Connect with us

यह कैसा नरवा-गरुवा-घुरवा-बारी, जहां पीट-पीटकर मार रहे गायों को: कौशिक

Published

on

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा (पाली विखं) के कांजी हाऊस में 59 मवेशियों की मौत को बेहद गंभीर बताया है। श्री कौशिक ने कहा कि यह घटना नरवा-गरुवा-घुरवा-बारी के नाम पर अपने मुंह मियां मिठ्ठू बन रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनहीन हो चली सरकार की कार्यप्रणाली के खोखलेपन का प्रमाण है।
नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने नुनेरा ग्राम में 59 मवेशियों के मरने की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए इस घटना ने जुड़े सभी पहलुओं और जिम्मदार लोगों को जांच के दायरे में लेने पर भी जोर दिया है। श्री कौशिक ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक स्थिति है कि नरवा-गरुवा-घुरवा-बारी के सरकारी ढोल के शोर में मूक प्राणी अब भूख-प्यास से ही नहीं, अपितु विषाक्त भोजन और अमानवीय यातनाओं के कारण भी मौत के मुंह में जा रहे हैं। कड़कड़ाती ठंड के मौसम में एक कांजी हाऊस में क्षमता से अधिक गाय-बैलों को रखा जाना और उनके चारे-पानी का पर्याप्त इंतजाम नहीं करना जिम्मेदार लोगों की भूमिका पर सवाल खड़ा कर रहा है। श्री कौशिक ने कहा कि इससे भी अधिक गंभीर बात तो यह है कि भूख-प्यास से तड़पती इन गायों को न केवल डंडों से पीटा गया, बल्कि उनकी गर्दन मरोड़ने तक की बात सामने आई है। नुनेरा पंचायत के कार्यकारी सरपंच बलभद्र सिंह तंवर ने स्वीकार किया कि इन गायों की मौत यातना और विषाक्त भोजन देने से हुई है। सरपंच तंवर ने गांव के ही अली अहमद नामक व्यक्ति को इन मवेशियों की देखरेख का काम सौंपा था।
नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने कहा कि तीन दिनों में 59 मवेशियों की मौत के बाद अब जिला प्रशासन मौत के आंकड़े छिपाने की हरकतों पर उतर आया है। पोस्टमार्टम के नाम पर महज छह-सात गायों का परीक्षण कर संबंधित अधिकारी व पशु चिकित्सा विभाग के लोग मौतों की संख्या छिपा रहे हैं और किसी भी तरह की जवाबदेही से बच रहे हैं। श्री कौशिक ने कहा कि मूक प्राणियों के प्रति जो शर्मनाक रवैया शासन-प्रशासन ने दिखाया है, वह प्रदेश की भूपेश सरकार को आईना दिखाने के लिए पर्याप्त हैं। फिजूल की राजनीतिक सुर्खियां बटोरने में मशगूल मुख्यमंत्री को पहले अपने सूबे की चिंता करनी चाहिए, जिसके लिए वे सत्ता में बैठे हैं। लेकिन प्रदेश का दुर्भाग्य है कि अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय सरकार और कांग्रेस के लोग तमाम गैर-जरूरी मुद्दों पर नौटकियां कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ को बदहाली की अंधी गली में धकेल रहे हैं। श्री कौशिक ने सवाल किया कि यह नरवा-गरुवा-घुरवा-बारी है जहां पीट-पीटकर गायों की हत्या की जा रही है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम न्यूज़

शॉपिंग मॉल में हुई फायरिंग, हमले में कई लोग हुए घायल..

Published

on

By


डेनमार्क के कोपेनहेगन में फील्ड मॉल में गोलीबारी हो गई है। हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। बताया गया है कि हमलावर अचानक आए और फायरिंग करने लगे। पुलिस भी उन्हें रोकने के लिए जवाबी फायरिंग कर रही है।

कोपेनहेगन पुलिस ने ट्वीट किया- सिटी सेंटर और हवाई अड्डे के बीच बड़े फील्ड मॉल के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। हम घटनास्थल पर हैं, गोलियां चलाई गईं और कई लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

इधर, अमेरिका के टेक्सास के हॉल्टोम सिटी में गोलीबारी में दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। इस गोलीबारी में तीन अधिकारियों सहित चार अन्य लोग घायल भी हुए थे।

Continue Reading

व्यापर

रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत के बाद ! अब सब्सिडी पर सरकार नया प्लान,जानिए कितना मिलेगा

Published

on

LPG cylinder latest news : रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत के बाद अब सब्सिडी पर सरकार नया प्लान ला सकती है. आइये जानते हैं अपडेट.रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज कटौती हुई है. इसके साथ ही सरकार सब्सिडी को लेकर ग्राहकों को बड़ी खबर दे सकती है. इस समय घरेलु गैस सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये से ज्यादा है. LPG सिलेंडर बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के विचार अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन सरकार इस पर कोई जबरदस्त प्लान तैयार कर सकती है।

गौरतलब है कि सरकार के एक आंतरिक मूल्यांकन में इसका संकेत मिल रहा है कि उपभोक्ता एक सिलेंडर के लिए 1000 रुपये तक देने की स्थिति में हैं. सूत्रों के मुताबिक, एलपीजी सिलेंडर को लेकर सरकार दो रुख अपना सकती है. पहला, या तो सरकार बिना सब्सिडी के सिलेंडर सप्लाई करे या कुछ चुनिंदा उपभोक्ताओं को भी सब्सिडी का लाभ दिया जाए. हालांकि अभी तय नियम के तहत लोगों को 200 रुपये सब्सिडी मिल रही है।

जानें क्या है सरकार का प्लान?
सब्सिडी देने के बारे में सरकार की तरफ से अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है. लेकिन अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 10 लाख रुपये इनकम के नियम को ही लागू रखा जाएगा और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ मिलेगा. आपको बता दें कि आने वाले से में बाकी लोगों के लिए सब्सिडी खत्म हो सकती है.

कई जगहों पर सब्सिडी बंद थी
गौरतलब है कि मई 2020 से कई जगहों पर सब्सिडी बंद थी. दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कोरोना महामारी के दौरान कच्चे तेल और गैस की कीमतें लगातार बढ़ी है उसके बाद ही यह कदम उठाया गया. लेकिन फिर इसके बाद साल 2021 के अंत तक कई जगहों पर सब्सिडी मिलना शुरू हो गई, और अब देश में सभी पत्रों को सब्सिडी मिल रही है.

गैस सिलेंडर की कीमत लगातार बढ़ती ही जा रही
दरअसल घरेलु गैस सिलेंडर की कीमत लगातार बढ़ती ही जा रही है. पिछले साल यानी साल 2021 से ही गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. रूस-यूक्रेन जंग के बाद वैश्विक अव्यवस्था के कारण गैस की कीमत में बढ़ोतरी के आसार हैं.

Continue Reading

ज्योतिष

Vastu Shastra : भूलकर भी न रखें रसोई के पास झाड़ू वरना,हो सकती है ये परेशानी

Published

on

Vastu Shastra : हर घर की रसोई बेहद खास होती है। रसोई का घर में काफी महत्व माना जाता है। वास्तु शास्त्र में जानिए घर की किचन से किन-किन चीज़ों को दूर रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए रसोई घर में क्यों नहीं रखने चाहिए झाड़ू-पोंछा, आखिर ऐसा करने से घर में क्या-क्या परेशानियां आ सकती हैं?सभी के लिए उसका घर बेहद खास होता है। लेकिन हर घर की एक सबसे खास जगह जो होती है वो हैं उस घर का किचन।

घर में किचन का बहुत अधिक महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिन्हें रसोई से दूर रखना ही घर और घर में रहने वाले लोगों के लिए बेहतर होता है। यूं तो हमें पूरे घर को ही साफ रखना चाहिए। लेकिन कई बार पूरा घर साफ कर पाना मुमकिन नहीं हो पाता है। लेकिन एक बात का खास ध्यान रहे।

भले ही पूरा घर साफ न हो लेकिन साफ-सफाई वाली चीज़ें रसोई घर के आस-पास नहीं रखनी चाहिए।वास्तु शास्त्र के अनुसार इस बात का पूरा ख्याल रखना चाहिए कि किचन में झाड़ू और पोंछे नहीं रखे जाने चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो घर में अन्न की कमी हो सकती है। क्योंकि झाड़ू और पोंछे का संबंध गंदगी से होता है और रसोई में इन चीज़ों का रखना मतलब वहां गंदगी को रखना होता है।

किचन में खाना बनता और खाया जाता है।रसोई में झाड़ू और पोंछा रखने से घर में रहने वाले सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए घर में अन्न की आपूर्ति को बनाए रखने के लिए इन दोनों वस्तुओं को किचन से दूर ही रखना चाहिए । ऐसा करने से आपका किचन तो स्वच्छ रहेगा ही साथ ही घर में खुशहाली भी बनी रहेगी ।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़4 hours ago

weather update : मौसम विभाग ने रायपुर,बिलासपुर,समेत कई जिलों में किया अलर्ट, जारी

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत लगभग सभी जिलों में बारिश सोमवार सुबह से ही शुरू है. आगामी 24 घंटे...

छत्तीसगढ़1 day ago

सरकार दे रही है महिलाओ को मुफ्त में सिलाई मशीन, जाने क्या आवेदन प्रकिया..

Free Silai Machine Yojana 2022: देश में स्वरोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को...

छत्तीसगढ़3 days ago

1 जुलाई से सस्ते होंगे कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम, 198 रुपए की कमी आई…

1 जुलाई यानी आज से दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में 198 रुपए की कमी आई...

छत्तीसगढ़3 days ago

1 जुलाई से होंगे बड़े बदलाव, बढ़ जायेगा आपकी जेब का खर्चा, जाने कौन से है वो बदलाव..

एक जुलाई यानी आज से देशभर में कई बदलाव हुए हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा।...

छत्तीसगढ़5 days ago

PM Kisan Yojana के तहत किसानो के फसे पैसे आ सकते है वापस इन तरीको से…

  PM Kisan Yojana: देश में जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, उनमें से कुछ को राज्य तो...

#Exclusive खबरे

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto5 days ago

    ONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा  रहा ये दमदार फीचर्स…

  • Tech & Auto6 days ago

    आते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto3 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश - दुनिया3 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…

  • Tech & Auto4 days ago

    आते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश - दुनिया5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोतरी, पढ़े पूरी खबर

  • जॉब2 days ago

    India Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि

  • Tech & Auto2 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…