क्राइम
नवजात बच्चे को पिता ने लगाया जहरीला इंजेक्शन,बच्चे की मां ने लिखाई FIR

झारखंड के पलामू में एक पिता द्वारा अपने नवजात बच्चे की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस सिलसिले में बच्चे की मां ने अपने पति के खिलाफ मेदिनीनगर थाने में FIR दर्ज करवाई. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है. दरअसल, जिले के चौनपुर थाना क्षेत्र के गांगी की रहने वाली सीता चौधरी ने साहित्य समाज चौक के समीप सोना नर्सिंग होम में 3 अप्रैल के दिन एक बच्ची को जन्म दिया. जन्म के बाद बच्ची को जरूरी इंजेक्शन और दवा की जरूरत थी. नर्सिंग होम की ओर से दवा की पर्ची उसके पिता अरुण चौधरी को दी गई. अरुण ने नर्सिंग होम के दवाखाने से दवा और इंजेक्शन नहीं खरीदा. बल्कि बाहर से दवा इंजेक्शन लेकर आया. दरअसल, अरुण पैथोलॉजी में काम करता है. इसलिए उसने खुद ही बच्ची को दवा देने के बाद इंजेक्शन लगा दिया. अस्पताल स्टॉफ ने अरुण को ऐसा करने से मना किया लेकिन वह फिर भी नहीं माना. स्टॉफ के अनुसार, अरुण ने बच्ची को इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी. हालत खराब होता देख बच्ची को नर्सिंग होम से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई. बच्ची की मौत की सूचना मिलने पर उसकी मां सीता चौधरी ने अपने पति पर हत्या का आरोप लगाया और पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई. महिला का आरोप है कि उसका पति कभी नहीं चाहता था कि वह मां बने. पहले भी वह दो बार उसका गर्भपात करवा चुका है. कुछ दिन पहले उसे भी खाने में जहर मिलाकर मारने की कोशिश की. इसमें पति के अलावा ससुर लालजी चौधरी, सास पानपति देवी, देवर अजीत चौधरी भी शामिल थे. महिला ने कहा कि नर्सिंग होम के डॉक्टर और चिकित्साकर्मियों के मना करने के बाद भी उसके पति ने बच्ची को गलत इंजेक्शन दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. उधर, घटना के बाद शुरुआत में नर्सिंग होम की लापरवाही से बच्ची की मौत का आरोप लगाकर परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की थी.

क्राइम
Crime News: 10 साल की मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म, शॉप पर आकेला पाकर युवक ने वारदात को दिया अंजाम…

पाली जिले के सोजत सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर को 10 साल की मासूम को जबरदस्ती दुकान में ले जाकर छेड़छाड़ कर उससे रेप करने के प्रयास का मामला सामने आया हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।
सोजत सिटी SHO जसवन्त सिंह राजपुरोहित ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मां के कहने पर 100 रुपए लेकर मीट लेने मीट शॉप पर नाबालिग गई थी। दोपहर का समय था उसे अकेला देख 22 वर्षीय यासीन कुरेशी पुत्र इब्राहिम कुरेशी उसे ओर मीट देने की बात कहते हुए हाथ पकड़कर दुकान में ले गया। परिजनों का आरोप हैं कि दुकान में आरोपी ने नाबालिग से छेड़छाड़ की तथा रेप करने का प्रयास किया। जिससे घबराकर मासूम भागकर घर आ गई तथा अपनी मां को सारी बात बताई। जिस पर बेटी को लेकर वह शॉप पर पहुंची तथा हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा नाबालिग के परिजनों को सोजत सिटी थाने ले गई। पूरी घटना की जानकारी लेकर नाबालिग के परिजनों की रिपोर्ट पर छेड़छाड़ व रेप के प्रयास का मामला दर्जकर जांच शुरू की।
क्राइम
कर्ज से परेसान युवक थाने के सामने,खुद को मारी गोली,मौक़े पर मौत

बदायूं से बड़ी खबर है। यहां बुधवार को एक युवक सुमित अलापुर थाने के सामने पहुंचा। उसने अपनी कनपटी से तमंचा सटाया। इसके बाद खुद को गोली मार ली। गोली लगने से सुमित के सिर के चीथड़े उड़ गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे ने एक कारोबारी से 32 लाख रुपए उधार लिए थे। कारोबारी रुपए लौटने के लिए पुलिस के जरिए दबाव बना रहा था।
जबकि बेटा कुछ समय मांग रहा था। बेटे की हत्या की गई है।मृतक युवक 15 दिन पहले एक हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि मृतक अलापुर कस्बा के वार्ड संख्या 3 में मोहल्ला बजरिया का रहने वाला है। परिजनों और आरोपित कारोबारी से पूछताछ चल रही है।
अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।सुमित अपने परिवार में सबसे छोटा था। पिता जयनंदन किराना का कारोबार करते हैं। इससे पहले उनकी अलापुर में गल्ले की आढ़त थी, लेकिन कुछ साल से किराना की दुकान खोल ली। बड़ा भाई दिलीप भी किराना कारोबारी है। हालांकि उसकी दुकान दूसरे मोहल्ले में है। परिवार में मां मुस्का देवी के अलावा 4 बहनें भी हैं। सभी बहनों की शादी हो चुकी है। सुमित जब जेल नहीं गया था तो कभी भाई की दुकान पर बैठता था तो कभी पिता की दुकान पर बैठता था।
वहीं बड़े भाई दिलीप गुप्ता ने व्यापारी गौरव पर सुमित की गोली मारकर हत्या करने आरोप लगाया है। दिलीप गुप्ता ने कहा, इन दोनों का पैसों को लेकर विवाद था। आज सुबह गौरव पैसे मांगने आया था। सुमित उस समय घर पर नहीं था। गौरव ने कहा, सुमित से बोल देना का पैसे लाकर दे दे नहीं तो गोली मार देंगे और तुम्हारे बच्चे को किडनैप कर लेंगे।इसने वहीं से सुमित को फोन किया दुकान पर मिलने को कहा, जब सुमित दुकान पहुंचा तो गौरव ने गोली मार दी।एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि मृतक सुमित गुप्ता 27 अगस्त 2021 को हजरतपुर कस्बा के बाजार में सर्राफा व्यापारी राकेश उर्फ राजेश गुप्ता की हत्या में आरोपित था।
राकेश के परिजनों ने इस मामले में कस्बा हजरतपुर के ही इलेक्ट्रानिक व्यापारी संजू गुप्ता समेत 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जबकि पुलिस ने जांच के बाद राजस्थान के जिला चुरू के सरदारनगर निवासी श्रीराम सोनी और अमन वर्मा निवासी बोगाडोगरा जिला दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया था।पड़ताल में दोनों भाड़े के हत्यारे निकले और उन्होंने कबूला कि उन्हें राकेश की हत्या की सुपारी सुमित ने दी थी। इसी मामले में पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभी 15 दिन पहले ही वह जेल से जमानत पर रिहा हुआ था।
अलापुर थाने के सामने स्थित एक व्यापारी से सुमित ने करीब 32 लाख रुपए उधार लिए थे। सुमित के जेल से बाहर आने के बाद व्यापारी उससे रुपए मांग रहा था। एक दिन पहले दोनों में इसी को लेकर विवाद हुआ था। आज सुमित ने गोली मारकर आत्महत्या कर दी।सूत्रों के अनुसार, सुमित के राकेश उर्फ राजेश गुप्ता के परिवार की एक युवती से प्रेम संबंध थे।
राकेश ने युवती की शादी किसी दूसरे युवक के साथ कर दी थी। प्रेम-प्रसंग में राकेश आड़े आया तो सुमित ने उसे ठिकाने लगवा दिया था। फिलहाल सुमित के परिजन कुछ बोलने से बच रहे हैं।वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी ने बताया, परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। परिवार वाले जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा। फिलहाल व्यापारी और मृतक सुमित के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
क्राइम
पहले पति ने पत्नी की गला दबाकर किया हत्या, फिर लगा दी करंट,आरोपी गिरफ्तार…

घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। दिनभर उसका शव घर के बाथरूम में छिपाए रखा। शाम को जब आरोपी का मामा घर आया तो उसे हत्या का पता चला। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार आरोपी सुरेंद्र यहां श्रीराम रेजिडेंसी में परिवार के साथ रहता है।उसकी पत्नी सुनीता घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। उनकी शादी को 17 साल हो गए थे।उनका 4 साल का एक बेटा है।
सुरेंद्र कोई काम नहीं करता था और शराब पीकर घर में रहता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था। घरेलू कलह के चलते कुछ दिन पहले सुनीता भारत कॉलोनी में अपने मायके चली गई थी। सुरेंद्र उसे मनाकर ले आया था।शनिवार सुबह भी दोनों की बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान सुनीता नहाने के लिए बाथरूम में चली गई। पीछे से सुरेंद्र भी बाथरूम में घुस गया।
पहले उसने पानी गर्म करने की रॉड से करंट लगाकर उसकी हत्या की कोशिश की। जब उससे कुछ नहीं हुआ तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव बाथरूम में ही छोड़ दिया। शव दिनभर बाथरूम में पड़ा रहा। शाम को सुरेंद्र का मामा घर आया तो उसने उसे सारी बात बताई। इसके बाद मामा ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुनीता के पिता इंद्रपाल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
-
Lifestyle7 days agoहार्ट अटैक आने से पहले दिखाई देती है ये 6 संकेत,न करें कभी नज़र अंदाज
-
Tech & Auto6 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश - दुनिया6 days agoincome Tex के 10 ऐसे नियम जो 1 अप्रैल से हो गए है लागू, जिसे हर व्यक्ति को है जानना जरूरी…
-
देश - दुनिया4 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश4 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश7 days agoमहंगाई भत्ता में हुआ बड़ा बदलाव,जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी..
-
देश4 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
रायपुर छत्तीसगढ़6 days agoबिरगांव निगम में गंदा पानी से हुवे जनता बेहाल पानी के लिए मची होड़ पार्षदों ने किया बजट का बहिष्कार
-
देश - दुनिया4 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
Tech & Auto5 days agoHero के इलेक्ट्रिक स्कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..

















You must be logged in to post a comment Login