देश - दुनिया
लेबनान में जारी तनाव को खत्म करने की कोशिश, सऊदी के बाद कुवैत और UAE ने भी उठाए कदम
खाड़ी देशों के एक के बाद फैसलों से पहले से ही संकट से जूझ रहे लेबनान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लेबनान को विदेशी सहायता और अस्थिर आर्थिक एवं वित्तीय संकट में मदद की आवश्यकता है। यह खाड़ी देशों और लेबनान के बीच अब तक का सबसे गंभीर विवाद है।
बेरूत
सऊदी अरब और लेबनान के बीच पैदा हुए विवाद में अब कुवैत, यूएई और बहरीन भी कूद गए हैं। इन खाड़ी देशों ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता दिखाते हुए लेबनान के साथ राजनयिक संबंधों को तोड़ लिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले लेबनान के एक कैबिनेट मंत्री ने यमन युद्ध को लेकर सऊदी अरब पर निशाना साधा था। जिसके बाद से भड़के सऊदी अरब ने लेबनान के राजदूत को तुरंत देश छोड़ने का आदेश दिया। जिसके बाद अब लेबनान के नेताओं ने सऊदी के साथ जारी कूटनीतिक तनाव को कम करने के लिए बैठक की है।
लेबनान की मुश्किलें और बढ़ीं
खाड़ी देशों के एक के बाद फैसलों से पहले से ही संकट से जूझ रहे लेबनान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लेबनान को विदेशी सहायता और अस्थिर आर्थिक एवं वित्तीय संकट में मदद की आवश्यकता है। यह खाड़ी देशों और लेबनान के बीच अब तक का सबसे गंभीर विवाद है। इस छोटे-से देश में ईरान के बढ़ते प्रभाव को लेकर रिश्ते तनावपूर्ण हैं जबकि सऊदी अरब पारंपरिक रूप से उसका एक शक्तिशाली सहयोगी देश रहा है।
लेबनानी राजदूत सऊदी से स्वदेश लौटे
शनिवार दोपहर को बेरूत में सऊदी अरब के राजदूत वलीद बुखारी स्वदेश लौट आए। सऊदी अरब ने उन्हें वापस बुलाया है। बेरूत में हवाई अड्डे पर मौजूद अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बुखारी के स्वदेश लौटने से एक दिन पहले सऊदी अरब ने रियाद में लेबनान के राजदूत को 48 घंटों के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया और लेबनान से सभी आयात पर रोक लगा दी। सऊदी अरब दशकों से लेबनानी उत्पादों का बड़ा बाजार रहा है।
लेबनान के पीएम ने विदेशी अधिकारियों से की बात
लेबनान के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बोहाबिब ने कहा कि प्रधानमंत्री नजीब मिकाती विदेशी अधिकारियों के संपर्क में हैं जिन्होंने उनसे इस्तीफा देने के बारे में नहीं सोचने को कहा है। मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री संकट का हल निकालने में मदद के लिए अमेरिका के संपर्क में हैं।
सऊदी और लेबनान में क्यों पैदा हुआ विवाद
यह विवाद सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो को लेकर पैदा हुआ है जिसमें लेबनान के सूचना मंत्री जॉर्ज कोर्डाही ने यमन में युद्ध को सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की आक्रामकता के रूप में वर्णित किया था। उन्होंने कहा कि यमन में युद्ध ‘‘बेतुका’’ है और इसे रोकना चाहिए। शनिवार शाम को कोर्डाही ने मामले पर विचार विमर्श करने के लिए लेबनान के मैरोनाइट कैथोलिक गिरजाघर के प्रमुख से मुलाकात की लेकिन इसके बाद कोई टिप्पणियां नहीं की।
कुवैत और बहरीन ने लेबनान के राजदूतों को निकाला
इससे पहले सऊदी अरब की राह पर चलते हुए कुवैत और बहरीन ने लेबनान के राजदूत को दो दिनों के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया। बाद में संयुक्त अरब अमीरात की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि सऊदी अरब के साथ एकजुटता जताते हुए देश लेबनान से अपने राजनयिकों को वापस बुलाएगा। साथ ही उसने कहा कि नागरिकों को लेबनान की यात्रा करने से भी रोका जाएगा।
कतर ने विवाद खत्म करने की अपील की
कतर के विदेश मंत्रालय ने लेबनान से ‘‘स्थिति को शांत करने और जल्द से जल्द विवाद को खत्म करने’’ का अनुरोध किया। ईरान और पश्चिमी देशों के बीच वार्ताकार रहे ओमान ने सभी से ‘‘संयम बरतने और तनाव बढ़ाने से बचने और संवाद तथा समझ के जरिए मतभेदों को दूर’’ करने का आह्वान किया।
लेबनान में बैठकों का दौर जारी
बेरूत में कई सरकारी अधिकारियों ने संकट पर चर्चा करने के लिए शनिवार को मुलाकात की। बोहाबिब ने ग्लास्गो की अपनी यात्रा रद्द कर दी, जहां उन्हें संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में भाग लेना था। उन्होंने बताया कि मिकाती ग्लास्गो जाएंगे, जहां वह विदेशी नेताओं के साथ संकट पर चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति मिशेल औन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि लेबनान, सऊदी अरब और अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहता है।


देश - दुनिया
नाबालिग रेप पीड़िता की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, इंस्पेक्टर समेत तीन सस्पेंड

यूपी के अमरोहा जनपद के ढबारसी इलाके में सितम्बर महीने में दुष्कर्म का शिकार हुई नाबिलग का शव रविवार को खेत में नीम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला. मृतका के परिजनों ने रेप के आरोपी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी मोनू शर्मा, उसकी मां विमला और भाई पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी की मां को हिरासत में ले लिया है. इस बीच एसपी ने मामले लापरवाही बरतने वाले आदमपुर थाने के इंस्पेक्टर सतीश कुमार आर्य, सिपाही राहुल कुमार और सुमित कुमार को निलंबित कर दिया. एसपी पूनम ने मामले पुलिस की भूमिका की जांच एएसपी को सौंपी है.
बता दें पूरी वारदात आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है. आरोप है कि 25 सितंबर को गांव के ही एक युवक मोनू शर्मा ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था. रविवार सुबह वह खेत पर चारा लेने गई थी. काफी देर बाद भी घर न लौटने पर जब परिजन खजने निकले तो पीड़िता का शव नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला. हाथ-पैर भी रस्सी से बंधे थे. इसके बाद माहौल गर्माता देख कई थानों की पुलिस बुलाई गई. काफी मशक्कत के बाद पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज पाई.
परिजनों ने पुलिस पर लगाया ये आरोप
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में पहले छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था. लेकिन जब पीड़िता की मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज हुए तो उसका मेडिकल कराकर दुष्कर्म की धाराओं को जोड़ा गया. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी की गिरफ्तारी न होने की वजह से ही किशोरी की हत्या की गई.
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
उधर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना पर दुख जताते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “अमरोहा में दुष्कर्म की शिकार नाबालिग पीड़िता की हत्या का मामला बेहद गंभीर, दुखद व शर्मनाक है. श्रद्धांजलि! इस संबंध में कुछ भ्रष्ट पुलिसवालों को निलंबित करके यूपी की भाजपा सरकार बच नहीं सकती. दुष्कर्म का आरोपी सितंबर से फ़रार है। दरअसल उप्र में सरकार ही फ़रार है. निंदनीय!”

देश - दुनिया
बहन के अलग धर्म में शादी से नाराज भाई ने ,जीजा को मारी गोली
पुलिस के मुताबिक, घायल देवा परिवार के साथ आदर्श नगर इलाके में रहते हैं। वह जिम ओनर हैं। उन्होंने जहांगीरपुरी निवासी आरोपी शहनवाज उर्फ शहबाज की बहन से जुलाई महीने में
बहन के दूसरे धर्म में शादी करने से खफा भाई ने बहनोई को गोली मार दी। वारदात शनिवार देर रात मॉडल टाउन इलाके की है। आरोपी के साथ उसका दोस्त भी वारदात में शामिल था। गोली से घायल युवक की पहचान 26 वर्षीय देवा के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही लोकल पुलिस मौके पर पहुंची। नाजुक हालत में देवा को शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस बाबत मॉडल टाउन थाने की पुलिस ने हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है। डीसीपी उषा रंगनानी के मुताबिक, जांच के दौरान जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने कुछ ही घंटे के भीतर ही मोबाइल की लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जहांगीरपुरी के एच ब्लॉक निवासी 21 वर्षीय शहनवाज उर्फ शहबाज और उसके दोस्त यूपी के बदायूं निवासी 20 वर्षीय हर्षित उर्फ आर्यन के तौर पर हुई है। दोनों वारदात के बाद दिल्ली छोड़कर कर कहीं और भागने की फिराक में थे।
पुलिस के मुताबिक, घायल देवा परिवार के साथ आदर्श नगर इलाके में रहते हैं। वह जिम ओनर हैं। उन्होंने जहांगीरपुरी निवासी आरोपी शहनवाज उर्फ शहबाज की बहन से जुलाई महीने में शादी की थी। इस रिश्ते से लड़की का भाई और परिवार वाले खुश नहीं थे। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई थी। जिसके चलते लड़की ने अपने भाई और परिवार से रिश्ता खत्म कर दिया था। ऐसे में भाई शहबाज इसके लिए अपने बहनोई देवा को जिम्मेदार मानता था। बताया जाता है कि शनिवार की रात को आरोपी ने अपने बहनोई को बात करने के लिए मॉडल टाउन के बिग बाजार के निकट में बुलाया। इसके बाद देवा अपनी बुलेट से वहां पहुंच गए। जहां आरोपी शहबाज और उसका दोस्त हर्षित मौजूद थे।
जहां से बातचीत के लिए तीनों बुलेट पर सवार होकर कुछ दूर आगे शालीमार पार्क के निकट पहुंचे, जहां शहबाज व उसके दोस्त ने पिस्टल से देवा के सिर व सीने में गोली मार दी। मौके से फरार हो गए। गोली लगने से खून तेजी से बहने लगा। देवा सड़क पर ही गिर पड़े। इसी दौरान वहां गश्त करते हुए कॉन्स्टेबिल संतोष कपूर पहुंचे तो उन्होंने मामले की सूचना थाने में दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
देश - दुनिया
ACB जज ने किया 14 साल के बालक के साथ कुकर्म, DSP ने पीड़ित को धमकाया, सस्पेंड

राजस्थान के भरतपुर में एक जज द्वारा 14 साल के बच्चे से कुकर्म करने की शर्मनाक घटना सामने आई है. आरोपी जज जितेन्द्र सिंह गुलिया भ्रष्टाचार निवारण मामले के विशेष न्यायाधीश हैं. आरोप है कि उनके दो अन्य कर्मचारियों ने भी नाबालिग बच्चे का यौन शोषण किया. मामला खुलने पर एसीबी के उपाधीक्षक परमेश्वरलाल यादव पर पीड़ित परिवार को धमकाने का आरोप लगा है. घटना की गंभीरता को देखते हुये हाईकोर्ट प्रशासन ने आरोपी जज को और राज्य सरकार ने एसीबी के उपाधीक्षक को निलंबित कर दिया है. इस घटना के बाद दो वीडियो भी वायरल हुये हैं उनमें आरोपी जज पीड़ित और उसके परिवार से माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है.
इस संबंध में पीड़ित परिवार की ओर से जज के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. भरतपुर के मथुरा गेट थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बाद में आरोपी जज ने भी पीड़ित परिवार के खिलाफ ब्लैकमेल करने का क्रॉस केस दर्ज कराया है. यह घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है.
देर रात दोनों अधिकारी निलंबित
उसके बाद रविवार देर रात पूरे मामले में एसीबी के न्यायधीश जितेंद्र सिंह गुलिया का साथ देने वाले एसीबी के सीओ परमेश्वरलाल यादव को भी निलंबित कर दिया गया. एसीबी के सीओ परमेश्वर लाल यादव पर पीड़ित परिवार को धमकाने का आरोप है. निलंबन अवधि में सीओ परमेश्वरलाल यादव आईजी कार्यालय भरतपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे.

-
देश - दुनिया6 days agoचीन में लगा लॉकडाउन, 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना का कहर
-
देश - दुनिया6 days agoसोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें
-
देश - दुनिया4 days ago50 रुपए में करवा लीजिए टंकी फुल, यहां माचिस से भी सस्ता है एक लीटर पेट्रोल
-
देश - दुनिया6 days agoनवंबर 2021 में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक,देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
-
देश - दुनिया7 days agoकरोड़पति की बीवी 13 साल छोटे रिक्शावाले पर फिदा, घर से 47 लाख रुपये लेकर हुई फरार
-
देश - दुनिया6 days agoपीएम किसान के बदल गए नियम, तुरंत करें यह काम वरना नहीं आएगा खाते में पैसा
-
देश - दुनिया3 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली 1200 से अधिक पदों पर भर्ती
-
देश - दुनिया4 days agoहत्यारे ने वकील के हर सवाल का जवाब म्याऊं-म्याऊं में दिया, गुस्साए जज ने कोर्ट से निकाला
-
देश - दुनिया5 days agoशाहरुख खान ने आर्यन खान को जेल से निकालने के लिए ली इस शख्स से मदद
-
देश - दुनिया5 days agoपति को ढूंढ रही थी 5 राज्यों की पुलिस, पत्नी ने जीता पंचायत का चुनाव




















You must be logged in to post a comment Login