देश - दुनिया
बीजेपी के हराने के लिए साथ आने की जरूरत’, ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से की मुलाकात

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के साथ दिल्ली में मुलाकात की. इसी वर्ष अप्रैल-मई में दोनों पार्टियों के बंगाल विधानसभा चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ लड़ने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली भेंट थी. वर्ष 2024 के आम चुनाव के बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की कोशिशों के मद्देनजर इस बैठक को अहम माना जा रहा है. मुलाकात के बाद ममता ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष का एकजुट होना आज के समय की जरूरत है. गौरतलब है बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पांच दिन की दिल्ली यात्रा पर हैं. अपनी इस यात्रा के अंतर्गत उन्होंने मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ और आनंद शर्मा से भेंट की थी.
करीब 45 मिनट तक चली इस मुलाकात के बाद ‘ममता दीदी’ ने कहा, ‘यह अच्छी बैठक थी, पॉजिटिव बैठक. बीजेपी को हराने के लिए सभी को साथ आने की जरूरत है. सभी को मिलकर काम करना होगा. ‘बेहद कठिन माने जा रहे पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस को बंपर जीत दिलाने के बाद ममता बनर्जी, अगले आम चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के प्रयासों में अहम शख्सियत बनकर सामने आई हैं.
इससे पहले, मीडिया से मुखातिब हुईं ममता ने पेगासस स्कैंडल सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया था.पेगासस मसले पर ममता ने कहा कि मेरा फोन हेक किया गया. देश के प्रमुख मीडिया पब्लिकेशन दैनिक भास्कर पर छापेमारी की गई. उन्होंने सवाल किया कि क्या काला धन केवल विपक्ष के पास है, मीडिया में है. केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के अभियान में जुटीं ममता से जब पूछा गया कि क्या वे अगले वर्ष पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रचार करेंगी और क्या आपको लगता है कि विपक्ष को एक साथ प्रचार करना चाहिए तो बंगाल की सीएम ने कहा, एक ऐसा प्लेटफॉर्म होना चाहिए जिस पर विपक्ष एक साथ काम करें. संसद सत्र के बाद हम एक साथ काम कर सकते हैं.संयुक्त विपक्ष का चेहरा कौन होना चाहिए, इस सवाल पर ममता ने कहा, ‘मैं राजनीतिक भविष्यवक्ता नहीं हूं. यह स्थितियों पर निर्भर करता है. मैं अपने विचार किसी पर थोपना नहीं चाहती. जब हम मिलेंगे तो इस पर चर्चा करेंगे.’ उन्होंने कहा था कि हम मिलजुलकर विपक्ष का चेहरा तय करेंगे.ममता ने कहा कि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी भी विपक्ष की एकता की पक्षधर हैं.


देश - दुनिया
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक पायलट ने विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार किया,कहा ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के एक पायलट ने रविवार विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार कर दिया. उसने कहा कि उसकी ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है इसलिए वो विमान को पाकिस्तान की राजधानी नहीं ले जाएगा. पीआईए अधिकारियों के मुताबिक PK-9754 ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी लेकिन खराब मौसम के चलते विमान को दम्माम में उतारा गया।
विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर
इसके बाद विमान के पायलट ने इसे उड़ाने से इनकार करते हुए कहा कि उसकी ड्यूटी का समय खत्म हो चुका है.पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, PIA प्रशासन ने बताया कि पीके-9754 (PK-9754) ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी, लेकिन खराब मौसम के कारण दम्मम में उतर गया. फ्लाइट के कप्तान ने तब विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर दिया और कहा कि उसकी ड्यूटी का समय समाप्त हो गया है।
सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी
गौरतलब है कि इससे पहले PIA की तरफ से सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी। नवंबर में ही, PIA ने घोषणा की थी कि वो सऊदी अरब के लिए अपनी फ्लाइट का विस्तार कर रहा है। प्रवक्ता के अनुसार, PIA की उड़ानें इस्लामाबाद, कराची, लाहौर, मुल्तान और पेशावर समेत पाकिस्तान के विभिन्न शहरों से रवाना होंगी। शायद यह वाकया लम्बी दूरी के लिए उड़ान न भरने की वजह से भी हो। खैर कारण जो भी हो लेकिन एक बार फिर पाकिस्तान के पायलट की इस हरकत के कारण उसकी चौतरफा किरकिरी हो रही है।
देश - दुनिया
भारत ने श्रीलंका को 515 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक सहयोग के लिए आगे आया भारत
देश - दुनिया
गर्भ निरोधक पर लगाया इमरान खान सरकार टैक्स
-
जॉब7 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब7 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब7 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
Lifestyle7 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब5 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल7 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता
-
देश - दुनिया6 days ago11 साल की बच्ची खाली चिप्स पैकेट्स इकट्ठा करके बनाती हैं गरीबों के लिए, कंबल






























You must be logged in to post a comment Login