Lifestyle
शुगर लेवल कम करने के लिए सेवन करे नीम की पत्तियों का चूर्ण,
त्वचा से लेकर बालों की समस्या का रामबाण इलाज है नीम की पत्तियां. नीम में मौजूद औषधीय गुणों जैसे एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी फंगल, एंटीपैरासिटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीडायबिटिक कई तरह के वायरल, बैक्टीरियानीम एक बेहद ही फायदेमंद औषधीय पेड़ है, जिसका इस्तेमाल वर्षों से आयुर्वेद में कई रोगों को दूर करने के लिए किया जा रहा है. नीम के पेड़ के पत्ते, फूल, बीज, फल, जड़ और छाल सहित इसके सभी भागों का उपयोग किया जा सकता है. ये सभी कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में बेहद कारगर साबित होते हैं. त्वचा से लेकर बालों की समस्या का रामबाण इलाज है नीम की पत्तियां. नीम में मौजूद औषधीय गुणों की बात करें, तो ये एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी फंगल, एंटीपैरासिटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीडायबिटिक, घाव भरने की प्रॉपर्टीज से भरपूर होते हैं, जो कई तरह के वायरल, बैक्टीरियल इंफेक्शन से शरीर को बचाते हैं. आइए जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार, नीम की पत्तियां सेहत के लिए किस तरह से होती हैं फायदेमंद.
नीम की पत्तियों के सेहत लाभ
लश आयुर्वेदा क्लिनिक (मयूर विहार, नई दिल्ली) की आयुर्वेदाचार्य डॉ. मारिया परवेज कहती हैं कि नीम की तासीर ठंडी होती है. नीम की पत्तियां पित्त रस और कषाय रस दोनों होती हैं. इसके गुण हल्के या लघु होते हैं, जो आसानी से पचने वाला होता है. साथ ही यह रूक्क्ष यानी ड्राई होता है. इसका विपाक कटु होता है. यदि किसी को पेट का अल्सर है, तो उनके लिए नीम की पत्तियां काफी फायदेमंद होती हैं. नीम की पत्तियां पाचन की प्रक्रिया में सुधार लाती हैं. यदि किसी को भूख नहीं लगती, एसिडिटी की समस्या बनी रहती है, तो उनके लिए भी यह काफी लाभदायक होती हैं.
चूंकि, ये पत्तियां शीतल होती हैं, साथ ही इसका रस कषाय होता है, इसलिए यह डाइजेशन में काफी फायदेमंद होती हैं. यदि किसी को बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है, तो इसकी पत्तियों का रस पीने से शरीर की सारी थकान दूर हो जाती है.

Lifestyle
Vastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे शीशे का किस्मत से खास कनेक्शन है. अगर दर्पण को सही दिशा में नहीं रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. वहीं अगर शीशे को सही दिशा में लगाया जाए तो घर-परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है. साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बरकरार रहती है.
आइए जानते हैं कि आईने से जुड़े वास्तु टिप्स
आईने से जुड़े ये वास्तु टिप्स हैं खास -वास्तु शास्त्र के मुताबिक ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण की तरफ चलती है. ऐसे में शीशे को पूरब या उत्तर की दीवार पर इस तरह से लगाना चाहिए ताकि देखने वाले का चेहरा पूरब या उत्तर की ओर रहे. वास्तु शास्त्र के मुताबिक दर्पण लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूरब, उत्तर या पूर्वोत्तर दिशा मानी गई है. इस दिशा में आईना लगाने से घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी या आलमारी के सामने दर्पण लगाने से धन में बरकत होती है. आईना लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह कहीं से भी टूटा हुआ नहीं हो. दरअसल ऐसा आइना निगेटिव एनर्जी उत्पन्न करता है. -वास्तु के मुताबिक बेडरूम में आईना कमरे के तरफ ही लगाना चाहिए. सोते वक्त शरीर का कोई भी हिस्सा आईने में नहीं दिखाई देना चाहिेए. क्योंकि इससे सेहत से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं. -अगर कमरा छोटा होने के कारण आईना बेड से सामने ही है तो रात को सोते वक्त उस आईने को किसी कपड़े से ढक दें. इससे नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है. -वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में आईना नहीं लगाना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने घर में क्लेश बढ़ने लगते हैं. इसके अलावा कमरे की दीवारों पर शीशा आमने-सामने नहीं रखना चाहिए. इससे घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है.
Lifestyle
Health Tips: क्या आप भी है घमौरियों से परेशान, तो करे ये उपाए…

तपती गर्मी का मौसम आते ही लोग घमौरियों की शिकायत करने लगते हैं। घमौरियों की वजह से त्वचा पर लगातार खुजली होती रहती है, दाने निकल आते हैं और त्वचा पर कांटे चुभने जैसा अहसास होता है। घमौरियों की समस्या अधिक बढ़ने पर त्वचा पर लाल रैशेज भी होने शुरू हो जाते हैं। अगर आपको भी गर्मियां शुरू होते ही घमौरियों की समस्या परेशान करने लगती है तो ये घरेलू उपाय अपनाकर आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं।
घमौरियों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय-
दही-
आधा कटोरी दही में 6 से 7 पत्ते पुदीने के पत्ते पीसकर मिश्रण तैयार करके 10 मिनट तक घमौरियों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद स्नान कर लें।
मुल्तानी मिट्टी-
मुल्तानी मिट्टी स्किन को ठंडक पहुंचाती है। जिससे जलन और खुजली नहीं होती है, ये दाने भी कम कर देती है और बैक्टीरिया खत्म करके आपको आराम दिलाती है।
पपीता और गेहूं का आटा-
पके हुए पपीते की स्लाइस लेकर इसमें 1 चम्मच गेहूं का आटा मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को घमौरियों पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद नहा लें। पपीता आपकी त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और गेहूं का आटा घमौरियों की डेड सेल्स को हटाता है।
एलोवेरा जेल
आप चाहे तो घमौरियों में एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इससे घमौरियों में होने वाली खुजली और रैशेज की समस्या से राहत मिलेगी।
नीम
नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। नीम के पानी से नहाएं, इसकी पत्तियां पीसकर घमौरिया में लगाने से भी तेजी से आराम होता है। नीम की छाल पीसकर भी आप घमौरिया में लगा सकते हैं।
दही
मुल्तानी मिट्टी में दही को मिलाकर घमौरियों में लगाने से भी राहत मिलती है। इसकी ठंडक आपको घमौरियों की खुजली और जलन से राहत दिलाएगी। दही और मुल्तानी मिट्टी का लेप लगा लें और सूखने के बाद साफ पानी से नहा लें।
आइस क्यूब
आइस क्यूब्स लेकर इन्हें साफ सूती कपड़े में लपेट लें और घमौरियों वाली जगह पर हल्के हाथों से लगाएं, इससे राहत मिलेगी। एक दिन में आप दो बार इस प्रक्रिया को 5 से 10 मिनट के लिए कर सकते हैं।
खीरा-
गर्मी की वजह से होने वाली खुजली को खीरा लगाकर आसानी से ठीक किया जा सकता है। यह त्वचा को तुरंत निखारता है और ठंडक पहुंचाता है। इसके लिए आधा खीरा लेकर उसे छीलें और पतले स्लाइस काट लें। इन्हें कुछ मिनटों के लिए फ्रिज में ठंडा करें और फिर उन्हें घमौरियों पर लगाएं।
Lifestyle
स्मार्टफोन के लिए आया खतरनाक वायरस, बिना जानकारी चुराता है डेटा,
Android Malware
: यह वायरस यूजर्स की जानकारी के बिना वॉयस रिकॉर्ड कर लेता है। साथ ही लोकेशन को ट्रैक करता रहता है।
Android Malware: एंड्रॉइड फोन के लिए खतरनाक वायरस का पता चला है। सिक्योरिटी रिसर्च के मुताबिक यह वायरस यूजर्स के वॉयस रिकॉर्ड कर सकता है। साथ ही लोकेशन को भी ट्रैक कर लेता है। रिसर्चर्स के अनुसार जिस डिवाइस में मेलवेयर का पता चला है। उसमें यूजर की जानकारी के बिना बैकग्राउंड में कई एक्टिविटी करता है। दावा किया जा रहा है कि पहले इस मेलवेयर रूसी हैकर्स की टीम Turla ने इस्तेमाल किया था।
एंड्रॉइड यूजर्स
तक वायरस APK फाइल्स के जरिए भेजा जाता है। स्मार्टफोन में APK इंस्टॉल होने के बाद वायरस स्पाईवेयर की तरह काम करता है। यह लोगों की जानकारी के बिना बैकग्राउंड में परफॉर्म करता है। जिनमें वॉयर रिकॉर्ड और लोकेशन
स वायरस का पता लेब52 की रिसर्च टीम ने लगाया है। टीम ने प्रोसेस मैनेजर के नाम से इस एंड्रॉइड मेलवेयर का पता लगाया है। डिवाइस में इंस्टॉल होने के बाद यह एप गियर शेप आइकन की तरह दिखता है। जिसे देखकर यूजर्स को लगता है कि यह प्री-इंस्टॉल्ड एप है। रिसर्च में पता चला कि मेलवेयर डिवाइस में इंस्टॉल होने से पहले 18 तरह की इजाजत मांगता है। जिनमें लोकेशन, वाई-पाई, कैमरा, वीडियो रिकॉर्डिंग, वॉयस रिकॉर्ड आदि शामिल हैं।
जानिए कैसे बचें
1. किसी भी अनजान सोर्स से मिलने वाले APK फाइल को इंस्टॉल नहीं करना चाहिए।
2. स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर Install from Unknow Sources टूगल को ऑफ करें।
3. एप इंस्टॉल करते समय वहीं परमिशन दें, जो जरूरी है।
4. अधिक परमिशन मांगने वाले एप को इंस्टॉल करने से पहले चेक करें।
5. कोई भी एप डाउनलोड करने से पहले उसकी रेटिंग्स और फीडबै
क चेक करें।
-
जॉब5 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया6 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा…
-
जॉब6 days agoरेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब4 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
देश - दुनिया3 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब3 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
जॉब3 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…




















You must be logged in to post a comment Login