Tech & Auto
इलेक्ट्रिक स्कूटर निओ लॉन्च,जानें ये बेहतरीन फीचर्स

यामाहा ने यूरोपीय बाजार में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर निओ लॉन्च कर दिया है. यूरोप में इस स्कूटर की कीमत 3,005 यूरो तय की गई है जो भारत में करीब 2.5 लाख रुपये होती है. यामाहा का कहना है कि मई 2022 से ये इलेक्ट्रिक स्कूटर चुनिंदा यूरोपीय देशों में मिलने लगेगा. अब कंपनी ने इंडिया यामाहा डीलर्स के सामने नए निओ इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया है. असल में निओ ईवी इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट पर आधारित है जिसके साथ 50 CC का इंजन दिया जाता है. Yamaha ने इलेक्ट्रिक स्कूटर को स्टैंडर्ड मॉडल वाले कई पुर्जे दिए हैं जिनमें से एक शानदार दिखने वाला ट्विन हेडलाइट सेटअप है.
इसका स्टाइल और डिजाइन जोरदार है और कुल मिलाकर ये स्कूटर बहुत आकर्षक दिखता है. स्क्रैच ना लगे, इस हिसाब से डिजाइन Yamaha Neo Electric Scooter को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे छोटे-मोटे स्क्रैच से बचाया जा सके. ईवी को हब पर लगी ब्रशलेस डीसी मोटर दी गई है जो एसटीडी मोड में 2.06 किलोवाट ताकत बनाती है. इसकी रफ्तार को 40 किमी तक सीमित रखा गया है.
ईको मोड पर इसकी क्षमता 1.58 किलोवाट हो जाती है, वहीं इसकी अधिकतम रफ्तार भी घटकर 35 किमी/घंटा हो जाती है. ईको मोड में स्कूटर की रेंज 38.5 किमी होती है, वहीं अलग से बैटरी पैक लगवाने पर ये रेंज 68 किमी हो जाती है. मिलेगी रिमूवेबल बैटरी स्कूटर के साथ यामाहा ने रिमूवेबल यानी अलग हो सकने वाला 50.4वोल्ट लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है
जिसका वजन 8 किग्रा है. घरेलू सॉकेट से इसे फुल चार्ज करने में कुल 8 घंटे का समय लगता है. निओ इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाकी फीचर्स में स्मार्ट की और एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं जो स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाते हैं.
इसके अंतर्गत बैटरी की जानकारी, रास्ते की जानकारी, कॉल्स और मैसेज की जानकारी राइडर को मिलती है, इसके अलावा सीट के नीचे 27 लीटर का स्पेस दिया गया है. बता दें कि अगर आप अलग से बैटरी पैक लगवाते हैं तो ये स्टोरेज कम हो जाता है.

Tech & Auto
50% से ज्यादा छूट मिल रही है इस 32-inch के इन Smart TV पर,जानें फीचर्स

17,999 रुपये की कीमत वाले रेलमे के इस 32-इंच के स्मार्ट टीवी को 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है. किसी भी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड यूज करने पर और नेट बैंकिंग करने पर आपको एक हजार रुपये की छूट मिलेगी और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 1,250 रुपये का डिस्काउंट और मिलेगा. एक्सचेंज ऑफर से आप 11 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं. इस टीवी को 1,749 रुपये में खरीदा जा सकता है. मोटोरोला ZX2 एचडी रेडी एलईडी स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी मोटोरोला के 32-इंच के इस स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये की जगह 19,999 रुपये में बेचा जा रहा है.
ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड को यूज करके आप 1,250 रुपये बचा सकते हैं और एक्सचेंज ऑफर से 11 हजार रुपये की छूट पा सकते हैं. कुल मिलकर, इस टीवी को 29,999 रुपये की जगह 7,749 रुपये में खरीदा जा सकता है. एमआई 4A होराइजन एडिशन एचडी रेडी एलईडी स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी एमआई का यह 32-इंच का स्मार्ट टीवी 14,999 रुपये में बिक रहा है जबकि इसकी असली कीमत 19,999 रुपये है. ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड को यूज करने पर आपको 1,250 रुपये की छूट मिलेगी और एक्सचेंज ऑफर से 11 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा.
दोनों ऑफर्स का पूरा लाभ मिलने पर आपके लिए इस टीवी की कीमत 2,749 रुपये हो जाएगी. सैमसंग एचडी रेडी एलईडी स्मार्ट टीवी सैमसंग के इस 32-इंच के डिस्प्ले वाले टीवी की कीमत 22,900 रुपये है लेकिन इसे फ्लिपकार्ट से 16,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. एक्सचेंज ऑफर से 11 हजार रुपये और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड को यूज करके 1,250 रुपये बचाए जा सकते हैं.
इस टीवी को आप 4,740 रुपये में खरीद सकते हैं. वू प्रीमियम एचडी रेडी एलईडी स्मार्ट टीवी 20 हजार रुपये के इस 32-इंच के स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट से 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है.
ICICI Bank करे क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 1,250 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है और एक्सचेंज ऑफर से 11 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं. सैमसंग के इस टीवी को 249 रुपये में खरीदा जा सकता है.
Tech & Auto
रोज 2 GB डेटा और अनलिमिटेड कलिंग, देखे ये जबरदस्त रिचार्ज प्लान…

4G डेटा वाउचर एड-ऑन डेटा पैक हैं जो टेलीकॉम अपने उपयोगकर्ताओं को एक अतिरिक्त कीमत पर प्रदान करते हैं जिसका उपयोग डेली डेटा समाप्त होने पर किया जा सकता है। बीएसएनएल अपने ग्राहकों को कुछ डेटा वाउचर दे रही है और इनमें से कुछ एडिशनल बेनिफिट्स के साथ भी आते हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने बीएसएनएल द्वारा पेश किए गए सभी डेटा-एड पैक प्लान्स की लिस्ट तैयार की है, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए…
BSNL के जबर्दस्त डेटा वाउचर
– लिस्ट में पहली दो प्लान बहुत ही शॉर्ट-टर्म प्लान्स हैं। बीएसएनएल 16 रुपये में एक मिनी_16 प्लान पेश करता है जो एक दिन के लिए 2GB डेटा प्रदान करता है। टेल्को अपने उपयोगकर्ताओं के लिए एक C_DATA56 प्लान भी प्रदान करता है जो ज़िंग (Zing) तक पहुंच के साथ 10 दिनों की वैलिडिटी के लिए 10GB डेटा प्रदान करता है। बीएसएनएल के पास अपने पोर्टफोलियो में डेटा सुनामी (DataTSunami) पैक भी है जो 22 दिनों की वैलिडिटी के लिए प्रतिदिन 2GB डेटा प्रदान करता है।
– टेल्को का Data_WFH_151 पैक 28 दिनों के लिए कुल 40GB डेटा प्रदान करता है और ज़िंग तक पहुंच के साथ आता है। कंपनी की ओर से STV_198 50 दिनों की वैलिडिटी के लिए 198 रुपये में 2GB प्रति दिन प्रदान करता है। अंत में, बीएसएनएल प्रदान करता है एक Data_WFH_251 पैक जो 251 रुपये की कीमत पर 28 दिनों के लिए कुल 70GB डेटा प्रदान करता है और ज़िंग तक पहुंच के साथ आता है।
– लिस्ट में अगला प्लान 447 रुपये की कीमत पर आता है और कुल 100GB हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है। 100GB डेटा की खपत के बाद, उपयोगकर्ता को 80 Kbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है।। यह प्लान 60 कैलेंडर दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और भले ही वेबसाइट पर ‘डेटा वाउचर’ के तहत इसका उल्लेख किया गया हो, फिर भी यह प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। STV_447 प्लान के साथ यूजर्स बीएसएनएल ट्यून्स और इरोज नाउ एंटरटेनमेंट सर्विसेज का सब्सक्रिप्शन भी ले सकते हैं।
– अंत में, बीएसएनएल अपने ग्राहकों को एक यूनिक वार्षिक डेटा वाउचर प्रदान करता है। उपयोगकर्ता DATA_1498 पैक प्राप्त कर सकते हैं जो 365 दिनों की वैलिडिटी के लिए प्रति दिन 2GB डेटा प्रदान करता है, हालांकि, कोई कॉलिंग या एसएमएस लाभ नहीं मिलता। देखा जाए तो इस प्लान में रोज का खर्च लगभग 4 रुपये है।
Tech & Auto
देश में लॉन्च हुई हार्ले की नई बाइक, जानिए क्या है इसके फीचर्स और शुरवाती कीमत…

हार्ले-डेविडसन ने नई स्पोर्टस्टर लाइनअप में न्यू नाइटस्टर नाम की नई मोटरसाइकिल को ग्लोबली पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 13,499 डॉलर (करीब 10.29 लाख रुपए) है। 119 साल पुरानी हार्ले डेविडसन कंपनी की शुरुआत एक छोटे से लकड़ी के घर से हुई थी।
इसने सबसे पहले साइकिल में ही इंजन लगाकर पहली बाइक तैयार की थी। अब ये कंपनी इतनी बड़ी हो चुकी है कि करोड़ों रुपए की बाइक मार्केट में बेचती है। हार्ले-डेविडसन की ब्लू एडिशन बाइक की कीमत 2.4 मिलियन डॉलर (करीब 18 करोड़ रुपए) है।
आज हम आपको हार्ले-डेविडसन न्यू नाइटस्टर के फीचर्स सहित इस कंपनी से जुड़े कुछ किस्से बता रहे हैं…
हार्ले-डेविडसन नाइटस्टर डिजाइन
स्पोर्टस्टर S की तरह, नाइटस्टर में भी क्लासिक एलिमेंट मौजूद हैं, इसमें काउल से घिरा क्लासिक राउंड हेडलैम्प है और मूंगफली के आकार का 11.7 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक मिलता है जो सीट के नीचे है। इस डिजाइन से मोटरसाइकल की सेंटर ग्रैवेटी कम होती है, इससे बाइक हैंडलिंग में जबदस्त हो जाती है।
हार्ले-डेविडसन नाइटस्टर फीचर्स
नाइटस्टर 3 राइड मोड (रोड, स्पोर्ट, रेन) के साथ आती है। साथ ही ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्रैग-टॉर्क स्लिप कंट्रोल के साथ आता है जो अचानक डाउनशिफ्ट के दौरान रियर व्हील स्लिप को रोकता है। इसमें LCD डिस्प्ले के साथ 4 इंच का सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है, लेकिन फोन पर बात करने के लिए कोई कनेक्टेड फीचर नहीं है। नाइटस्टर न्यू हार्ले में 975cc यूनिट्स का इंजन मिलता है।
-
जॉब5 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया6 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा…
-
जॉब6 days agoरेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब4 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
देश - दुनिया3 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब3 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
जॉब3 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…


















You must be logged in to post a comment Login