व्यापर
SBI की इस स्कीम से करें हर महीनें कमाई,जानें ये बेहतरीन स्कीम

SBI Annuity Deposit Scheme: अगर आप अपनी आय बढ़ाने के लिए निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसी स्कीम की जानकारी दे रहे हैं जो निश्चित कमाई के लिए सबसे बेहतर विकल्प है. एसबीआई एन्यूटी स्कीम में निवेश के जरिए आप हर महीने कमाई कर सकते हैं.
SBI Annuity Deposit Scheme: निवेश के जरिए लोग अपना भविष्य और सुरक्षित करने की प्लानिंग करते हैं लेकिन कभी-कभी गलत जगह निवेश करने से उनकी दिक्कत बढ़ भी जाती है. ऐसे में ये बहुत जरूरी हो जाता है कि आप सही जगह निवेश करें ताकि आपको कोई दिक्कत न हो. देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों के लिए Annuity Scheme लेकर आया है.
Annuity Scheme के फीचर्स
1- एसबीआई की सभी शाखाओं से Annuity Scheme में निवेश किया जा सकता है.
2-Annuity Scheme में कम से कम 25 हजार रुपये कराने होंगे.
3-एसबीआई के कर्मचारी और पूर्व कर्मचारियों को 1 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा.
4-वरिष्ठ नागरिकों को 0.5 फीसदी अधिक ब्याज दिया जाएगा.
5-Term Deposit की ब्याज दरें इस योजना पर भी लागू होंगी
6- एन्यूटी का भुगतान डिपॉजिट होने के अगले महीने से निर्धारित तारीख को किया जाएगा
7-एन्यूटी का भुगतान TDS काटकर बचत खाते या चालू खाते में कर दिया जाएगा.
8-एकमुश्त रकम पर अच्छा रिटर्न पाने के लिए बेहतर प्लान है.
9- विशेष परिस्थितियों में एन्यूटी के बैलेंस अमाउंट के 75% तक की राशि का ओवरड्राफ्ट / कर्ज मिल सकता है.
10-बचत खाते से Annuity Scheme में बेहतर रिटर्न मिलता है.
शानदार है SBI की एन्यूटी स्कीम
SBI की इस स्कीम में 36, 60, 84 या 120 महीने की अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है. इसमें निवेश पर ब्याज दर वही होगी, जो चुनी हुई अवधि के टर्म डिपॉजिट के लिए होती है. मान लीजिए कि अगर आपने पांच साल के लिए फंड डिपॉजिट किया, तो आपको पांच साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर लागू होने वाली ब्याज दर के हिसाब से ही आपको ब्याज मिलेगा. इस स्कीम का फायदा भारत का कोई भी नागरिक ले सकता है.
हर महीने चाहते हैं 10 हजार तो कितना धन करें निवेश
अगर कोई निवेशक हर महीने 10 हजार रुपये की मासिक आय चाहता है तो उसके लिए निवेशक को 5 लाख 7 हजार 965 रुपये और 93 पैसे जमा कराने होंगे. जमा कराई गई धनराशि पर आपको 7 फीसदी की ब्याज दर से रिटर्न मिलेगा जिससे निवेशक को हर महीने तकरीबन 10 हजार रुपये की कमाई होगी. तो अगर आपके पास एकमुश्त रकम है तो बिल्कुल देर न करें.
निवेश करना है तो जान लें नियम
SBI की एन्यूटी स्कीम में न्यूनतम 1000 रुपये हर महीने जमा करने का नियम है लेकिन अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं की गई है. एन्यूटी पेमेंट में ग्राहक की तरफ से जमा रकम पर ब्याज लगकर एक तय समय के बाद इनकम शुरू हो जाती है. भविष्य के लिए तो ये स्कीम शानदार होती हैं लेकिन एक साथ इतनी रकम जुटाना मिडिल क्लास के लिए संभव नहीं हो पाता है.
आम तौर पर मिडिल क्लास लोगों के पास एकमुश्त रकम का अभाव होता है. ऐसे में ज्यादातर लोग रिक्योरिंग डिपोजिट (Recurring deposit) में निवेश के जरिए अपना भविष्य सुरक्षित करते हैं. RD में छोटी-छोटी बचत के जरिए रकम को इकट्ठा किया जाता है और फिर उस पर ब्याज लगाकर निवेशक को वापस कर दिया जाता है. इस वजह से आम लोगों में Annuity Scheme के मुकाबले Recurring Deposit काफी पसंद किया जाता है.

व्यापर
मंथली इतने पैसा निवेश करके 30 साल में करें 5 करोड़ रुपये,ये रही निवेश मंत्र

वित्तीय लक्ष्य पूरा करने के लिए जीवन की शुरुआत में ही योजना बनानी चाहिए. इससे रिटायर्डमेंट की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते आप अच्छी रकम जमा कर सकते और उस पर अच्छा रिटर्न पा सकते हैं.मेरी उम्र 30 साल है और मैं हर महीने 90,000 रुपये कमाता हूं. मैं हाउसिंग हाउसिंग लोन के लिए 20,000 और व्हीकल लोन के लिए 10,000 रुपये की ईएमआई जमा करता हूं. मैं फिलहाल राष्ट्रीय पेंशन स्कीम (NPS) में 16,000 रुपये का निवेश कर रहा हूं.
निवेश की इस रकम में 10 फीसदी वार्षिक वृद्धि भी करता हूं.मैंने हाल ही में 5,000 रुपये का SIP भी शुरू किया है. मुझे 30 साल में 5 करोड़ रुपए पाने के लिए SIP में और कितना निवेश करना चाहिए? मैं एनपीएस में 6 साल से निवेश कर रहा हूं. मेरी 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर इसकी परिपक्वता वैल्यू क्या होगी?अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जीवन की शुरुआत में ही योजना बनाना अच्छी बात है.
यदि आप 30 साल की आयु में बचत करना शुरू करते हैं, तो आपको अगले 30 साल के लिए प्रति महीने 22,000 रुपये का निवेश होगा. इससे मूलधन के रूप में 79.2 लाख रुपये जमा हो जाएगा. यदि इस पर 10 फीसदी रिटर्न मानकर चलें, तो आप 5 करोड़ रुपए का लक्ष्य पा सकते हैं. इसमें समय के साथ निवेश की रकम में और वृद्धि पर विचार नहीं किया गया है.एनपीएस मामले में यदि एनुअल इंक्रीमेंट जैसी स्थिति के बावजूद यदि निवेश की रकम नहीं बढ़ाई जाती है, तो भी 30 साल में प्रति महीने 16,000 रुपये जमा करने पर मूलधन 57.6 लाख रुपए जमा होगा.
अर्निंग इंटरेस्ट 10 फीसदी मिलने की स्थिति में 30 साल में इसका कुल वैल्यु 3.6 करोड़ रुपए हो जाएगी. इसी प्रकार एनुअल सेविंग के लिए 10 फीसदी की बचत दर के साथ मूल राशि 3.15 करोड़ रुपये हो जाती है.
30 साल के के अंत में 10 फीसदी एनुअल अर्निंग के साथ कुल रकम 9 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी.मैंने पब्लिक प्रोविडेट फंड अकाउंट खुलवाया है. क्या मुझे इंप्लाई प्रोविडेंट फंड (EPF) में भी योगदान देना चाहिए?आप ईपीएफ और पीपीएफ दोनों अकाउंट रख सकते हैं.
ईपीएफ अकाउंट सुविधा केवल कर्मचारियों के लिए है, जबकि पीपीएफ अकाउंट कोई भी खुलवा सकता है. पीपीएफ के जरिये स्वरोजगार करने वाले भी दीर्घकालीन लक्ष्य हासिल करने के लिए निवेश कर सकते हैं. इसमें भी रिटर्न अच्छा मिलता है. दोनों खातों में निवेश कर टैक्स भी बचाया जा सकता है.
व्यापर
दिनों दिन महंगाई आसमान छू रही है : पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बाद,आटा-चावल सहित कई चीजों की बढ़ी दाम..

देश में इन दिनों महंगाई आसमान छू रही है.कई दिनों से बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बाद अब घर की रसोई का भी खर्च बढ़ गया है. अब आम आदमी को आटा-चावल के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ेगी. देश के कई राज्यों में आटा, चावल, रिफाइंड और मसाले समेत कई चीजों के दाम बढ़ गए हैं. रूस-यूक्रेन युद्ध के साथ ही बढ़ गई महंगाई रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से ही लगातार महंगाई बढ़ रही है. युद्ध शुरू होने के साथ ही खाद्य तेल खासतौर पर सूरजमुखी का तेल के दाम आसमान छूने लगे. इसके बाद आटा, जौ, चावल, धनिया, जीरा और हल्दी की कीमतों ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया.
इन मसालों की कीमतें सातवें आसमान पर रोजमर्रा के इस्तेमाल में प्रयोग होने वाले मसालों की कीमत सातवें आसमान पर पहुंच गई है. बाजार में हल्दी के दाम में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
तो दूसरी और धनिए के दाम 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं. इसके अलावा जीरा का भाव तो पेट्रोल के भाव से भी ज्यादा तेज है. थोक बाजार में जीरा का रेट 230-235 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका है. नींबू के भाव ने तोड़े रिकॉर्ड मसालों के अलावा सब्जियों की कीमतों में भी भारी उछाल देखने को मिल रहा है.
खासतौर पर गर्मियों में बढ़ते तापमान के बीच नींबू की डिमांड भी काफी बढ़ गई है, जिस कारण नींबू कहीं जगहों पर 300-400 रुपये प्रति किलो के पार हो गया है. हाल ये है कि कई जगहों पर 10-15 रुपये में सिर्फ एक नींबू ही मिल रहा है. इसमें सबसे बड़ा कारण डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को माना जा रहा है. ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने के कारण तथा मंडियों में आवक घटने के कारण नींबू के भावों में बढ़ोतरी हो रही है.
व्यापर
RBI Monetary Policy : रिवर्स रेपो रेट में हुई बदलाव,बढ़ती महंगाई के बीच RBI का बड़ा फैसला..

RBI Monetary Policy: भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान किया. MPC ने पॉलिसी दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. रेपो रेट (Repo Rate) 4 फीसदी पर बरकरार है. ये लगातार 10वीं बार है जब केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. इससे पहले, रिजर्व बैंक ने आखिरी बार 22 मई 2020 को रेपो रेट में बदलाव किया था. रिवर्स रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि, रिवर्स रेपो रेट में 0.40% की बढ़ोतरी की गई है. अब यह बढ़कर 3.75% हो गया है. मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट और बैंक रेट 4.25 फीसदी रहेगा. पॉलिसी का रुख ‘अकोमोडेटिव’ रखा गया है. आगे चलकर अकोमोडेटिव रुख में बदलाव करेंगे
-
Tech & Auto6 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश5 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश - दुनिया5 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश4 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
Tech & Auto5 days agoHero के इलेक्ट्रिक स्कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..
-
देश - दुनिया4 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
Lifestyle6 days agoगर्मी में न खाए इन लोग तरबूज,हो सकती है बड़ी परेसानी…जानें वजह
-
जॉब5 days agoरेलवे में अपरेंटिस के 300 पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि…
-
देश5 days agoरेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : बढ़ी सैलरी,जारी हुआ आदेश ; बढ़ कर आएगी सैलरी…
-
देश3 days agoकर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…

















You must be logged in to post a comment Login