मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश: सरकारी और निजी संपत्ति नुकसान की वसूली संबंधी ,विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी

सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक जारी है, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने मंत्रिमंडल में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि आज अनुपूरक अनुमान बजट बिल प्रस्तुत हुआ था। चूंकि बजट लीक नहीं करते इसलिए मैं यहां यह कहना प्रासंगिक समझता हूं कि हमारे बजट की 40 प्रतिशत राशि पहले छह माह में खर्च कर रहे हैं। इसमें से 90 प्रतिशत कैपिटल कामों पर सड़क-बांध पर हमनें खर्चा। यह मैंने इसलिए दोहराई है क्योंकि कोरोना काल था, इसके पहले की सरकार के मुख्यमंत्री खाली खजाने की बात कहते थे।
दूसरा पंचायत चुनाव में कोर्ट में भी कांग्रेस हार रही है, यह उनकी हार की शुरुआत है। आज कैबिनेट ने मध्य प्रदेश में लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान का एवं नुकसानी वसूली विधेयक 2021 पास किया है। जो अब विधानसभा में जाएगा। इसमें आंदोलनकारी और प्रदर्शनकारी की वसूली हेतू दावा अधिकरण के गठन का प्रस्ताव है। जो लोग साप्रंदायिक दंगे करते हैं, हड़ताल, प्रदर्शन, जुलूस में सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, इनकी सबकी वसूली के लिए ट्रिब्यूनल का गठन होगा।
मंत्रिमंडल बैठक से पहले सीएम शिवराज ने मंत्रियों को संबोधित कर कहा है कि प्रदेश में 14 जनवरी से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव आयोजित किया जाएगा। प्रदेश में आनंद विभाग की गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। इसके अंतर्गत अल्पविराम, आनंद घर, आनंद कैलेंडर, आनंद शिविर जैसी गतिविधियां संचालित होंगी। प्रदेश में वर्तमान में 170 स्थानों पर आनंद घर संचालित है। मंत्री साथियों को अपने विभागों की गतिविधियों के लिए केंद्र से अधिक से अधिक सहयोग प्राप्त करने के लिए विशेष प्रयास करने निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि इन प्रयासों से प्रदेश में विकास और जन कल्याणकारी गतिविधियों का और अधिक विस्तार हो सकेगा।

मध्यप्रदेश
ग्वालियर : साइंस कालेज में दाे पक्षाें में मारपीट, दाेनाें पक्षाें में पथराव और फायरिंग की खबर
साइंस कालेज में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दाैरान दाेनाें पक्षाें में पथराव भी हुआ। फायरिंग भी हाेने की खबर है। हालांकि हंगामे की जानकारी मिलने पर जब पुलिस पहुंची ताे वहां कुछ नहीं मिला। इस घटना का वीडियाे भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है।हंगामे की जानकारी मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची ताे दोनों पक्ष दाएं-बाएं हो गए।
मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल
मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। झगड़े में गोली चलने की सूचना दी थी, लेकिन वीडियो में फायरिंग करते कोई नजर नहीं आ रहा है। पुलिस भी गोली चलने से इंकार कर रही है। पुलिस मारपीट के मामले की जांच कर रही है। झांसी राेड थाना पुलिस अब झगड़ा करने वालों की वीडियो से पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही कालेज के अन्य लाेगाें से भी पूछताछ की जा रही है।
कुलसचिव की नियुक्ति को लेकर नोटिस जारी कर मांगा जवाब
हाई कोर्ट की एकल पीठ ने जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुशील मंडेरिया की नियुक्ति को लेकर नोटिस जारी दिए हैं और चार सप्ताह में जवाब मांगा है। अशोक गोस्वामी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सुशील मंडेरिया की नियुक्ति को चुनौती दी है। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया है कि यूजीसी के नियमानुसार वही व्यक्ति कुलसचिव के लिए योग्य है, जिसकी पे स्कैल 10 हजार से अधिक है। जबकि कुलसचिव सुशील मंडेरिया की पे स्कैल दस हजार से नीचे हैं। नियुक्ति गलत है। इसे निरस्त किया जाए। राज्य शासन, उच्च शिक्षा आयुक्त व मंडरिया को नोटिस जारी कर दिए हैं। इस संबमंध में चार सप्ताह में जवाब मांगा गया है।
मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश के खजुराहो में पचमढ़ी सरीखी ठिठुरन, सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान
मध्यप्रदेश
मजदूरी कर पढ़ाई, BSF में चयन, ट्रेनिंग पूरी कर लौटी तो घोड़े पर बैठाकर निकला जुलूस

एक छोटे से गांव की गरीब परिवार की एक युवति का चयन बीएसएफ में होने के बाद वह ट्रेनिंग पूरी करते हुए जब अपने गांव लौटी तो ग्रामीणों ने गर्मजोशी से उसका स्वागत किया। इतना ही नहीं घो़डे पर बैठाकर बकायदा उसका जूलूस निकाला गया। यह स्वागत पाकर युवति भी अभी भूत हो गई। अब वह सशस्त्र सीमा बल की ट्रेनिंग लेने के लिए फिर से अलवर जा चुकी है।जानकारी के मुताबिक बो़डा थाने केे गांव पीपल्या रसो़डा में देवचंद भिलाला निवास करते हैं।
वह खेती काम करता है व वहीं पर उनकी बालिका संध्या उनके साथ रह रही थी। उसने गांव में परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने के चलते सेना में जाने का मन बनाया। इसके लिए गांव से ही दौ़ड की शुरूआत करते हुए तैयारी शुरू की। लंबी मशक्कत के बाद पिछले दिनों तीसरी बार में संध्या का चयन सशस्त्र सीमा बल के लिए हो गया था।
चयन के बाद वह 08 माह से राजस्थान के अलवर में ट्रेनिंग कर रही थी। ट्रेनिंग करने के बाद जब गांव लौटी तो उसका गर्म जोशी से स्वागत किया। घो़डे पर बैठाकर गांव में उसका जुलूस निकाला गया। अब वह कुछ दिन गांव में रूकने के बाद वापस राजस्थान के लिए जा चुकी है। उनकी पोस्टिंग मूल रूप से उप्र के सिद्धार्थनगर है। वहां प्रशिक्षण के बाद मार्च में ज्वाइनिंग लेंगी।
गांव के युवकों को देखकर ली प्रेरणा, हुआ चयन : संध्या ने बताया कि वह तीन बहनें व दो भाई हैं। दोनों बहनों से छोटी व भाईयों से ब़डी है। 2013 में गांव के दो युवकों का चयन सेना के लिए हुआ था। उन्हें देखकर ही देश सेवा में जाने की प्रेरणा ली थी। इसके बाद दो साल इंदौर में रहकर तैयारी की। एक साल पचोर में तैयारी की। फिर दो साल गांव में रहकर एक स्कूल में प़ढाते हुए तैयारी जारी रखी। इसके बाद उनका चयन हो गया। उनके पिता मूल रूप से किसान हैं व खेती का कार्य करते हैं।
-
जॉब7 days agoअपरेंटिस पदों पर भर्तियां : गेजुएशन, ITI और इंजीनियरिंग पास के लिए निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन
-
जॉब4 days agoग्रेजुएट पास हैं तो करें आवेदन,आयकर विभाग में इन पदों पर बिना परीक्षा मिल सकती है नौकरी,होगी अच्छी सैलरी
-
7 days agoबीएसएनएल में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन
-
जॉब4 days agoयहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, 8वीं और 10वीं पास के लिए बेहतरीन मौका
-
यूपी4 days agoसपा नेता राजीव राय बोले- 16 घंटे तक परिवार को बनाया बंधक, IT रेड में मिला 17 हजार कैश,पूरे मोबाइल का डाटा खंगाला
-
Tech & Auto4 days agoखत्म हुआ इंतजार! Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरू हुई डिलीवरी, जानें कीमत और खासियतें
-
क्राइम न्यूज़7 days agoजिंदा है शीना बोरा! इंद्राणी मुखर्जी ने किया इतना बड़ा दावा, पहले फिर रायगढ़ के जंगल में मिली लाश किसकी थी ,लाश को लेकर सस्पेंस
-
जॉब3 days ago10वीं पास DTC में इन पदों पर बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें अप्लाई,अंतिम तिथि 31 दिसंबर
-
Tech & Auto3 days agoवीवो ने अपने एक बजट स्मार्टफोन Vivo Y32 को किया लॉन्च,27 दिन चलेगी 5000mAh बैटरी!
-
देश7 days agoओमीक्रोन: मुंबई में 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू


















You must be logged in to post a comment Login