Connect with us

खेल

मैदान पर फूट-फूट कर रोया इंग्लैंड का चैंपियन खिलाड़ी:साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में जेसन रॉय चोट के कारण दर्द से कराहते रहे

Published

on

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच शनिवार को खेले गए मैच में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय चोट के कारण दर्द से कराहते नजर आए और दर्द इतना था कि वो अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे थे। वो मैदान पर ही फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इंग्लैंड की पारी के दौरान पांचवें ओवर में बटलर ने शॉट खेला और रन के लिए दौड़े। रॉय रन के लिए भागे और स्टंप्स के पीछे जाकर गिर गए इसके बाद वो खड़े ही नहीं हो पाए। तुरंत फिजियो को बुलाया गया, लेकिन रॉय का दर्द कम होने का नाम ही नहीं ले रहा था। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। मैच के बाद जेसन रॉय को एक सपोर्टर की मदद से चलते हुए देखा गया

टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत धमाकेदार रही। जेसन रॉय और बटलर ने इंग्लैंड को जोरदार शुरुआत दिलाई। टीम का पहला विकेट छठे ओवर में जोस बटलर (26) के रूप में गिरा। यह सफलता एनरिक नॉर्त्या ने SA को दिलाई।

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने सुपर-12 के मैच में इंग्लैंड को 10 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले साउथ अफ्रीका ने अच्छी बल्लेबाजी की और 2 विकेट के नुकसान पर 189 रनों का स्कोर बनाया। रैसी वान डेर डुसेन ने 94* टॉप स्कोरर रहे, जबकि एडेन मार्करम ने भी 52 रनों की नाबाद पारी खेली। 190 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड 179/8 का स्कोर ही बना सकी और हार गई।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

खेल

हरियाणा के लाल का कमाल, 2016 के ओलंपिक विजेता को हराकर जीता कांस्य पदक

Published

on

By

राजस्थान से लगते मिनी क्यूबा भिवानी की लाल मिट्टी में कुछ ख़ास है, जिसमें खेल कर यहां के लाल व लाड़ली दुनिया भर में अपने मुक्कों की धमक से देश का नाम रोशन कर रहे हैं. इनमें अब एक नया नाम आकाश भी जुड़ गया है. आकाश ने पहली बार सिनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लिया और देश के लिए सातवां मेडल हासिल किया. आकाश की इस उपलब्धि पर भिवानी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया.

भिवानी. मिनी क्यूबा भिवानी के लाल आकाश राजपूत ने सर्बिया में आयोजित सिनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है. सिनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत देश का ये सातवां मेडल है. भिवानी पहुंचने पर आकाश को सिर आंखों पर बैठा कर भव्य स्वागत किया गया.

बता दें कि 24 अक्टूबर से 4 नवंबर तक सर्बिया में सिनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप हुई जिसमें मिनी क्यूबा भिवानी के 20 वर्षिय लाल आकाश राजपूत ने वेनेज़ुएला के फिनोला, जो  2016 के ओलंपिक विजेता रहे हैं, को 5-0 से करारी मात देकर कांस्य पदक हासिल किया. करीब एक माह में आकाश की से दूसरी बड़ी जीत है. इससे पहले 21 सितंबर को आकाश ने कर्नाटक में आयोजित नेशनल बॉक्सिंग सर्विसिज़ टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता था. पर आकाश जब गोल्ड लेकर घर पहुंचा तो उसकी बिमार मां का निधन हो चुका था. आकाश ने ये गोल्ड अपनी मां को समर्पित किया और फिर बिना निराश व हताश हुए मेहनत करने लगा और अब ये कांस्य पदक हासिल किया.

आकाश ने पहली बार सिनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लिया और देश के लिए सातवां मेडल हासिल किया. आकाश की इस उपलब्धि पर भिवानी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. भीम स्टेडियम में स्थापित बॉक्सिंग के जनक गुरू द्रोणाचार्य अवार्डी कैप्टन हवासिंह की प्रतिमा के पास आकाश व उनके कोच का फ़ूल मालाएँ पहनाकर व मिठाई खिला कर स्वागत किया.

आकाश ने कहा कि देश के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप का सातवां मेडल जीत कर बहुत खुशी व गर्व महसूस हो रहा है. आकाश ने कहा कि वो अब कॉमनवेल्थ व एशियन चैंपियनशिप की तैयारी करेगा. वहीं कोच संजय श्योराण ने बताया अभी तो आकाश की शुरूआत है. उसकी मेहनत व लगन को देखते हुये वो एशियन व कॉमनवेल्थ के साथ आने वाले ओलंपिक में भी जीत दर्ज करेगा. साथ ही विश्व विजेता रहे बॉक्सर सचिन सिवाच ने कहा कि सिनियरों की जीत हमारे लिए प्रेरणा बनती है.

वहीं आकाश के पिता भंवर सिंह ने अपने बेटे की उपलब्धि को देश का गर्व बताया और कहा कि एक दिन वो ओलंपिक जीतेगा तब उनका सपना पूरा होगा।. वहीं खेल प्रेमी अभिजीत सिंह ने कहा कि 100 देशों के बॉक्सर से भारत के 14 बॉक्सर भीड़ें जिसमें देश की झोली में अकेले आकाश ने मेडल डाला है जो खुशी व गर्व की बात है. उन्होंने सरकार से विजेता खिलाड़ियों को शुरुआती दौर से आर्थिक सहयोग देने की मांग की.

Continue Reading

खेल

हार्दिक पंड्या की टीम इंडिया में नो एंट्री ! अब वापसी के लिए करने होंगे दो काम

Published

on

By

टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के सुपर-12 से आगे नहीं बढ़ पाने की एक वजह हार्दिक पंड्या की फॉर्म और फिटनेस भी थी. पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद कप्तान विराट कोहली ने पंड्या को उनकी बल्लेबाजी की क्षमता को देखते हुए प्लेइंग-11 में शामिल किया. हालांकि, इससे टीम का कॉम्बिनेशन गड़बड़ा गया और भारत को इसका खामियाजा उठाना पड़ा. बीसीसीआई और सेलेक्टर्स भी इस बात पर नाराजगी जाहिर की है और अब उनकी टीम में वापसी की राह आसान नहीं होगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की टीम से ड्रॉप करके बीसीसीआई ने इसका इशारा कर दिया है. अब पंड्या को टीम में दोबारा वापस आने के लिए पहले अपनी  फिटनेस हासिल करनी होगी और फिर घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करना होगा.

नाम ना छापने की शर्त पर एक सेलेक्टर ने इनसाइडस्पोर्ट से कहा,”बिलकुल, हार्दिक पंड्या को टीम से बाहर किया गया है और अगर उन्हें टीम में वापसी करनी है, तो उससे पहले अपनी फॉर्म और फिटनेस को साबित करना होगा. हार्दिक पंड्या बतौर बल्लेबाज टीम में फिट नहीं बैठते. पांड्या से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने को कहा जाएगा, और अगर टीम में उन्हें शामिल होना है, तो उससे पहले उस स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा.”

हार्दिक के विकल्प के तौर पर वेंकटेश को चुना गया

अगले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप होना है. ऐसे में बीसीसीआई और सेलेक्टर्स अभी से ही 4 से 5 तेज खिलाड़ियों और बॉलिंग ऑलराउंडर की तलाश में जुट गई है. इसी वजह से 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने हार्दिक पंड्या की जगह वेंकटेश अय्यर को चुना है.

पंड्या को लेकर BCCI ने रिपोर्ट तलब की 

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए हार्दिक पंड्या के फॉर्म और फिटनेस ने परेशानी बढ़ाई हुई थी.पंड्या ना ही गेंद और ना ही बल्ले से टीम के काम आ सके. उन्होंने टूर्नामेंट में केवल 4 ओवर फेंके और 5 मैच में सिर्फ 69 रन बनाए. अपनी फॉर्म और फिटनेस जूझ रहे इस ऑलराउंडर की मुश्किलें कम नहीं होने वाली, क्योंकि बीसीसीआई ने टीम मैनेजमेंट और सेलेक्शन कमेटी से इस मामले में रिपोर्ट भी तलब की है.

बीसीसीआई की नजर बॉलिंग ऑलराउंडर तैयार करने पर
बीसीसीआई (BCCI) और सेलेक्टर्स ने विश्व कप के दौरान हार्दिक पर काफी विश्वास जताया था और इसका खामियाजा टीम को उठाना पड़ा. कई दिग्गजों ने अनफिट पंड्या को टीम में रखने पर सवाल खड़े किए थे. अब सेलेक्टर्स मानते हैं कि हार्दिक सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर टीम में फिट नहीं बैठते. अब फोकस उन बल्लेबाजों को तैयार करने पर है, जो अच्छी गेंदबाजी भी कर सकें. इसके लिए 4-5 खिलाड़ियों को तराशा जाएगा.

सेलेक्टर ने आगे बताया कि हमारे पास हार्दिक का बैकअप प्लेयर नहीं था, और यही चिंता का विषय था. हमने जिस एक खिलाड़ी को हार्दिक की गैरमौजूदगी में परखना चाहा, वह भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे थे. हम किसी एक खिलाड़ी के रिकवर होने का इंतजार नहीं कर सकते. हमें एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर की जरूरत है, जो टीम के निचले क्रम को बेहतर कर सके और सेलेक्टर्स मुश्ताक अली टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज ऑलराउंडर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे.

Continue Reading

खेल

टीम इंडिया में कोहली-शास्त्री युग का अंत, नामीबिया पर बड़ी जीत के साथ भारत का अभियान खत्म

Published

on

By

रवि शास्त्री और विराट कोहली का युग टी-20 विश्व कप में भारत के अभियान के साथ ही खत्म हो गया। इस जोड़ी ने भारत को ट्रॉफी नहीं जिताई, लेकिन ऊंचे आयाम तक जरूर पहुंचाया है। टूर्नामेंट में नामीबिया के खिलाफ आखिरी मैच के बाद हेड कोच रवि शास्त्री ने खिलाड़ियों व साथी सपोर्ट स्टाफ के सामने अपना पद छोड़ते हुए स्पीच दी, जिसका वीडियो खुद BCCI ने शेयर किया है।

इमोशनल हुए रवि शास्त्री
अपनी विदाई स्पीच में शास्त्री ने ड्रेसिंग रूम में कहा- एक टीम के तौर पर आपने अपेक्षा से ज्यादा हासिल किया है। पिछले पांच साल में पूरी दुनिया में जाकर हर फॉर्मेट में आपने टीमों को हराया है। ये क्रिकेट इतिहास की सबसे बढ़िया टीम गिनी जाएगी, क्योंकि हर किसी के सामने देखने के लिए रिजल्ट हैं।

उन्होंने आगे कहा- हां, आखिरी टूर्नामेंट अच्छा नहीं रहा। हम एक-दो ICC ट्रॉफी जीत सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, लेकिन यही खेल है, आपको फिर मौका मिलेगा, अब अनुभव के साथ आगे जाएंगे। जिंदगी में सिर्फ वही सब कुछ नहीं है जो आपने हासिल किया, ये भी मायने रखता है कि आप कहां से आए हैं। रवि शास्त्री ने अंत में कहा- ये टीम हर चुनौती को स्वीकार कर सकती है, यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है।

शास्त्री स्पीच खत्म होने के बाद टीम के सभी खिलाड़ियों से गले मिलते नजर आए। बता दें कि शास्त्री के साथ-साथ बॉलिंग कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर का कार्यकाल भी वर्ल्ड कप के साथ ही समाप्त हो गया है।

2017 में बने थे टीम इंडिया के कोच
रवि शास्त्री साल 2017 में टीम इंडिया के हेड कोच बने थे। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल और 2021 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में फाइनल तक का सफर तय किया था। शास्त्री के कार्यकाल में टीम इंडिया ने लगातार दो बार ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट जीतने का रिकॉर्ड बनाया।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से संभागीय आयुक्त कार्यालय बस्तर संभाग के लिए सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य के...

छत्तीसगढ़2 days ago

छत्तीसगढ़:कोरोना की तीसरी लहर का खतरा कायम, कोरोना जांच व निगरानी अगले 15 दिन तक सख्त

रूस और चीन समेत यूरोपीय देशों के कई शहरों में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों लगातार बढ़े हैं और वहां तीसरी...

छत्तीसगढ़2 days ago

सुप्रसिद्ध सूफी गायक मदन चौहान को मिला पद्मश्री पुरस्कार,राष्ट्रपति के हाथों हुये सम्मानित

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सूफी गायक मदन चौहान को सोमवार सुबह 11 बजे दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार...

छत्तीसगढ़2 days ago

रायपुर से जगदलपुर जा रही बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 गंभीर डिमरापाल रेफर,हादासा NH-30 जंगदलपुर

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रविवार देर रात बस पलटने से 20 यात्री घायल हो गए। इनमें 5 की हालत गंभीर...

छत्तीसगढ़2 days ago

सुकमा में CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर चला दी ताबड़तोड़ गोलियांचला दी , 4 जवानों की मौत, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र में तैनात सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दी, जिसमें 4...

#Exclusive खबरे

Calendar

November 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    जिमीकंद की सब्जी,दिवाली की रात क्यों बनाई और खाई जाती है, जानें वजह

  • देश - दुनिया4 days ago

    ₹4 का शेयर 75 रुपये का हुआ, एक साल में 1 लाख के बन गए 18 लाख, क्या आपके पास है?

  • देश - दुनिया5 days ago

    प्लेन में महिला लेकर आई मछली-भात, टिफिन बॉक्स खोलते ही मच गया हंगामा

  • 3 days ago

    थियेटर में आ रही थी थपथपाने की आवाज़, जब तोड़ी गई दीवार तो अंदर का नज़ारा देख उड़े होश !

  • प्रदेश3 days ago

    रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कल से अनारक्षित टिकट पर कर सकेंगे सफर

  • देश - दुनिया4 days ago

    पीएम किसान की 10वीं किस्त के लिए जरूरी होगा ये कार्ड, वरना नहीं आएगा खाते में पैसा

  • देश - दुनिया4 days ago

    बीवी ने पति को कुत्ते के पट्टे से बांध मॉल में घुमाया, रेस्त्रां में भी चेन से बांधकर खिलाया खाना

  • खेल7 days ago

    रोहित-राहुल का धमाका, एक ही पारी में बना दिए ये रिकॉर्ड

  • जॉब2 days ago

    एम्स में कई पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी, जॉब करने का सुनहरा मौका

  • देश - दुनिया3 days ago

    सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली बड़ी सुविधा कल से बंद हो जाएगी, जानें नई गाइडलाइन