मनोरंजन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम एक्टर करण मेहरा गिरफ्तार…पत्नी ने दर्ज करायी शिकायत
पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक के किरदार से पॉपुलर करण मेहरा को घरेलू झगड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था. रात पर पुलिस स्टेशन में रहने के बाद अब उन्हें बेल मिल गई है. मुंबई पुलिस ने इस मामले पर कहा कि वे अभी एक्टर से बातचीत कर रहे हैं. बता दें कि करण और निशा के बीच अनबन की खबरें काफी समय से आ रही हैं, लेकिन लगता है अब ये मामला काफी बढ़ गया है.
सूत्रों के अनुसार ने निशा ने भी मुंबई पुलिस में शिकायत की थी. अब दोनों के बीच असल में क्या हुआ है इसके बारे में जांच जारी है और जल्द ही सबके सामने इसका खुलासा हो जाएगा.
वैसे बता दें कि काफी समय से दोनों के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं. ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को पूरा समय नहीं दे रहे हैं जिस वजह से दोनों के बीच गैप आ गया है, लेकिन दोनों ने हमेशा इन खबरों को गलत बताया था.

मनोरंजन
इस शख्स ने सड़क पार कर रहे हाथियो के झुंड के लिए रोकी कार तो.. इस हाथी ने मजेदार अंदाज में किया ध्न्यवाद… देखे यह video

अगर कोई शख्स गाड़ी से जंगल के बीच से होकर गुजरता है तो उसे इस बात का बहुत ध्यान देना पड़ता है कि वो गाड़ी सतर्क हो कर चलाए क्योंकि अक्सर कई जानवर जंगलों के बीच से बनी सड़कों को पार करते रहते हैं और ऐसे में बड़ा हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है. मगर जब इंसान जानवरों का खयाल कर अच्छे से गाड़ी चलाए तो फिर ऐसे में जानवर भी इंसानों का आभार व्यक्त करने से नहीं चूकते हैं. हाल ही में ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब एक शख्स ने कुछ हाथियों के लिए अपनी गाड़ी रोक दी. अपने अजब-गजब वीडियोज के लिए फेमस ट्विटर अकाउंट Buitengebieden जानवरों से जुड़े कई फनी और क्यूट वीडियोज शेयर करता रहता है जिसमें जानवरों की मस्ती साफ नजर आती है. हाल ही में इस पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसे देखकर आपको पता चलेगा कि जानवर भी कैसे इंसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.
हाथी ने दिया मजेदार रिएक्शन
वीडियो में एक सड़क है जिसके दोनों तरफ जंगल हैं. अचानक एक तरफ से हाथियों का बड़ा सा झुंड निकलता है और रोड के दूसरी तरफ जंगल में जाने लगता है. वीडियो बना रहा शख्स संभवतया कार में बैठा है और इस पल को रिकॉर्ड कर रहा है. ये पल अपने आप में ही काफी अनोखा है क्योंकि एक साथ इतने सारे हाथी झुंड में एक तरफ से दूसरी तरफ जा रहे हैं मगर इनसे ज्यादा अनोखा ये है कि जब सारे हाथी लगभग गुजर जाते हैं तो आखिर में जो हाथी बचता है, वो वीडियो बना रहे शख्स की ओर देखता है और उसके सामने सूंड उठा देता है. ये देखकर बिल्कुल ऐसा लग रहा है जैसे हाथी चालक को धन्यवाद दे रहा हो, या उससे बाय कह रहा हो.
वीडियो हो रहा वायरल
ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि इसे अब तक 29 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं 1 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. लोगों का कहना है कि हाथी का भी अपना स्वैग है, वो कार चालक का हालचाल ले रहा था. वहीं दूसरे ने कहा कि वो थैंक्यू नहीं, चेतावनी दे रहा था कि चालक झुंड के पास ना आए. एक शख्स ने कहा कि हाथी बेहद क्यूट लग रहा है. एक शख्स ने तो यहां तक कह दिया कि हाथी गुस्से में है इसलिए उसने ऐसा रिएक्शन दिया. अब चाहे हाथी गुस्से में रहा हो या फिर कुछ और, मगर उसका ये रिएक्शन लोगों को पसंद बहुत आ रहा है.
Elephant says thank you after the herd crossed the road.. 🙏 pic.twitter.com/ZDE0ufxKPH
— Buitengebieden (@buitengebieden_) April 17, 2022
मनोरंजन
इस शख्स ने सड़क पार कर रहे हाथियो के झुंड के लिए रोकी कार तो.. इस हाथी ने मजेदार अंदाज में किया ध्न्यवाद… देखे यह video

अगर कोई शख्स गाड़ी से जंगल के बीच से होकर गुजरता है तो उसे इस बात का बहुत ध्यान देना पड़ता है कि वो गाड़ी सतर्क हो कर चलाए क्योंकि अक्सर कई जानवर जंगलों के बीच से बनी सड़कों को पार करते रहते हैं और ऐसे में बड़ा हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है. मगर जब इंसान जानवरों का खयाल कर अच्छे से गाड़ी चलाए तो फिर ऐसे में जानवर भी इंसानों का आभार व्यक्त करने से नहीं चूकते हैं. हाल ही में ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब एक शख्स ने कुछ हाथियों के लिए अपनी गाड़ी रोक दी.
अपने अजब-गजब वीडियोज के लिए फेमस ट्विटर अकाउंट Buitengebieden जानवरों से जुड़े कई फनी और क्यूट वीडियोज शेयर करता रहता है जिसमें जानवरों की मस्ती साफ नजर आती है. हाल ही में इस पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसे देखकर आपको पता चलेगा कि जानवर भी कैसे इंसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.
हाथी ने दिया मजेदार रिएक्शन
वीडियो में एक सड़क है जिसके दोनों तरफ जंगल हैं. अचानक एक तरफ से हाथियों का बड़ा सा झुंड निकलता है और रोड के दूसरी तरफ जंगल में जाने लगता है. वीडियो बना रहा शख्स संभवतया कार में बैठा है और इस पल को रिकॉर्ड कर रहा है. ये पल अपने आप में ही काफी अनोखा है क्योंकि एक साथ इतने सारे हाथी झुंड में एक तरफ से दूसरी तरफ जा रहे हैं मगर इनसे ज्यादा अनोखा ये है कि जब सारे हाथी लगभग गुजर जाते हैं तो आखिर में जो हाथी बचता है, वो वीडियो बना रहे शख्स की ओर देखता है और उसके सामने सूंड उठा देता है. ये देखकर बिल्कुल ऐसा लग रहा है जैसे हाथी चालक को धन्यवाद दे रहा हो, या उससे बाय कह रहा हो.
वीडियो हो रहा वायरल
ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि इसे अब तक 29 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं 1 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. लोगों का कहना है कि हाथी का भी अपना स्वैग है, वो कार चालक का हालचाल ले रहा था. वहीं दूसरे ने कहा कि वो थैंक्यू नहीं, चेतावनी दे रहा था कि चालक झुंड के पास ना आए. एक शख्स ने कहा कि हाथी बेहद क्यूट लग रहा है. एक शख्स ने तो यहां तक कह दिया कि हाथी गुस्से में है इसलिए उसने ऐसा रिएक्शन दिया. अब चाहे हाथी गुस्से में रहा हो या फिर कुछ और, मगर उसका ये रिएक्शन लोगों को पसंद बहुत आ रहा है.
Elephant says thank you after the herd crossed the road.. 🙏 pic.twitter.com/ZDE0ufxKPH
— Buitengebieden (@buitengebieden_) April 17, 2022
देश - दुनिया
रहस्यमयी: देश की सबसे डरावनी जगह जहाँ जाने से डरते है लोग आइये जानते है इस जगह के बारे में कुछ बाते…

भानगढ़ किले को एशिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। कई लोग इसे खतरनाक बताते हैं जबकि कई लोग कहते हैं कि यह भूतिया है, लेकिन तथ्य यह है कि रहस्यों से घिरा किला राजस्थान में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। भानगढ़ किला भारत के सबसे प्रेतवाधित स्थान में से एक है। ऐसे में जानते हैं कि क्या भानगढ़ का किला सच में भूतिया है और इससे जुड़ी कुछ रहस्मय बातें।
1) डरावना एहसास
जब आप यहां होते हैं, तो आप इसकी राजसी वास्तुकला पर आश्चर्यचकित हो सकते हैं,हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें यहां पर अजीब सा एहसास होता है जैसे कि कोई उनका पीछा कर रहा हो। यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता के बावजूद, लोग लंबे समय तक किले में घूमने से बचते हैं।
2) साधू ने दिया था श्राप
रिपोर्ट्स की मानें तो भानगढ़ किले को गुरु बालू नाथ नामक एक साधु ने शाप दिया था। दरअसल, जिस जगह पर किला बनाया गया है, वह एक बार ऋषि के ध्यान स्थल था, और जब राजा ने उनसे अनुरोध किया कि वह यहां एक किला बनाना चाहते हैं, तो ऋषि एक शर्त पर सहमत हुए कि किले की छाया उन्हें नहीं छूनी चाहिए। राजा ने उसे विश्वास दिलाया कि उसके स्थान पर किले की छाया उसे नहीं छुएगी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ और साधु के श्राप ने पूरा गांव नष्ट कर दिया।
3) तीन दोस्तों ने की थी रात में रुकने की हिम्मत
भानगढ़ से जुड़ी कई भयानक कहानियां लोगों के पास हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक बार तीन डेयरडेविल्स ने सूर्यास्त के बाद भानगढ़ किला परिसर में रहने का फैसला किया क्योंकि वह वास्तव में प्रेतवाधित है भी या नहीं। हालांकि, एक मशाल से लैस होने के बावजूद, उनमें से एक कुएं में गिर गया, हालांकि उसके दोस्तों ने उसे बचा लिया, और फिर उसे अस्पताल ले जाने के लिए वह दौड़ पड़े। लेकिन इस दौरान तीनों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
4) सूर्यास्त के बाद जाना है मना
रात में भानगढ़ किले के अंदर रहना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने भानगढ़ के कई स्थानों पर लोगों को सूर्यास्त के बाद और सूरज उगने से पहले परिसर में रहने के खिलाफ चेतावनी देने के लिए बोर्ड भी लगाए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जो कोई भी रात में किले के अंदर जाने में कामयाब रहा, वे अपनी कहानी बताने के लिए कभी नहीं लौटे, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि रात में आत्माएं वहां घूमती हैं।
क्या भानगढ़ का किला भूतिया है?
इसको लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है, हालांकि इस पुराने किले की भूतिया सुंदरता से कोई इंकार नहीं कर सकता। लंबे समय से चले आ रहे एक युग का स्थायी प्रमाण, सत्य और कल्पना के रहस्यों में डूबा, भानगढ़ किला देखने लायक जगह है। अपने राजस्थान यात्रा पैकेज में एक निर्देशित टूर जोड़ें, ताकि आप एक गाइड के साथ किले का घूम सकें और किले के इतिहास और इसके आसपास की स्थानीय जानकारी के बारे में ज्यादा जान सकें।
-
जॉब7 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
Tech & Auto6 days agoरियलमी लांच किया Realme GT 2 Pro,मिलेगी 12जीबी रैम के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग
-
ज्योतिष7 days agoकपूर से दूर होते है सभी प्रकार के दोष, जाने कपूर के किस तरह से लाया जाता है प्रयोग में…
-
जॉब7 days agoपंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी
-
जॉब6 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन…
-
देश5 days agoकर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..
-
जॉब6 days agoभारतीय रेलवे में ग्रुप D पे निकली बंपर भर्ती, मिलेगी वेटेज और फिजिकल टेस्ट से छूट.. उमीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoस्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को दी चेतावनी, और कहा ये…
-
देश4 days agoकर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..
-
जॉब7 days agoआईटीआई पास के लिए निकली अपरेंटिसशिप की भर्ती,21 मई तक करें आवेदन…

You must be logged in to post a comment Login