योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक स्थगित

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को स्थगित कर दी गई है. सूचना विभाग ने इसकी जानकारी दी. हालांकि बैठक क्यों स्थगित की गई है इसकी जानकारी नहीं दी गई है. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहर्रम के बाद अब आज यानी भैया दूज को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. इसमें कई नीतिगत प्रस्तावों पर निर्णय की संभावना थी. सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान भीड़ हिंसा व एसिड अटैक जैसे मामलों में मुआवजे का 25 प्रतिशत हिस्सा तत्काल अंतरिम सहायता के तौर पर देने व धान खरीद नीति सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए थे.
इससे पहले योगी सरकार ने 22 अक्टूबर को 13 फैसलों पर मुहर लगी थी. फिल्म को टैक्स फ्री करने के अलावा कैबिनेट ने सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय 1996 नियमावली में संशोधन किया है. बैठक के दौरान शासकीय सहायता प्राप्त शिक्षकों को सातवां वेतन आयोग देने पर मुहर लगी है.
वहीं सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के शिक्षकों को सातवें वेतनमान की मंजूरी दे दी गई. इसका फायदा एकेटीयू, मदनमोहन इंजीनियरिंग विवि व एचबीटीआई के शिक्षकों को मिलेगा. इस पर करीब 47.14 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.

Tech & Auto
MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

Cheapest Mini Portable Washing Machine: तकनीक के विकास ने आज कई महंगी चीजों को काफी सस्ता कर दिया है। पहले जहां वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज आदि कई जरूरी चीजें काफी महंगी आती थीं। वहीं निरंतर हो रही तकनीक के क्षेत्र में खोजें और नई इजाद के कारण इनकी कीमत में एक बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में एक समय जहां इन्हें महंगे एप्लायंसेस के रूप में जाना जाता था। वहीं अब इन तकनीकों के कई नए वर्जन बाजार में आ गए हैं, जो की काफी सस्ते हैं। इस कारण आम लोग भी इन्हें खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। बाल्टी जैसे आकार की दिखने वाली ये वॉशिंग मशीन काफी काम की है। कीमत सस्ती होने के कारण देश भर में कई लोग इसको खरीद रहे हैं। इसका आकार एक बाल्टी जैसा है। ऐसे में ये काफी पोर्टेबल भी है। इसमें आप एक साथ 5 से 6 कपड़े धो सकते हैं।
सेमी ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग मिनी वॉशिंग मशीन काफी फायदेमंद है। पोर्टेबल होने कारण आप इस वॉशिंग मशीन को घर में किसी भी जगह पर ले जा सकते हैं। बाल्टी जैसी दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 3 किलोग्राम है। छोटे आकार की दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन में कई खासियत हैं। इसमें कपड़े धोने के अलावा उसको सुखाने के लिए स्पिनर अटैचमेंट की सुविधा भी मिलती है। ये वॉशिंग मशीन पोर्टेबल होने के साथ काफी हल्की भी है। ऐसे में आप इसे उठाकर इधर-उधर कहीं भी रख सकते हैं। यही नहीं इस मिनी वॉशिंग मशीन में आपको ऑटोमेटिक पावर ऑफ का ऑप्शन भी मिलता है। ऐसे में इसका उपयोग करने पर बिजली की खपत काफी कम होती है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आपको ये मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन आसानी से 4,590 रुपये से लेकर 5,999 रुपये में मिल जाएगी। कीमत सस्ती होने की वजह से देश भर में कई लोग इस खास मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को खरीद रहे हैं। ये मिनी वॉशिंग मशीन मिनटों में आपके कपड़ों को धोकर सुखा सकती है
जॉब
Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में निकली जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती,उम्मीदवार 10 जुलाई तक करें आवेदन

SCI Recrutiment 2022: पात्र उम्मीदवारों को एक ही दिन कंप्यूटर पर एक ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा और टाइपिंग (अंग्रेजी) परीक्षा में शामिल होना होगा.सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार इसकी जानकारी sci.gov.in पर आसानी से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं. कैंडिडेट्स ध्यान दें कि आवेदन की आखिरी तारीख 10 जुलाई 2022 है. एससीआई जेसीए आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर पहले से ही उपलब्ध है. हमने नीचे लिंक भी प्रदान किया है. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि 30 साल से ज्यादा आयु के उम्मीदवार पात्र नहीं हैं ।
पात्र उम्मीदवारों को एक ही दिन कंप्यूटर पर एक ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा और टाइपिंग (अंग्रेजी) परीक्षा में शामिल होना होगा. टाइपिंग टेस्ट में क्वालीफाई करने वालों को एक डिस्क्रिप्टिव टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद इंटरव्यू की तारीख होगी. इस भर्ती प्रक्रिया से 210 पद भरे जाने हैं.
SCI JCA Salary 2022
पे मैट्रिक्स के लेवल 6 के मुताबिक 35,400 रुपये महीना बेसिक पे.
एचआरए समेत भत्तों की मौजूदा दर के अनुसार अनुमानित ग्रोस सैलरी 63068 रुपये महीना (प्री रिवाइज्ड पे स्केल पीबी-2 ग्रेड पे 4200/- रुपये के साथ).
आवेदन फीस
पढ़ाई की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए.
इसके अलावा कंप्यूटर पर इंग्लिश में टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.
कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए.
इन पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आवेदन फीस की बात करें तो जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को
500 रुपये देने होंगे. वहीं एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन, दिव्यांग, फ्रीडम फाइटर को 250 रुपये देने होंगे.
How to Apply for Supreme Court of India Jr Court Assistant 2022
आवेदन करने के लिए सबसे पहले SCI की आधिकारिक वेबसाइट main.sci.gov.in पर जाएं.
वहां आपको ‘Recruitment Online Application for the post of Junior Court Assistant in the Supreme Court of India का लिंक मिलेगा उसपर क्लिक करें.
अब अपना रजिस्ट्रेशन करें.
इसके बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म भरें.
फॉर्म पूरा भरने के बाद फीस पे कर दें.
https://examinationservices.nic.in/examsys22/root/home.aspx?enc=Ei4cajBk… इस लिंक से आप सुप्रीम कोर्ट में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं.
देश - दुनिया
महंगाई से मिली बड़ी राहत: इतने रूपये सस्ता हुआ सरसों का तेल, मदर डेयरी ने किया ऐलान.. यहां चेक करे नये दाम…

खाने का तेल बेचने वाले ब्रांड धारा अपने सरसों और रिफाइंड ऑयल की कीमत 15 रुपए सस्ता करने वाली है। यह मदद डेयरी की कंपनी है। जिसने सरसों, सोयाबीन और सनफ्लावर तेल के दाम घटाने का ऐलान किया है। इसके पहले कल ही, यानी गुरुवार को ब्रांडेड एडिबल ऑयल मैन्युफैक्चर्स ने पाम, सूरजमुखी और सोयाबीन तेल की कीमतों में 20 रुपए प्रति लीटर तक की कमी की थी। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई नरमी के बाद ये कटौती की गई है। इस गिरावट से ग्राहको को महंगाई से कुछ राहत मिली है। खाने के तेल की बड़ी कंपनियां अडाणी विलमर और रुचि इंडस्ट्रीज के अलावा जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया, मोदी नेचुरल्स, गोकुल री-फॉयल एंड सॉल्वेंट, विजय सॉल्वेक्स, गोकुल एग्रो रिसोर्सेज और एन.के. प्रोटीन ने तेल की कीमतों में कटौती की थी। अब इसमें मदर डेयरी का नाम भी शामिल हो गया है।
15 रुपए तक सस्ता हुआ धारा का तेल
मदर डेयरी ने एक बयान में कहा कि धारा ब्रांड के तहत सभी कैटेगरी के तेलों के दाम 15 रुपए तक कम किए जा रहे हैं। दाम में ये कटौती MRP पर होगी। सरकार की कोशिशों, अंतरराष्ट्रीय बाजारों के घटते असर और घरेलू स्तर पर सनफ्लावर ऑयल की पर्याप्त होने के चलते कंपनी सरसों, सोयाबीन और सनफ्लावर ऑयल के दाम कम करने जा रही है। मदर डेयरी ने साफ किया कि घटी हुई कीमतों वाले सरसों तेल के पैकेट जल्द ही बाजार में पहुंच जाएंगे
पाम ऑयल भी हुआ सस्ता
इंडियन वेजिटेबल ऑयल प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर राव देसाई ने कहा कि तेल के दाम में कमी का असर तुरंत ग्राहकों तक पहुंचने लगेगा। अभी पाम ऑयल के दाम 7-8 रुपए प्रति लीटर तक गिरे हैं, सनफ्लावर और सरसों तेल के दाम में 10-15 रुपए प्रति लीटर तक की कमी आई है और सोयाबीन ऑयल 5 रुपए लीटर तक सस्ता हुआ है।
फॉर्चुन तेल भी होगा सस्ता
इस बीच खाने वाले तेल को बेचने वाली सबसे बड़ी कंपनी अडाणी विल्मर के मैनेजिंग डायरेक्टर अंगुश मलिक का कहना है कि कंपनी अपने फॉर्चुन ब्रांज के करीब सभी कैटेगरी के तेलों की कीमत घटाने जा रही है। बाजार ट्रेंड को देखते हुए एमआरपी में कटौती वाली पैकिंग अगले हफ्ते तक बाजार में पहुंच जाएगी। वहीं हैदराबाद की कंपनी जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया ने पिछले हफ्ते ही अपने फ्रीडम सनफ्लावर ऑयल के एक लीटर पाउच की कीमत 15 रुपए घटाकर 220 रुपए कर दी थी। इस हफ्ते कंपनी इसके दाम में 20 रुपए प्रति लीटर की कटौती और करने जा रही है।
बढ़ी है सनफ्लावर ऑयल की सप्लाई
बीते कुछ हफ्तो में देश में सनफ्लावर ऑयल की सप्लाई रूस और अर्जेंटीना जैसे देशों से बढ़ी है। इसका असर दाम में गिरावट के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं केंद्र सरकार ने भी कच्चे सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क घटाया है। जबकि घरेलू स्तर पर सनफ्लावर सीड की पैदावार इस बार अच्छी रही है।
अर्जेंटीना और रूस से सप्लाई शुरू
क्रूड सनफ्लावर ऑयल पर शुल्क कटौती से सूरजमुखी के तेल की कीमतों को कम करने में मदद की है। इसके अलावा पिछले कुछ हफ्तों से अर्जेंटीना और रूस जैसे देशों से सूरजमुखी तेल की सप्लाई हो रही है। इस कारण कीमतों में गिरावट आई है।
सुरजमुखी तेल की 70% खपत दक्षिणी राज्यों में
जेमिनी एडिबल्स एंड फैट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पी चंद्रशेखर रेड्डी ने कहा, भारत में सूरजमुखी तेल की लगभग 70% खपत दक्षिणी राज्यों और ओडिशा में होती है। तेल की सप्लाई बढ़ी है और वैश्विक कीमत कम हो रही है, लेकिन अभी तक ये कोविड के पहले के लेवल तक नहीं पहुंच पाई है।
हर साल 1.3 करोड़ टन खाने के तेलों का आयात करता है भारत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उच्च दरों के कारण पिछले एक साल से खाद्य तेल की कीमतें बहुत ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भारत सालाना लगभग 1.3 करोड़ टन खाद्य तेलों का आयात करता है। खाने के तेलों के लिए देश के इंपोर्ट पर निर्भरता 60% की है।
-
ज्योतिष3 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष1 day agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष4 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश - दुनिया3 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…
-
जॉब7 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
Tech & Auto1 day agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
देश - दुनिया2 days agoमहंगाई से मिली बड़ी राहत: इतने रूपये सस्ता हुआ सरसों का तेल, मदर डेयरी ने किया ऐलान.. यहां चेक करे नये दाम…
-
देश - दुनिया4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश1 day agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…
-
देश - दुनिया2 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…

























You must be logged in to post a comment Login