR विभाग से संपर्क कर सकते हैं। 9748330338 HR का नंबर है।
जॉब
NBCC में निकली बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

NBCC में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. इसके लिए NBCC में जूनियर इंजीनियर (JE) और डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) के पदों पर आवेदन करने के लिए केवल 4 दिन बचे हुए हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों (NBCC Recruitment 2022) के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे NBCC की आधिकारिक वेबसाइट nbccindia.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.nbccindia.com/webEnglish/jobs पर क्लिक करके भी इन पदों (NBCC Recruitment 2022) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.nbccindia.com/pdfData/jobs/Advt_JE_Civil_Elec_DGM_Civil के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (NBCC Recruitment 2022) देख सकते हैं. इस भर्ती (NBCC Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 81 पदों को भरा जाएगा. इसमें से 60 जूनियर इंजीनियर (सिविल), 20 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए और 1 उप महाप्रबंधक के लिए रिक्त पद शामिल हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 15 मार्च
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 14 अप्रैल
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 81
जूनियर इंजीनियर (सिविल)- 60
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)-20
उप महाप्रबंधक-1
योग्यता मानदंड
जेई सिविल – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से 60% कुल अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का पूर्णकालिक डिप्लोमा होना चाहिए.
जेई इलेक्ट्रिकल – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से 60% कुल अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का पूर्णकालिक डिप्लोमा होना चाहिए.
डीजीएम – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से 60% कुल अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए. साथ ही 9 सालों का अनुभव भी होना चाहिए.
आयुसीमा
जूनियर इंजीनियर (सिविल और इलेक्ट्रिकल)- 28 वर्ष
उप महाप्रबंधक- 46 वर्ष
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर रु. 500 / – (एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और विभागीय उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं) रुपये का भुगतान करना होगा.
लिए वेतन
जूनियर इंजीनियर (सिविल और इलेक्ट्रिकल)- 27270 रुपये
उप महाप्रबंधक- 70000 से 200000 रुपये
-
Tech & Auto7 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश - दुनिया5 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश5 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश5 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
Tech & Auto6 days agoHero के इलेक्ट्रिक स्कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..
-
देश - दुनिया5 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
Lifestyle6 days agoगर्मी में न खाए इन लोग तरबूज,हो सकती है बड़ी परेसानी…जानें वजह
-
जॉब5 days agoरेलवे में अपरेंटिस के 300 पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि…
-
देश5 days agoरेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : बढ़ी सैलरी,जारी हुआ आदेश ; बढ़ कर आएगी सैलरी…
-
देश4 days agoकर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…


















You must be logged in to post a comment Login