देश - दुनिया
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का बड़ा ऐलान जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल नहीं होने तक खुद नहीं लड़ेंगी चुनाव

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती फिलहाल किसी भी चुनाव में दावेदारी पेश नहीं करेंगी। उन्होंने कहा है कि वे खुद जब तक कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी, जब तक जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल नहीं हो जाता। महबूबा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को इस बात पर फोकस करना चाहिए कि राज्य के लोगों के साथ दिल की दूरी कैसे मिटाई जाए?
पार्टी फैसला करेगी
महबूबा ने कहा, ‘मैंने कई बार स्पष्ट किया है कि मैं केंद्रशासित प्रदेश के तहत कोई चुनाव नहीं लड़ूंगी, लेकिन साथ ही मेरी पार्टी इस तथ्य से भी अवगत है कि हम किसी को राजनीतिक स्थान नहीं लेने देंगे। हमने पिछले साल जिला विकास परिषद का चुनाव लड़ा था। इसी तरह अगर विधानसभा चुनाव की घोषणा होती है तो पार्टी बैठकर चर्चा करेगी।’
दमन के युग को खत्म करना होगा
महबूबा ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने करने के लिए 5 अगस्त 2019 को पारित किए गए आदेशों को हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ रिश्ते बेहतर करने होंगे। सेंट्रल लीडरशिप को उनके दर्द को समझना होगा। इसके लिए पारित सभी कठोर आदेशों पर अमल को रोकना होगा। आजकल जम्मू-कश्मीर में दमन का युग है। इसे खत्म करना होगा।
केंद्र से पूछा सवाल
उन्होंने सवाल किया कि जिस किसी को भी किसी अधिकारी के खिलाफ शिकायत होती है, उसे ऐहतियाती हिरासत में डाल दिया जाता है। ट्विटर पर वास्तविक भावनाओं को उजागर करने से आपको जेल हो जाती है। क्या इसे ही लोकतंत्र कहा जाता है? इस तरह की कार्रवाइयों पर तत्काल रोक लगाने और लोगों को खुलकर सांस लेने देने की तत्काल जरूरत है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
इससे पहले 24 जून को जम्मू-कश्मीर पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। इसमें जम्मू-कश्मीर के सभी बड़े नेता शामिल हुए थे। इसमें शामिल महबूबा ने इस बात पर जोर दिया था कि विश्वास बहाली के कई उपाय करने की जरूरत है। इनमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्रों के पर्यटन और व्यापारिक समुदाय को राहत प्रदान करना शामिल है।


देश - दुनिया
जाने क्यों? हवन के दौरान कहा जाता है बार-बार स्वहा, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

हमारी जिंदगी में ऐसी कई चीजें हम देखते हैं या करते हैं, जिसका कारण हमें नहीं पता. सभी ऐसा करते हैं, इसी वजह से हम भी उस काम को वैसा ही कर तो देते हैं. लेकिन जान नहीं पाते कि आखिर इसकी वजह क्या है. पूजा और हवन भारत में काफी महत्व रखता है. हिंदू धर्म में लोग अलग-अलग ऑकेजन पर पूजा-हवन करते हैं. जब कभी हवन करवाया जाता है तो अग्निकुंड में पंडित जी भगवान को अर्घ्य देते हुए स्वाहा बोलते हैं. हम भी उनके पीछे ऐसा ही करते हैं.
पूजा-पाठ में हवन करवाने से इंसान का मन और भगवान प्रसन्न हो जाते हैं, इस दौरान जब भी अग्निकुंड में घी या धूप डाला जाता है, तो लोग स्वाहा बोलते हैं. चाहे रियल लाइफ हो, या फिल्में, ऐसा होता ही है. लोग इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्वाहा बोलते जाते है लेकिन कई लोगों को इसकी वजह नहीं पता है. अग्निकुंड में घी डालते हुए स्वाहा यूं ही नहीं कहा जाता है. इसका एक ख़ास मतलब है और इसकी एक ख़ास वजह है. अगर आपको भी इसकी वजह नहीं पता है, तो आज हम इसकी जानकारी आपको देने जा रहे हैं.
ये है स्वाहा का मतलब
अग्निकुंड में घी डालते हुए स्वाहा बोलने के पीछे एक ख़ास कारण है. दरअसल, स्वाहा है मतलब है किसी भी चीज को सही-,सलामत रीति-रिवाज के साथ उसके प्रिय स्थान तक पहुंचाना. अगर पुराणों का हवाला दें, स्वाहा असल में भगवान अग्नि की पत्नी हैं. हवन करते हुए हम अग्नि के पास अपनी रिक्वेस्ट के साथ अर्जी लगाते हैं. आमतौर पर माना जाता है कि पति अपनी पत्नी की बात सुनता है और मानता है. इसलिए स्वाहा बोलने के साथ इंसान अपनी रिक्वेस्ट अग्नि देव तक उनकी पत्नी के जरिये पहुंचाता है.सिर्फ पत्नी की ही सुनते हैं
अग्नि देव
पुराणों के मुताबिक़, जब तक भगवान आपका दिया प्रसाद ग्रहण नहीं करते, तब तक कोई भी पूजा सफल नहीं मानी जाती. हवन के दौरा जब अग्निकुंड में घी डाला जाता है तो इसके साथ ही इंसान अपनी विश भी भगवान तक पहुंचाता है. स्वाहा अग्निदेव की पत्नी का नाम है. वो प्रजापति दक्ष की बेटी भी हैं और उनका विवाह अग्निदेव से हुआ है. इन्हीं के माध्यम से लोग स्वाहा बोलकर अपनी मुराद अग्निदेव तक पहुंचाते हैं.
देश - दुनिया
FREE SILAI MACHINE YOJNA: इन महिलाओ को सरकार दे रही है फ्री सिलाई मशीन, ऐसे उठाये इसका लाभ…

Free Silai Machine Yojana: देश में महिलाओं की स्थिति को सुधारने और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और कई राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम फ्री सिलाई मशीन योजना है। योजना के अंतर्गत देशभर की महिलाओं को सरकार मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है। इस स्कीम का उद्देश्य देश में स्वरोजगार को बढ़ाना और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इस योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनकी उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है। इस योजना को खासतौर पर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ पाकर महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। ऐसे में उन्हें जीवन में किसी प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर विजिट करना है। उसके बाद आवेदन फॉर्म को अपने डिवाइस में डाउनलोड करना होगा। आवेदन फॉर्म भरते वक्त आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। इस स्थिति में आपके रजिस्ट्रेशन को रद्द किया जा सकता है।
आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
अगर आप फॉर्म में गलत जानकारी दर्ज करते हैं। इस स्थिति में आपका आवेदन रद्द हो जाएगा। इसके अलावा आपको अपने आवेदन के साथ उन जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी अटैच करना है, जिनकी आवश्यकता है।
अगर आवेदन करते समय आप मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अटैच नहीं करते। इस स्थिति में आपके आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करते समय आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने के लिए आपको फॉर्म ध्यानपूर्वक फिल करके उसे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करना होता है।
देश - दुनिया
MONSOON UPDATE: अब प्रचंड गर्मी से मिलेगी राहत, देश के इन राज्यों में शुरू हुई प्री-मानसून बारिश, जाने अपने राज्यों का हाल…

Monsoon Update: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में जनता इस बात का इंतजार कर रही है कि यहां जल्द से जल्द मानसून आए और उसे राहत मिले। हालांकि दक्षिणी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, अंदरूनी गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बीते कुछ समय से प्री-मानसून बारिश शुरू हो चुकी है।
वहीं अगर मानसून की बात करें तो वो मुंबई को पार कर गया है लेकिन रविवार तक वहीं टिका हुआ है। हालांकि अब ये जल्द ही आंध्र, दक्षिणी गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ हिस्सों तक पहुंचेगा।
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में इस तारीख तक बदल सकता है मौसम
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 15 जून के बाद ही मौसम बदलने की संभावना है। तब तक यहां गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। हालांकि 15 जून के बाद इन राज्यों के कुछ हिस्सों में आंधी आ सकती है।
वहीं उत्तरी व मध्य राजस्थान में अगले दो दिनों में बारिश की संभावना है और बिहार में 15 जून से हवाओं का रुख बदल सकता है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश की प्रबल संभावना है।
मध्य प्रदेश और बिहार में कब बदलेंगे हालात
मध्य प्रदेश में मानसून 15 या 16 जून के आसपास पहुंच सकता है। हालांकि बीते 24 घंटों में यहां के 50 फीसदी हिस्से में प्री मानसून बारिश हुई है
वहीं बिहार में अगले 48 घंटे में मानसून की एंट्री हो जाएगी और 3-4 दिन में इसका असर पूरे राज्य में दिखेगा। इसके बाद ही बिहार में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
-
जॉब7 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब6 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब6 days agoकांस्टेबल की निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoSarkari Naukri: 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तिया, जल्द ही करे आवेदन..





























You must be logged in to post a comment Login