देश - दुनिया
4 बैंकों का हो सकता है निजीकरण !!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान ऐलान किया था कि IDBI बैंक के अलावा अगले वित्त वर्ष में 2 और सरकारी बैंकों का निजीकरण किया जाएगा. हालांकि उन्होंने बैंकों का नाम नहीं बताया है. ऐसे में बैंक ग्राहकों के साथ-साथ निवेशकों के मन में भी सवाल उठ रहे हैं कि वे दो बैंक कौन से हैं, जो आने वाले दिनों में प्राइवेट बैंक हो जाएंगे.
दरअसल, अब खबर है कि केंद्र सरकार ने 4 सरकारी बैंकों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है, कहा जा रहा है कि इनमें से दो बैंकों का निजीकरण अगले वित्त-वर्ष में किया जाएगा. बाकी दो बैंकों का आगे निजीकरण किया जाएगा. जिन बैंकों को निजीकरण के लिए चयनित किया गया है, उनमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र , बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक शॉर्टलिस्टेड इन 4 बैंकों में से 2 बैंकों का निजीकरण अगले वित्त वर्ष हो सकता है. हालांकि, सरकार ने अभी प्राइवेट होने वाले बैंकों का नाम औपचारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किया है. सूत्रों के मुताबिक बैंकों के निजीकरण की प्रक्रिया 5 से 6 महीनों में शुरू होने की उम्मीद है. सरकार ने इस बजट में दो बैंकों के निजीकरण का ऐलान किया था, जबकि दो बैंकों का जिक्र पिछले बजट में भी किया गया था.
रॉयटर्स की रिपोर्ट में 3 सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि केंद्र सरकार शुरुआत में छोटे बैंकों के निजीकरण पर मुहर लगा सकती है. इससे ये पता चल जाएगा कि निजीकरण के दौरान किस तरह की समस्याएं आती हैं. छोटे बैंकों के निजीकरण में जोखिम थोड़ा कम होगा.
यही नहीं, बैंक यूनियन निजीकरण का विरोध कर रहे हैं. क्योंकि निजीकरण से बैंक कर्मचारियों की नौकरियां जाने का खतरा है. सूत्रों के मुताबिक छोटे बैंकों की सफलता से निजीकरण के बाद आने वाले वर्षों में बड़े बैंकों को भी बेचने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. इसके अलावा बैंकों का निजीकरण राजनीतिक रूप से सरकार के लिए जोखिम भरा काम है.
गौरतलब है कि सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 में विनिवेश से 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में इसका ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि IDBI बैंक के अलावा अगले वित्त वर्ष में 2 और सरकारी बैंकों का निजीकरण किया जाएगा.
दरअसल, इस सरकार ने बहुत पहले ही साफ कर दिया था कि सरकारी बैंक की संख्या घटाई जाएगी. इसी कड़ी में पिछले साल 10 बैंकों का विलय कर 4 बैंक बनाए गए. अब सरकार कुछ और सरकारी बैंकों से छुटकारा पाना चाहती है. जानकारों की मानें तो सरकार उन बैंकों से छुटकारा पाना चाहती हैं, जो लगातार घाटे में चल रहे हैं. सरकार उस स्थिति में नहीं है कि नुकसान में रहे बैंकों को लगातार मदद दी जाए.
अभी देश में 12 पब्लिक सेक्टर बैंक हैं. कुछ बैंकों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर बैंकों की हालत खराब है. जिसके लिए हर साल बजट में बड़े ऐलान किए जाते हैं, इस बजट में भी सरकार ने 20 हजार करोड़ री-कैपिटलाइजेशन की घोषणा की है.
मौजूदा वक्त में दिसंबर 2020 तक सरकार की कम से कम 10 बैंकों में 70 फीसदी से भी ज्यादा हिस्सेदारी है. जबकि आठ बैंक ऐसे हैं जिनमें सरकार की हिस्सेदारी 80 फीसदी से भी ज्यादा है और तीन बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी 90 फीसदी से ज्यादा है, और वे बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र हैं.

देश - दुनिया
वाहन निर्माता कंपनी TATA Motoers ने अपने गाड़ियो के दामो में किया इजाफा, जाने क्यों? पढ़े पूरी खबर…

भारत की वाहन निर्माता प्रमुख कंपनी TATA Motoers ने अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने अपने कई वाहनों और उसके वेरिएंट की कीमतों पर औसतन 1.1 फीसद की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी की बाद से Nexon, Punch, Harrier और Tiago जैसे वाहनों की कीमत बदल जाएगी। इसे आज यानी कि 23 अप्रैल 2022 से प्रभावी माना जाएगा।
कंपनी ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि वाहन निर्माण की लागत में वृद्धि होने के कारण यात्री वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। टाटा मोटर्स ने कहा कि विभिन्न मॉडल एवं संस्करण के आधार पर औसत मूल्य वृद्धि 1.1 फीसदी है। टाटा मोटर्स से पहले कई अन्य वाहन निर्माता भी लागत बढ़ने की वजह से अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुके हैं।
कच्चे माल में बढ़ोतरी होने से 5 से 8 फीसद बढ़े दाम
वहीं पिछले कुछ महीनों में इस्पात एवं अन्य कच्चे माल की कीमतें बढ़ने से वाहनों की कीमतों में पांच से आठ फीसदी तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। टाटा मोटर्स ने ही मार्च 2022 के दौरान घोषणा की थी कि 1 अप्रैल से अपने बिजनेस पर्पज वाले वाहनों की कीमतों में मॉडल और वेरिएंट के आधार पर 2-2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।
किन-किन वाहनों पर बढ़े दाम?
टाटा की सभी कारों- नेक्सॉन, पंच, सफारी, हैरियर, टियागो, अल्ट्रोज और टिगोर की कीमतों में आज से बढ़ोतरी कर दी गई है। हालाकि बढ़ी हुए वाहनों की नई कीमतें टाटा मोटर्स की वेबसाइट पर अपडेट नहीं हैं। यहां अगल-अलग वेरिएंट और मॉडल के लिए पुरानी ही कीमत दी गई है। इसे जल्द ही अपडेट कर दिया जाएगा। टाटा पंच की कीमत- 5.67 से लेकर 8.88 लाख रुपये है। वहीं Nexon की कीमत 7.42- 11.78 लाख रुपये है। Harrier की कीमत 14.52 लाख से 20.46 लाख रुपये है। इसके अलावा टाटा टाइगो का प्राइज 5.22 लाख से 6.67 रुपये है।
4 माह में तीन गुना बढ़े दाम
वर्तमान में टाटा मोटर्स ने अब 2022 में अपनी कार की कीमतों में प्रभावी रूप से 3 गुना बढ़ोतरी की है। टाटा वर्तमान में सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक कार विक्रेता है, इसलिए निर्माता को बैट्री सेल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद भी वृद्धि को देखा जा सकता है। बता दें कि टाटा मोटर्स की 2022 Q1 की बिक्री 1,23,053 इकाइयों की रही, जो औसतन हर महीने 41k इकाइयों की बिक्री हुई।
देश - दुनिया
NITI आयोग ने Battery Swapping Policy का मसौदा किया जारी, 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहर को होगा लाभ…

नीति आयोग ने शुन्य कार्बड उत्सर्जन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक और कदम बढ़ा चुका है। आयोग ने स्वैपिंग बैट्री पॉलिस जारी की है। इसके तहत हर उस शहर में स्वैपिंग बैट्री की सुविधा दी जाएगी, जहां पर 5 लाख से अधिक लोग रहते हैं। बैटरी स्वैपिंग नीति की घोषणा पहली बार केंद्रीय बजट 2022 के भाषण में की गई थी।
NITI Aayog ने फरवरी 2022 में बैट्री स्वैपिंग पॉलिसी तैयार करने के लिए मंत्रालय में इसकी चार्च की थी। इस चर्चा के बाद, NITI Aayog ने बैटरी स्वैपिंग ऑपरेटर्स, बैटरी मैन्युफैक्चरर्स, व्हीकल ओईएम, फाइनेंशियल का प्रतिनिधित्व करने वाले हितधारकों के व्यापक स्पेक्ट्रम के साथ प्री-ड्राफ्ट स्टेकहोल्डर संस्थान, सीएसओ, थिंक टैंक और अन्य विशेषज्ञ से भी जानकारी मांगी थीक्या है स्वैपिंग बैट्री
बैट्री स्वैपिंग एक ऐसा विकल्प है, जिसमें चार्ज की गई बैट्री के लिए डिस्चार्ज की गई बैट्री से बदला जाता है। स्वैपिंग बैट्री विकल्प होने से वाहनों की लागत और ईंधन का खर्च भी कम आता है। स्वैपिंग बैट्री का उपयोग छोटे वाहनों जैसे 2 और 3-व्हीलर के लिए किया जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसे बदलना आसान होता है।
देश - दुनिया
दुनिया का ऐसा देश जहां रहते है रोमांटिक लोग, सर्वे में हुआ दावा.. जाने कौन सा है वह देश…

एक सर्व में स्कॉटलैंड के लोगों को दुनिया का सबसे अच्छा लवर माना गया है. सर्वे में हिस्सा लेने वाले ब्रिटेन के 2,000 लोगों ने स्वीकार किया कि रोमांटिक हॉलीडे पर जाने वालों में स्कॉटिश लोग दुनिया के बेस्ट लवर होते हैं. स्टडी के मुताबिक, स्कॉटलैंड के लोगों ने इस मामले में ब्रिटिश, वेल्श और आइरिश से लेकर फ्रेंच, इटैलियन और अमेरिकी लोगों को भी पीछे छोड़ दिया है. इस क्विज में हिस्सा लेने वाले लोगों से अपनी हॉलीडे फ्लिंग्स को 1 से 10 के स्केल पर रेट करने को कहा गया था, जिसमें कुछ देशों ने 7 से 10 के बीच अंक लेकर टॉप-10 में जगह हासिल की. लिस्ट में स्कॉटलैंड 43 प्रतिशत अंक के साथ पहले पायदान पर रहा. जबकि 30 प्रतिशत अंकों के साथ वेल्स को आखिरी स्थान प्राप्त हुआ. स्कॉटलैंड के बाद लिस्ट में दूसरे स्थान पर इटली (41%), तीसरे स्थान पर फ्रांस (38%), चौथे स्थान पर इंग्लैंड (37%), पांचवें स्थान पर स्पेन (35%), छठे स्थान पर अमेरिका (34%), सातवें स्थान पर पुर्तगाल (32%), आठवें स्थान पर आयरलैंड (31%), नौवें स्थान पर स्वीडन (31%) और 10वें स्थान पर वेल्स (30%) का नाम शामिल है. एडिनबर्ग के रहने वाले 41 साल के डेरेक सिम्पसन कहते हैं, ‘Loveit Coverit नाम की कंपनी के इस सर्वे के आंकड़े उन्हें बिल्कुल हैरान नहीं करते हैं. स्कॉटिश लोग अपने पार्टनर को आकर्षित करने और एक अच्छा इम्प्रेशन छोड़ने की कला में माहिर होते हैं.’ सर्वे कंडक्ट करने वाली कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि हॉलीडे फ्लिंग्स संस्कृति और खान-पान के साथ ट्रिप का एक हिस्सा थे.
-
जॉब6 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Lifestyle6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है ये बड़ी परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoindian Army में स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
Tech & Auto4 days ago2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….
-
Knowledge6 days agoवास्तु शास्त्र: क्या आप भी करते है सोने के समय ऐसी गलतिया, तो जल्द सुधारे नही तो हो सकता है आपको भी भारी नुकसान…
-
जॉब6 days agoलोक सेवा आयोग में निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन,मिलेगी 61000 तक सैलरी…
-
Tech & Auto3 days ago2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..
-
देश4 days agoअगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…
-
Tech & Auto3 days ago800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…
-
देश - दुनिया6 days agoCorona Update: देश मे कोरोना के मरीजो की संख्या में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी… जानिए क्या है नए मामले…






























You must be logged in to post a comment Login