छत्तीसगढ़
फर्जी अस्पताल घोटाले मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश में हुए कथित एक हजार करोड़ के फर्जी अस्पताल घोटाले मामले में हाईकोर्ट से सुनवाई को कहा है। सुप्रीम कोर्ट में पेश स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) में सुनवाई करते हुए इस प्रकरण को वापस छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ही भेजा गया है। देश की सबसे बड़ी अदालत ने कहा है कि मामले में याचिकाकर्ताओं विवेक ढांढ और एमके राउत का पक्ष सुनते हुए फैसला करें।
रायपुर कुशालपुर निवासी कुंदन सिंह ठाकुर ने प्रदेश में प्रशासनिक लगाम संभालने वाले कुछ IAS अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक जनहित याचिका दायर कर रिटायर्ड अफसरों द्वारा बड़ी गड़बड़ी करने का दावा है। बताया गया है कि सूचना के अधिकार के तहत जानकारी हासिल करने पर कई तथ्य सामने आए हैं। पता चला है कि नया रायपुर स्थित इस कथित नि:शक्त जन अस्पताल को एक NGO द्वारा चलाया जा रहा है। अस्पताल में करोड़ों की मशीनें खरीदी गईं हैं। रखरखाव में भी करोड़ों का खर्च आना बताया गया। तब ये जानकारी सामने आई कि न कोई अस्पताल है न कोई NGO, सब सिर्फ कागजों में है। मामला साल 2015-2016 के आसपास का है।
हो चुका है FIR का आदेश
साल 2018 में जनहित याचिका एडवोकेट देवर्षि ठाकुर के माध्यम से पेश की गई। मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि ये 1 हजार करोड़ का घोटाला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने साल 2019 में हुई सुनवाई में घोटाले में शामिल अफसरों पर एफआईआर दर्ज कर करने के निर्देश दिए। तब महाधिवक्ता ने शासन का पक्ष प्रस्तुत किया उन्होंने बताया था कि CBI की जगह यह मामला राज्य पुलिस को सौंपा जाए।
सरकार की तरफ से कहा गया कि पुलिस जो जांच करे उसे स्वयं हाईकोर्ट अपनी निगरानी मे रखे। दूसरी तरफ रिटायर्ड IAS और प्रदेश के मुख्य सचिव रह चुके विवेक ढांढ और एम के राउत ने सुप्रीम कोर्ट में SLP दायर की थी। इसी पर सुनवाई करते हुए अदालत ने अब हाईकोर्ट को सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं।
यह है मामला
कुंदन सिंह ठाकुर की ओर से अधिवक्ता देवर्षि ठाकुर ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। इसमें बताया गया था कि राज्य के 6 आईएएस अफसर आलोक शुक्ला, विवेक ढांड, एमके राउत, सुनील कुजूर, बीएल अग्रवाल और पीपी सोती समेत सतीश पांडेय, राजेश तिवारी, अशोक तिवारी, हरमन खलखो, एमएल पांडेय और पंकज वर्मा ने फर्जी संस्थान स्टेट रिसोर्स सेंटर (SRC) (राज्य स्रोत नि:शक्तजन संस्थान) के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला किया है। इसी मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने CBI से इस पर FIR दर्ज कर जांच करने कहा था। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। अब ये केस फिर से चर्चा में आ गया है। इस पर हाईकोर्ट अब सुनवाई की प्रक्रिया पूरी करेगा।


छत्तीसगढ़
Health Tips: बदलते मौसम के साथ रखे, अपनी सेहत का इस प्रकार ध्यान….
जून के अंत तक प्राय: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून आ जाता है। हालांकि मानसून के शुरुआती दिनों में कभी धूप-कभी बारिश की स्थिति सेहत के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण हो जाती है। वातावरण में आद्रता की शुरुआत के साथ ही कई प्रकार के रोगजनक भी पनपने शुरू हो जाते हैं जो कई तरह की बीमारियों का कारण बनते हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस मौसम में सभी लोगों से निरंतर खान-पान और स्वच्छता को लेकर विशेष ध्यान देते रहने की सलाह देते हैं।
यह मौसम मच्छरों के प्रजनन के लिए भी काफी अनुकूल माना जाता है, जिसके कारण बरसात शुरू होते ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी कई तरह की मच्छर जनित बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस बदलते मौसम के समय में सभी लोगों को अपनी सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। जरा सी भी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। आइए जानते हैं कि इस मौसम में किन बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है और इससे बचाव के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए?
सर्दी और फ्लू की समस्या
बरसात के मौसम में होने वाला तापमान में भारी उतार-चढ़ाव शरीर को बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण के लिए अतिसंवेदनशील बना देता है, यह आपमें मौसमी सर्दी और फ्लू की समस्या का कारण बन सकता है। मौसम में बदलाव के कारण होने वाली इस समस्या का जोखिम कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में अधिक देखा जाता रहा है। इससे बचाव के लिए पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। हल्का गर्मी पानी पीने से इस तरह के संक्रमण से छुटकारा पाया जा सकता है।
मच्छर जनित रोगों का खतरा
मानसून के इस समय में कई तरह के मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया और डेंगू आदि का खतरा काफी बढ़ जाता है। बारिश के कारण भरे हुए पानी को मच्छरों के प्रजनन की प्रक्रिया के लिए काफी उपयुक्त माना जाता है, पानी जमा होने से रोकें। इस मौसम में संक्रमित मच्छरों को काटने के कारण मलेरिया या डेंगू जैसी बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। ये दोनों ही बीमारियां गंभीर स्थितियों में जानलेवा भी हो सकती हैं, इसलिए इनसे बचाव के लिए मच्छरों को पनपने से रोकने के प्रयास किए जाने चाहिए।
हेपेटाइटिस ए का खतरा
हेपेटाइटिस ए, मुख्यरूप से दूषित भोजन या पानी के कारण होने वाली समस्या है जो मुख्यरूप से लिवर को प्रभावित करता है। हेपेटाइटिस-ए के कारण बुखार, उल्टी और शरीर पर दाने आदि हो सकते हैं। स्वच्छता की कमी के कारण इन समस्याओं का जोखिम अधिक हो सकता है। इस तरह की समस्याओं से बचे रहने के लिए भोजन और जल की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक हो जाता है।
छत्तीसगढ़
CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद हो गए। दरअसल CRPF की रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) ड्यूटी पर निकली थी। उसी दौरान हमला हो गया। जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जानकारी मिली है कि नक्सलियों को पहले से इस बात की सूचना थी कि जवान यहां पर आने वाले हैं। इसलिए उन्होंने एंबुश (घात) लगाकर जवानों को फंसाया, फिर फायरिंग शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद इलाके से लगे ओडिशा के नुवापाड़ा जिले में CRPF 19 बटालियन के जवान रोड ओपनिंग ड्यूटी पर निकले थे। वो अभी भैंसादानी थाना क्षेत्र के बड़ापारा के जंगल के पास पहुंचे थे, तभी जंगल से नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसी फायरिंग में ASI-शिशुपाल सिंह, ASI-शिवलाल और कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र कुमार सिंह शहीद हो गए हैं। शिशुपाल सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले थे। शिवलाल महेंद्रगढ़ और धर्मेंद्र सिंह रोहतास के रहने वाले थे।
मौके पर करीब 100 नक्सली
फायरिंग की आवाज आने पर जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। कहा जा रहा है कि मौके पर 100 से ज्यादा नक्सली मौजूद थे। फिलहाल सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। साथी जवानों ने शहीद हुए जवानों के शव किसी तरह वहां से निकाले। जवानों के शव कैंप तक भेजे जा रहे हैं। नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है। अभी यह पता नहीं चल सका है।
मुठभेड़ वाली जगह से हथियार भी मिले
मौके से कुछ हथियार भी बरामद किए गए गए हैं। घटनास्थल के पास में ही CRPF का एक कैंप भी कुछ दिन पहले खुला है। यह इलाका नक्सलियों के कोर इलाके में गिना जाता है।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से लगे जंगल में नक्सलियों का हमला
छत्तीसगढ़
चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी कर दिए है, जिन उम्मीदवारों ने 10वीं पास कर ली हैं और अनुभव हैं तो आज ही इन पदों के लिए फॉर्म भर सकते है, ऐसा मौका नहीं मिलेगा आपको सरकारी नौकरी पाने का, आज ही इन पदो के लिए फॉर्म भर दें।
कितना मिलेगा वेतन-
चपरासी – नियमानुसार
महत्वपूर्ण तिथि व सूचनाएं –
परीक्षा का नाम- चपरासी
कुल पद – 80
अंतिम तिथि – 2-7-2022
स्थान- रायपुर
आयु सीमा- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु विभाग के नियमनुसार मान्य होगी।
वेतन- उम्मीदवारों विभाग के नियमानुसार वेतन दिया जाएगा।
योग्यता- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 8वीं, 10वीं पास हो और अनुभव हो।
चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा आवेदनकर्ता का चयन।
ऐसे करें आवेदन- योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप पर फॉर्म भर सकते है, साथ ही शिक्षा और अन्य योग्यता, डेट ऑफ़ बर्थ और अन्य आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों के साथ स्वयं प्रतिबंधात्मक प्रतियां और नियत तारीख से पहले भेजना अनिवार्य है।
-
Tech & Auto7 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
ज्योतिष7 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई
-
व्यापर6 days agoKisan Vikas Patra योजना में करें निवेश जल्द हो जायेगा पैसा डबल,ये रही स्कीम की प्रोसेस
-
छत्तीसगढ़7 days agoचपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…
-
Tech & Auto5 days agoINVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर





















You must be logged in to post a comment Login