खेल
क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, 16.25 करोड़ रुपये
IPL 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चेन्नई में हुई. आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी ने 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगाई. आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में यह पहला मौका है, जब चार खिलाड़ी 14 करोड़ या उससे ज्यादा में बिके हैं. क्रिस मॉरिस जहां आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. वहीं काइल जेमिसन, जाय रिचर्डसन, ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी नीलामी में छाए रहे. अनकैप्ड खिलाड़ियों में कृष्णप्पा गौतम, शाहरुख खान और रिले मेरेडिथ पर पैसों की बरसात हुई.साउथ अफ्रीका के ऑलरांउडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है. मॉरिस युवराज सिंह को पीछे छोड़ आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2015 में 16 करोड़ में खरीदा था. साथ ही वह विराट कोहली के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.विराट को पिछले साल 17 करोड़ रुपये की सैलरी मिली थी. मॉरिस ने नीलामी में अपना बेस प्राइस 75 लाख रखा था. मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी मॉरिस को खरीदने के लिए जद्दोजहद की, लेकिन राजस्थान ने अंत में बाजी मारी. मॉरिस 2015 के आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं.


खेल
टेस्ट कप्तान की नियुक्त: आगामी श्रीलंका श्रृंखला के लिए बुुमराह बने टेस्ट टीम की उप-कप्तान
रोहित शर्मा अब भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के नए कप्तान होंगे। उन्हें आगामी श्रीलंका श्रृंखला के लिए टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है। गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उप-कप्तान चुना गया है। बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने बताया कि श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से विराट कोहली और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट और टी20 सीरीज दोनों के लिए शार्दुल ठाकुर को आराम दिया गया है।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा बाहर कर दिए गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के टीम के एलान के साथ ही टीम इंडिया को विराट कोहली का उत्तराधिकारी मिल गया है। रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौर पर 2-1 से सीरीज में मिली हार के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद से सवाल हो रहा था कि अगला कप्तान कौन होगा? कई नाम सामने आ रहे थे। इनमें रोहित शर्मा का नाम सबसे आगे था और उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपकर सीनियर टीम के चयनकर्ताओं ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
खेल
IPL 15वां सीजन 27 मार्च से होंगे शुरू,जाने शेड्यूल

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन अगले महीने के आखिर में शुरू होगा और मई के अंत में इसका फाइनल खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगले हफ्ते आईपीएल 2022 के लिए फुल शेड्यूल जारी करेगा। कोरोना वायरस के किसी भी खतरे से बचने के लिए बीसीसीआई 15वें सीजन में लीग चरण के सभी मैचों को महाराष्ट्र में ही आयोजित करने के लिए तैयार है। आईपीएल 2021 से सीख लेकर बोर्ड इस बार कोई जोखिम नहीं लेगा और आईपीएल 2022 के सभी 70 लीग मैच को महाराष्ट्र में ही आयोजित करेगा।
लीग 15वें सीजन के लिए हाल में बेंगलुरु में खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी।इनसाइडस्पोर्ट्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत 27 मार्च से होगी और मई के आखिरी में इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बीसीसीआई अधिकारी का मानना है कि महाराष्ट्र में पूरे लीग चरण के आयोजन से उड़ान यात्रा से बचा जा सकेगा जिससे कोविड-19 का खतरा कम होगा।खबरों के अनुसार, रिलायंस जियो स्टेडियम को आईपीएल 2022 के लिए संभावित लिस्ट में शामिल किया गया है.
और इस मैदान पर भी IPL मैच खेले जा सकते हैं। यह स्टेडियम सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है और मौजूदा समय में यह मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान है। कुल मिलाकर बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 के लिए छह स्थानों, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में चार को शॉर्टलिस्ट किया है। हालांकि जियो स्टेडियम को अभी ब्रॉडकास्ट टीम से क्लीरेंस मिलना बाकी है। आईपीएल 2022 के प्लेआफ और फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने की उम्मीद है।
खेल
Ipl: ये हैं मुंबई इंडियंस की पूरी टीम,जाने सबसे महगा खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट जब ऑक्शन टेबल पर था तो साफ दिख रहा था कि टीम अपने टारगेट प्लेयर्स की लिस्ट पहले ही तैयार करके आई है। मैनेजमेंट की कोशिश थी कि अपनी पसंद के खिलाड़ी को हर हाल में अपने पाले में किया जाए
आईपीएल की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर ने वाली टीम मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर तैयार है। हालांकि मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2021 का सीजन काफी खराब गया था और टीम प्लेआफ में भी नहीं जा पाई थी। इस बार टीम ने उस कमी को दूर करने की कोशिश की है। मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट जब ऑक्शन टेबल पर था तो साफ दिख रहा था कि टीम अपने टारगेट प्लेयर्स की लिस्ट पहले ही तैयार करके आई है। मैनेजमेंट की कोशिश थी कि अपनी पसंद के खिलाड़ी को हर हाल में अपने पाले में किया जाए, कई बार टीम को सफलता मिली और कुछ बार नाकामी भी हाथ लगी है। टीम की कमान इस बार भी रोहित शर्मा के हाथों में होगी। टीम ने अपने कुछ पुराने खिलाड़ियों की टीम में वापसी कराई है। साथ ही बाकी खिलाड़ी भी अच्छी खासी संख्या में खरीदे गए हैं।
मुंबई इंडियंस के रिटेन प्लेयर्स
रोहित शर्मा : 16 करोड़
जसप्रीत बुमराह : 12 करोड़
सूर्य कुमार यादव : 8 करोड़
कीरोन पोलार्ड : 6 करोड़
मुंबई इंडियंस की टीम
ईशान किशन : 15.25 करोड़
डेवाल्ड ब्रेविस : 3 करोड़
अनमोलप्रीत सिंह : 20 लाख
वासिल थंपी : 30 लाख
मुरुगन अश्विन : 1.60 लाख
जयदेव उनादकट : 1.30 लाख
मयंक मारकंडे : 65 लाख
एन. तिलक वर्मा : 1.70 लाख
संजय यादव : 50 लाख
जोफ्रा आर्चर : 8 लाख
डेनियल सैम्स : 2.60 लाख
टाइमल मिल्स : 1.50 लाख
टिम डेविड : 8.25 लाख
रमनदीप सिंह : 20 लाख
आर्यन जुयाल : 20 लाख
फैबियन ऐलन : 75 लाख
रिले मेरेडिथ : 1 करोड़
राहुल बुद्धि : 20 लाख
ऋतिक शौकीन : 20 लाख
मो. अरशद खान : 20 लाख
अर्जुन तेंदुलकर : 30 लाख
-
देश - दुनिया4 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
देश - दुनिया6 days agoदेश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC को लगा तगड़ा झटका, जाने क्या है वजह…
-
देश5 days agoपोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,मिलेंगी 2500 रूपए हर महीना…
-
Lifestyle7 days agoये उम्र के आसपास पुरुषों को परेशान कर सकती हैं ये 4 समस्याएं…
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto3 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
देश - दुनिया7 days agoवित्तमंत्री सीतारमन महिलाओं पर हुई मेहरबान, जाने क्या है वजह…
-
जॉब6 days agoयहां स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स जल्द करे आवेदन…
-
Lifestyle4 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…




























You must be logged in to post a comment Login