Tech & Auto
300 रुपये से कम कीमत पर मिल रही Jio, Airtel का बेहतरीन प्लान,जानें प्लान की वैलिडिटी…

Jio, Airtel Plan under 300 rupees: अगर आप कोई मिड मिड-रेंज के प्लान की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए ये कंपनियां 300 रुपये से कम कीमत के प्लान पेश करती हैं. आइए जानें एयरटेल और जियो के 300 रुपये से कम कीमत वाले प्लान की डिटेल…
टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों की सहूलियत के हिसाब से एक से बढ़ कर एक प्लान पेश करते हैं. रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ग्राहकों के लिए बजट कीमत के प्लान भी ऑफर करते हैं. वैसे तो कंपनियां बजट से लेकर प्रीमियम प्लान भी पेश करती हैं. ऐसे में अगर आप कोई मिड मिड-रेंज के प्लान की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए ये कंपनियां 300 रुपये से कम कीमत के प्लान पेश करती हैं. आइए जानें एयरटेल और जियो के 300 रुपये से कम कीमत वाले प्लान की डिटेल
एयरटेल ग्राहकों के लिए कई तरह के ऐसे प्लान देता है, जो कि हर दिन 1जीबी डेटा के साथ आएगा. एयरटेल 209 रुपये, 239 रुपये, और 265 रुपये का प्लान ऑफर करता है. इन सब से प्लान की वैलिडिटी अलग-अलग है. ये प्लान 1 हर दिन जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और एक महीने की अमेज़न प्राइम मेंबरशिप मिलती है. एयरटेल के 209 रुपये प्लान में 21 दिन की वैलिडिटी, 239 रुपये में 24 दिन की वैलिडिटी और 265 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है.
एयरटेल ने हाल ही में कैलेंडर प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 296 रुपये है, और इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है. ये अनलिमिटेड कॉइस, हर दिन 100SMS और टोटल 25GB डेटा मिलता है. एक बार डेटा खत्म होने के बाद यूज़र्स को हर MB के लिए 50 पैस देने होंगे.Reliance Jio के शानदार प्लान: रिलायंस जियो का भी एक ऐसा प्लान है जो 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है.
जियो के 259 रुपये के प्रीपेड प्लान में हर दिन 1.5जीबी डेटा दिया जाता है. एक बार डेली डेटा खत्म होने के बाद इसकी स्पीड 64Kbps हो जाती है. डेली डेटा बेनिफिट के साथ रिलायंस जियो अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ आता है.
इसके अलावा यूज़र्स को हर दिन 100SMS और जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेस भी दिया जाता है. ये प्लान 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है.
Reliance जियो 239 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ आता है, जिसमें हर दिन 1.5जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है. इसमें हर दिन 100SMS मिलते हैं, और ये 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में जियो मूवीज़, जियो क्लाउड जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है.

Tech & Auto
Alert : एंड्रॉयड फोन पर कॉल रिकॉर्डिंग जल्द ही बंद होने वाली है जाने क्यो? पढ़े पूरी खबर…

एंड्रॉयड फोन पर कॉल रिकॉर्डिंग जल्द ही बंद होने वाली है। लेकिन ये पूरी तरह से नहीं होगी। गूगल ने हाल ही में अपनी प्ले स्टोर पॉलिसी को अपडेट किया है जिसमें कई बदलाव किए गए है जो 11 मई से प्रभावी होंगे। नई पॉलिसी से होने वाले बदलाव से प्ले स्टोर पर मिलने वाले कॉल रिकॉर्डिंग एप्लिकेशन पर एक बड़ा प्रभाव पड़ेगा।
नई गूगल प्ले स्टोर पॉलिसी से होगा बदलाव
रिमोट कॉल ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए एक्सेसिबिलिटी API का अनुरोध नहीं किया जा सकता है, जिसका अर्थ है कि ऐप्स को कॉल रिकॉर्डिंग की परमिशन नहीं होगी। इसका मतलब है कि ट्रूकॉलर, ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डर, क्यूब ACR और दूसरे पॉपुलर ऐप काम नहीं करेंगे।
रिकॉर्डिंग का फीचर फोन में तो कर सकेंगे इस्तेमाल
यदि आपके एंड्रॉयड फोन के डायलर में डिफॉल्ट रूप से कॉल रिकॉर्डिंग फीचर है, तो भी आप कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं। गूगल ने खुलासा किया है कि प्री-लोडेड कॉल रिकॉर्डिंग ऐप या फीचर के लिए एक्सेसिबिलिटी परमिशन की जरूरत नहीं होती है, इस तरह नेटिव कॉल रिकॉर्डिंग काम करेगी। गूगल की एक वेबिनार के एक प्रेजेंटर ने कहा, ‘यदि ऐप फोन पर डिफॉल्ट डायलर है और प्री-लोडेड भी है, तो आने वाली ऑडियो स्ट्रीम तक पहुंच प्राप्त करने के लिए एक्सेसिबिलिटी कैपेसिटी की जरूरत नहीं है।’
शाओमी फोन का इस्तेमाल करने वालों को टेंशन नहीं
अभी तक, गूगल के पिक्सेल और शाओमी फोन अपने डायलर ऐप्स पर एक डिफॉल्ट कॉल रिकॉर्डर के साथ आते हैं। इसलिए, यदि आपके पास पिक्सेल या शाओमी फोन है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
किसी की इजाजत के बिना कॉल रिकॉर्ड करना खतरनाक
एक बजट स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी A12, रियलमी C25, ओप्पो K10, वनप्लस सभी एंड्रॉयड फोन में कॉल रिकॉर्डिंग फीचर होता है। यदि आपकी कॉल आपकी इजाजत के बिना रिकॉर्ड की जा रही हैं तो यह आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है।
लेकिन कुछ जगह जैसे कि कस्टमर केयर में कॉल रिकॉर्ड करना जरूरी होता है, तो वहां पहले ही बता दिया जाता है कि यह कॉल भविष्य में ट्रेनिंग के उद्देश्य से रिकॉर्ड की जा रही। यहां अंतर यह है कि आपको बताया जा रहा है कि कॉल रिकॉर्ड की जा रही है।
यूरोप में फोन कॉल को रिकॉर्ड करना गैर कानूनी
वहीं यदि ये कॉल किसी अजनबी या परिचित या प्रोफेशन कॉन्टैक्ट के साथ कॉल रिकॉर्ड हो रही है, तो यह वास्तव में खतरनाक है। किसी के इजाजत के बिना कॉल रिकॉर्डिंग खतरनाक है। लगभग पूरे यूरोप में जहां किसी भी फोन कॉल को रिकॉर्ड करना गैर कानूनी है। यही वजह है कि यूरोप में बिकने वाले शाओमी के फोन कॉल रिकॉर्डिंग का सपोर्ट नहीं करते हैं।
Tech & Auto
Volvo Cars India: वोल्वो कार्स इंडिया लग्जरी कारों की कीमतें में हुई बढ़ोतरी जाने क्या है इनकी कीमत
Volvo Cars India (वोल्वो कार्स इंडिया) ने अपनी लग्जरी कारों की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। कंपनी ने अपनी अपने वाहनों की कीमतें में चार फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी के बाद वोल्वो की कारें भारतीय बाजार में एक लाख रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक महंगी हो गई हैं। XC60 B5 इंस्क्रिप्शन पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड मॉडल की कीमतों में सबसे ज्यादा चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस लग्जरी एसयूवी की अब एक्स-शोरूम कीमत 65.90 लाख रुपये है। कंपनी के लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी से जो अन्य मॉडल महंगे हुए हैं उनमें XC40 T4 R डिजाइन पेट्रोल, S90 B5 इंस्क्रिप्शन पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड और XC90 B6 इंस्क्रिप्शन पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड शामिल हैं।
तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद, Volvo XC40 की कीमत अब 44.50 लाख रुपये हो गई है। जबकि S90 और XC90 की कीमत क्रमशः 65.90 लाख रुपये और 93.90 लाख रुपये है। S90 और XC90 की कीमतों में क्रमशः दो प्रतिशत और तीन प्रतिशत का इजाफा किया गया है।
वाहन निर्माता ने कहा है कि जिन ग्राहकों ने इस साल 12 अप्रैल तक अपनी वोल्वो कारों की बुकिंग की है, उन्हें पुरानी कीमत पर ही कार मिलेगी। जबकि जिन उपभोक्ताओं ने उस तारीख के बाद अपनी कारों की बुकिंग की है, उन्हें नई कीमत चुकानी होगी।
यह पहली बार नहीं है जब कंपनी ने अपनी वाहनों की कीमतें बढ़ाई हैं। इस साल दूसरी बार कीमतों में इजाफा हुआ है। इससे पहले वोल्वो ने 2022 की शुरुआत में कीमत बढ़ोतरी का एलान किया था। वाहन निर्माता का दावा है कि लेटेस्ट मूल्य बढ़ोतरी ग्लोबल सप्लाई चेन व्यवधान, उच्च रसद लागत और अस्थिर विदेशी मुद्रा स्थितियों के कारण बढ़ती इनपुट लागत के कारण हुई है।
मूल्य बढ़ोतरी के बारे में वोल्वो कार इंडिया के प्रबंध निदेशक, ज्योति मल्होत्रा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान देखा गया है जिससे इनपुट और रसद लागत में इजाफा हुआ है। उन्होंने आगे कहा, “इससे वोल्वो कार इंडिया पर प्रतिकूल असर पड़ा है, जैसे इसने पूरे भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग को प्रभावित किया है। इस अभूतपूर्व लागत बढ़ोतरी ने हमें अपने सभी उत्पाद की एक्स-शोरूम कीमतों में इजाफा करने के लिए मजबूर किया है।”
Tech & Auto
तीन नये कलर स्कीम के साथ लॉन्च हुई ये बाइक, जाने इनके दाम व फीचर्स
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने 2022 Meteor 350 क्रूजर मोटरसाइकिल को नए कलर स्कीम के साथ लॉन्च किया है। एंट्री-लेवल फायरबॉल ट्रिम को दो नए रंग – ब्लू और मैट ग्रीन मिलते हैं, जबकि टॉप-एंड सुपरनोवा वैरिएंट को नए रेड कलर विकल्प में पेश किया गया है। इन नए रंगों के साथ ही Meteor 350 मोटरसाइकिल की मौजूदा रंगों के साथ बिक्री जारी रहेगी।
जानें नई कीमतें
नए रंग विकल्पों के अलावा, रॉयल एनफील्ड ने Meteor 350 क्रूजर मोटरसाइकिल की कीमतों में बढ़ोतरी भी की गई है। नई RE Meteor 350 के तीनों वैरिएंट 4,224 रुपये महंगे हो गए हैं। मोटरसाइकिल लाल, नीले, पीले, भूरे और काले रंग में भी उपलब्ध है। सिर्फ Meteor 350 ही नहीं, रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन स्क्रैम 411 और हिमालयन एडवेंचर मोटरसाइकिल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है।
इंजन और पावर
Royal Enfield Meteor 350 में G-सीरीज का 349 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 20.4 PS की मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें इलेक्ट्रिक फ्यूल इंजेक्शन (EFI) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। Royal Enfield Meteor 350 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
Royal Enfield Meteor 350 के फ्रंट में 41 मिलीमीटर का फॉर्क्स टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन ट्यूब इमल्शन शॉक अब्जॉर्बर के साथ 6-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग फीचर की बात करें तो इसके फ्रंट में 300 मिलीमीटर और रियर में 270 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल चैनल ABS फीचर दिया गया है।
शानदार फीचर्स
इस मोटरसाइकिल में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ रेट्रो-स्टाइल वाले सर्कुलर हेडलैंप, पीनट शेप का फ्यूल टैंक, आकर्षक रियर फेंडर, बड़ी विंडस्क्रीन, एलईडी टेललैंप और एक यूएसबी चार्जर मिलता है। यह टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए रॉयल एनफील्ड के ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम के साथ आता है। टॉप-स्पेक सुपरनोवा में एक विंडस्क्रीन और एक पैसेंजर बैकरेस्ट है।
Royal Enfield Meteor 350 बाइक में 1,400 mm लंबा व्हीलबेस मिलता है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm है। Meteor 350 बाइक रॉयल एनफील्ड की थंडरबर्ड मोटरसाइकिल को रिप्लेस करती है। 191 किलोग्राम के कर्ब वेट के साथ Meteor 350 का वजन थंडरबर्ड की तुलना में 6 किलोग्राम हल्का है।
-
जॉब7 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto4 days ago2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….
-
Lifestyle7 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है ये बड़ी परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
Knowledge6 days agoवास्तु शास्त्र: क्या आप भी करते है सोने के समय ऐसी गलतिया, तो जल्द सुधारे नही तो हो सकता है आपको भी भारी नुकसान…
-
जॉब6 days agoलोक सेवा आयोग में निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन,मिलेगी 61000 तक सैलरी…
-
Tech & Auto3 days ago2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..
-
देश4 days agoअगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…
-
देश - दुनिया6 days agoCorona Update: देश मे कोरोना के मरीजो की संख्या में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी… जानिए क्या है नए मामले…
-
Tech & Auto4 days ago800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है घरो में कलेश, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
































You must be logged in to post a comment Login