देश - दुनिया
ममता बनर्जी के पास है इतनी है संपत्ति, एफिडेविट से हुआ खुलासा

पश्चिम बंगाल में विधान सभा उपचुनाव की रणभेरी बज चुकी है. सूबे की सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर से अपनी तृणमूल कांग्रेस का परचम लहराने के लिए मैदान में उतरने जा रही हैं. वहीं बीजेपी ने उनको कड़ी टक्कर देने की तैयारी की है. इसी सिलसिले में बीजेपी ने मशहूर एडवोकेट प्रियंका टिबरेवाल को चुनावी मैदान में उतारा है.
ममता बनर्जी के पास इतनी संपत्ति
ममता बनर्जी 30 सितंबर को होने वाले उप-चुनाव के लिये पूरी तरह आश्वस्त दिख रही हैं. उन्होंने अपना भवानीपुर से पर्चा भी दाखिल कर दिया है. वहीं बीजेपी नेता भी अपने अपना दावा मजबूत करने में जुटे हैं. इस बीच चुनाव आयोग (EC) को दिये गये हलफनामे के मुताबिक सीएम ममता बनर्जी के पास करीब 69,255 रुपये कैश होने की जानकारी दी गई थी. दरअसल नंदीग्राम विधानसभा चुनाव से पहले ये एफिडेबिट दाखिल हुआ था. तब उन्होंने बैंक अकाउंट में करीब 12 लाख, 2 हजार 356 रुपये जमा दिखाए थे. सीएम के पास नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) के रूप में 18,490 रुपये का निवेश है. वहीं ज्वैलरी की बात करें तो उनके पास मात्र 9 ग्राम की ज्वैलरी है.
जीत की दरकार
इसी साल 2 मई को राज्य के चुनावी नतीजों के ऐलान के दौरान ममता बनर्जी को उनके पुराने सहयोगी शुवेंदु अधिकारी के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. शुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 1 हजार 956 वोटों से हराया था. इसके बावजूद राज्य में TMC की बंपर जीत की वजह से उन्होंने सीएम पद की शपथ ली. संवैधानिक व्यवस्था के मुताबिक उन्हें 6 महीने के भीतर सदन में चुनकर आना था इसलिये वो भवानीपुर से इस बार अपनी किस्मत आजमा रही हैं.
कौन है ‘दीदी’ को चुनौती देने वाली प्रियंका?
ममता बनर्जी के सामने बीजेपी की ओर से लड़ रहीं प्रियंका टिबरेवाल पेशे से वकील हैं जो बीजेपी युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष भी हैं. प्रियंका साल 2014 में बीजेपी में शामिल हुई थीं. प्रियंका हाईकोर्ट की नामी वकील है जो बीजेपी के सांसद बाबुल सुप्रियो की लीगल एडवाइजर भी रह चुकी हैं.


देश - दुनिया
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक पायलट ने विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार किया,कहा ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के एक पायलट ने रविवार विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार कर दिया. उसने कहा कि उसकी ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है इसलिए वो विमान को पाकिस्तान की राजधानी नहीं ले जाएगा. पीआईए अधिकारियों के मुताबिक PK-9754 ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी लेकिन खराब मौसम के चलते विमान को दम्माम में उतारा गया।
विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर
इसके बाद विमान के पायलट ने इसे उड़ाने से इनकार करते हुए कहा कि उसकी ड्यूटी का समय खत्म हो चुका है.पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, PIA प्रशासन ने बताया कि पीके-9754 (PK-9754) ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी, लेकिन खराब मौसम के कारण दम्मम में उतर गया. फ्लाइट के कप्तान ने तब विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर दिया और कहा कि उसकी ड्यूटी का समय समाप्त हो गया है।
सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी
गौरतलब है कि इससे पहले PIA की तरफ से सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी। नवंबर में ही, PIA ने घोषणा की थी कि वो सऊदी अरब के लिए अपनी फ्लाइट का विस्तार कर रहा है। प्रवक्ता के अनुसार, PIA की उड़ानें इस्लामाबाद, कराची, लाहौर, मुल्तान और पेशावर समेत पाकिस्तान के विभिन्न शहरों से रवाना होंगी। शायद यह वाकया लम्बी दूरी के लिए उड़ान न भरने की वजह से भी हो। खैर कारण जो भी हो लेकिन एक बार फिर पाकिस्तान के पायलट की इस हरकत के कारण उसकी चौतरफा किरकिरी हो रही है।
देश - दुनिया
भारत ने श्रीलंका को 515 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक सहयोग के लिए आगे आया भारत
देश - दुनिया
गर्भ निरोधक पर लगाया इमरान खान सरकार टैक्स
-
जॉब7 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब7 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब5 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
Lifestyle7 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब5 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल6 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता
-
देश - दुनिया5 days ago11 साल की बच्ची खाली चिप्स पैकेट्स इकट्ठा करके बनाती हैं गरीबों के लिए, कंबल






























You must be logged in to post a comment Login