देश - दुनिया
Money Heist 5 : मुंबई पुलिस पर चला ‘मनी हाइस्ट’ का जादू, Bella Ciao गाने पर खाकी बैंड ने किया परफॉर्म
मनी हाइस्ट के पांचवे सीजन का पहला वॉल्यूम फाइनली रिलीज हो गया है. फैंस काफी समय से इस सीजन का इंतजार कर रहे थे. वहीं मुंबई पुलिस में इस शो को लेकर अलग एक्साइटमेंट दिखी. दरअसल, मुंबई पुलिस के बैंड ने इस शो के गाने बेला चाओ का इंस्ट्रूमेंट वर्जन रिलीज किया है जो सोशल मीडिया पर छा गया है. मुंबई पुलिस के इस बैंड को खाकी स्टूडियो से जाना जाता है. मुंबई पुलिस ने बैंड का वीडियो शेयर किया है जिसमें सभी अलग-अलग इंस्ट्रूमेंट वर्जन बजा रहे हैं.
हमेशा की तरह ट्रेंड को फॉलो करते हुए मुंबई पुलिस ने फिर कुछ मजेदार किया और मनी हाइस्ट के गाने बेला चाओ का इंस्ट्रूमेंट वर्जन प्ले किया. वीडियो शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा, हमेशा कोशिश करते हैं कि ट्रेंड्स, कुछ नया करना मिस ना हो. कभी सुरक्षा का सीजन कभी खत्म नहीं होने देंगे. खाकी स्टूडियो एक बार फिर आपके दिल को हाइस्ट करने के लिए तैयार है बेला चाओ के साथ.
Always trying not to miss out on detections nor on trends & tractions
We'll be here,never letting the season of safety end,while you race against time to finish this one#KhakiStudio planning to pull a #heist on your heart one more time with #BellaCiao #ForSafety #Rehearsals pic.twitter.com/QIVtrdHhNP
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) September 3, 2021
वहीं इंस्टाग्राम पर मुंबई पुलिस ने दूसरा वीडियो शेयर किया और लिखा, बेला चाओ का ट्रेलर पसंद आया? तो आपको बड़ी पिक्चर भी पसंद आएगी क्योंकि खाकी हमेशा सब बेटर करती है.
वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस उन्हें रॉक स्टार कह रहे हैं. वही कुछ तो उनका मजाक बनाते हुए कह रहे हैं कि मुंबई पुलिस, चोरों के लिए गाए गए गाने के म्यूजिक प्ले कर रहे हैं.
मनी हाइस्ट की बात करें तो 1.5 साल के इंतजार के बाद इस शो का पांचवा और फाइनल सीजन रिलीज किया गया है. शो का पहला वॉल्यूम शुक्रवार को रिलीज हुआ है यानी कि 3 सितंबर और अब दूसरा वॉल्यूम दिसंबर में रिलीज होगा.
इस वॉल्यूम में दिखाया गया है कि प्रोफेसर को पुलिस ऑफिसर एलिसिया पकड़ लेती है और वह उन्हें टॉर्चर कर रही है. वहीं प्रोफेसर की टीम बैंक ऑफ स्पेन में मिलिट्री से लड़ रही है. फैंस को लग रहा है कि इस वॉल्यूम में कुछ करेक्टर्स मर सकते हैं. साथ ही ये भी उम्मीद की जा रही है कि प्रोफेसर और बर्लिन के पास कोई बैकअप प्लान जरूर होगा.

देश - दुनिया
बड़ा हादसा: सफाई के दौरान गड्ढे में जा गिरा मजदुर, बचाने की होड़ में JCB से हुआ ये.. जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान.. पढ़े पूरी खबर…

तमिलनाडु के मदुरै शहर में शुक्रवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां बीते रोज एक सफाई कर्मचारी पहले तो सफाई के दौरान गड्ढे में दफन हो गया, उसके बाद उसके साथी कर्मचारियों ने हड़बड़ाहट में उसका रेस्क्यू करने की कोशिश की। इस वजह से उसका सिर धड़ से अलग हो गया है।
दरअसल, इरोड जिले का सतीश उर्फ वीरनन कल दोपहर करीब 3 बजे विलंगुडी में एक 11 फीट गहरे गड्ढे की सफाई के दौरान गलती से मलबे में दब गया था। इसके बाद साथी कर्मचारियों ने उसे बचाने के लिए फायर फाइटर्स या फिर रेस्क्यू टीम को बुलाने की जगह JCB से खुदाई शुरू कर दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई।
CM ने परिजनों की दी 10 लाख की मदद
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने पीड़ित के परिजनों को 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं, पुलिस ने साइट इंजीनियर सिकंदर, साइट सुपरवाइजर बालू और JCB ऑपरेटर सुरेश को गिरफ्तार किया है। इन सब के ऊपर लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है।
2 फीट से भी कम चौड़ा था गड्ढा
हादसे की खबर मिलते ही तुरंत रेस्क्यू टीम मौके पहुंची और शाम करीब साढ़े पांच बजे रस्सियों के जरिए शव को बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि यह गड्ढा 2 फीट से कम चौड़ा था और एक बार में सिर्फ एक इंसान में इसमें जा सकता था। इस हादसे को लेकर कॉर्पोरेशन के एक अधिकारी ने कहा कि आमतौर पर मजदूरों की सेफ्टी के लिए उन्हें रस्सी से सहारे ही गड्ढे में उतारा जाता है। फिलहाल मजदूर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
देश - दुनिया
SIDHU MOOSEWALA को याद कर रो पड़े नाइजीरिया के रैपर, उनके ही सिग्नेचर स्टाइल में दी श्रद्धांजलि, पढ़े पूरी खबर…

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि दुनिया में शोक की लहर है। ऐसा ही एक वीडियो नाइजीरिया के मशहूर रेपरका सामने आया है। लाइव शो के दौरान वह सिद्धू मूसेवाला का नाम लेते हुए भावुक हो गए। यहां तक कि उनका रोना निकल गया। उन्होंने बाद में मूसेवाला के सिग्नेचर स्टाइल में ही उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसमें जांघ पर हाथ मारकर हवा में लहराया। इस दौरान शो में मौजूद भीड़ भी भावुक हो गई।
मूसेवाला के साथ मिक्सटेप में कर रहे थे काम
सिद्धू मूसेवाला और नाइजीरियन रैपर बरना ब्वॉय मिक्सटेप में काम कर रहे थे। मूसेवाला की हत्या के बाद उन्हें गहरा दुख पहुंचा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली थी कि अब स्वर्ग में इस मिक्सटेप को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मूसेवाला ने मुझे प्रेरणा दी। एक लीजेंड की मौत हुई है। उन्होंने मूसेवाला का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे।
पिता ने भी सिग्नेचर स्टाइल में दी थी अंतिम विदाई
इससे पहले मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने भी बेटे को उनके सिग्नेचर स्टाइल में विदाई दी थी। 30 मई को मूसेवाला की शव यात्रा के दौरा पिता प्रशंसकों की भीड़ देख भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने गाड़ी में खड़े होकर मूसेवाला के अंदाज में प्रशंसकों को शुक्रिया कहा।
देश - दुनिया
AIRTEL रिचार्ज प्लान: 84 दिनों की वैधता के साथ मिल रहा है ये खास प्लान, DATA, अनलिमिटेड कॉलिंग, और OTT…

एयरटेल का 666 रुपये का रिचार्ज प्लान
एयरटेल के इस प्लान की वैधता कुल 84 दिनों की है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 1.5GB डाटा मिल रहा है। प्लान में आपको रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है।जा
इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको अमेजन प्राइम वीडियो का फ्री ट्रायल भी 30 दिनों के लिए मिल रहा है। इस प्लान में विंक म्यूजिक के सब्सक्रिप्शन के अलावा भी कई दूसरी सुविधाएं मिलती हैं।
एयरटेल का 839 रुपये का रिचार्ज प्लान
एयरटेल के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 2GB इंटरनेट डाटा मिलता है। इस रिचार्ज प्लान की वैधता कुल 84 दिनों की है। इसके अलावा प्लान में आपको रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा आपको अमेजन प्राइम का 1 महीने का फ्री ट्रायल भी मिल रहा है।
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoबिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoमैनेजर पदों पर निकाली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoपंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
क्राइम न्यूज़7 days agoबस हादसा, बस और ट्रक की भीषण टक्कर से 7 लोगों की हुई मौत, एवं 9 लोगों की हालत गंभीर…
-
जॉब5 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..



























You must be logged in to post a comment Login