maharashtra
कुत्तों और बंदरों का ‘गैंगवार’ कर रहा ट्रेंड,200 से अधिक कुत्तों के पिल्लों को मार चुके दो बंदरों को वन विभाग ने पकड़ा

यह गैंगवार इन दिनों हर ओर सुर्खियां बटोर रहा है. सोशल मीडिया पर कुत्तों और बंदरों के बीच की इस लड़ाई के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. इनमें साफ तौर पर दिख रहा है कि कुत्तों और बंदरों ने किस कदर इलाके में कोहराम मचा रखा है. अब बीड जिले में वन विभाग ने दो बंदरों को पकड़ा है. इन बंदरों पर आरोप है कि पिछले कुछ महीनों के दौरान ये बंदर कुछ पिल्लों को कथित तौर पर अपने साथ ले गए और उन्हें पेड़ों या छतों पर रख देते थे. इसमें कुछ पिल्लों की वहां बिना भोजन या वहां से नीचे गिरने से मौत हो गई.

maharashtra
कश्मीर घाटी में मोबाइल सेवाएं बंद होने के बावजूद भी लोगों का आ रहा है बिल

कश्मीर घाटी में बीते डेढ़ महीने से ज्यादा समय से भले ही मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद हो लेकिन मोबाइल कंपनियां यहां लोगों को बिल जरूर दे रही हैं. घाटी में रहने वाले कई लोगों को कहना है कि उन्हें बंद पड़ी सेवाओं को लिए भी बिल भेजा जा रहा है. सफाकदल के निवासी ओबैद नबी ने कहा कि पांच अगस्त से कश्मीर में मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवाएं काम नहीं कर रही हैं , लेकिन फिर भी एयरटेल की ओर से 779 रुपये का बिल दिया गया है. मैं यह समझ नहीं पर रहा हूं कि हम शुल्क क्यों लगाया जा रहा है. वहीं , बीएसएनएल का कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले मोहम्मद उमर ने कहा कि उनका महीने का मोबाइल बिल करीब 380 रुपये आता था , लेकिन वह जिस दौरान सेवाएं बंद है उस समय के लिए बिल आने से हैरान हूं. उसने कहा कि पिछले महीने के लिए मुझे 470 रुपये का बिल भेजा गया है.
हैरानी करने वाली बात यह है कि पिछले डेढ महीने से फोन सेवाएं काम नहीं कर रही हैं. कई ग्राहकों ने कहा कि वे उम्मीद कर रहे थे कि दूरसंचार बंद होने के कारण इस अवधि के लिए उनका शुल्क (बिल) माफ कर दिया जाएगा क्योंकि कश्मीर में 2016 के आंदोलन और 2014 की बाढ़ के बाद भी ऐसा किया गया था. इस संबंध में भेजे गए ई – मेल का जवाब भारती एयरटेल ने नहीं दिया है. वहीं, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो ने भी कोई जवाब नहीं दिया है. बीएसएनएल के चेयरमैन पी . के पुरवार ने बताया कि यह छूट 3,000 मामलों को छोड़कर सभी में लागू की गई है. विशिष्ट मामलों में भी जब ग्राहक बिल का भुगतान करने के लिए आएगा तो उसे छूट दी जाएगी |

-
जॉब4 days agoग्रेजुएट पास हैं तो करें आवेदन,आयकर विभाग में इन पदों पर बिना परीक्षा मिल सकती है नौकरी,होगी अच्छी सैलरी
-
जॉब7 days agoअपरेंटिस पदों पर भर्तियां : गेजुएशन, ITI और इंजीनियरिंग पास के लिए निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन
-
7 days agoबीएसएनएल में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन
-
जॉब4 days agoयहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, 8वीं और 10वीं पास के लिए बेहतरीन मौका
-
यूपी4 days agoसपा नेता राजीव राय बोले- 16 घंटे तक परिवार को बनाया बंधक, IT रेड में मिला 17 हजार कैश,पूरे मोबाइल का डाटा खंगाला
-
Tech & Auto4 days agoखत्म हुआ इंतजार! Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरू हुई डिलीवरी, जानें कीमत और खासियतें
-
क्राइम न्यूज़7 days agoजिंदा है शीना बोरा! इंद्राणी मुखर्जी ने किया इतना बड़ा दावा, पहले फिर रायगढ़ के जंगल में मिली लाश किसकी थी ,लाश को लेकर सस्पेंस
-
जॉब3 days ago10वीं पास DTC में इन पदों पर बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें अप्लाई,अंतिम तिथि 31 दिसंबर
-
Tech & Auto3 days agoवीवो ने अपने एक बजट स्मार्टफोन Vivo Y32 को किया लॉन्च,27 दिन चलेगी 5000mAh बैटरी!
-
देश7 days agoओमीक्रोन: मुंबई में 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू

















You must be logged in to post a comment Login