देश - दुनिया
असम में भूकंप, गुवाहाटी में 4.1 रही तीव्रता, लोगों में दहशत,भूकंप के झटके महसूस किए

असम के गुवाहाटी में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, आज दोपहर करीब 1 बजे भूकंप के झटके से धरती कांपीं. भूकंप के इस झटके से अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है.
4 नवंबर को असम के तेजपुर में आया था भूकंप : इससे पहले 4 नवंबर को असम के तेजपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई थी. भूकंप तेजपुर से 35 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में आया था. नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी ने बताया था कि भूकंप का समय सुबह 10 बजकर 19 मिनट था. हालांकि भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान या फिर किसी के हताहत होने को लेकर कोई जानकारी समाने नहीं आई थी.
आज राजस्थान के जालोर में भी महसूस हुए झटके : वहीं, आज राजस्थान के जालोर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि जालोर में भूकंप के झटके शनिवार देर रात करीब 2.26 बजे महसूस गए. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 रही. इससे पहले 16 नवंबर (मंगलवार) को गुजरात के बनासकांठा जिले के साथ लगती राजस्थान की सीमा पर 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
क्यों आता है भूकंप? : पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं. जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है. बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं. जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं. नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है.


देश - दुनिया
17 साल नाबालिग लड़के का चीन के सैनिकों ने अपहरण,सैनिकों की इस करतूत से पूरे देश में हड़कंप
देश - दुनिया
कई एयरलाइन कंपनियों ने अपनी उड़ानों को किया रद्द,5G नेटवर्क के चलते लैंडिंग सिस्टम पर असर पड़ने की आशंका;सैंकड़ों यात्री परेशान
देश - दुनिया
देशभर में महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी,सुप्रीम कोर्ट के 32 जजों में से अब तक 10 जज कोरोना की चपेट में
-
जॉब7 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली 10वी 12वी पास के लिए नौक़री , युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में बेहतर अवसर
-
जॉब6 days ago10वीं पास के लिए यहाँ निकली जूनियर क्लर्क व स्टेनोग्राफर की नौकरी,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : बैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाइ
-
देश7 days agoओमिक्रॉन वेरिएंट का नये लक्षण , वेरिएंट श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका: पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से असिस्टेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
देश5 days agoभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 68 हजार 833 नए केस,पॉजिटिविटी रेट 14.70% फीसदी से बढ़कर अब 16.66 फीसदी
-
व्यापर4 days agoSBI ग्राहकों के लिए ख़ुशख़बरी : FD पर ब्याज दरों में इजाफा
-
जॉब3 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब3 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
छत्तीसगढ़6 days agoबीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ कोरोना के 6,015 नये केस , SI सहित 20 पुलिसकर्मी पाजिटिव

















You must be logged in to post a comment Login