Dr Reddy’s Laboratories ने लॉन्च की कोरोना की दवा

कोरोना के इलाज में कारगर साबित हुई ड्रग फेविपिराविर को कई कंपनियां अलग-अलग नामों से लॉन्च कर चुकी है. इसी बीच देश की बड़ी फार्मा कंपनी डॉ रेड्डीज ने फेविपिराविर के जेनिरक वर्जन Avigan को भारत में लॉन्च कर दिया है. साथ ही, कंपनी ने फेविपिराविर के लिए FUJIFILM Toyama Chemical के साथ मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का करार भी किया है.
इससे पहले MSN ग्रुप, सिप्ला, हेटेरो, ग्लेनमार्क, सन फार्मा, जेनवर्क्ट फार्मा भी इसे लॉन्च कर चुकी हैं. अबतक यह दवा 33 रुपये से लेकर 75 रुपये प्रति टैबलेट की कीमत में उपलब्ध है. बीते हफ्ते MSN ग्रुप ने ‘फेविलो’ नाम से सबसे सस्ता वर्जन लॉन्च किया.
सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने घोषणा की कि इसने भारत में 35 रुपये प्रति गोली की रियायती दर पर फ्लुगार्ड (फैविपिराविर) लॉन्च किया है. यह गोली कोविड-19 के हल्के से मध्यम स्तर तक के मामलों में उपचार के लिए है. फ्लुगार्ड इस हफ्ते से बाजार में उपलब्ध होगी.

BDR Pharmaceuticals ने एंटीवायरस ड्रग Favipiravir को लॉन्च किया है जिसका इस्तेमाल कोरोना मरीजों को ठीक करने में किया जाएगा. एक टैबलेट की कीमत 63 रुपये है. इसके अलावा कंपनी पेसेंट असिस्टेंट प्रोग्राम भी लॉन्च की है, जिसके तहत जरूरतमंद मरीजों को सब्सिडी कीमत पर दवा मिलेगी.
ल्यूपिन ने कोविड- 19 के हल्के और कम गंभीर रोगियों के इलाज के लिए दवा फेविपिराविर को ‘Kovihalt’ ब्रांड नाम के साथ बाजार में उतारा है. इसकी एक गोली का मूल्य 49 रुपये रखी गई है. ल्यूपिन ने शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय जानकारी में कहा है कि फेविपिराविर को आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) से अनुमति मिल गई है. इसमें कहा गया है कि कोविहाल्ट में दवा की मात्रा को प्रशासन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है.
ग्लेनमार्क फार्मा ने एंटीवायरल दवा फैबिफ्लू की कीमत में कटौती की है. जब इसे बाजार में लॉन्च किया गया था तब इसकी कीमत 103 रुपए थी. अब यह 75 रुपए में मिल रही है. कंपनी ने तीसरे चरण का ट्रायल भी किया है. इसका रिजल्ट काफी शानदार रहा है.


तालिबान के आने के बाद इस्लामिक स्टेट के हमले भी तेजी से बढ़े हैं. ये संख्या 2020 में 60 थी, जो इस साल बढ़कर 334 हो गई है अमेरिका ने 20 साल तक चले युद्ध के बाद अफगानिस्तान से पूरी तरह वापसी कर ली है. जिसके बाद तालिबान ने देश पर कब्जा किया. वह खुद को एक सरकार के रूप में पेश करने के लिए वास्तविक प्रयास कर रहा है, लेकिन फिर भी तालिबान समाज के दूसरे तबके और महिलाओं एवं लड़कियों के अधिकारों को कम करना जारी रखे हुए है।
अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाला तालिबान देश से नियंत्रण खोता जा रहा है. देश के लगभग हर प्रांत में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की मौजूदगी बढ़ती जा रही है. अफगानिस्तान के लिए यूएन की राजदूत ने बताया कि इस्लामिक स्टेट तेजी से बढ़ रहा है. अब यह सभी 34 प्रांतों में मौजूद है . संयुक्त राष्ट्र की विशेष राजदूत डेबोरा लियोन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि तालिबान इस्लामिक स्टेट-खोरासान (आईएसकेपी) के विस्तार को रोकने के लिए संदिग्ध आईएसकेपी आतंकियों की गिरफ्तारी या हत्या कर रहा है.
लियोन ने बताया, ‘यह एक ऐसा क्षेत्र है, जिसपर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सबसे अधिक ध्यान देने की जरूरत है.’ उन्होंने ये बात ऐसे वक्त में कही है, जब तालिबान के कट्टर दुश्मन इस्लामिक स्टेट ने काबुल में शिया मुस्लिमों पर दो घातक हमले किए हैं. जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि छह अन्य लोग घायल हुए हैं यूएन की राजदूत ने कहा कि ‘तालिबान आईएसकेपी के बढ़ते प्रभाव को रोकने में असमर्थ है. वह पहले कुछ प्रांतों या राजधानी तक ही सीमित था लेकिन अब लगभग सभी प्रांतों में मौजूद है और तेजी से सक्रिय हो रहा है.’
घरों की तलाशी ले रहा तालिबान
लियोन बताती हैं कि संयुक्त राष्ट्र को लगातार ऐसी खबर मिल रही हैं कि तालिबान पिछली सरकार से जुड़े लोगों और सैनिकों का पता लगाने के लिए घर-घर जाकर तलाशी ले रहा है वह इन लोगों की हत्या कर रहा है. अब गिरती अर्थव्यवस्था और सूखे के कारण सर्दियों में यहां मानवीय संकट और बढ़ सकता है. उन्होंने ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय से स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षकों और मानवीय सहायता कर्मियों को वेतन दिए जाने के तरीके खोजने का आग्रह किया है. लियोन ने कहा, ‘आर्थिक पतन के कारण अवैध ड्रग्स, हथियार, मानव तस्करी और अनियंत्रित मुद्रा विनिमय को बढ़ावा मिलेगा, जो केवल आतंकवाद को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

प्रदेश
यातायात पुलिस रिंगरोड पर खड़ी बसों पर नहीं कर रहा कार्रवाई, हो रहा ट्रैफिक जाम

पूर्वी रिंगरोड पर दिनभर खड़ी रहने वाली निजी ट्रैवल्स की बसों के आगे पुलिस प्रशासन के साथ ट्रैफिक विभाग लंबे समय से बेबस होता नजर आ रहा है। हालत यह है कि रोज रिंगरोड पर आधी सड़क घेरकर बगैर रोक टोक के कई बसें खड़ी रहती है। यही नहीं इनकी बीच सड़क पर धुलाई भी हो रही है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है।
वहीं मूसाखेड़ी रिंगरोड की सर्विस रोड़ पर निजी ट्रैवल्स संचालकों की ऐसी मनमानी चल रही है कि मैनरोड के साथ पुलिस पेट्रोल पंप की और जाने वाली सर्विस रोड़ पर भी कब्जा जमा रखा है। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को दिक्कतें हो रही है। यही नहीं आसपास के रहवासियों और कई व्यापारियों ने भी ट्रैवल्स संचालकों द्वारा आए दिन की जा रही दादागिरी की शिकायत पुलिस प्रशासन से लेकर, ट्रैफिक विभाग के अफसरों और निगम में भी की। उसके बावजूद इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है। कार्रवाई के नाम पर कुछ दिन सड़क से बसें हटती हैं और फिर वापस आकर खड़ी होने लगती है।
उसके बाद भी जिम्मेदारों द्वारा लंबे समय से मामलें में अनदेखी की जा रही है।इधर आसपास के रहवासियों का कहना है कि अफसरों द्वारा सख्ती नहीं करने से पूर्वी रिंग रोड के मूसाखेड़ी से पीपल्याहाना ब्रिज से पहले शांति नगर चौराहे पर मेनरोड से लेकर सर्विस रोड़ तक सुबह से लेकर देर शाम तक बसों का जमावड़ा लगा रहता है, जबकि सर्विस रोड़ लगे बड़े हिस्से में एक ट्रैवल्स का संचालन हो रहा है।
जहां सैकड़ो बसें खड़ी रहती हैं।उसके बावजूद रिंगरोड की सर्विस रोड़ और मैनरोड पर भी बसों का जमघट दिनभर लगा रहता है। जिसके कारण कई बार जाम जैसे हालत बन जाते हैं। फिर भी न पुलिस प्रशासन और न ट्रैफिक विभाग के जवान और निगम के जिम्मेदार ट्रैवल्स संचालक पर कोई कार्रवाई करतें है, जिससे इनके हौसले बुलंद हो रहे हैं।

देश - दुनिया
केंद्र सरकार:किसानों को अगले माह फिर मिलेगी सम्मान निधि, खाते में सुधार लें ये गलतियां

केंद्र सरकार ने तीन विवादित किसान कानूनों को लेकर जहां किसान आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार अगले माह एक बार किसानों के खुशखबरी देने जा रही है। मोदी सरकार किसान सम्मान निधि का पैसा जल्द ही उनके बैंक खाते में जमा करने वाली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को दिसंबर माह में 10वीं किस्त दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक किसानों के खातों में 15 दिसंबर तक राशि जमा कर दी जाएगी।
किसान अपने खातों में न करें ये गलतियां

-
जॉब6 days agoITBP में बिना एग्जाम के ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 82000 से अधिक होगी सैलरी
-
जॉब6 days ago10वीं पास भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन
-
छत्तीसगढ़6 days ago4 साथियों को मारने वाले CRPF जवान का कबूलनामाः ‘हां, मैंने चलाई गोली, पत्नी पर करते थे कमेंट
-
देश - दुनिया3 days agoकर्मचारियों को नए साल पर मिलेगी खुशखबरी! सैलरी बढ़ने के साथ हो सकते हैं ये बड़े ऐलान
-
देश6 days ago7वां वेतन आयोग: इन ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 31 प्रतिशत की दर से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर भर्तियां, 67 हजार रुपये महीना मिलेगा वेतन
-
देश - दुनिया6 days agoसिर्फ एक महीने मेथी का पानी पीने से सेहत में होता है गजब का सुधार, जानें इसके फायदे
-
जॉब6 days agoहाईकोर्ट में 700 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां,8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन,जानिये
-
जम्मू-कश्मीर4 days agoबैंक में निकली हैं क्लर्क और पीओ की नौकरियां, इस तारीख से पहले करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoपंजाब में 36000 कर्मचारियों की नौकरी होगी नियमित, कम से कम 10 साल सेवा करने वालों को मिलेगा लाभ






























You must be logged in to post a comment Login