Connect with us

मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में एक हफ्ते बाद कड़ाके की ठंड की उम्मीद, हवाओं का रुख बदला

Published

on

asa
दिसंबर माह आधा बीत चुका है, लेकिन एक-दो दिन को छोड़कर अपेक्षित ठंड नहीं पड़ी है। मौसम विज्ञानी इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ के असर से बार-बार हवाओं का रुख बदलना बता रहे हैं। वर्तमान में भी उत्तर भारत और आसपास सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं का रुख बदला हुआ है।
जिसके चलते वातावरण में आ रही नमी से बादल बन रहे हैं। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। हालांकि 19 दिसंबर को एक तीव्र आवृति के पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर 22 दिसंबर से एक बार फिर ठंड के लौटने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
साहा ने बताया कि वर्तमान में जम्मू-कश्मीर और अफगानिस्तान पर पश्चिमी विक्षोभ बने हुए हैं। हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी बन गया है। इस वजह से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण बादल, कोहरा छा रहा है। इससे न्यूनतम तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं हो रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि 19 दिसंबर को एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके असर से पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी होने की उम्मीद है। दो दिन में यह सिस्टम उत्तर भारत से आगे बढ़ जाएगा। इसके बाद 22 दिसंबर से हवा का रुख उत्तरी होने लगेगा। सर्द हवाओं से ठंड के एक बार लौटने के आसार बनेंगे।
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

मध्यप्रदेश

ग्वालियर : साइंस कालेज में दाे पक्षाें में मारपीट, दाेनाें पक्षाें में पथराव और फायरिंग की खबर

Published

on

By

साइंस कालेज में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दाैरान दाेनाें पक्षाें में पथराव भी हुआ। फायरिंग भी हाेने की खबर है। हालांकि हंगामे की जानकारी मिलने पर जब पुलिस पहुंची ताे वहां कुछ नहीं मिला। इस घटना का वीडियाे भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है।हंगामे की जानकारी मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची ताे दोनों पक्ष दाएं-बाएं हो गए।

मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल

मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। झगड़े में गोली चलने की सूचना दी थी, लेकिन वीडियो में फायरिंग करते कोई नजर नहीं आ रहा है। पुलिस भी गोली चलने से इंकार कर रही है। पुलिस मारपीट के मामले की जांच कर रही है। झांसी राेड थाना पुलिस अब झगड़ा करने वालों की वीडियो से पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही कालेज के अन्य लाेगाें से भी पूछताछ की जा रही है।

कुलसचिव की नियुक्ति को लेकर नोटिस जारी कर मांगा जवाब 

हाई कोर्ट की एकल पीठ ने जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुशील मंडेरिया की नियुक्ति को लेकर नोटिस जारी दिए हैं और चार सप्ताह में जवाब मांगा है। अशोक गोस्वामी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सुशील मंडेरिया की नियुक्ति को चुनौती दी है। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया है कि यूजीसी के नियमानुसार वही व्यक्ति कुलसचिव के लिए योग्य है, जिसकी पे स्कैल 10 हजार से अधिक है। जबकि कुलसचिव सुशील मंडेरिया की पे स्कैल दस हजार से नीचे हैं। नियुक्ति गलत है। इसे निरस्त किया जाए। राज्य शासन, उच्च शिक्षा आयुक्त व मंडरिया को नोटिस जारी कर दिए हैं। इस संबमंध में चार सप्ताह में जवाब मांगा गया है।

Continue Reading

मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश के खजुराहो में पचमढ़ी सरीखी ठिठुरन, सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्‍सियस कम तापमान

Published

on

By

उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। 24 और 26 दिसंबर को दो नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेंगे। इन तीन सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू होने की संभावना है।
पांच दिन बाद बादल छाने के साथ ही प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में खजुराहो और पचमढ़ी सबसे ज्‍यादा ठंडे रहे, जहां न्‍यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया। नौगांव व उमरिया में न्‍यूनतम तापमान 3.3 डिग्री, मंडला में 3.5 डिग्री और ग्‍वालियर में 4.1 डिग्री सेल्‍सियस रहा। बुधवार को राजधानी भोपाल का न्‍यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्‍सियस कम रहा।
साथ ही यह मंगलवार के न्‍यूनतम तापमान से 1.5 डिग्री सेल्‍सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञानी पीके साहा के मुताबिक तेज धूप निकलने और आसमान साफ रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इसके साथ-साथ उत्‍तरी सर्द हवाओं का असर कम होने से रात में भी ठंड से मामूली राहत मिली हैमौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में मौजूद हैं। बुधवार को इस सिस्टम के हिमालयीन क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है।
इसके अतिरिक्त 24 और 26 दिसंबर को भी दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेंगे। इनके प्रभाव से राजस्थान पर प्रेरित चक्रवात बनने की संभावना है। जिसके चलते हवाओं का रुख बदलेगा। हवाओं के साथ नमी आने से बादल छाने लगेंगे। इससे न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। इससे ठंड से काफी राहत मिल जाएगी। 27-28 दिसंबर को प्रदेश में कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ सकती हैं।
Continue Reading

मध्यप्रदेश

मजदूरी कर पढ़ाई, BSF में चयन, ट्रेनिंग पूरी कर लौटी तो घोड़े पर बैठाकर निकला जुलूस

Published

on

By

एक छोटे से गांव की गरीब परिवार की एक युवति का चयन बीएसएफ में होने के बाद वह ट्रेनिंग पूरी करते हुए जब अपने गांव लौटी तो ग्रामीणों ने गर्मजोशी से उसका स्वागत किया। इतना ही नहीं घो़डे पर बैठाकर बकायदा उसका जूलूस निकाला गया। यह स्वागत पाकर युवति भी अभी भूत हो गई। अब वह सशस्त्र सीमा बल की ट्रेनिंग लेने के लिए फिर से अलवर जा चुकी है।जानकारी के मुताबिक बो़डा थाने केे गांव पीपल्या रसो़डा में देवचंद भिलाला निवास करते हैं।

वह खेती काम करता है व वहीं पर उनकी बालिका संध्या उनके साथ रह रही थी। उसने गांव में परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने के चलते सेना में जाने का मन बनाया। इसके लिए गांव से ही दौ़ड की शुरूआत करते हुए तैयारी शुरू की। लंबी मशक्कत के बाद पिछले दिनों तीसरी बार में संध्या का चयन सशस्त्र सीमा बल के लिए हो गया था।

चयन के बाद वह 08 माह से राजस्थान के अलवर में ट्रेनिंग कर रही थी। ट्रेनिंग करने के बाद जब गांव लौटी तो उसका गर्म जोशी से स्वागत किया। घो़डे पर बैठाकर गांव में उसका जुलूस निकाला गया। अब वह कुछ दिन गांव में रूकने के बाद वापस राजस्थान के लिए जा चुकी है। उनकी पोस्टिंग मूल रूप से उप्र के सिद्धार्थनगर है। वहां प्रशिक्षण के बाद मार्च में ज्वाइनिंग लेंगी।

गांव से की थी दौ़डने की शुरूआत : संध्या के परिजनों की मानें तो वह शुरूआत में गांव में ही रहकर दौ़डती थी। सुबह-सुबह गांव कीतंग गलियों से होकर खुले मैदान में दौ़ड लगाने जाती थी। संध्या ने अपनी दिनचर्या में इसको शामिल कर लिया था। लगातार दौ़डते हुए उसने यह की तैयारी की। इसके पहले वह कई बार असफल हुई थी, लेकिन बाद में उसका चयन हो गया। चयन के बाद से 08 माह की ट्रेनिंग वह कर राजस्थान में कर रही थी। अब ज्वाइनिंग ले ली है।

गांव के युवकों को देखकर ली प्रेरणा, हुआ चयन : संध्या ने बताया कि वह तीन बहनें व दो भाई हैं। दोनों बहनों से छोटी व भाईयों से ब़डी है। 2013 में गांव के दो युवकों का चयन सेना के लिए हुआ था। उन्हें देखकर ही देश सेवा में जाने की प्रेरणा ली थी। इसके बाद दो साल इंदौर में रहकर तैयारी की। एक साल पचोर में तैयारी की। फिर दो साल गांव में रहकर एक स्कूल में प़ढाते हुए तैयारी जारी रखी। इसके बाद उनका चयन हो गया। उनके पिता मूल रूप से किसान हैं व खेती का कार्य करते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़17 hours ago

खुद से वादा करना है आपको कहां जाना है, मंजिल मिल जाएगीः कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह

भविष्य दृष्टि-युवा सृष्टि कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने...

छत्तीसगढ़20 hours ago

शीतलहर की चपेट में छत्तीसगढ़,अभी और बढ़ेगी ठंड,एक बुजुर्ग की ठंड से मौत

रायपुर। ठंड से कपकपाने लगा है लगभग पूरा छत्तीसगढ़ एकाएक बढ़े ठंड से लोगों का जनजीवन भी अब प्रभावित होने...

छत्तीसगढ़3 days ago

छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में मतदान जारी,धूप तेज चढ़ते ही मतदान केंद्रों में बढ़ गई भीड़

छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों में चुनाव के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो...

छत्तीसगढ़4 days ago

रेलवे के अनारक्षित बोगी एवं मासिक पास बंद होने से यात्रियों की जेब ढीली हो रही

कोरोना संकट के नाम पर रेलवे ने मासिक पास की सुविधा बंद कर रखा है,जबकि सभी बड़ी ट्रेने पहले की...

छत्तीसगढ़5 days ago

रायपुर में चोर मचाये शोर : BMW के शोरूम से 8 लाख रुपये उड़ा ले गए चोर… पुलिस में मामला दर्ज

शातिर चोर एक के बाद एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। वही अब चोरो ने सरोना...

#Exclusive खबरे

Calendar

December 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29 30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    अपरेंटिस पदों पर भर्तियां : गेजुएशन, ITI और इंजीनियरिंग पास के लिए निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

  • जॉब4 days ago

    ग्रेजुएट पास हैं तो करें आवेदन,आयकर विभाग में इन पदों पर बिना परीक्षा मिल सकती है नौकरी,होगी अच्छी सैलरी

  • 7 days ago

    बीएसएनएल में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

  • जॉब4 days ago

    यहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, 8वीं और 10वीं पास के लिए बेहतरीन मौका

  • यूपी4 days ago

    सपा नेता राजीव राय बोले- 16 घंटे तक परिवार को बनाया बंधक, IT रेड में मिला 17 हजार कैश,पूरे मोबाइल का डाटा खंगाला

  • Tech & Auto4 days ago

    खत्म हुआ इंतजार! Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरू हुई डिलीवरी, जानें कीमत और खासियतें

  • क्राइम न्यूज़7 days ago

    जिंदा है शीना बोरा! इंद्राणी मुखर्जी ने किया इतना बड़ा दावा, पहले फिर रायगढ़ के जंगल में मिली लाश किसकी थी ,लाश को लेकर सस्पेंस

  • जॉब3 days ago

    10वीं पास DTC में इन पदों पर बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें अप्लाई,अंतिम तिथि 31 दिसंबर

  • Tech & Auto3 days ago

    वीवो ने अपने एक बजट स्मार्टफोन Vivo Y32 को किया लॉन्च,27 दिन चलेगी 5000mAh बैटरी!

  • देश7 days ago

    ओमीक्रोन: मुंबई में 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू