एजुकेशन
DU ADMISSION 2022: DU एडमिशन का ECA कोटा एक बार फिर से हुआ लागू, जानिए क्या है ये और इसका इस प्रकार से मिलेगा फायदा…

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने का ईसीए कोटा (ECA Quota DU) यूनिवर्सिटी में दो साल बाद लागू होने जा रहा है। अगर आप डीयू में एडमिशन लेना चाहते हैं और इस कोटे के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं, तो आपको इसका फायदा मिल सकता है।
ईसीए कोटा क्या है?
दिल्ली यूनिवर्सिटी के हर कॉलेज में ईसीए के तहत कुछ सीटें आरक्षित होती हैं। ईसीए यानी एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज। ऐसे छात्र जिन्होंने स्कूल में म्यूजिक, डांस, डिबेट, एनसीसी, थिएटर, क्रिएटिव राइटिंग या अन्य किसी एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में डिस्ट्रिक्ट, स्टेट, नेशनल या इंटरनेशनल स्तर पर कुछ हासिल किया है तो वे ईसीए कोटा के तहत डीयू में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
जानें क्या है योग्यता
वेस्टर्न क्लासिकल म्यूजिक, इंडियन फोक म्यूजिक, वेस्टर्न म्यूजिक, इंडियन म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स, वेस्टर्न म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स, हिन्दी क्रिएटिव राइटिंग, इंग्लिश क्रिएटिव राइटिंग, आर्ट (पेंटिंग, स्कल्पचर या स्केचिंग), हिन्दी डिबेट, इंग्लिश डिबेट, थिएटर आर्ट्स, क्विज, स्टिल फोटोग्राफी, एनिमेशन, फिल्म मेकिंग, एनसीसी, एनएसएस, इंडियन क्लासिकल डांस, वेस्टर्न डांस, इंडियन फोक डांस, कोरियोग्राफी डांस, इंडियन क्लासिकल म्यूजिक।
CUET 2022 को सिर्फ 25% वेटेज
जो छात्र ईसीए कैटेगरी के तहत एडमिशन के लिए अप्लाई करेंगे, उनके 25 फीसदी मार्क्स ही टोटल में जोड़ा जाएग। बाकी का 75% वेटेज उनके एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी सर्टिफिकेट्स, ट्रायल और परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा। ये ट्रायल कब होंगे, इसकी जानकारी जल्द डीयू की वेबसाइट du.ac.in और admission.uod.ac.in पर जारी की जाएगी।
कोविड-19 के चलते बीते दो साल से इस पर पाबंदी लगा दी गई थी। लेकिन अब एक बार फिर से इसे शुरू किया जा रहा है। डीयू में सुपर न्यूमररी सीट्स के तहत ईसीए रिजर्वेशन दिया जाता है।

एजुकेशन
Oil India कंपनी ने जारी किया Admit Card कार्ड यहाँ से करे Download

Oil India Limited Admit Card 2022 Released: ऑयल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजर, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर,सुपरिटेंडेंट मेडिकल ऑफिसर और अन्य सहित विभिन्न पदों के लिए एडमिट कार्ड (Oil India Limited Admit Card 2022) जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो इस परीक्षा (Oil India Limited Exam 2022) के लिए आवेदन किए हैं, वे Oil India की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (Oil India Limited Admit Card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा की तारीख और समय एडमिट कार्ड (Oil India Limited Admit Card 2022) पर उपलब्ध है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://register.cbtexams.in/OIL/EXRECT2201 पर क्लिक करके भी अपना एडमिट कार्ड (Oil India Limited Admit Card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके भी एडमिट कार्ड (Oil India Limited Admit Card 2022) देख सकते हैं. इस भर्ती (Oil India Limited Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 55 पदों को भरा जाएगा.
Oil India Limited Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड
Oil India की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाएं.
‘लॉगिन’ पर क्लिक करें.
अपना यूजरनेम, पासवर्ड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें.
आपका Oil India Limited Admit Card 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
Oil India Limited Admit Card 2022 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें.
एजुकेशन
छत्तीसगढ़ के नर्सिंग महाविद्यालय में दाखिले का आवेदन हुआ शुरू: बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए 19 जून और एमएससी नर्सिंग तथा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग 03 जुलाई को

छत्तीसगढ़ के नर्सिंग महाविद्यालयों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित हो गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए 19 जून की तारीख तय की है। एमएससी नर्सिंग तथा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 03 जुलाई को होगी। इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे है।
व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने बताया है कि बीएससी नर्सिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मई निर्धारित की गई है। एमएससी और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 मई तक लिए जाएंगे। आवेदन पत्रों में हुई गलतियों के सुधार के लिए भी समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्रों में त्रुटि-सुधार 27 से 29 मई तक किया जा सकेगा।
एमएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्रों में त्रुटि-सुधार 30 मई से एक जून तक ही हो सकेगा। बीएससी नर्सिंग एमएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए अलग अलग प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका, प्रवेश परीक्षा नियम, पाठ्यक्रम आदि की विस्तृत जानकारी व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट www.vyapam.cgstate.gov.in पर अपलोड की जा चुकी है। इस वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ मूल के परीक्षार्थियों का शुल्क नहीं
इस बार इन परीक्षाओ के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी परीक्षाथियों से किसी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले महीने प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफी की घोषणा की थी। उसके बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, व्यावसायिक परीक्षा मंडल और विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड शुल्क नहीं ले रहे हैं।
Lifestyle
कितनी मात्रा में सोडियम का सेवन करना चाहिए, आइये जानते है..

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्वों और खनिजों की रोजाना संयमित मात्रा में आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों की कमी या अधिकता, दोनों ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। सोडियम भी एक ऐसा ही अति आवश्यक तत्व होता है। सोडियम, नमक का प्रमुख घटक माना जाता है। शरीर में इसकी कमी या अधिकता, दोनों ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती हैं।
नमक के अधिक सेवन को जहां ब्लड प्रेशर बढ़ने और गंभीर स्थितियों में हृदय रोगों का खतरा बढ़ाने वाला माना जाता है, वहीं इसकी कमी शरीर को गंभीर कमजोरी और थकान का एहसास करा सकती है।
शोध से पता चलता है कि बहुत अधिक नमक खाने वाले लोगों में हृदय रोगों के साथ-साथ मस्तिष्क से संबंधित कई तरह की जटिलताएं भी हो सकती हैं। यही कारण है कि विशेषज्ञ सभी लोगों को नियंत्रित मात्रा में इसके सेवन को सुनिश्चित करने की सलाह देते हैं। हालांकि इसके लिए नमक का सेवन बिल्कुल भी नहीं बंद कर देना चाहिए। ऐसा करना भी आपके लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है। आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।
कितनी मात्रा में सोडियम का सेवन करना चाहिए?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को दैनिक रूप से सोडियम की मात्रा पर विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के विशेषज्ञों के मुताबिक एक दिन में अधिकतम 2,300 मिलीग्राम या लगभग 1 चम्मच की मात्रा में नमक का सेवन किया जा सकता है। ध्यान रहे, इसकी कमी और अधिकता दोनों नुकसानदायक है। कई पैक्ड या जंक खाद्य पदार्थों में नमक की मात्रा अधिक हो सकती है, ऐसे में इनके सेवन को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए
सोडियम की अधिकता
अतिरिक्त सोडियम का सेवन ऑस्टियोपोरोसिस, किडनी की बीमारी और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। ये स्थितियां हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ा देती हैं। शोधकर्ताओं ने पाया है कि जो बच्चे नमकीन खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करते हैं, उनमें मीठे पेय या मीठी चीजों के सेवन की संभावना भी बढ़ जाती है जिसके कारण मोटापे का खतरा हो सकता है। पैक्ड चिप्स और अन्य चीजों से सोडियम का उपभोग बढ़ने का जोखिम रहता है।
सोडियम की कमी
शरीर में सोडियम की कमी होना भी आपके लिए समस्याओं को बढ़ा सकती है। इसके कारण कमजोरी, थकान और चक्कर आने जैसी समस्या सबसे आम है। कुछ स्थितियों में लगातार सोडियम की कमी बने रहने को विशेषज्ञ कई अन्य बीमारियों का भी कारण मानते हैं।
एडिसन रोग
छोटी आंत में रुकावट
दस्त और उल्टी
थायराइड की समस्या।
दिल की धड़कनों की अनियमितता।
जलन होना।
इन बातों का रखें ध्यान
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को हाई सोडियम वाली चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। यदि संभव हो तो भोजन में ऊपर से नमक मिलाने से बचना चाहिए। ऐडेड सॉल्ट के कई तरह के साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं। सोडियम की अधिकता या कमी के कारण होने वाली समस्याओं की स्थिति में तुरंत किसी चिकित्सक से संपर्क जरूर करें।
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष7 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष7 days agoVastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…
-
जॉब7 days agoरोजगार के अवसर: यहां 31 मई को प्लेसमेंट कैंप में इतने पदों पर होगी भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoमैनेजर पदों पर निकाली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…




















You must be logged in to post a comment Login