Connect with us

जरा हटके खबर

CG News: पैंगोलिन की तस्करी करते 3 तस्कर को वन विभाग की टिम ने किया गिरफ्तार…

Published

on

 

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में वन विभाग की टीम ने जिंदा पैंगोलिन की तस्करी करते हुए 3 लोगों को पकड़ा है। तीनों आरोपी पैंगोलिन को बोरी में भरकर बाइक से बेचने ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पकड़े गए पैंगोलिन की कीमत करीब 10 लाख 54 हजार रुपए है। इस मामले में कुछ और लोग भी शामिल हैं जिन्हें वन विभाग की टीम अभी पकड़ नहीं पाई है। मामला जिले के बकावंड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर वन विभाग को सूचना मिली थी कि बकावंड इलाके में कुछ लोग पैंगोलिन की तस्करी करने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर वन विभाग ने 2 टीमें बनाई, जिन्हें कार्रवाई के लिए भेजा गया था। सुबह से लेकर शाम तक करीब 9 घंटे तक दोनों टीम इलाके के गांवों में चक्कर लगाती रही। टीम ने बकावंड ब्लॉक के भरंडा गांव के पास 1 बाइक में 3 संदिग्धों को देखा। उनके पास एक बोरी भी थी। जिनसे पूछताछ की गई और उनके पास जो बोरी थी उसकी तलाशी ली गई। वन कर्मियों ने बोरी से जिंदा पैंगोलिन बरामद किया। जिसके बाद तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं ये तस्कर पैंगोलिन को कई दिनों से अपने पास रखे हुए थे। जो महंगे दामों में बेचने के फिराक में थे। जगदलपुर DFO केशव साहू ने बताया कि, डॉक्टर से पैंगोलिन की जांच करवाई गई है। वह बिल्कुल स्वस्थ है। जिसका वजन करीब 17 किलो है। जिन 3 आरोपियों को पकड़ा गया है फिलहाल उनपर कार्रवाई करने की प्रक्रिया चल रही है। इस मामले में और भी कुछ लोग शामिल हैं। जिन्हें जल्द ही पकड़ा जाएगा।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जरा हटके खबर

रहस्यमयी: अंतरिक्ष से एलियनो ने इस गाँव में फेका ये रहस्यमयी गोला, ग्रामीणों में मचा अफरातफरी… वैज्ञानिक गंभीरता से कर रहे है इसकी जाँच…

Published

on

 

 

Mysterious Ball: गुजरात के कई गावों में रहस्यमयी गोले मिल रहे हैं जो अंतरिक्ष से नीचे गिरे हैं। आसमान से गोले गिरने के बाद गुजरात के इन गावों में हड़कंप मच गया है। अभी तक गुजरात के तीन जिलों में अंतरिक्ष से गिर गोले मिले हैं। वडोदरा के तीन गावों में ऐसे मलबे मिले हैं। गेंद की आकार के इन गोलों को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया है। गुजरात के गांवों में मिलने वाले इन गोलों की भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) जांच करेगा।

12 मई को सबसे पहले गुजरात के आणंद जिले के भालेज, खंभोलज और रामपुरा गावों में सबसे पहले अंतरिक्ष से गिरे गोले मिले थे। फिर खेड़ा जिले के चकलासी गांव में ऐसे गोले मिले। इनमें कुछ गोले धातु की गेंदों की तरह हैं। 14 मई को वडोदरा जिले के सावली गांव में भी ऐसा ही गोला मिला है। स्थानीय फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्रीज (एफएसएल) के विशेषज्ञों ने बायोहैजर्ड्स इलाकों की जांच की जो इंसानों और जानवरों को प्रभावित कर सकते हैं।
ग्रामीण वडोदरा के एसपी रोहन आनंद का कहना है कि सावली में पाए गए वस्तुओं को जांच के लिए गांधीनगर में फोरेंसिक विज्ञान निदेशालय (डीएफएस) भेजा जाएगा। आणंद के एसपी अजीत राजियन का कहना है कि जिले के तीन गांवों में गिर गोले मिश्र धातुओं से बने हुए लगे रहे हैं। उनका कहना है कि इसका इस्तेमाल रॉकेट छोड़ने के दौरान होता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गेंदों का वजन पांच किलोग्राम है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खेड़ा के एसपी राजेश गढ़िया अहमदाबाद में भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) के वैज्ञानिकों से संपर्क साधा है ताकि इन संदिग्ध गोलों की जांच की जा सके। पीआरएल अंतरिक्ष विभाग के तहत आने वाला एक स्वायत्त संस्थान है। अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर यह क्या चीज है।

चीन के प्रक्षेपण वाहन का हो सकता है मलबा 

हार्वर्ड स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के खगोलशास्त्री जोनाथन मैकडॉवेल का कहना है कि यह चीन के प्रक्षेपण वाहन चांग झेंग 3 बी सीरियल Y86 का मलबा हो सकता है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग किए जा रहे दावे

गुजरात के कई गावों में गोले गिरने की घटनाएं सामने आने के बाद इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया भी वायरल हो गई हैं। इंटरनेट पर यूजर्स इन गेंदों को लेकर अलग-अलग दावे कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये एलियंस के गोले हैं। हालांकि अब यह जांच के बाद ही पता चल पाया कि आखिर ये गोले किस चीज के हैं और क्या हैं?

Continue Reading

जरा हटके खबर

रहस्यमयी: असानी तूफान के साथ बहता हुआ आया यह सोने का रथ देख हैरान हुए लोग, देखे वायरल VIDEO

Published

on

By

 

देश में असनी तूफान को लेकर चर्चा हो रही होइ और इस दौरान के कई वीडियो सुर्खियों में बने हुए हैं। इन सभी के बीच एक बेहद ही रहस्यमय घटना ने सबका ध्यान अपनी तरफ कर लिया है। जी दरअसल आप सभी को यह जानने के बाद हैरानी होगी कि एक रहस्यमयी सोने का रथ नजर आया है। जी हाँ, एक बहुत ही खूबसूरत सोने के रंग का रथ मंगलवार शाम आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में सुन्नपल्ली सी हार्बर में देखा गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और जो इसे देख रहा है वह हैरानी जता रहा है। अब तक इस वीडियो को लाखों को लोगों ने देखा और आगे शेयर किया है। जी हाँ और इस वीडियो के अंदर कुछ लोग उफनते पानी में से इस सोने के रथ को खींचते हुए किनारे पर लेट दिखाई दे रहे हैं। हालाँकि सोने के रंग का यह रहस्यमयी रथ कहां से बहता हुआ आया है यह नहीं पता चला?

आप सभी को बता दें कि यह वायरल वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने ही बनाया है, और इस पूरी घटना पर नौपाड़ा के एसआई ने कहा कि “हो सकता है कि यह रथ बहते हुए किसी दूसरे देश से आया हो। हमने इंटेलिजेंस और उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है।” कहा जा रहा है सोने की परत वाला यह सुंदर रथ म्यांमार, मलेशिया या थाईलैंड से बहता हुआ आंध्र प्रदेश तक आ सकता है। हालांकि, संथाबोम्मली तहसीलदार जे चलमैय्या ने कहा कि ‘यह किसी अन्य देश से नहीं आया होगा, बल्कि रथ का उपयोग भारतीय तट पर कहीं फिल्म की शूटिंग के लिए किया जा रहा होगा, लेकिन बहुत तेज बहाव के कारण यह रथ बहता हुआ श्रीकाकुलम तट पर आ पहुंचा।’ हालाँकि अब तक इस बात का पुख्ता जवाब नहीं मिल पाया है कि यह रथ आखिर आया कहां से है? अब अगर बात करें चक्रवाती तूफान आसानी के आतंक की तो आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके और रायलसीमा क्षेत्रों में बुधवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। हालाँकि बंगाल की खाड़ी में यह तूफान कमजोर पड़ गया है।

 

बीते बुधवार सुबह चक्रवाती तूफान मछलीपट्टनम से लगभग 50 किमी दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा से 150 किमी दक्षिण-पश्चिम और विशाखापत्तनम से 290 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था। जी हाँ और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवाती तूफान दोपहर से शाम के दौरान नरसापुर, यनम, काकीनाडा, तुनी और विशाखापत्तनम तटों से होकर गुजरेगा। वहीँ इसके बाद तूफान के रात में उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना हैं।

Continue Reading

जरा हटके खबर

अजब गज़ब: मिलिये ऐसे रहस्यमयी पक्षी से जो कभी नही रखता धरती पर कदम… 

Published

on

By

 

 

 

Knowledge News: दुनियाभर में कई ऐसे जीव-जन्तु हैं, जिनकी अपनी खास विशेषताएं हैं. आज हम आपको एक ऐसे रहस्यमयी पक्षी के बारे में बताएंगे. जिसके बारे में कहते हैं कि वह अपने पूरे जीवन में कभी जमीन पर पैर नहीं रखता है. यह सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन बात बिल्कुल सच है. अब आप सोच रहे होंगे कि क्या यह पक्षी कभी धरती पर उतरता ही नहीं है. तो इसका जवाब है.. हां, यह पक्षी धरती पर उतरता है, लेकिन अपने पैरों में लकड़ी का टुकड़ा लेकर.

भारत में पाया जाता है हरियल

माना जाता है कि यह पक्षी उसी लकड़ी के टुकड़े पर बैठता है. सबसे खास बात है कि यह पक्षी भारत में बहुतायत में पाया जाता है.आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह पक्षी भारत के महाराष्ट्र राज्य का राजकीय पक्षी है. इस पक्षी का नाम हरियल है. 29 सेंटीमीटर से लेकर 33 सेंटीमीटर तक के आकार वाले इस पक्षी का वजन सिर्फ 225 ग्राम होता है. सबसे खास बात यह है कि हरियल एक सामाजिक प्राणी है, जो हमेशा झुंड में रहना पसंद करता है. हरियल के पंखों का फैलाव 17 से 19 सेंटीमीटर होता है. हल्के पीला और हरे रंग का हरियल ओलिव के फल से बिल्कुल मिलता-जुलता है. हरियल के सिर के ऊपर हल्के नीले-भूरे रंग के बाल उगते हैं. हरियल को ऊंचाई वाले पेड़ पसंद हैं. यह ज्यादातर जंगलों में ही रहता है. हरियल पीपल और बरगद के पेड़ों पर अपना घोंसला बनाना पसंद करते हैं और भोजन की तलाश में शहरों के पार्क में भी देखे जाते हैं.

मादा को रिझाने के लिए करते हैं डांस

हरियल बहुत ही कम जमीन पर उतरते हैं. यह हमेशा पेड़ों और ऊंचे स्थानों पर ही बैठना पसंद करते हैं. इनकी एक खास बात यह होती है कि ये पूर्णतया शाकाहारी होते हैं. ये फल और अनाज के दाने खाकर अपना पेट भरते हैं. इसके अलावा कई बार फूलों की कलियां, छोटे पौधों के अंकुर तथा बीज भी खाना पसंद करते हैं. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह अपनी मादा को रिझाने के लिए डांस करता है. इसका वैज्ञानिक नाम Treron Phoenicoptera है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़20 hours ago

अवैध शराब डिलीवरी: देर रात बेख़ौफ़ होकर शराब की डिलीवरी, आबकारी विभाग ने मौके पर पहुँचकर 6 जगहों पर मारा छापा…

      रायपुर शहर के कुछ बेखौफ बार मालिक अपनी मनमर्जी पर उतर आए। शहर में कुछ बार देर...

छत्तीसगढ़21 hours ago

लू से हुआ लोगो का बुरा हाल, शहरों का टेम्प्रेचर 45 डिग्री से पार, जानिए इससे कैसे बचें..

  देश के कई शहरों का टेम्प्रेचर 45 डिग्री से पार चला गया है। ऐसे में बाहर निकलते हैं तो...

छत्तीसगढ़21 hours ago

घरेलू LPG गैस सिलेंडरो के दामो मे हुई बढोतरी, 3 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी, सिलेंडर के दाम 1003 तक पहुचे..

  गैस सिलेंडर की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर इजाफा हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG गैस...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: किसान न्याय योजना की पहली क़िस्त 21 मई को सीधे किसानो के खातो में भेजी जाएगी, 1700 करोड़ रुपए होंगे ट्रांसफर…

  दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना से इस साल की...

छत्तीसगढ़2 days ago

खुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…

    छत्तीसगढ़ के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के रोजगार सहायकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब6 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • 7 days ago

    यहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ… 

  • Tech & Auto7 days ago

    लॉन्च होते ही TATA की यह इलेक्ट्रिक कार ने मचाई खलबली, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    खुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…

  • जॉब7 days ago

    डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती,जल्द ज़ारी होगी नोटिफिकेशन,ये रही पूरी डिटेल…

  • जॉब7 days ago

    लेक्चरर की निकली भर्ती,आवेदन 16 मई से शुरू…ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…