खेल
अफगानिस्तान के खिलाफ जीता न्यूजीलैंड तो भारत हो जाएगा बाहर

न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2021 का 40वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला नॉकआउट की तरह है. न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है. हालांकि यह मुकाबला न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के लिए जितना अहम है, उतना ही भारत के लिए भी यह मैच अहम है, क्योंकि तीनों टीमें सेमीफाइनल की दावेदारी कर रही है. अगर आज अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को मात दे देता है तो भारत के नॉकआउट में पहुंचने की राह आसान हो जाएगी. अफगानिस्तान की जीत के बाद विराट कोहली की टीम को नामीबिया पर जीत दर्ज करना बाकी रह जाएगा. न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच में टीम इंडिया के साथ पूरे भारत की भी नजर टिकी होगी.
हालांकि अगर आज न्यूजीलैंड की टीम जीत दर्ज करती है तो अफगानिस्तान के साथ साथ- भारत की भी उम्मीदें टूट जाएगी, क्योंकि न्यूजीलैंड के 8 अंक हो जायेंगे और आखिरी मैच जीतकर भी भारत उतने अंक हासिल नहीं कर सकेगा. न्यूजीलैंड के जीतने पर नामीबिया के खिलाफ भारत का आखिरी लीग मैच औपचारिकता भर रहेगा.
कीवी टीम के पास दमदार गेंदबाजी आक्रमण है जो अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब साबित होगा. अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने अपने स्पिनरों के दम पर अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. उसके बल्लेबाजों का सामना हालांकि अब ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, तेज गेंदबाज एडम मिल्ने और स्पिनर ईश सोढी और मिचेल सेंटनर से होगा, जो शानदार फॉर्म में हैं.
अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को आज अच्छा स्कोर बनाना होगा, जिसके बाद राशिद खान की अगुआई में गेंदबाज उलटफेर कर सकते हैं. मुजीब उर रहमान की चोट से अफगान टीम का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर जरूर हुआ है, लेकिन स्पिन के खिलाफ कीवी गेंदबाजों की कमजोरी का वे फायदा उठा सकते हैं .
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन ( कप्तान ), मार्टिन गुप्टिल, मार्क चैपमैन, डेवोन कोंवे, टॉड एस्टल, लॉकी फर्ग्युसन, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जिम्मी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, टिम सीफर्ट, ईश सोढी, टिम साउदी.
अफगानिस्तान: मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, रहमानुल्ला गुरबाज, हजरतुल्लाह जजई, उस्मान गनी, शराफुद्दीन अशरफ, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद शहजाद, मुजीब उर रहमान, हशमतुल्ला शाहिदी, करीम जनत, गुलबदीन नायब, नवीन-उल-हक, हामिद हसन, फरीद अहमद.


खेल
न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह,करोड़ों भारतीयों का टूटा दिल

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 चरण के मुकाबले में रविवार को अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया. अबु धाबी में खेले गए इस मुकाबले (NZ vs AFG) में जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. अफगानिस्तान और भारत, दोनों ही अब इस रेस से बाहर हो गए. भारत को हालांकि अभी नामीबिया से अपना आखिरी मुकाबला खेलना है लेकिन उस मैच में जीतने से भी विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी. ग्रुप -1 से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जबकि ग्रुप-2 से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचे.
इस मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. नजीबुल्लाह जादरान के शानदार अर्धशतक के बावजूद टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 124 रन बना पाई. इसके बाद न्यूजीलैंड ने 18.1 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. उसके लिए कप्तान केन विलियमसन ने 42 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से नाबाद 40 रन की पारी खेली. उन्होंने डेवोन कॉनवे (36*) के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन की अविजित साझेदारी भी की. कॉनवे ने 32 गेंदों पर 4 चौके जड़े. अफगानिस्तान के लिए राशिद खान और मुजीब उर रहमान ने 1-1 विकेट लिया.
125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने अपना पहला विकेट 26 रन के स्कोर पर गंवा दिया. ओपनर डेरिल मिशेल (17) को मुजीब उर रहमान ने विकेट के पीछे मोहम्मद शहजाद ने कैच किया. मिशेल ने 12 गेंदों पर 3 चौके लगाए. इसके बाद मार्टिन गप्टिल और कप्तान केन विलियमसन ने मिलकर स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया. गप्टिल ने 23 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 28 रन बनाए. पारी के 9वें ओवर की 5वीं गेंद पर राशिद खान ने उन्हें बोल्ड कर दिया. इसके बाद केन विलियमसन और कॉनवे जम गए और टीम का जीत दिलाकर नाबाद पैवेलियन लौटे.
इससे पहले नजीबुल्लाह ने 73 रन की कमाल की पारी खेली. उन्होंने 48 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए. उनके अलावा गुलबदीन नायब और कप्तान नबी ही दहाई के आंकड़े को छू सके. न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए जबकि टिम साउदी को 2 विकेट मिले. एडम मिल्ने, जेम्स नीशम और ईश सोढ़ी को 1-1 विकेट मिला. अफगानिस्तान ने अपने 3 विकेट 19 रन पर गंवा दिए जिसका प्रभाव उसकी पूरी पारी में दिखा. वह पावरप्ले में केवल 23 रन बना पाया और इस बीच उसने मोहम्मद शहजाद (4), हजरतुल्लाह जजई (2) और रहमानुल्लाह गुरबाज (6) के विकेट गंवाए.
नजीबुल्लाह ने 9वें ओवर में नीशाम पर दो चौके जड़कर स्कोर को कुछ गति दी और फिर सोढ़ी की गेंद मिडविकेट पर चार रन के लिए भेजकर टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया. सोढ़ी हालांकि इस ओवर में गुलबदीन नायब (15) को बोल्ड करने में सफल रहे. इसके बाद भी रन बनाने का मुख्य जिम्मा नजीबुल्लाह ने ही उठाए रखा. उन्होंने मिशेल सैंटनर के एक ओवर में दो छक्के लगाए और फिर 33 गेंदों पर अपने करियर का छठा अर्धशतक पूरा किया.
दूसरे छोर से कप्तान मोहम्मद नबी (20 गेंदों पर 14) रन बनाने के लिए जूझते रहे. टिम साउदी ने अपनी ही गेंद पर खूबसूरत कैच लेकर नबी की संघर्षपूर्ण पारी का अंत किया. नजीबुल्लाह और नबी ने 5वें विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की. नजीबुल्लाह 19वें ओवर में पैवेलियन लौटे. इसका श्रेय नीशम को जाता है जिन्होंने बोल्ट की गेंद पर डाइव लगाकर शानदार कैच लिया. बोल्ट ने इसी ओवर में करीम जनत (2) को भी पैवेलियन भेजा.

खेल
मैदान पर फूट-फूट कर रोया इंग्लैंड का चैंपियन खिलाड़ी:साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में जेसन रॉय चोट के कारण दर्द से कराहते रहे

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच शनिवार को खेले गए मैच में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय चोट के कारण दर्द से कराहते नजर आए और दर्द इतना था कि वो अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे थे। वो मैदान पर ही फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इंग्लैंड की पारी के दौरान पांचवें ओवर में बटलर ने शॉट खेला और रन के लिए दौड़े। रॉय रन के लिए भागे और स्टंप्स के पीछे जाकर गिर गए इसके बाद वो खड़े ही नहीं हो पाए। तुरंत फिजियो को बुलाया गया, लेकिन रॉय का दर्द कम होने का नाम ही नहीं ले रहा था। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। मैच के बाद जेसन रॉय को एक सपोर्टर की मदद से चलते हुए देखा गया
टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत धमाकेदार रही। जेसन रॉय और बटलर ने इंग्लैंड को जोरदार शुरुआत दिलाई। टीम का पहला विकेट छठे ओवर में जोस बटलर (26) के रूप में गिरा। यह सफलता एनरिक नॉर्त्या ने SA को दिलाई।
मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने सुपर-12 के मैच में इंग्लैंड को 10 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले साउथ अफ्रीका ने अच्छी बल्लेबाजी की और 2 विकेट के नुकसान पर 189 रनों का स्कोर बनाया। रैसी वान डेर डुसेन ने 94* टॉप स्कोरर रहे, जबकि एडेन मार्करम ने भी 52 रनों की नाबाद पारी खेली। 190 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड 179/8 का स्कोर ही बना सकी और हार गई।

खेल
टी-20 वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला वेस्टइंडीज से,ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला

टी-20 वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला वेस्ट इंडीज से हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के सामने सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए ना सिर्फ ये मैच जीतने की चुनौती है, बल्कि नेट रन रेट को बेहतर बनाने की चिंता है। ऑस्ट्रेलिया फ़िलहाल दूसरे पायदान पर है लेकिन इस स्थिति को बनाए रखने के लिए उसे वेस्टइंडीज़ को बड़े अंतर से हराना होगा। वेस्ट इंडीज पहले ही सेमीफाइनल के रेस से बाहर हो चुका है। ऐसे में उनके पास खोने को कुछ नहीं है, और जीतना बड़े सम्मान की बात होगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि वेस्टइंडीज़ टीम में रवि रामपॉल की जगह हेडन वॉल्श जूनियर को शामिल किया गया है।
दूसरे मुक़ाबले में आज इंग्लैंड का सामना साउथ अफ़्रीका से होनेवाला है। इंग्लैंड अभी लगातार चार मुक़ाबले जीतकर 8 अंकों और बेहतर रन रेट के साथ ग्रुप की अंक तालिक़ा में सबसे ऊपर है। अगर आज ऑस्ट्रेलिया इस मैच में जीत जाता है और साउथ अफ़्रीका भी इंग्लैंड को हरा देता है, तो तीन टीमों के 8 अंक हो जाएंगे। ऐसे में नेट रन रेट के आधार पर तय होगा कि कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
बांग्लादेश के विरुद्ध करारी जीत के बाद से ऑस्ट्रेलिया के हौसलों को पंख लग गये हैं। दूसरी ओर वेस्टइंडीज़ की तरफ़ से कम से कम किसी एक खिलाड़ी का ये आख़िरी मैच होगा, क्योंकि ड्वेन ब्रावो ने तो पहले ही साफ़ कर दिया है कि वह इस टूर्नामेंट के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। इसके अलावा क्रिस गेल और कायरन पोलार्ड के लिए ये आखिरी विश्व कप हो सकता है।
ऑस्ट्रेलिया: प्लेइंग XI
1. डेविड वॉर्नर, 2. ऐरन फ़िंच (कप्तान), 3. मिचेल मार्श, 4. स्टीव स्मिथ, 5. ग्लेन मैक्सवेल, 6. मार्कस स्टॉयनिस, 7. मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), 8. पैट कमिंस, 9. मिचेल स्टार्क, 10. ऐडम ज़ैम्पा, 11. जॉश हेज़लवुड
वेस्टइंडीज़: प्लेइंग XI
1. क्रिस गेल, 2. एविन लुईस, 3. निकोलस पूरन (विकेटकीपर), 4. रॉस्टन चेज़, 5. शिमरॉन हेटमायर, 6. आंद्रे रसल, 7. कायरन पोलार्ड (कप्तान), 8. जेसन होल्डर, 9. ड्वेन ब्रावो, 10. अकील हुसैन, 11. हेडन-वॉल्श जूनियर

-
देश - दुनिया6 days agoसोने की कीमत में आई भारी गिरावट, आज ₹3,000 तक सस्ता मिल रहा गोल्ड
-
देश - दुनिया5 days agoजिमीकंद की सब्जी,दिवाली की रात क्यों बनाई और खाई जाती है, जानें वजह
-
देश - दुनिया6 days agoक्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं पीएम किसान योजना से सालाना 6,000 रुपये? जानिए नए नियम
-
देश - दुनिया3 days ago₹4 का शेयर 75 रुपये का हुआ, एक साल में 1 लाख के बन गए 18 लाख, क्या आपके पास है?
-
देश - दुनिया6 days agoलड़के ने लगाया ऐसा दिमाग, 7 साल में चुका दिए सारे कर्ज और बचाये लाखों रुपये
-
देश - दुनिया6 days agoबाजार में धनतेरस पर हुई जमकर धन वर्षा, लगभग 15 सौ करोड़ का हुआ कारोबार
-
देश - दुनिया4 days agoप्लेन में महिला लेकर आई मछली-भात, टिफिन बॉक्स खोलते ही मच गया हंगामा
-
देश - दुनिया7 days agoमहाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
-
प्रदेश2 days agoरेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कल से अनारक्षित टिकट पर कर सकेंगे सफर
-
2 days agoथियेटर में आ रही थी थपथपाने की आवाज़, जब तोड़ी गई दीवार तो अंदर का नज़ारा देख उड़े होश !


















You must be logged in to post a comment Login