Knowledge
जारी हो गए है CBSE प्राइवेट छात्रों के लिये प्रवेश पत्र,
CBSE Term 2 Admit Card: सीबीएसई की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से शुरू किया जा रहा है। कक्षा दसवीं की परीक्षा 24 मई, 2022 को समाप्त होगी तो वहीं, 12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा 15 जून, 2022 को समाप्त होगी।
CBSE Term 2 Admit Card 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से प्राइवेट छात्रों के लिए टर्म- 2 बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। प्रवेश पत्र को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस बार टर्म-2 परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह अपना प्रवेश पत्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम आपको प्रवेश डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।
CBSE Term 2 Admit Card 2022: इस तारीख से शुरू हो रही है परीक्षा
सीबीएसई की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से शुरू किया जा रहा है। कक्षा दसवीं की परीक्षा 24 मई, 2022 को समाप्त होगी तो वहीं, 12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा 15 जून, 2022 को समाप्त होगी। देश और दुनियाभर में कोरोना महामारी के असर को देखते हुए सीबीएसई ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं को दो सत्र – टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित कराने का फैसला किया है। टर्म- 2 परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। छात्र परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें।
CBSE Term 2 Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र?
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्दशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्राइवेट छात्रों के लिए प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपनी जन्मतिथि और पंजीयन नंबर आदि को दर्ज कर के सबमिट करें।
5. अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

Knowledge
अजब-गजब: दुनिया का एक ऐसा फल जिसकी कीमत जानकार आप भी हो जायेंगे हैरान…

दुनिया में कई तरह के फल होते हैं और सबकी कीमतें भी अलग-अलग होती हैं। आमतौर पर फलों की कीमत 400 से 500 रुपये तक होती हैं, लेकिन लोगों को यही महंगे लगते हैं। दुनिया के अलावा भारत में भी कई तरह के फल और सब्जियां पाई जाती हैं। सेब, अंगूर, अनार, संतरा, आम और लीची तो सभी ने खाया होगा, लेकिन क्या कोई फल लाखों रुपये किलो मिले तो आप क्या करेंगे? खरीदने की बात तो दूर, आम आदमी उसके बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता। दुनिया में कई ऐसे फल मिलते हैं, जिनकी कीमत सुनते ही होश उड़ जाएंगे। जी हां जापान में एक फल मिलता है जिसकी कीमत लाखों में है जिसको खरीदने के बारे में कोई आम आदमी कभी नहीं सोच सकता है। आईए जानते हैं इस महंगे फल और उसकी कीमत के बारे में। आखिर इस फल में ऐसा क्या है जो वो इतना महंगा बिकता है।
हीरे से महंगा बिकता है ये फल
कुछ लोगों में अलग-अलग फलों के खाने का क्रेज साफ देखा सकता है। इन फलों की कीमत 100 से लेकर 1000 रुपये तक हो सकती है। लेकिन जिस फल के बारे में आपको बतान जा रहे हैं उसकी कीमत लाखों रुपए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा फल है जिसकी कीमत लाखों रुपये है। जी हां यह बिल्कुल सच है। आप कहेंगे कि इसको खाने से अच्छा है कि हीरे या सोने में निवेश कर दिया जाए। जापान में इस फल की नीलामी की गई थी।
जापान में मिलता है फल
दुनिया के महंगे फलों में शामिल इस फल का नाम युबरी खरबूजा है। इस फल की खेती जापान में होती है और वहीं पर बिकता है। इस फल का निर्यात बहुत कम किया जाता है। इसको सूरज की रोशनी में नहीं बल्कि ग्रीन हाउस में उगाया जाता है। जापान में मिलने वाले एक युबरी कस्तूरी खरबूजे की कीमत 10 लाख होती है। 20 लाख रुपये में दो खरबूजे मिलते हैं। साल 2019 में ये खरबूजे 33,00,000 रुपये में नीलाम हुए थे। अंदर से नारंगी दिखने वाला यह फल मीठा होता है।
Knowledge
वास्तु शास्त्र: क्या आप भी करते है सोने के समय ऐसी गलतिया, तो जल्द सुधारे नही तो हो सकता है आपको भी भारी नुकसान…

वास्तु शास्त्र में दिशाओं के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। किस दिशा में क्या करना शुभ होता है और क्या अशुभ वास्तु में इन सब बातों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। जो लोग वास्तु शास्त्र में विश्वास करते हैं वे अच्छी तरह जानते होंगे कि दिशाओं का कितना महत्व है। घर का वास्तु अगर सही हो तो इंसान के जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। अगर दिशाएं सही हों तो व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है, सभी कार्य सफल होते हैं और घर में बरकत भी आती है। वहीं गलत वास्तु का इंसान की रोजाना की दिनचर्या पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र में सिर्फ घर की सही दिशा या वस्तुओं के बारे में ही नहीं बताया गया है, बल्कि हमारे सोने और खाने की दिशा के बारे में भी बताया गया है। वास्तु के अनुसार, भोजन करते समय भी दिशाओं का ध्यान रखना चाहिए। गलत दिशा में मुंह करके खाना खाने से व्यक्ति को काफी नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में चलिए आज जानते हैं खाना खाते समय किस दिशा की ओर मुंह करके नहीं बैठना चाहिए…
भोजन करते समय दिशाओं का रखें ध्यान
दक्षिण दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा की ओर मुख करके कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए। इस दिशा की तरफ मुंह करके खाना खाने से दरिद्रता और कंगाली का सामना करना पड़ता है। माना जाता है कि ये दिशा पितरों की दिशा होती है, इसलिए इस दिशा में खाना बनाने या खाने की सलाह नहीं दी जाती है।पूर्व दिशा
पूर्व दिशा को देवताओं की दिशा माना जाता है। ऐसे में पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना खाने से सभी तरह की बीमारी दूर होती है। साथ ही इस तरफ मुंह करके खाने से देवताओं की कृपा और आरोग्य की प्राप्ति होती है और आयु बढ़ती है।
उत्तर दिशा
उत्तर दिशा को भी देव दिशा माना जाता है। ऐसे में इस दिशा की ओर मुंह करके भोजन करने से घर में रुपये पैसों की कमी नहीं होती है। घर के मुखिया और विद्यार्थियों को विशेष तौर पर उत्तर दिशा में ही मुंह करके भोजन करना चाहिए। इससे लाभ होता है।
पश्चिम दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यापार या नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को इस दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना चाहिए। इसके अलावा अगर घर में कोई सदस्य बीमार हो तो उसे भी हमेशा पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके ही भोजन करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से स्वास्थ्य बेहतर होता है। इन बातों का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर डाइनिंग टेबल पर भोजन कर रहे हैं, तो डाइनिंग टेबल को दक्षिण या पश्चिम की दीवार की तरफ रखें।
वहीं कभी भी बिस्तर पर बैठकर खाना न खाएं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर में मेहमान आए हों, तो उनको दक्षिण या पश्चिम दिशा में बिठाकर खाना खिलाएं और खुद पूर्व या उत्तर दिशा में मुंह करके खाएं।
Knowledge
आइये जानते है Whatsapp पर फेक news की पहचान कैसे करे…

WhatsApp दुनिया में एक पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है। जिसका उपयोग यूजर्स एक दूसरे से चैट करने और पर्सनल जानकारियां शेयर करने के लिए करते हैं। हालाकि व्हाट्सऐप पर इन दिनों फेक न्यूज और गलत सूचना भी तेजी से फैलाई जा रही है। हालाकि मैसेजिंग ऐप की ओर से फेक न्यूज प्रसारित किए जाने को लेकर अलर्ट किया जाता है।
कोविड काल के दौरान व्हाट्सऐप पर फेक न्यूज भेजने की भरमार रही और इसके बाद भी आज के समय में तत्कालिक मुद्दों को लेकर भ्रामक संदेश प्रसारित किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर आज हम आपको जानकारी देंगे कि कैसे फेक न्यूज को पहचाना जा सकता है।
WhatsApp दुनिया में एक पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है। जिसका उपयोग यूजर्स एक दूसरे से चैट करने और पर्सनल जानकारियां शेयर करने के लिए करते हैं। हालाकि व्हाट्सऐप पर इन दिनों फेक न्यूज और गलत सूचना भी तेजी से फैलाई जा रही है। हालाकि मैसेजिंग ऐप की ओर से फेक न्यूज प्रसारित किए जाने को लेकर अलर्ट किया जाता है।
कोविड काल के दौरान व्हाट्सऐप पर फेक न्यूज भेजने की भरमार रही और इसके बाद भी आज के समय में तत्कालिक मुद्दों को लेकर भ्रामक संदेश प्रसारित किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर आज हम आपको जानकारी देंगे कि कैसे फेक न्यूज को पहचाना जा सकता है।
इन टिपलाइन की मदद से आप फेक न्यूज की कर सकते हैं पहचान
AFP: +91 95999 73984
Boom: +91 77009-06111 / +91 77009-06588
Fact Crescendo: +91 90490 53770
Factly: +91 92470 52470
India Today: +91 7370-007000
Newschecker: +91 99994 99044
Newsmobile: +91 11 7127 9799
Quint WebQoof: +91 96436 51818
The Healthy Indian Project: +91 85078 85079
Vishvas News: +91 92052 70923 / +91 95992 99372
इसके अलावा IFCN के पास व्हाट्सएप चैटबॉट है, जिसकी मदद ली जा सकती है। इसके बारे में यह दावा किया जाता है कि यह दुनिया भर के 70 से अधिक देशों के मैसेज और सूचनाओं की जांच कर सकता है।
-
Lifestyle5 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoपरिवहन उप निरीक्षक की निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 100 पदों पर बम्फर भर्ती,1 लाख 50 तक मिलेगी सैलरी..
-
जॉब4 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भारती,उम्मीद्वार जल्द करे आवेदन
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
देश - दुनिया4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…



















You must be logged in to post a comment Login