देश - दुनिया
आंगनबाड़ी में इतने पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

आंगनबाड़ी में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. इसके लिए ICDS महिला एवं बाल विकास विभाग गुजरात ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के रिक्ति पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार जो इन पदों पर अप्लाई करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे Gujarat Anganwadi की आधिकारिक वेबसाइट e-hrms.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://e-hrms.gujarat.gov.in/Advertisement पर क्लिक करके भी इन पदों (Anganwadi Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://e-hrms.gujarat.gov.in/Advertisement/Index# के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (Anganwadi Recruitment 2022) को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 8860 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 16 मार्च 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 4 अप्रैल 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 8860
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर
योग्यता मानदंड
उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 7वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं पास होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट होगी.
चयन मानदंड
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा.

देश - दुनिया
बड़ी खबर: PM मोदी लाल किले से 21 अप्रैल को पूरे देश को करेंगे संबोधित… पढ़े पूरी खबर…

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर लाल किले से देश को संबोधित करेंगे. यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने दी. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर एक विशेष सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे. मंत्रालय ने कहा कि इस मौके पर 400 रागी (सिख संगीतकार) ‘शबद कीर्तन’ का गायन करेंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से किया जाएगा.
मंत्रालय ने कहा कि इस कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और देश व दुनिया की कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी. सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत किया जा रहा है. पिछले साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौवें सिख गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व (जन्म उत्सव) पर दिल्ली स्थित शीशगंज गुरुद्वारा पहुंचे और माथा टेककर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थींं.मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा था, आज गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में मैंने प्रार्थना की. श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, आदर्शों और सर्वोच्च बलिदान को हम कभी नहीं भूल सकते. मोदी ने अपनी कुछ तस्वीरें भी ट्वीट की थीं. प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, मोदी जिस समय गुरुद्वारा गए, उस समय सड़कों पर किसी तरह का पुलिस बंदोबस्त नहीं किया गया था और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए ना ही अवरोधक लगाए गए थे.
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पहले से ही गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व को धूमधाम के साथ मनाने का फैसला किया था. इस सिलसिले में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की पिछले दिनों एक बैठक भी हुई थी. इस बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा था कि गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाशोत्सव का अवसर एक राष्ट्रीय कर्तव्य है. इससे पहले, मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा था, श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के विशेष अवसर पर मैं उन्हें नमन करता हूं. पिछड़ों की सेवा करने के प्रयासों और अपने साहस के लिए दुनिया भर में उनका सम्मान है. उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ झुकने से इंकार कर दिया था. उनका सर्वोच्च बलिदान कई लोगों को मजबूती और प्रेरणा देता है.
देश - दुनिया
बैंक खुलने का समय बदला अब से 10 बजे नहीं बल्कि सुबह 9 बजे से खुलेंगे।आइये जानिए क्या रहेगी टाइमिंग
आज से बैंक 10 बजे नहीं बल्कि सुबह 9 बजे से खुलेंगे। RBI ने 18 अप्रैल 2022 से बैंकों के खुलने के समय में बदलाव किया है। इससे ग्राहकों को अपना काम कराने के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय मिलेगा। हालांकि, बैंकों के बंद होने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मतलब बैंक पहले के टाइम से ही बंद होंगे।
रेगुलेटेड मार्केट वाले बाजार कारोबार का समय भी बदला
RBI के रेगुलेटेड मार्केट वाले बाजार कारोबार के समय में भी बदलाव किया गया है। यानी आज से विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव्स, रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स में रेपो सहित विदेशी मुद्रा (FCY)/ भारतीय रुपया (INR) ट्रेड्स जैसे RBI विनियमित बाजारों में ट्रेडिंग अपने पूर्व-कोविड समय यानी सुबह 10 बजे के बजाय 9 बजे सुबह से शुरू होंगे। यह कारोबार दोपहर के 3:30 बजे तक चलेगा। इसके पहले कारोबार सुबह 10:00 बजे से दोपहर के 4:00 बजे तक चलता था।
कोरोना के कारण घटाया था समय
कोरोना वायरस महामारी के चलते RBI ने बैंकिंग कार्य समय को कम कर दिया था। इसके पीछे उद्देश्य था कि बैंक में एक ही दिन में ज्यादा लोगों की भीड़ ना हो और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके। लेकिन, इसे अब फिर से सामान्य कर दिया गया है। देश में SBI समेत 7 सरकारी बैंक हैं। इनके अलावा देश में 20 से ज्यादा प्राइवेट बैंक हैं। इन सभी बैंकों पर नया नियम लागू होगा।
कार्ड लैस एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा जल्द
RBI ग्राहकों को जल्द ही यूपीआई का इस्तेमाल कर बैंकों और उनके एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा देने जा रहा है। RBI कार्डलेस यानी बिना कार्ड के इस्तेमाल वाले ट्रांजकैशन को बढ़ाने के लिए ऐसा करने जा रहा है। ऐसा करने के लिए यूपीआई के जरिए सभी बैंकों और उनके एटीएम से पैसे निकासी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
देश - दुनिया
बड़ी खबर: द.अफ्रीका में बाढ़ ने मचाया कोहराम, 400 लोगो की हुई मौत, 40 हजार लोग घर से हुये बेघर…

कोरोना जैसी आपदा से दक्षिण अफ्रीका उभरना शुरू ही हुआ था कि यहां एक और तबाही शुरू हो गई है। अब दक्षिण अफ्रीका बाढ़ की चपेट में है। क्वाजुलु-नताल प्रांत व डरबन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 443 हो गई है। करीब चार हजार घर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। 40 हजार लोग बेघर हैं और 13,500 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसके अलावा 58 अस्पतालों को भी नुकसान पहुंचा है। कंपनी नेटकेयर 911 के शॉन हर्बस्ट ने बताया, दुख की बात है कि अभी भी घरों से शव बरामद किए जा रहे हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में शव ज्यादा मिल रहे हैं।
बुनियादी ढांचे को हुआ बहुत नुकसान
बाढ़ ने दक्षिण अफ्रीका के कई शहरों के बुनियादी ढांचे को बहुत नुकसान पहुंचाया है। भारी बारिश के कारण यहां सड़कों, स्कूलों, बिजली, सरकारी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मौसम सेवा के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रांत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं डरबन इमरजेंसी मेडिकल सर्विस की ओर से कहा गया है कि पहली बार बाढ़ आने के बाद जीवित बचे लोगों के मिलने की उम्मीद कम है। अब सिर्फ मानवीय सहायता पर ध्यान दिया जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ के कारण अब तक 63 लोग लापता हैं।
चार हजार लोगों को राहत कार्य में उतारा गया
दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े शहर डरबन में बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया है। यहां भी स्कूल, सड़कें, घरों को बहुत नुकसान हुआ है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में चार हजार लोगों को राहत कार्य में लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में इससे ज्यादा भयानक बाढ़ नहीं देखी है
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं बंपर भर्ती, जाने शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया7 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब7 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
Lifestyle4 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
जॉब6 days agoपरिवहन उप निरीक्षक की निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 100 पदों पर बम्फर भर्ती,1 लाख 50 तक मिलेगी सैलरी..
-
जॉब7 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन
-
जॉब4 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…





























You must be logged in to post a comment Login