देश - दुनिया
बंगाल की 3 सीटों पर मतगणना जारी, भवानीपुर में ममता आगे

पश्चिम बंगाल में 30 सितंबर को हुए तीन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के के लिए मतगणना शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से उम्मीदवार हैं और पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ 2500 वोटों से आगे चल रही हैं. ओडिशा की पिपली सीट पर भी उपचुनाव का आज नतीजा आएगा. गौरतलब है कि नंदीग्राम सीट से विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी इस सीट से चुनाव में खड़ी हुई हैं. यानी आज उपचुनाव के नतीजे में ममता बनर्जी के भाग्य का फैसला हो जाएगा. इसके अलावा, मुर्शिदाबाद जिले की समसेरगंज सीट और जांगीपुर सीट के उपचुनाव के नतीजे भी साथ ही जारी किये जाएंगे. वहीं, तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि ममता बनर्जी 50 हजार से अधिक वोटों के अंतर के साथ भवानीपुर सीट से जीतेंगी. इस पर बीजेपी का कहना है कि भवानीपुर सीट पर उसकी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ममता बनर्जी को अच्छी-खासी टक्कर दे रही हैं.
30 सितंबर को निर्वाचण आयोग के अधिकारियों ने बताया था कि शाम पांच बजे तक भवानीपुर सीट पर 53.32 प्रतिशत मतदान हुआ. उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले की समसेरगंज सीट और जांगीपुर सीट पर क्रमश: 78.60 प्रतिशत और 76.12 प्रतिशत का उच्च मतदान दर दर्ज की गई है. अप्रैल-मई के विधानसभा चुनाव के दौरान दो प्रत्याशियों की मौत के कारण इन दो सीटों पर चुनाव रद्द करना पड़ा था. इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 6,97,164 मतदाता पंजीकृत हैं. भवानीपुर सीट पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो बनर्जी का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रियंका टिबरेवाल और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के श्रीजीब बिस्वास से है. निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता के रूप में बनर्जी ने इलाके के मित्रा संस्थान में अपना मत डाला.


देश - दुनिया
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक पायलट ने विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार किया,कहा ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के एक पायलट ने रविवार विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार कर दिया. उसने कहा कि उसकी ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है इसलिए वो विमान को पाकिस्तान की राजधानी नहीं ले जाएगा. पीआईए अधिकारियों के मुताबिक PK-9754 ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी लेकिन खराब मौसम के चलते विमान को दम्माम में उतारा गया।
विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर
इसके बाद विमान के पायलट ने इसे उड़ाने से इनकार करते हुए कहा कि उसकी ड्यूटी का समय खत्म हो चुका है.पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, PIA प्रशासन ने बताया कि पीके-9754 (PK-9754) ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी, लेकिन खराब मौसम के कारण दम्मम में उतर गया. फ्लाइट के कप्तान ने तब विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर दिया और कहा कि उसकी ड्यूटी का समय समाप्त हो गया है।
सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी
गौरतलब है कि इससे पहले PIA की तरफ से सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी। नवंबर में ही, PIA ने घोषणा की थी कि वो सऊदी अरब के लिए अपनी फ्लाइट का विस्तार कर रहा है। प्रवक्ता के अनुसार, PIA की उड़ानें इस्लामाबाद, कराची, लाहौर, मुल्तान और पेशावर समेत पाकिस्तान के विभिन्न शहरों से रवाना होंगी। शायद यह वाकया लम्बी दूरी के लिए उड़ान न भरने की वजह से भी हो। खैर कारण जो भी हो लेकिन एक बार फिर पाकिस्तान के पायलट की इस हरकत के कारण उसकी चौतरफा किरकिरी हो रही है।
देश - दुनिया
भारत ने श्रीलंका को 515 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक सहयोग के लिए आगे आया भारत
देश - दुनिया
गर्भ निरोधक पर लगाया इमरान खान सरकार टैक्स
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब6 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब5 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
Lifestyle6 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब4 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल6 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता
-
देश - दुनिया5 days ago11 साल की बच्ची खाली चिप्स पैकेट्स इकट्ठा करके बनाती हैं गरीबों के लिए, कंबल






























You must be logged in to post a comment Login