ज्योतिष
Weekly Horoscope: जानिये इस राशि के जातको का कैसा रहने वाला है अगला हफ्ता, देखे अपनी राशि…

चंद्र राशि के अनुसार और साथ में टैरो कार्ड्स और न्यूमरोलॉजी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह। साप्ताहिक राशिफल पं. मनीष शर्मा, टैरो कार्ड दिव्या चुघ और न्यूमरोलॉजी डॉ. बबीना बोहरा द्वारा… चंद्र अनुकूल रहेगा, समय पक्ष का रहेगा। आय में सुधार, बाधाएं समाप्त होंगी। मंगल और बुधवार को तनाव वाला समय हो सकता है। कार्य स्थल पर परेशानी हो सकती है। आय भी कम होंगी। गुरुवार से इसमें सुधार हो जाएगा। प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। शुक्रवार भी अच्छा दिन रहेगा। भ्रमण पर जाने का मौका प्राप्त होगा।
प्रोफेशन- नौकरी में स्थनांतरण का योग बनेगा, व्यापार उन्नत रहेगा।
शिक्षा- सहयोग प्राप्त होगा, पढ़ाई अच्छी रहेगी।
स्वास्थ्य- पेट, कमर में दर्द और नसों में खिंचाव हो सकता है।
प्रेम- साथी से निंदा प्राप्त होगी, वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे।
टैरो
शुभ रंग- पर्ल ग्रे
शुभ अंक- 5
टैरो कार्ड- Temperance
यह हफ्ता आपका वैचारिक यात्राओं और उथल पुथल भरा होगा। अंतर्मन की भावनाएं वर्तमान की स्थितियों में बदलाव चाहेंगी। मन हावी रहेगा और आध्यात्मिक रुझान बड़ेगा। इस क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को सफलता व मान सम्मान प्राप्त होगा। अनुकूल चंद्र आरंभ में सफलताएं दिलवाने वाला होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा, धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। व्यस्तता अधिक होगी। सहयोग भी प्राप्त होगा। गुरू और शुक्रवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य में बाधा एवं चिंता रहेगी। योजनाएं बदलनी पड़ सकती है। शनिवार को समय पक्ष का हो जाएगा।
प्रोफेशन- व्यापार में संभलकर रहे, नौकरी में अधिकारी से तनाव।
शिक्षा- पढ़ाई में आलस्य से पिछड़ सकते है।
स्वास्थ्य- पैर में चोट लग सकती है, दांत में दर्द हो सकता है।
प्रेम- साथी से मुलाकात, वैवाहिक संबंधों में सुधार होगा।
टैरो
शुभ रंग- हल्का गुलाबी
शुभ अंक- 6
टैरो कार्ड- Lovers
दूसरों की नजरों में आपकी छवि सार्थक और प्रभावशाली बनेगी। आत्मविश्वास और लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके व्यक्तित्व और क्षमताओं को सराहना प्राप्त होगी। इस हफ्ते आपका ध्यान स्वयं के कपड़े, सेहत इत्यादि पर अधिक होगा। युवा मनपसंद नौकरी, इंटरव्यू आदि में सिलेक्ट किए जायेंगे। शांतिपूर्वक समय व्यतीत होगा, किंतु अज्ञात चिंता बनी रहेगी। यात्रा पर जाने का मन करेगा। भाग्य का साथ बना रहेगा। चंद्र की अनुकूलता धन की आवक को अच्छी बनाकर रखेगी, शाम के बाद का समय अच्छे से बितेगा। कार्य के प्रति उत्साह बना रहेगा। शुक्रवार की रात समय विपरीत हो सकता है। बाधाएं एवं परेशानी हो सकती है। खर्च बढ़ेगा, योजनाएं विफल होंगी।
प्रोफेशन- काम-काज अच्छा रहेगा, नौकरी में तरक्की के मौके प्राप्त होंगे।
शिक्षा- मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। पढ़ाई सुचारु रहेगी।
स्वास्थ्य- पैर में चोट, बाल झाड़ने की समस्याएं हो सकती है।
प्रेम- साथी से सहयोग मिलेगा, वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
टैरो
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 1
टैरो कार्ड- Magician
इस हफ्ते आपको हर तरह से तनाव मुक्त और आराम करने की इच्छा होगी। घर से बाहर घूमना, पारिवारिक यात्राओं के प्लान बनेंगे। पुराने व नए सामाजिक संबंधों को आप पुनर्जीवित करेंगे। आपकी कला और हुनर प्रदर्शन लोगों को सम्मोहित करेगा। प्रेम, भावात्मक सम्बन्ध में आकर्षण तीव्र होगा। अष्टम चंद्र से आरंभ होगा। आय कम एवं परेशानी अधिक रहेगी। भाग्य साथ नहीं देगा। सोमवार की शाम से ही स्थितियां पक्ष की होने लगेगी। सहयोग प्राप्त होगा, धार्मिक कार्य करने को मिलेंगे साथ ही नवीन वस्त्रों की प्राप्ति होगी। मंगलवार आय के अनुसार अच्छा दिन रहेगा। बुध एवं गुरुवार भाग्य का साथ प्राप्त होगा। सहयोग मिलेगा एवं सुखद सूचनाएं मिलेगी। शुक्रवार और शनिवार भी बेहतर रहेगा। प्रोफेशन-प्रतिस्पर्धा करने वालों सरेंडर होंगे, नौकरी में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शिक्षा- पढ़ाई में तेज रहेंगे, श्रेष्ठ विद्यार्थियों में गणना होगी।
स्वास्थ्य- गर्दन, पीठ में जकड़न हो सकती है। कब्ज भी रह सकती है।
प्रेम- साथी से सहयोग मिलेगा, जीवन साथी से सुख प्राप्त होगा।
टैरो
शुभ रंग- पिस्ता हरा
शुभ अंक- 2
टैरो कार्ड- 2 of cups
किसी नए भावात्मक या आत्मिक बंधन में आप बांध सकते हैं। प्रेम, करियर, नया जॉब और घर संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। दांपत्य जीवन की समस्याओं से सुलझने का उचित समय है। व्यक्तिगत संबंधों का विस्तार प्रोफेशनल स्तर तक पहुंचेगा। साझेदारी के कार्यों में अतिरिक्त लाभ संभव है।
चंद्र की दृष्टि रहेगी। शानदार शुरूआत होगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। मंगलवार की शाम से दिक्कतें आ सकती है। बुधवार को संभलकर रहना होगा। गुरुवार अपेक्षाकृत अच्छा दिन रहेगा। धन की प्राप्ति, सहयोग प्राप्त होगा। अटके कार्यों में गति आएगी। सप्ताहांत में संतान से प्रसन्नता प्राप्त होगी।
प्रोफेशन- व्यापार उत्तम रहेगा एवं नौकरी में बदलाव की संभावना बनेगी।
शिक्षा- पढ़ाई के लिए संघर्ष करना पड़ेगा, प्रोजेक्ट में पिछड़ने का भय है।
स्वास्थ्य- मूत्र विकार, कफ संबंधी शिकायतें हो सकती है।
प्रेम- प्रेम में सफलता मिलेगी, वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
टैरो
शुभ रंग- क्रीम
शुभ अंक- 3
टैरो कार्ड- Queen of pentacles
कुछ उच्चस्तरीय सकारात्मक गतिविधियों की शुरुआत होगी। आपके सभी संबंधों की गहराई बढे़गी। अनुपयुक्त संबंधों से दूरियां बढेंगी। अपने नए विचार, सुझावों को कार्य क्षेत्र में प्रस्तुत करने के मौके मिलेंगे। कुछ पुराने फंसे आर्थिक मुद्दे भी सुलझेंगे। पारिवारिक समारोह, त्यौहार आदि में खर्च अधिक होगा।
मन उदास रहेगा, विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। मंगलवार की शाम से आय में वृद्धि होगी। बुधवार सफलता दिलाने वाले दिन रहेंगे। धन के साथ सम्मान,लक्ष्य सिद्धि होगी। गुरुवार दोपहर से कुछ परेशानियां आ सकती है। समस्याएं शुक्रवार तक जारी रहेंगी। सरकारी अड़चनें आ सकती है। शनिवार सुबह से प्रसन्नता बनी रहेगी।
प्रोफेशन- व्यापार में तेजी रहेगी, नौकरी में प्रभुत्व की वृद्धि होगी।
शिक्षा- कक्षा में अव्वल रहेंगे, परिणाम सुखद प्राप्त होंगे।
स्वास्थ्य- सरदर्द, तनाव और चोट संबंधी समस्याएं हो सकती है।
प्रेम- साथी से सहयोग नहीं मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव समाप्त होगा।
टैरो
शुभ रंग- गाजरी
शुभ अंक- 3
टैरो कार्ड- 3 of wands
जीवन में आगे बढ़ने के लिए कुछ अच्छे संपर्क बनेंगे। पर्यटन व उत्साह वर्धन के लिए सप्ताह बहुत लाभदायक है। पर्यटन के लिए छोटी व दूसरे देशों की यात्राएं संभव है। इम्पोर्ट एक्सपोर्ट से संबंधित महत्वपूर्ण काम काज संपूर्ण होंगे। होटल, हॉस्पिटल,जिम व अस्पताल आदि सेवा क्षेत्रों में आर्थिक लाभ के योग हैं। शनि, मंगल एवं राहु की दृष्टि, केतु के गोचर से राशि में सुधार होगा। विपरीत लिंग का आकर्षण रहेगा,व्यय की अधिकता रहेगी किंतु चंद्र के अनुकूल होने से आय भी अच्छी बनी रहेगी। मंगल,बुधवार को अनावश्यक तनाव हो सकता है। लोग परेशानी करेंगे। गुरू, शुक्रवार को बड़ी सफलताएं प्राप्त होंगी। शनिवार को संभलकर रहने का समय हैं। विवाद से दूर रहें। वाहन से कष्ट हो सकता है।
प्रोफेशन- व्यापार उत्तम रहेगा, नौकरी में यात्रा का योग बनेगा।
शिक्षा- अध्ययन सुचारु चलेगा, नई बातें जानने को मिलेगी।
स्वास्थ्य- सर्दी, एलर्जी से पीड़ित हो सकते है। कान में दर्द होगा।
प्रेम- प्रेम में सफलता प्राप्त होगी, वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
टैरो
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक- 1
टैरो कार्ड- Page of wands
गर्मजोशी, रोमांच और अपनों की देखभाल भरा हफ्ता बीतेगा। आपके सुझाव सह कर्मियों द्वारा प्रोत्साहित किये जाएंगे। कार्य-स्थल पर सामंजस्य और सहयोग बढे़गा। पुराने चलते कार्यों में कुछ रुकावटें सप्ताह अंत में आएंगी। वैवाहिक संबंधों में सुधार महसूस करेंगे। जीवन शैली में बदलाव स्वास्थ्य लाभ देगा। राशि स्वामी मंगल, स्व-राशि मेष में है। मन मजबूत रहेगा, किंतु चंद्र के कमजोर होने से आय कम रहेगी। खर्च करने में कंजूसी रहेगी। बुधवार से आय में वृद्धि के साथ प्रसन्नता प्राप्त होगी। शुभ समाचार मिलेंगे, चिंता समाप्त होगी। स्थायी संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। शनिवार सबसे अच्छा दिन रहेगा। आय की प्राप्ति होगी।
प्रोफेशन- नए काम की प्राप्ति होगी, नौकरी में लक्ष्य प्राप्ति होगी।
शिक्षा- पढ़ाई में आगे रहेंगे, अड़चनें समाप्त होंगी।
स्वास्थ्य- सरदर्द रहेगा। नींद पूरी नहीं हो पाएगी।
प्रेम- नए साथी प्राप्त होंगे, वैवाहिक जीवन में सुख बना रहेगा।
टैरो
शुभ रंग- क्रीम
शुभ अंक- 1
टैरो कार्ड- 10 of cups
यह हफ्ता आपका लोगो की मांगों से भरा होगा। कार्य स्थल में तनाव और अनबन चिंता का कारण बनेंगे। आपका धैर्य और व्यवहार कुशलता से समस्या नियंत्रण में रहेगी। काम की गति धीमी रहेगी। घर की मरम्मत,सजावट और पारिवारिक मेल जोल का दौर रहेगा। पारिवारिक शांति बनाए रखें।
स्थायी धन संपत्ति के मामलों में फायदे में रहेंगे। बिगड़े रिश्तों में सुधार होगा। भाई-बहनों से सहयोग की प्राप्ति होगी। नए काम में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। गुरुवार मध्य में आस-पास के लोगों से दिक्कत आ सकती है। शेष समय में कोई परेशानी नही होगी। शनिवार को मन उदास रहेगा। किसी काम में नहीं लगेगा।
प्रोफेशन- नए व्यापारिक सपंर्क बनेंगे,नौकरी में तनाव समाप्त होगा।
शिक्षा- संसाधन उपलब्ध होंगे, कार्य समय पर होगा।
स्वास्थ्य- गर्दन, पीठ में जकड़न और दांतों में दर्द हो सकता है।
प्रेम- साथी से तनाव समाप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय।
टैरो
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 8
टैरो कार्ड- Hanged man
कुछ हालात परिस्थितियों वश आपके चलते काम अनायास धीमे पड़ जाएंगे। हाथ में आते प्रोजेक्ट या कार्य की जिम्मेदारी आपके हाथ से जा सकती है। इस हफ्ते कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति नहीं बनेगी। पैर कमर घुटनों संबंधित समस्या हो सकती है। वाहन आदि की दुर्घटना, खराबी आदि संभव है।
द्वितीय चंद्रमा भी लाभ का कारण बनेगा। काम के प्रति समर्पण रहेगा, शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। स्थाई धन-संपत्ति से लाभ की संभावना है। आय अच्छी बनी रहेगी, कार्य में गति रहेगी। गुरू-शुक्रवार को कुछ चिंता बन सकती है। सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएंगी। शनिवार को लाभ की स्थिति बनेंगी। कार्य में सुधार होगा एवं आय भी बढ़ेगी।
प्रोफेशन- व्यापार में रुका धन वापस आएगा। कार्य शैली अच्छी रहेगी।
शिक्षा- तनाव समाप्त होगा, विषयों में रूचि बनने लगेगी।
स्वास्थ्य- त्वचा, पैर में चोट लगने की संभावना है।
प्रेम- साथी से दूरी बन सकती है। वैवाहिक जीवन संतुष्टि पूर्ण रहेगा।
टैरो
शुभ रंग- बादामी
शुभ अंक- 6
टैरो कार्ड- 6 of pentacles
कुछ तनाव विवादों से गुजरेंगे। लोगों की मांगों भरा सप्ताह व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में दान धर्म के शुभ योग बनेंगे। कुछ करीबी मनोबल गिराने का प्रयास करेंगे। आकस्मिक धन कमाने के प्रलोभन से बचना होगा। व्यवहार कुशलता और धैर्य से मन संबल बनाए रखें।
चंद्र धन-दायक, संतान से सहयोग दिलाने वाला होगा। आय में सुधार होगा, पूर्व समय से अच्छा महसूस करेंगे। चिंताओं पर नियंत्रण होगा। काम की अधिकता रहेगी, भाइयों से सहयोग मिलने के साथ ही प्रदर्शन में सुधार होगा। मंगलवार की शाम से गुरुवार की सुबह तक समय पक्ष का रहेगा। नए कार्यों की प्राप्ति होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। शनिवार को समय पक्ष का नहीं होगा।
प्रोफेशन- व्यापार, नौकरी में मजबूती बनेगी और नए काम की प्राप्ति होगी।
शिक्षा- विचारों में शुद्धता रहेगी, शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य- गले में खराश, मुंह में छाले हो सकते हैं।
प्रेम- साथी से सहयोग मिलेगा। जीवन साथी से तनाव समाप्त होगा।
टैरो
शुभ रंग- आसमानी नीला
शुभ अंक- 4
टैरो कार्ड- King of swords
आपकी बुद्धिमत्ता और हुनर का उपयुक्त लाभ कार्य स्थल पर मिलेगा। मान सम्मान, पदोन्नति मिलने के सुअवसर मिलेंगे। मीटिंग कान्फ्रेंस में आपके कार्य सराहे जाएंगे। स्वविवेक से लिया निर्णय लाभ देगा।वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें।पार्टनरशिप में धोखा संभव है। गृह ऑफिस आदि निर्माण सम्बन्धी रुके कार्य आगे बढेंगे। द्वादश चंद्रमा रहेगा। आरंभ में कठिनाइयां आएंगी, कार्यस्थल पर तनाव बनेगा। मंगलवार की शाम से सुधार दिखेगा। मेहमान का आगमन होगा, खुशी का समाचार प्राप्त होगा। बहुप्रतिक्षित कोई कार्य संपन्न हो सकता है। आय अच्छी बनी रहेगी, संतान से सुख प्राप्त होगा। विवादों में विजय मिलेगी।
प्रोफेशन- व्यापार में रूका धन प्राप्त होगा। नौकरी वाले सुखी रहेंगे।
शिक्षा- पढ़ाई से मन उचाट सकता है। मित्र भटका सकते हैं।
स्वास्थ्य- दांत,कमर में तकलीफ हो सकती है। कब्ज भी रहेगी।
प्रेम- साथी का साथ मिलेगा, वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
टैरो
शुभ रंग- क्रीम
शुभ अंक- 2
टैरो कार्ड- Justice
इस हफ्ते आर्थिक लाभ या लालच की लालसा से दूर रहें। कुछ नए पुराने कानूनी मसले मन को व्यथित करेंगे। सप्ताह मध्य करियर सम्बन्धी शुभ समाचार देगा। पदोन्नति या छात्रों को इच्छित एडमिशन आदि मिल सकता है। पति पत्नी के संबंधों में तनाव बढे़गा। पीठ व पेट सम्बंधित समस्या रहेगी।
डॉ. बबीना बोहरा से न्यूमरोलॉजी के जरिए जानिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा…
इस सप्ताह आप मजबूत होंगे और अपने जीवन में किसी भी बाधा का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करते हुए भी एक सकारात्मक दृष्टिकोण आपके लिए अद्भुत काम कर सकता है। इस सप्ताह आपका दृढ़ रवैया और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी पेशा की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छे संकेत दिखा रहा है। आप चीजों को नए या असामान्य तरीके से फिट करने में सक्षम होंगे जिससे आपके कई काम आसान हो जाएंगे। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको सही जगह मिलने वाली है। आप काम के मामले में बहुत संतुलित और संगठित हैं। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि आप किसी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर भी आपको ध्यान देने की जरूरत है, इसे नजरअंदाज न करें। आपको आगे बढ़ने के लिए पुरानी समस्याओं को छोड़ना होगा। अपने प्रियजनों को सच्चाई दिखाने में मदद करें। आप खुद को व्यक्त करना सीखते हैं और अपनी भावनाओं और जरूरतों को दबाते नहीं हैं। करियर के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा है। यदि आप व्यवसाय में हैं तो आपको वित्तीय स्थिरता और वित्तीय उपक्रमों में लाभ दिखाई देगा। लोग आपका अधिक सम्मान करेंगे और आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरी में हैं, उनके लिए बॉस का पक्ष संभव है, आपके कार्यों और प्रयासों पर ध्यान दिया जाता है और उनकी सराहना की जाती है।

ज्योतिष
वास्तु शास्त्र: घर की इस दिशा में लगाए स्पाइडर प्लांट, सकारात्मक ऊर्जा का बढ़ेगा प्रवाह
छोटा सा लेकिन बहुत सुंदर दिखने वाला स्पाइडर प्लांट आपने अक्सर बहुत से लोगों के घर में लगा हुआ देखा होगा. विज्ञान भी मानता है कि यह पौधा एयर प्यूरीफायर की तरह काम करता है. इस पौधे को न केवल वास्तु में बल्कि ज्योतिष शास्त्र और फेंगशुई में भी भाग्यशाली और शुभ माना गया है.
Spider Plant: अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजों से अपने घर को सजाते हैं. घरों को सजाने के लिए लोग पौधों का इस्तेमाल करते हैं. पौधों से घर का वातावरण शुद्ध रहता है. वास्तु शास्त्र भी कहता है कि पेड़ पौधे से घर का वातावरण ही शुद्ध नहीं करते बल्कि यह घर के सदस्यों के बीच खुशहाली भी लाते हैं. वास्तु के अनुसार कुछ ऐसे पौधे भी हैं जिन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है और इन पौधों का ठीक से रखरखाव करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है.
इन्हीं पौधों में से एक है कि स्पाइडर प्लांट. इस पौधे से जुड़े कई फायदे आपको ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित कृष्ण कांत शर्मा बता रहे हैं. साथ इसे लगाने की सही दिशा की जानकारी भी देंगें.
इस दिशा में लगाए स्पाइडर प्लांट
घर की चीजों को रखने की दिशा के बारे में वास्तु शास्त्र में एक विस्तृत वर्णन मिलता है. स्पाइडर प्लांट को रखने के बारे में भी वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि इस पौधे को रखने के लिए घर की उत्तर, पूर्व, उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा सबसे उत्तम होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार ही घर के अंदर लगाए जाने वाले पौधों के लिए यह दिशाएं सबसे अच्छी और बेहतर हैं.
कहां रखें स्पाइडर प्लांट
घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाने के लिए स्पाइडर प्लांट को घर में सही जगह पर रखना बहुत जरूरी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को आप घर के लिविंग रूम, किचन, बालकनी या स्टडी रूम में रख सकते हैं.
यदि आप इस पौधे को अपने ऑफिस या व्यवसाय स्थल पर रखना चाह रहे हैं तो इस पौधे को आप अपने कार्यस्थल पर अपनी डेस्क पर रख सकते हैं.
कुछ नियमों का रखें ख्याल
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि आपने अपने घर में स्पाइडर प्लांट को लगा रखा है तो इसे सूखने ना दें यदि यह प्लांट सूख जाता है या फिर किसी अन्य समस्या के कारण मर जाता है तो इसे हटा कर तुरंत नया पौधा लगा दें. इसके अलावा स्पाइडर प्लांट को घर में दक्षिण और पश्चिम दिशा में रखने से अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है. इसलिए कोशिश करें कि इस प्लांट को इन दिशाओं में ना रखें.
ज्योतिष
अगस्त से चमकेगा इन राशियों भाग्य, बुध के गोचर से बरसेगा पैसा
Budh Gochar 2022: बुध ग्रह 31 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसका असर 3 राशियों के लिए लाभदायक रहेगा।
Budh Gochar 2022: सभी ग्रह एक अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों पर पड़ता है। बुध ग्रह 31 जुलाई तक कर्क राशि में रहेंगे। बुध देव अगस्त में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार जब बुध ग्रह का राशि गोचर होता है। इसका प्रभाव बिजनेस, वाणी और शेयर बाजार पर होता है। बुध देव बुद्धि, तर्क, चतुराई और मित्रता के ग्रह माने गए हैं। बुध ग्रह भगवान विष्णु का प्रतिनिधित्व करते हैं।
जिस जातक की कुंडली में बुध ग्रह लग्न भाव में स्थित है। वह व्यक्ति शारीरिक रूप से सुंदर होता है। जातक अपनी वास्तविक आयु से कम दिखता है। लग्र का बुध व्यक्ति को स्वभाव से चालाक, तर्कसंगत, बौद्धिक रूप से धनी और वक्ता बनाता है। इसके प्रभाव से जातक का स्वभाव सौम्य होता है। बुध के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि वालों के लिए यह गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं बुध देव अपनी कृपा किन राशि के जातकों पर बरसाएंगे।
मिथुन राशि (Gemini)
इस राशि के जातक बोलचाल और चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। आपके संबंध मित्रों और रिश्तेदारों के साथ अच्छे होंगे। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन किया जा सकता है। नई नौकरी मिलने के योग हैं। अटका हुआ पैसा मिलेगा। व्यापारियों को मुनाफे वाली डील मिलेंगी।
कन्या राशि (Virgo)
कार्यक्षेत्र में प्रभाव अच्छा बना रहेगा। अधिकारी वर्ग के लोग किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आपसे राय ले सकते हैं। कोई खबर मिल सकती है। जिसे सुनकर मन प्रसन्न रहेगा। अच्छी मात्रा में धन हासिल कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मकर राशि (Capricorn)
बुध के गोचर से आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापार रफ्तार पकड़ सकता है। वाहन सुख का आनंद मिलने के योग है। छात्रों को परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
ज्योतिष
Vaastu Shaastra : किचन में ना लगाएं ऐसे चींजे,वरना पड़ सकता भारी नुकसान !

हमारे जीवन में अग्नि और पानी का बहुत महत्व है। वास्तुशास्त्र में पानी धन का प्रतीक माना जाता है। साथ ही वास्तु के अनुसार किसी भी घर की आर्थिक स्थिति कैसी है इसमें रसोईघर की भी विशेष भूमिका होती है। रसोईघर पर खाने के अलावा जीवन की महत्वपूर्ण बातें भी निर्भर करती हैं। चूंकि घर की गृहिणी का एक अच्छा समय रसोईकक्ष में बीतता है। इसलिए जरुरी है कि वहां का वातावरण और वास्तु भी काफी सकारात्मक होना चाहिए। वर्ना घर के वातावरण पर इसका सीधा असर पड़ता है। इसी आधार पर रसोईघर में लगने वाला पत्थर का भी वास्तु में विशेष महत्व है। किचन में हम प्लेटफार्म और फर्श पर पत्थर भी लगवाते हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि इस पत्थर या मार्बल का संबंध हमारी आर्थिक स्थिति से भी हो सकता है। वास्तु के अनुसार किचन के लिए पत्थर का चुनाव करते समय कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना चाहिए। जिससे धनहानि और नकारात्मक ऊर्जा से बचा जा सकता है।
हम आपको बताएंगे कि रसोईघर का निर्माण करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।महिलाएं घर की लक्ष्मी होती हैं और किचन का घर का एक खास हिस्सा होता है इसलिए वहां सकारात्मक ऊर्जा का निवास करना अतिआवश्यक है।आमतौर पर लोग गंदगी से बचने के लिए किचन में प्लेटफॉर्म या फर्श पर काले रंग का ग्रेनाइट लगवाते हैं, लेकिन यह नुकसानदायक हो सकता है। अत: रसोईघर में काले रंग का पत्थर लगवाने से बचना चाहिए। वास्तुशास्त्र कहता है कि काले रंग के प्रयोग से किचन में नकारात्मक शक्ति का निवास हो जाता है। साथ ही घर में आर्थिक हानि होने की भी संभावना बढ़ जाती है।
अगर आप के घर में पहले से काले रंग का पत्थर लगा हुआ है तो आप इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए किचन में छोटे पौधे या आर्टिफिशियल पौधे या गमले रख सकते हैं। जिससे वहां का वातावरण सकारात्मक हो जाए।वास्तु के अनुसार किचन के पत्थर के रंग का प्रभाव महिलाओं के जीवन पर सबसे अधिक पड़ता है। जी हां उनके स्वभाव में इस कारण परिवर्तन आ सकता है। वह चिड़चिड़ी हो जाती हैं। उन्हें विश्राम के समय बेचैनी जैसी समस्या भी हो सकती है। किचन का वातावरण खुशनुमा बनाने के लिए वहां कपूर जलाना चाहिए। जिससे कैसा भी दुष्प्रभाव हो वह समाप्त हो जाए। रात को सोते समय किचन में कपूर जलाना चाहिए।
धन हानि
वास्तुशास्त्र के अनुसार किचन में घर की लक्ष्मी कार्य करती हैं इसलिए वहां का वातावरण एकदम अच्छा होना चाहिए। न सिर्फ काले रंग का पत्थर बल्कि कुछ अन्य बातों का ख्याल रखकर भी धन हानि से बचा जा सकता है। जैसे किचन में रखे जाने वाले दालें मसालों का खास ख्याल रखें। ज्यादा पुराना सामान का इस्तेमाल न करें। वरना नुकसान हो सकता है। रात को अक्सर कॉकरोच किचन में नजर आने लगते हैं, कहा जाता है कि यह एक तरह का इशारा है कि लक्ष्मी जी वहां से जाने वाली हैं या कोई समस्या आने वाली है। इसलिए इसकी रोकथाम करें। सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस तरह की स्थिति में महिलाओं के हाथ में धन नहीं टिकता न ही बरकत होती है।
साफ-सफाई का विशेष रखें ध्यान
दोनों के लिहाज से शुभ है। किचन में कभी भी खुला खाना नहीं रखना चाहिए यह भी एक नकारात्मक असर डालता है। किचन में तवे का इस्तेमाल करने के बाद ठंडा होने पर उसको साफ कर देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, झूठे तवे को इस्तेमाल करने से व्यापार में हानि होती है और कर्जा भी चढ़ता है।
माड्यूलर किचन की बात छोड़ दें तो सामान्यतया रसोईघर में छुरी,कांटे या नुकीली वस्तुएं बाहर ही रखी जाती हैं ताकि उन्हें ढूंढने में और काम करते वक्त आसानी रहे। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से भी रसोईघर में नकारात्मक ऊर्जा आती हैं, घर के निवासियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। किसी भी प्रकार की नुकीली वस्तु को किचन में कभी भी सामने खुला नहीं रखना चाहिए वरना परिवार में आर्थिक, सामाजिक कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं।
वैसे तो समय-समय पर किचन में साफ-सफाई करते ही रहना चाहिए क्योंकि वहां खाना बनता है। यदि गंदगी जमा होती रहेगी तो घर के सदस्य तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए किचन में लगने वाले जाले का सफाया समय समय पर करते रहना चाहिए वरना रसोईघर में बुरी शक्तियों का निवास हो सकता है। जाला लगना वैसे भी सुख-समृद्धि में बाधाकारक माना जाता है इसलिए अपने घर की सुख-शांति के लिए मकड़ी के जाले को किचन को हमेशा दूर ही रखें।
ठीक कराएं खराब नल तुरंत
यदि रसोईघर में कोई नल लंबे समय से खराब पड़ा हो तो यह भी आपके दुखों का कारण हो सकता है। खराब नल को जितनी जल्दी हो सके ठीक करा लेना चाहिए वरना आपको बिजनस और नौकरी दोनों में नुकसान झेलना पड़ सकता है। साथ ही काफी पुरानी हो चुकी टोंटी या जंग नले नल को भी बदल लेना चाहिए वास्तु के अनुसार खराब नल के होने से घर में तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।
किचन की दिशा
वास्तु के अनुसार रसोईघर में हमेशा खिड़कियां खुली रखनी चाहिए जिससे ताजी हवा आ सके। इससे वातावरण भी खुशनुमा रहता है। साथ ही खिड़की कुछ ऐसी दिशा में होनी चाहिए जिससे सूर्य की किरणें सीधी किचन पर पड़ें। सूर्य की किरणों से आने वाली सकारात्मक ऊर्जा से किचन से जुड़े वास्तुदोष कमजोर पड़ जाते हैं। बुरी ऊर्जा का प्रभाव भी कम होता है। ईशान दिशा छोड़कर कहीं भी रसोईघर बना सकते हैं। कभी भी सीढ़ियां रसोईघर के ऊपर नहीं होनी चाहिए। साथ ही शौचालय भी रसोईघर से दूर बनाना चाहिए वरना घर की महिलाएं परेशान रह सकती हैं।
इसे भी पढ़िये :-
Sukanya Samriddhi Yojana : बदल गए सुकन्या समृद्धि योजना के ये 5 नियन,जानिए बदलाव
रेल मंत्रालय के तहत RITES में निकली भर्ती,युवाओं के लिए सुनहरा मौका,जल्द करें आवेदन
-
5 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Tech & Auto6 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
Tech & Auto6 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
व्यापर7 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
व्यापर6 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
जॉब6 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
Tech & Auto7 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
-
5 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
जॉब5 days agoकेंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता
































You must be logged in to post a comment Login