सब इंस्पेक्टर के इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, अंतिम तिथि नजदीक.. उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…

उत्तराखंड पुलिस में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. इसके (UKSSSC Uttarakhand Police SI Recruitment 2022) लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस / इंटेलिजेंस), गुलमनायक (पुरुष) (पीएसी / आईआरबी) और फायर ऑफिसर के पदों (UKSSSC Uttarakhand Police SI Recruitment 2022) पर आवेदन करने के लिए केवल 4 दिन बचे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों (UKSSSC Uttarakhand Police SI Recruitment 2022) के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://sssc.uk.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (UKSSSC Uttarakhand Police SI Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 08 जनवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 21 फरवरी 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 221
सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) – 65 पद
एसआई – 43 पद
गुलमायनक – 89 पद
फायर ऑफिसर – 24 पद
UKSSSC Uttarakhand Police SI Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड
सब-इंस्पेक्टर, फायर ऑफिसर, गुलमायनक- उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए.

ज्योतिष
राशि परिवर्तन: 12 साल बाद बना यह योग गुरु का मीन राशि में परिवर्तन, जानिए इन 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव
महान ग्रह बृहस्पति लगभग 12 वर्षों बाद 13 अप्रैल को 3 बजकर 48 मिनट पर अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश कर रहे हैं। इससे पहले ये मई 2010 से मई 2011 के मध्य मीन राशि में गोचर कर रहे थे, उसके उपरांत अब पुनः मीन राशि में आए हैं जिसके फलस्वरूप कई राशियों के लिए ‘हंस योग’का निर्माण होगा। इस राशि पर ये 23 अप्रैल 2023 तक गोचर करेंगे उसके बाद मेष राशि में चले जाएंगे। बृहस्पति का राशि परिवर्तन पृथ्वी वासियों पर सीधा असर दिखाई देता है अतः सभी राशियों के लिए इनका मीन राशि में गोचर काल कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव कई मायनों में बेहतरीन रहेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। जमीन जायदाद अथवा मकान वाहन में भी धन का निवेश करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें और विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं।
बृषभ राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के प्रति जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के
मिथुन राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति आपके लिए पद और गरिमा की वृद्धि कराएंगे। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य तो संपन्न होंगे ही किसी सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो वो भी अनुकूल रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। झगड़े विभाग तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
कर्क राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। भाग्योन्नति तो होगी ही कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो वह भी आपके लिए सुपरिणाम दायक रहेगा। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
सिंह राशि
राशि से अष्टम आयुभाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहना होगा। आपके अपने ही लोग षड्यंत्र करते रहेंगे किंतु इन सबको परास्त करते हुए आप कीर्ति पताका फहराने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान करेगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी।
कन्या राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति आपको कई तरह के सुखद आश्चर्य का सामना करवाएंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह के साझा व्यापार करना चाह रहे हों तो उसके लिए भी बृहस्पति का प्रभाव अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। सरकारी टेंडर के लिए भी आवेदन करना हो तो सफलता के योग।
तुला राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो बेहतर रहेगा किंतु,गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे यद्यपि वह सफल नहीं रहेंगे फिर भी आप सावधान रहें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। ननिहाल पक्ष से सुखद समाचार के योग। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
बृश्चिक राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो,नौकरी में परिवर्तन करना हो तो भी हर तरह से सफलता ही मिलेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सम्मान वृद्धि होगी,सामाजिक कद बढ़ेगा।
धनु राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए गुरु कार्यक्षेत्र में कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएंगे। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान-वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह फल अनुकूल रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में पूर्ण सफल रहेंगे। यद्यपि सफलताओं का सिलसिला तो अनवरत चलता रहेगा किन्तु,किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करेंगे।
मकर राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति आपमें अदम्य साहस और ऊर्जाशक्ति का भंडार भर देंगे। परिवार में छोटे भाइयों से सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अपनी जुझारू प्रवृत्ति के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी।
कुंभ राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति काफी दिनों से चले आ रहे आपके प्रतीक्षित संकल्प को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होंगे। विलासितापूर्ण तथा स्वर्ण-आभूषण जैसी वस्तुओं के खरीदने पर अधिक धन खर्च होगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर किसी भी परिस्थिति को आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। अचल संपत्ति प्राप्ति के योग। किसी भी तरह के विवादित मामले आपस में ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
मीन राशि
अपनी ही राशि में गोचर करते हुए बृहस्पति ‘हंस योग’ का निर्माण करेंगे इसलिए यह वर्ष आपके लिए पूर्णरूप से वरदान है। अपनी कार्यकुशलता और ऊर्जाशक्ति का सदुपयोग करते हुए बड़े से बड़ा संकल्प लेने से पीछे न हटें। नया कार्य भी आरंभ करना हो तो निर्णय लेने में विलंब न करें सफलता आपकी प्रतीक्षा में है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव संबंधी निर्णय लेना हो तो उसमें भी पूर्ण सफल रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी। संतान प्राप्ति के भी योग।
Tech & Auto
क्या आप भी खरीद रहे है गाड़ी तो जल्दी कीजिये, ये कंपनिया बढाने जा रही है दो पहिये वहनो की कीमत…

भारत में इन दिनों दोपहिया वाहन को मांग बढ़ गई है। इस बीच सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। अगर आप दोपहिया वाहन लेने की सोच रहे हैं तो यह ख़बर आपके लिए ही है करेगी। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह से अपने सभी मॉडल की कीमतों में 3,000 रुपये तक की वृद्धि करेगी।
हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में कहा कि कंपनी 20 सितंबर, 2021 से अपनी मोटर साइकिल और स्कूटरों की एक्स-शोरूम कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। इसमें कहा गया है कि जिंसों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए दाम बढ़ाने जरूरी हो गये हैं। कंपनी ने कहा कि मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमत में बढ़ोतरी 3,000 रुपये तक की होगी और वृद्धि की सही मात्रा मॉडल और बाजार पर निर्भर करेगी। यह इस साल कंपनी की तीसरी मूल्य वृद्धि होगी।
आपको बताते चलें कि कंपनी ने लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए पहले जनवरी में अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतों में 1,500 रुपये तक और इस साल अप्रैल में फिर से 2,500 रुपये की बढ़ोतरी की थी। हीरो मोटोकॉर्प घरेलू बाजार में कई तरह की बाइक और स्कूटर बेचती है। पिछले महीने घरेलू बाजार में कंपनी की थोक बिक्री 4,31,137 इकाई रही, जो पिछले साल के इसी महीने में 5,68,674 इकाई थी।
देश - दुनिया
कोरोना का कहर: कभी भी आ सकती है कोरोना की 4 लहर? ये राज्य जंहा बड़ने लगे है कोरोना के केस…

नई दिल्ली: देश के कुछ राज्यों से कोरोना संक्रमण के डराने वाले आंकड़े सामने आने लगे हैं. दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में पिछले एक हफ्ते के दौरान हर रोज़ औसत केस में बढ़त दर्ज की जा रही है. जबकि देश में कोरोना के आंकड़ों की बड़ी तस्वीर पर नज़र डालें तो इसमें गिरावट देखी जा रही है. और ये संख्या दो साल के सबसे निचले स्तर पर है. पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में 1054 नए केस आए हैं. जबकि इस दौरान 29 मरीजों की मौत हो गई.
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 160 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर बढ़कर 1.55 प्रतिशत हो गई. राहत की बात ये है कि यहां कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई.पिछले तीन दिन से दिल्ली में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है. यहां शुक्रवार को 146 नए मामले आए थे. जबकि पॉजिटिविटी रेट 1.39 फीसदी पर थी.
दिल्ली में बढ़ रहे हैं केस
गुरुवार को दिल्ली में 176 मामले दर्ज किए गए थे, जो पिछले दिन के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा थे. जबकि पॉजिटिविटी रेट 1.68 प्रतिशत थी. इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई थी. बुधवार को 1.12 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट के साथ 126 मामले सामने आए और एक व्यक्ति ने इस बीमारी के कारण दम तोड़ दिया. राष्ट्रीय राजधानी में अब तक संक्रमण के 18,66,102 मामले सामने आ चुके हैं और महामारी से 26,156 मरीजों की मौत हो चुकी है.
गुजरात में खतरा!
गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 34 नए मामले दर्ज किए गए. ये तीन सप्ताह में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं. गुरुवार को केवल आठ मामले दर्ज किए गए, शनिवार को मामले की संख्या बढ़कर 34 हो गई, जो 13 मार्च के बाद सबसे अधिक है. इस बीच, सात दिन का औसत बढ़कर 15 हो गया है, जो 4 अप्रैल को 9 से बढ़कर 15 हो गया है. इसके साथ ही राज्य में महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 12,24,025 हो गई है.
-
Lifestyle6 days agoहार्ट अटैक आने से पहले दिखाई देती है ये 6 संकेत,न करें कभी नज़र अंदाज
-
Tech & Auto6 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश - दुनिया6 days agoincome Tex के 10 ऐसे नियम जो 1 अप्रैल से हो गए है लागू, जिसे हर व्यक्ति को है जानना जरूरी…
-
देश - दुनिया4 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश4 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश7 days agoमहंगाई भत्ता में हुआ बड़ा बदलाव,जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी..
-
देश4 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
रायपुर छत्तीसगढ़6 days agoबिरगांव निगम में गंदा पानी से हुवे जनता बेहाल पानी के लिए मची होड़ पार्षदों ने किया बजट का बहिष्कार
-
देश - दुनिया3 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
Tech & Auto5 days agoHero के इलेक्ट्रिक स्कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..

























You must be logged in to post a comment Login